इंटरनेट पर आपकी सुरक्षा का मतलब, आपकी जानकारी को सुरक्षित रखना और आपकी निजता का सम्मान करना है. यही वजह है कि हम अपने सभी प्रॉडक्ट में इस बात का खास तौर पर ध्यान रखते हैं कि आपकी जानकारी को सुरक्षित रखा जाए, उसका इस्तेमाल ज़िम्मेदारी से किया जाए, और उस पर आपका कंट्रोल रहे. Google के प्रॉडक्ट को सुरक्षित बनाने के लिए, हमारी टीम लगातार काम करती है. फिर चाहे, आप वेब ब्राउज़ कर रहे हों, अपना इनबॉक्स मैनेज कर रहे हों या किसी जगह पर जाने के निर्देश खोज रहे हों.
आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए, बेहतरीन सुरक्षा सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. आप Google खाते में जाकर, कभी भी अपनी निजता सेटिंग कंट्रोल कर सकते हैं.
- Drive पर निजता से जुड़ी सामान्य जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें.
- निजता टूल के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google सुरक्षा केंद्र पर जाएं.
- ऑफ़िस और स्कूल वाले खातों की निजता से जुड़ी जानकारी के लिए, Google Workspace सुरक्षा संसाधन पर जाएं.
ज़्यादा मददगार और आपके हिसाब से बनाया गया अनुभव
जब Google Drive का इस्तेमाल किया जाता है, तो हम आपको इस प्रॉडक्ट का बेहतर अनुभव देने के लिए, आपके कुछ डेटा का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, आपकी जानकारी सुरक्षित रहती है. अपने Google खाते में जाकर, किसी भी समय निजता सेटिंग कंट्रोल की जा सकती है.
आपका कॉन्टेंट सुरक्षित तरीके से सेव किया जाता है
जब Google Drive में किसी भी तरह की फ़ाइल अपलोड की जाती है, तो वह हमारे बेहतरीन डेटा सेंटर में सुरक्षित तरीके से सेव हो जाती है. ऐसा डेटा जो ट्रांज़िट स्थिति में है और जो ऐक्टिव नहीं है, दोनों को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किया जाता है. अगर आपको इन फ़ाइलों को ऑफ़लाइन ऐक्सेस करना है, तो हम यह जानकारी आपके डिवाइस पर सेव करते हैं.
आपके Google खाते में पहले से सुरक्षा की सुविधा मौजूद होती है, ताकि स्पैम, फ़िशिंग, और मैलवेयर जैसे खतरों का पता लगाकर उन्हें ब्लॉक किया जा सके. आपकी गतिविधि से जुड़ा डेटा, सुरक्षित तरीकों और उद्योग के कड़े मानकों के हिसाब से सेव किया जाता है.
आपके नाम और ईमेल पते का इस्तेमाल, आपका डेटा सिंक करने और आपको अपडेट रखने के लिए किया जाता है
हम आपका नाम और ईमेल पता सेव करते हैं, ताकि आपकी प्राथमिकताएं सेव की जा सकें, आप आसानी से साइन इन कर सकें, और अन्य डिवाइसों से अपलोड की गई फ़ाइलों को ऐक्सेस कर सकें. साथ ही, हम इनका इस्तेमाल सेवा से जुड़े अपडेट और हर उपयोगकर्ता की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए भी करते हैं.
आप अपनी जानकारी का इस्तेमाल करके, Google खाता बना सकते हैं और उसे मैनेज कर सकते हैं
नया Google खाता बनाने के लिए, हम आपका नाम और फ़ोन नंबर इकट्ठा करते हैं. आप Google खाता मैनेज करते समय, अपना पता दे सकते हैं, संपर्कों की जानकारी अपलोड कर सकते हैं या कोई प्रोफ़ाइल फ़ोटो जोड़ सकते हैं.
आपके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, Drive आपका डेटा इस्तेमाल करता है
स्पैम फ़िल्टर करने, वायरस का पता लगाने, और मैलवेयर से सुरक्षा करने जैसी सेवाएं देने के लिए, हम आपका कॉन्टेंट प्रोसेस करते हैं. ऐसा इसलिए भी किया जाता है, ताकि आपके व्यक्तिगत खाते में फ़ाइलों को खोजने की सुविधा दी जा सके.
हम Drive के बंद होने से जुड़े आंकड़े और परफ़ॉर्मेंस का डेटा इकट्ठा करते हैं. इससे, Drive को बेहतर और ज़्यादा भरोसेमंद बनाने, और इसे इस्तेमाल करते समय होने वाली समस्याओं को हल करने में मदद मिलती है. इस जानकारी का इस्तेमाल, विश्लेषण करने और हमारी सेवाओं का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए भी किया जाता है.
Drive में मौजूद आपके कॉन्टेंट का इस्तेमाल विज्ञापनों के लिए नहीं किया जाता
हम विज्ञापनों के लिए, Drive जैसे ऐप्लिकेशन में मौजूद आपकी जानकारी का इस्तेमाल कभी नहीं करते, जिनमें आप मुख्य तौर पर निजी कॉन्टेंट सेव करते हैं.
आसानी से इस्तेमाल की जाने वाली सेटिंग की मदद से, अपने कॉन्टेंट पर कंट्रोल रखना
आप तय कर सकते हैं कि किस तरह का कॉन्टेंट किसके साथ शेयर किया जाए
Drive पर सेव किया गया आपका कॉन्टेंट तब तक निजी रहता है, जब तक आप उसे दूसरे लोगों के साथ शेयर नहीं करते. Google Drive में फ़ाइलें शेयर करने की सुविधा का इस्तेमाल करने या इसे बंद करने का तरीका जानें.
