भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के तहत, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से होने वाले सभी ऑटोमैटिक पेमेंट के लिए, 30 सितंबर, 2021 तक नए दिशा-निर्देशों का पालन करना ज़रूरी है.
पोस्ट-पे की सुविधा इस्तेमाल करने वाले मौजूदा ग्राहकों के लिए पेमेंट थ्रेशोल्ड की सीमाएं
भारत में पोस्ट-पेमेंट की सीमा ₹15,000 होगी. इसके लिए, Google को आपके कार्ड पर ई-मैंडेट सेट अप करना होगा. हम आपके बार-बार होने वाले पेमेंट को नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अपडेट करने पर काम कर रहे हैं. आपसे ली जाने वाली कुल रकम में कोई बदलाव नहीं होगा. आपसे सिर्फ़ उस सुविधा के लिए ही पैसा लिया जाएगा जो आपने इस्तेमाल की है.
आरबीआई के नियमों के तहत ई-मैंडेट सेट अप करना
सेवा में किसी भी रुकावट से बचने के लिए, पोस्ट-पेमेंट की सुविधा चालू करें. इसके लिए, अपने Google Ads खाते में साइन इन करके नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें. आगे बढ़ने से पहले, पक्का करें कि पॉप-अप ब्लॉकर बंद है.
आरबीआई के नए नियम 1 अक्टूबर, 2021 से लागू होंगे. इसलिए, यह कार्रवाई करना ज़रूरी है. ऐसा न करने पर, आपके ऑटोमैटिक पेमेंट फ़ेल हो सकते हैं और आपकी सेवा में रुकावट आ सकती है.
- कैंपेन मेन्यू
में, खास जानकारी पर जाएं.
- सेव किए गए अपने कार्ड की पुष्टि करने और सेवा में रुकावट से बचने के लिए, पेज के सबसे ऊपर मौजूद रेड अलर्ट (अगर कोई हो) में, अभी ठीक करें को चुनें.
अगर किसी भी समय, ऑटोमैटिक पेमेंट फ़ेल होने की वजह से आपका खाता चलना बंद हो जाता है और आपको कार्ड की पुष्टि करने का रेड अलर्ट दिखने के बजाय, “30 सितंबर के बाद पेमेंट फ़ेल हो सकता है” चेतावनी दिखती है, तो इसका मतलब है कि आपका मुख्य क्रेडिट कार्ड आरबीआई के नियमों के मुताबिक नहीं है. ऐसी स्थिति में, सेवा में आने वाली रुकावटों से बचने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं:
- पेमेंट का नया मुख्य तरीका जोड़ें, जो आरबीआई के नियमों के मुताबिक हो. “पेमेंट का नया तरीका जोड़ें” प्रक्रिया के दौरान, इस बात की जांच की जाएगी कि आपका क्रेडिट कार्ड आरबीआई के नियमों के मुताबिक है या नहीं.
- जब तक आप अपने कार्ड पर ई-मैंडेट सेट अप न कर लें, तब तक अपनी बकाया राशि के लिए यहां बताए गए तरीके से प्री-पेमेंट करना जारी रखें:
- बिलिंग मेन्यू
में, खास जानकारी पर जाएं.
- पेमेंट करें को चुनें.
- प्रोसेस को पूरा करें और अपनी बकाया राशि (या चाहें तो बकाया से ज़्यादा राशि) का पेमेंट मैन्युअल तरीके से करें.
- पेमेंट के तरीके को चुनें.
- अपना प्राइमरी कार्ड देखें और जांचें कि उसके नीचे "इसे ठीक करें" विकल्प का लिंक मौजूद है या नहीं. अगर लिंक मौजूद है, तो इसे ठीक करें को चुनें.
- पक्का करें कि कार्ड की पूरी जानकारी सही हो. इसके बाद, अपडेट करें को चुनें.
- बिलिंग मेन्यू
खातों में बैलेंस बनाए रखने के लिए, प्री-पेमेंट भी किया जा सकता है. इससे आने वाले समय में विज्ञापन दिखाने के लिए आपके खातों में पर्याप्त फ़ंड बना रहेगा. साथ ही, इससे ऑटोमैटिक पेमेंट के ट्रिगर होने और उसके फ़ेल होने के जोखिम से भी बचा जा सकता है, जिसकी वजह से आपके विज्ञापन दिखने बंद हो सकते हैं.