सुविधा की उपलब्धता:
- इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला Google Workspace या Google का एआई प्लान होना चाहिए. Google Workspace with Gemini का इस्तेमाल शुरू करने का तरीका जानें.
- यह सुविधा, भरोसेमंद टेस्टर के लिए बने हमारे प्रोग्राम, Google Workspace Experiments के ज़रिए भी इस्तेमाल की जा सकती है.
- जानें कि Google Workspace with Gemini के साथ किन भाषाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Gemini 3 Pro इमेज की मदद से, इनमें इमेज को जनरेट और उनमें बदलाव किया जा सकता है:
इमेज जनरेट करना और उसे जोड़ना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में कोई प्रज़ेंटेशन या Google Vids में कोई वीडियो खोलें.
- उस स्लाइड या सीन पर क्लिक करें जहां आपको इमेज जोड़नी है.
- Slides में, शामिल करें
विज़ुअलाइज़ करने में मेरी मदद करो
इमेज
पर क्लिक करें.
- Vids में, शामिल करें
'इमेज जनरेट करो' सुविधा
पर क्लिक करें.
- Slides में, शामिल करें
- दाईं ओर मौजूद पैनल में कोई प्रॉम्प्ट डालें. उदाहरण के लिए:
- “हवाई बीच पर ढलते हुए सूरज की खूबसूरत तस्वीर, जिसमें दूरी पर ताड़ के पेड़ नज़र आ रहे हैं.”
- “एक बड़ी सी खिड़की के बगल में, लकड़ी से बनी किचन टेबल पर रखी हुई ताज़ा ब्लूबेरी मफ़िन्स की प्लेट.”
- “गमले में रखे गुलाब के फूलों वाली पेंटिंग, जिसे वॉटरकलर से बनाया गया है.”
- "हवा में उड़ती कार और आसमान छूती इमारतों वाला आधुनिक शहर, जिसकी इमेज एचडी क्वालिटी की शैडो इफ़ेक्ट वाली है."
- ज़रूरी नहीं:
- जनरेट की गई इमेज को पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, कोई स्टाइल जोड़ें
पर क्लिक करें.
- इमेज का अनुपात अपनी पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, आसपेक्ट रेशियो
पर क्लिक करें. इसके बाद, इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:
- स्क्वेयर: 1:1
- चौड़ा: 16:9
- लंबा: 9:16
- जनरेट की गई इमेज को पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, कोई स्टाइल जोड़ें
- बनाएं पर क्लिक करें.
- इमेज के बारे में सुझाव या राय देने के लिए, सुझाव अच्छा है
या सुझाव अच्छा नहीं है
पर क्लिक करें.
- इमेज के बारे में सुझाव या राय देने के लिए, सुझाव अच्छा है
- अपनी स्लाइड या सीन में मौजूद इमेज की झलक देखने के लिए, इमेज पर क्लिक करें.
- जनरेट की गई इमेज शामिल करने के लिए:
- दाईं ओर मौजूद पैनल में, इमेज पर क्लिक करें.
- इमेज की झलक खुलती है.
- झलक दिखाने वाली विंडो में, शामिल करें पर क्लिक करें.
- दाईं ओर मौजूद पैनल में, इमेज पर क्लिक करें.
सलाह: बेहतर नतीजे पाने के लिए, प्रॉम्प्ट में मुहावरे वगैरह इस्तेमाल न करें. प्रॉम्प्ट बनाते समय, सब्जेक्ट, सेटिंग, सब्जेक्ट से दूरी, सामग्री या बैकग्राउंड की जानकारी शामिल की जा सकती है. उदाहरण के लिए:
- “सूर्योदय के समय, पेड़ों से घिरी झील पर लकड़ी से बनी नाव की क्लोज़-अप फ़ोटो.“
इमेज में बदलाव करना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में कोई प्रज़ेंटेशन या Google Vids में कोई वीडियो खोलें.
- किसी इमेज
इमेज में बदलाव करें
पर क्लिक करें.
- अगर इस कार्रवाई से इसकी जगह Google Pics खुलता है, तो इसका मतलब है कि आपके खाते के पास पहले से ही Google Pics का ऐक्सेस है. Google Pics की मदद से, Slides में मौजूद इमेज में बदलाव करने का तरीका जानें.
