Classroom में आपकी भूमिका के हिसाब से आपकी निजी जानकारी

Classroom में शामिल होने पर, किसी भी व्यक्ति की कुछ जानकारी क्लास के अन्य सदस्यों को हमेशा दिखती है. Classroom में दिखने वाली निजी जानकारी, व्यक्ति की भूमिका और शिक्षकों के साथ-साथ Google Workspace या डोमेन एडमिन की कार्रवाइयों पर निर्भर करती है.

Google Workspace के उपयोगकर्ता: अपने संगठन की संपर्क शेयर करने की सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.

आपकी कौनसी निजी जानकारी लोगों को दिख सकती है?

आपकी भूमिका… कौन क्या देख सकता है?
छात्र या छात्रा
  • आपकी क्लास के शिक्षक आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता देख सकते हैं.
  • आपकी क्लास में जाने पर प्रिंसिपल और डिपार्टमेंट हेड जैसे एजुकेशन लीडर आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता देख सकते हैं.
  • आपकी क्लास के अन्य छात्र-छात्राएं आपका नाम और फ़ोटो देख सकते हैं.
  • आपकी क्लास के अन्य छात्र-छात्राएं, Classroom के साथ-साथ Google Docs, Calendar, और Gmail जैसी अन्य Google सेवाओं में आपका ईमेल पता देख सकते हैं.
  • आपके खाते से जुड़े अभिभावक आपका नाम और फ़ोटो देख सकते हैं.
  • Workspace के एडमिन आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता देख सकते हैं.
शिक्षक
  • Workspace के एडमिन आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता देख सकते हैं.
  • आपकी क्लास के सह-शिक्षक आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता देख सकते हैं.
  • आपकी क्लास में जाने पर प्रिंसिपल और डिपार्टमेंट हेड जैसे एजुकेशन लीडर आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता देख सकते हैं.
  • आपकी क्लास के छात्र-छात्राएं आपका नाम और फ़ोटो देख सकते हैं.
  • आपके छात्र-छात्राओं के खातों से जुड़े अभिभावक आपका नाम देख सकते हैं.
  • आप जिन लोगों को अपनी क्लास में शामिल होने का न्योता देंगे/देंगी वे न्योते में आपका नाम और ईमेल पता देख सकेंगे.
  • छात्र-छात्राएं Classroom के साथ-साथ Google Docs, Calendar, और Gmail जैसी अन्य Google सेवाओं में आपका ईमेल पता देख सकते हैं.
  • अगर तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन को अपने Classroom डेटा का ऐक्सेस दिया जाता है, तो तीसरा पक्ष आपकी संपर्क जानकारी ऐक्सेस कर सकता है.
किसी छात्र या छात्रा का अभिभावक (सिर्फ़ Google Workspace for Education के लिए)
  • आपके बच्चे के शिक्षक और सह-शिक्षक आपका नाम और ईमेल पता देख सकते हैं.
  • आपके बच्चे की क्लास में जाने पर प्रिंसिपल और डिपार्टमेंट हेड जैसे एजुकेशन लीडर को आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता दिखता है.
  • आपके बच्चे को आपका नाम दिखता है.
  • Workspace एडमिन आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता देख सकते हैं.
एजुकेशन लीडर
  • क्लास विज़िट करने की वजहें चुनने पर, मुख्य शिक्षक को एक ईमेल मिलता है. इस ईमेल में आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता शामिल होता है.
  • क्लास में पोस्ट करने, टिप्पणी करने या जवाब देने पर:
    • Workspace एडमिन, शिक्षक, और सह-शिक्षक आपकी क्लास विज़िट के दौरान और उसके बाद भी आपका नाम, फ़ोटो, और ईमेल पता देख सकते हैं.
    • क्लास के छात्र-छात्राएं, आपकी क्लास विज़िट के दौरान और उसके बाद भी आपका नाम और फ़ोटो देख सकते हैं.
    • माता-पिता और अभिभावक, आपकी क्लास विज़िट के दौरान और उसके बाद भी आपका नाम देख सकते हैं.
  • किसी व्यक्ति को क्लास में आने का न्योता भेजने पर, न्योते में आपका नाम और ईमेल पता दिखेगा.
  • अगर आपका Workspace एडमिन संपर्क जानकारी शेयर करने की सुविधा चालू करता है, तो छात्र-छात्राएं Google Docs और Gmail जैसी अन्य Google सेवाओं में आपका ईमेल पता देख सकते हैं.
  • अगर तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन को अपने Classroom डेटा का ऐक्सेस दिया जाता है, तो तीसरा पक्ष आपकी संपर्क जानकारी ऐक्सेस कर सकता है.

मिलते-जुलते विषय

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
9775719940976380679
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false