कैंपेन के कुल बजट के बारे में जानकारी

अगर आपको पहले से पता है कि पूरे कैंपेन पर कितनी रकम खर्च होगी, तो उसका कुल बजट सेट किया जा सकता है. नया कैंपेन बनाते समय, “कैंपेन का कुल बजट” विकल्प चुना जा सकता है.

ध्यान रखें कि कैंपेन बनने के बाद, उसके बजट के टाइप में बदलाव नहीं किया जा सकता.

'कैंपेन का कुल बजट' और 'रोज़ का औसत बजट' सुविधा में क्या अंतर है?

  • कैंपेन का कुल बजट: अगर आपको किसी तय समयावधि में कोई निश्चित रकम खर्च करनी है, तो यह सबसे बेहतरीन विकल्प है. इसमें इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कुल बजट में से अब तक कितना खर्च किया गया है. इसके हिसाब से ही, बाकी बचे दिनों के लिए, हर दिन का खर्च तय किया जाता है. इसमें हर रोज़ के खर्च की कोई सीमा नहीं होती. साथ ही, आपको कभी भी कुल बजट से ज़्यादा पेमेंट नहीं करना होगा.
  • रोज़ के औसत बजट: अगर आपका बजट ज़्यादा फ़्लेक्सिबल है यानी आपके बजट में आसानी से बदलाव किया जा सकता है, तो इस विकल्प को चुनें. किसी भी दिन आपको हर रोज़ के खर्च की सीमा से ज़्यादा (ज़्यादातर कैंपेन के लिए, यह सीमा आपके रोज़ के औसत बजट से दोगुना होती है) या किसी भी महीने आपको हर महीने के खर्च की सीमा से ज़्यादा (ज़्यादातर कैंपेन के लिए, यह सीमा आपके रोज़ के औसत बजट का 30.4 गुना होती है) का पेमेंट नहीं करना होगा. रोज़ के औसत बजट के बारे में ज़्यादा जानें.

'कैंपेन का कुल बजट' सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका

'कैंपेन का कुल बजट' सुविधा सेट अप करने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं:

  1. कैंपेन मेन्यू कैंपेन आइकॉन में, कैंपेन पर जाएं.
  2. कोई नया कैंपेन बनाने के लिए, प्लस बटन पर क्लिक करें.
  3. बिडिंग, कैंपेन सेटिंग, और ऐसेट सेट अप करने के लिए दिया गया तरीका अपनाएं.
  4. “बजट” में जाकर, “कैंपेन का कुल बजट” चुनें.
  5. अपने कैंपेन का कुल बजट डालें. इसके बाद, कैंपेन के “शुरू होने की तारीख” और “खत्म होने की तारीख” तय करें.
    • अगर ज़रूरत हो, तो कैंपेन की अवधि आगे बढ़ाने के लिए, कैंपेन की “खत्म होने की तारीख” में बदलाव किया जा सकता है.