- इमेज को अडजस्ट करने के तरीके के बारे में बताने वाला प्रॉम्प्ट डालें. उदाहरण के लिए:
- "इस इमेज को आर्ट गैलरी में टंगे फ़्रेम में लगाओ."
- “एक सफ़ेद रंग की मुलायम बिल्ली की इमेज जोड़ो.”
- बनाएं पर क्लिक करें.
- अपनी स्लाइड पर इमेज की झलक देखने के लिए, इमेज पर क्लिक करें.
- ओरिजनल इमेज को जनरेट की गई नई इमेज से बदलने के लिए, इमेज से बदलें पर क्लिक करें.
- ज़रूरी नहीं:
- नई इमेज डालने के लिए, "इमेज से बदलें" के बगल में मौजूद, डाउन ऐरो
इमेज के तौर पर डालें या बैकग्राउंड के तौर पर डालें पर क्लिक करें.
- झलक बंद करने के लिए, बंद करें
पर क्लिक करें.
- नई इमेज डालने के लिए, "इमेज से बदलें" के बगल में मौजूद, डाउन ऐरो
Google Slides में कोई स्लाइड बनाना (बीटा वर्शन)
अहम जानकारी: यह सुविधा, आपकी मौजूदा स्लाइड और प्रज़ेंटेशन के कॉन्टेंट के आधार पर स्लाइड की इमेज जनरेट करती है. फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ Google Slides में उपलब्ध है. बीटा का मतलब है कि यह सुविधा नई है और इसमें गलतियां हो सकती हैं.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में जाएं.
- किसी स्लाइड पर क्लिक करें.
- टूलबार में, शामिल करें
विज़ुअलाइज़ करने में मेरी मदद करो
स्लाइड
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में, आपको जो स्लाइड बनानी है उसके लिए कोई प्रॉम्प्ट डालें. ज़्यादा जानकारी वाले प्रॉम्प्ट से अक्सर बेहतर नतीजे मिलते हैं. उदाहरण के लिए:
- टाइटल और मुख्य हिस्से का टेक्स्ट
- लक्ष्य
- बातचीत की टोन
- लेआउट और विज़ुअल स्टाइल
- कोई भी तकनीकी जानकारी (फ़ॉन्ट वगैरह)
- साइड पैनल में सबसे नीचे, बनाएं पर क्लिक करें.
- जनरेट की गई स्लाइड इमेज को शामिल करने से पहले उसमें बदलाव करने के लिए, एक प्रॉम्प्ट डालें. इसमें बताएं कि आपको स्लाइड इमेज में किस तरह का बदलाव करना है. उदाहरण के लिए:
- “टाइटल हेडर को हल्के नीले रंग में अपडेट करो और उसे अंडरलाइन करो."
- जब आउटपुट आपकी उम्मीद के मुताबिक हो, तब जनरेट की गई स्लाइड इमेज चुनें.
- नई स्लाइड के तौर पर शामिल करें या इस साइड पर शामिल करें
पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: बदलाव की जा सकने वाली स्लाइड जनरेट करने के लिए, "स्लाइड जनरेट करें" सुविधा का इस्तेमाल करें.
Google Slides (बीटा वर्शन) में इन्फ़ोग्राफ़िक बनाना
अहम जानकारी: यह सुविधा, आपकी मौजूदा स्लाइड और प्रज़ेंटेशन के कॉन्टेंट के आधार पर इन्फ़ोग्राफ़िक की इमेज जनरेट करती है. फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ Google Slides में उपलब्ध है. बीटा का मतलब है कि यह सुविधा नई है और इसमें गलतियां हो सकती हैं.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में जाएं.
- किसी स्लाइड पर क्लिक करें.
- टूलबार में, शामिल करें
विज़ुअलाइज़ करने में मेरी मदद करो
इन्फ़ोग्राफ़िक
पर क्लिक करें.
- साइड पैनल में, आपको जिस तरह का इन्फ़ोग्राफ़िक बनाना है उसके लिए प्रॉम्प्ट डालें. ज़्यादा जानकारी वाले प्रॉम्प्ट से अक्सर बेहतर नतीजे मिलते हैं. उदाहरण के लिए:
- टाइटल
- इन्फ़ोग्राफ़िक का लक्ष्य
- बातचीत की टोन
- लेआउट और विज़ुअल स्टाइल
- डेटा विज़ुअलाइज़ेशन फ़ॉर्मैट
- साइड पैनल में सबसे नीचे, बनाएं पर क्लिक करें.