Google, आपकी निजता का सम्मान करता है. हम आपके निजी कॉन्टेंट को सिर्फ़ तब ऐक्सेस करते हैं, जब आप इसकी अनुमति देते हैं या कानूनी तौर पर ऐसा करने की ज़रूरत होती है. Google Transparency Report की मदद से, हम इस बारे में डेटा शेयर करते हैं कि कैसे सरकार और कंपनियों की कार्रवाइयों और नीतियों का असर निजता, सुरक्षा, और जानकारी के ऐक्सेस पर पड़ता है.
अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो आपका संगठन उन कार्रवाइयों के लॉग की समीक्षा कर सकता है जो Google ने कॉन्टेंट ऐक्सेस करने के दौरान की हैं. 'ऐक्सेस ट्रांसपेरंसी (पारदर्शिता)' सुविधा की मदद से लॉग देखने का तरीका जानें. जानें कि Google कैसे आपके संगठन की सुरक्षा और निजता को बनाए रखता है.
अपना डेटा देखना और उसे कंट्रोल करना आसान है
Google खाता डैशबोर्ड पर जाकर, आप Google के उन प्रॉडक्ट की खास जानकारी देख सकते हैं जिनका आप इस्तेमाल करते हैं. यहां आप अपने सेव किए गए आइटम की खास जानकारी भी देख सकते हैं. जैसे, ईमेल और फ़ोटो. साथ ही, मेरी गतिविधि सेक्शन में, आप Google की सभी सेवाओं पर की गई अपनी गतिविधियों का डेटा आसानी से देख सकते हैं या मिटा सकते हैं. इन गतिविधियों में यह भी शामिल होता है कि आपने Google की सेवाओं पर क्या-क्या खोजा है, देखा है, और ऐक्सेस किया है. Google खाते में अपनी गतिविधि देखने और उसे कंट्रोल करने का तरीका जानें.
अपना खोज इतिहास कंट्रोल करना
Drive में कुछ भी खोजने के दौरान आपका समय बचाने के लिए, हम खोज क्वेरी दिखाते हैं जो आपने हाल ही में इस्तेमाल की हैं. इसके लिए, हम उन खोज क्वेरी को सेव करते हैं.
Drive पर अपना खोज इतिहास देखने या उसे मैनेज करने के लिए, मेरी गतिविधि सेक्शन पर जाएं.
अपनी खरीदारी के इतिहास के साथ, स्टोरेज के लिए बची जगह सिंक करना
आपकी Google Drive और Google One स्टोरेज की पिछली खरीदारी की जानकारी वापस पाने के लिए, हम आपकी खरीदारी के इतिहास की जानकारी इकट्ठा करते हैं. हम इस जानकारी का इस्तेमाल विज्ञापनों के लिए नहीं करते.
सेवाओं को अपनी जगह की जानकारी के साथ सिंक करना
अलग-अलग जगहों पर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते समय आपको हुए अनुभव को समझने के लिए, हम उन जगहों की कुछ जानकारी सेव करते हैं. जैसे- जब आप Google को सुझाव, शिकायत या राय भेजते हैं. हम आपके खाते को सुरक्षित रखने के लिए भी ऐसा करते हैं. जैसे- जब हमें पता चलता है कि आपने किसी नई जगह से साइन इन किया है.
अपना डेटा डाउनलोड करें
हर व्यक्ति के पास हमसे शेयर किए गए निजी कॉन्टेंट का ऐक्सेस होना चाहिए, ताकि वह उसे जब चाहे, तब ऐक्सेस कर सके. इसलिए, हमने अपना डेटा डाउनलोड करें टूल बनाया है, ताकि आप अपने ईमेल, फ़ोटो, और बुकमार्क डाउनलोड कर सकें. आप चाहें, तो अपने डेटा की कॉपी बना सकते हैं, उसका बैक अप ले सकते हैं या उसका इस्तेमाल किसी दूसरी सेवा के साथ कर सकते हैं.
अपने Google खाते में आप जो डेटा सेव करते हैं उस पर हमेशा आपका कंट्रोल रहता है. अपना डेटा डाउनलोड करने का तरीका जानें.
अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो आपका संगठन आपका डेटा डाउनलोड कर सकता है. वह यह भी तय कर सकता है कि आप इस खाते से कौनसा डेटा डाउनलोड कर सकते हैं. जानें कि कोई संगठन कैसे अपना डेटा एक्सपोर्ट कर सकता है.
मिलते-जुलते लेख
सभी खाते
ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते
- 'ऐक्सेस ट्रांसपेरंसी (पारदर्शिता)' सुविधा की मदद से, Google के ऐसे लॉग देखना जो उपयोगकर्ता का कॉन्टेंट ऐक्सेस करने से जुड़े हैं
- Google आपके संगठन की सुरक्षा कैसे करता है और उसकी निजता कैसे बनाए रखता है
- Google Workspace एडमिन के लिए उपलब्ध, डेटा की निजता और सुरक्षा के संसाधन
- Drive के डेटा की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी वाली रिपोर्ट देखना, जिसे 'डीएलपी' सुविधा की मदद से बनाया जाता है