'कैंपेन का कुल बजट' सुविधा इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • 'कैंपेन का कुल बजट' सुविधा, सिर्फ़ नए कैंपेन के लिए उपलब्ध है. फ़िलहाल, जिन मौजूदा कैंपेन के लिए 'रोज़ का औसत बजट' सुविधा चुनी गई है उनके लिए, 'कैंपेन का कुल बजट' सुविधा नहीं चुनी जा सकती.
  • अगर खाता-लेवल के लक्ष्य की सेटिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो कुल बजट की सुविधा इस्तेमाल करने वाले कैंपेन को लर्निंग पीरियड (परफ़ॉर्मेंस डेटा इकट्ठा करने में लगने वाला समय) की ज़रूरत नहीं होगी. ध्यान रखें कि स्मार्ट बिडिंग, “कन्वर्ज़न” कॉलम में रिपोर्ट किए गए अलग-अलग कन्वर्ज़न ऐक्शन से डेटा इकट्ठा करेगी. भले ही, वे अलग-अलग लक्ष्यों को टारगेट कर रहे हों या बिडिंग की अलग-अलग रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे हों.
  • 'कैंपेन का कुल बजट' सुविधा इस्तेमाल करने वाले कैंपेन को कम से कम तीन दिनों तक चलाना होगा.
  • अगर 'कैंपेन का कुल बजट' सुविधा का इस्तेमाल किया जाता है, तो यहां दिए गए कैंपेन टाइप के लिए उपलब्ध बिडिंग की सभी रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा सकता है:
    • परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन के लिए: टारगेट आरओएएस, कन्वर्ज़न वैल्यू बढ़ाएं, टारगेट सीपीए, कन्वर्ज़न बढ़ाएं रणनीति
    • सर्च कैंपेन के लिए: टारगेट आरओएएस, कन्वर्ज़न वैल्यू बढ़ाएं, टारगेट सीपीए, कन्वर्ज़न बढ़ाएं रणनीति, क्लिक बढ़ाएं, टारगेट इंप्रेशन शेयर, और मैन्युअल सीपीसी
    • शॉपिंग कैंपेन के लिए: टारगेट आरओएएस, क्लिक बढ़ाएं, मैन्युअल सीपीसी
    • मांग बढ़ाने में मदद करने वाले कैंपेन के लिए: कन्वर्ज़न बढ़ाना, टारगेट सीपीए, कन्वर्ज़न वैल्यू बढ़ाने के लिए बिडिंग, टारगेट आरओएएस, क्लिक बढ़ाने के लिए बिडिंग, मैन्युअल सीपीसी बिडिंग
    • YouTube के लिए: टीसीपीएम, टीसीपीवी (नीलामी), तय सीपीएम (रिज़र्व)
  • अपने तय समयसीमा वाले इवेंट के हिसाब से, कैंपेन के शुरू और खत्म होने की तारीख सेट करें. कैंपेन चलने की अवधि, कम से कम तीन या ज़्यादा से ज़्यादा 90 दिनों की होनी चाहिए. मांग बढ़ाने में मदद करने वाले कैंपेन और YouTube के लिए, कैंपेन चलने की अवधि एक साल तक हो सकती है.

'कैंपेन का कुल बजट' सुविधा सेट अप करने के सबसे सही तरीके

  • बार-बार बदलाव करने से बचें, क्योंकि इससे सिस्टम के ऑप्टिमाइज़ेशन पर असर पड़ सकता है. नए कैंपेन के लिए, अचानक किए गए बदलावों की वजह से खर्च में असमान रूप से बढ़ोतरी या कमी और परफ़ॉर्मेंस में बदलाव हो सकता है. जैसे, कैंपेन के खत्म होने की तारीख बदलना या बजट बढ़ाना. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सिस्टम नए लक्ष्यों के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ होता है.
  • यह सुविधा, कैंपेन खत्म होने के लिए सेट की गई तारीख तक आपके खर्च के टारगेट को हासिल करने की कोशिश करेगी. अगर बिडिंग की रणनीतियों की वजह से कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस सीमित हो रही है, तो खर्च का टारगेट भी पूरा नहीं होगा. इस वजह से, हम आपको बिडिंग की रणनीतियों में बदलाव करने का सुझाव देते हैं. क्लिक बढ़ाना, कन्वर्ज़न बढ़ाना, और कन्वर्ज़न वैल्यू बढ़ाने के लिए बिडिंग की रणनीतियों का इस्तेमाल करें या टारगेट आरओएएस को कम करें. इससे परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है. बिडिंग की सही रणनीति चुनने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
  • जहां तक हो सके, कैंपेन और प्रॉडक्ट फ़ीड के ओवरलैप को कम करें. टारगेटिंग का अन्य खातों, कैंपेन या विज्ञापन ग्रुप से ओवरलैप होने के बारे में ज़्यादा जानें. साथ ही, यह भी जानें कि परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन, आपके खाते के अन्य कैंपेन के साथ कैसे इंटरैक्ट करता है.
  • अपने प्रमोशनल कैंपेन से टारगेट किए गए सभी प्रॉडक्ट फ़ीड में प्रमोशन जोड़ें, ताकि परफ़ॉर्मेंस और उपयोगकर्ता वैल्यू को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाया जा सके. अपने लक्ष्यों के हिसाब से सबसे सही प्रमोशन टाइप चुनें.

इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14405711270107968970
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
73067
false
false
false
true
false