- जनरेट की गई इन्फ़ोग्राफ़िक इमेज को दस्तावेज़ में डालने से पहले उसमें बदलाव करने के लिए, एक प्रॉम्प्ट डालें. इसमें बताएं कि आपको इन्फ़ोग्राफ़िक इमेज में किस तरह का बदलाव करना है. उदाहरण के लिए:
- “टाइटल हेडर को हल्के नीले रंग में अपडेट करो और उसे अंडरलाइन करो."
- जब आउटपुट आपकी उम्मीद के मुताबिक हो, तब जनरेट की गई इन्फ़ोग्राफ़िक इमेज चुनें.
- इस स्लाइड में शामिल करें या नई स्लाइड के तौर पर शामिल करें
पर क्लिक करें.
किसी इमेज का बैकग्राउंड हटाना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Slides में कोई प्रज़ेंटेशन या Google Vids में कोई वीडियो खोलें.
- किसी इमेज
बैकग्राउंड हटाएं
पर क्लिक करें.
Slides और Vids में इमेज में बदलाव करने के विकल्पों के बारे में सुझाव/राय देना या शिकायत करना
फ़िलहाल, Gemini for Google Workspace सीख रहा है. इसलिए, हो सकता है कि यह आपके अनुरोध को पूरा न कर पाए.
अगर आपको ऐसा सुझाव मिलता है जो गलत है या आपको सुरक्षित नहीं लग रहा है, तो हमें उसके बारे में अपना सुझाव/राय दें या शिकायत करें. हमें आपके सुझाव, शिकायत या राय से, Workspace के साथ-साथ Google की अन्य सेवाओं में, एआई से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
Because feedback may be human readable, do not submit data that contains personal, confidential, or sensitive information.
- इस सुविधा से जनरेट किए गए इनपुट के बारे में सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए,
पर क्लिक करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- इस सुविधा के बारे में सामान्य सुझाव/राय देने या इसकी शिकायत करने के लिए सबसे ऊपर, सहायता
Docs को बेहतर बनाने में मदद करें पर जाएं.
- किसी कानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, कानूनी वजहों से कॉन्टेंट की शिकायत करने का तरीका जानें.
यह सुविधा किन भाषाओं में उपलब्ध है
- Arabic
- Catalan
- Chinese
- Czech
- Danish
- Dutch
- English
- Finnish
- French
- German
- Greek
- Hebrew
- Hungarian
- Indonesian
- Italian
- Japanese
- Korean
- Malay
- Norwegian
- Polish
- Portuguese
- Romanian
- Russian
- Spanish
- Swedish
- Thai
- Turkish
- Ukrainian
- Vietnamese
Gemini से मिलने वाले सुझावों से जुड़ी जानकारी
- Gemini की सुझाव देने की सुविधा से मिलने वाले सुझाव, Google के विचारों को नहीं दिखाते हैं और इन्हें Google की राय नहीं माना जाना चाहिए.
- मेडिकल, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Gemini की सुविधाओं पर भरोसा न करें.
- Gemini की सुविधाओं से मिलने वाली जानकारी गलत या आपत्तिजनक हो सकती है. आपके सुझाव, शिकायत या राय से Gemini को बेहतर और पहले से ज़्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.
- एंटरप्राइज़ के असली उपयोगकर्ता इसे आज़माकर, इसके बारे में सुझाव, शिकायत या राय भेज सकते हैं. असली उपयोगकर्ताओं को सुझाव, शिकायत या राय सबमिट करने से पहले यह सूचना दी जाती है कि वे उसमें निजी, संवेदनशील या गोपनीय जानकारी न दें.
- जनरेट की गई इमेज, सिर्फ़ Google Slides और Google Vids में इस्तेमाल की जा सकती हैं.
- Slides और Vids में Gemini से जनरेट की गई इमेज, आपकी कल्पनाओं को आकार देने में मदद करती है. यह ज़रूरी नहीं है कि जनरेट की गई इमेज, असलियत को दिखाती हो.