ज़रूरी जानकारी: इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला Google Workspace या Google AI प्लान होना चाहिए. Gemini की सुविधाओं और प्लान के बारे में जानें.
Google Forms में, Gemini की मदद से नए फ़ॉर्म बनाने के लिए, “फ़ॉर्म बनाने में मेरी मदद करो” सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Gemini का इस्तेमाल करके, Drive में मौजूद फ़ाइलों से भी फ़ॉर्म बनाए जा सकते हैं. जैसे, Google Docs, Sheets, Slides, और PDF.
यह सुविधा:
- इस सुविधा को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है. इसलिए, हो सकता है कि यह अभी आपके लिए उपलब्ध न हो.
- इस समय डेस्कटॉप पर उपलब्ध है.
Gemini की मदद से फ़ॉर्म बनाना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Forms में कोई फ़ॉर्म खोलें.
- खुलने वाली विंडो में, अपने फ़ॉर्म के बारे में बताने वाला प्रॉम्प्ट डालें.
- इसके अलावा, टूलबार में मौजूद, फ़ॉर्म बनाने में मेरी मदद करो
पर क्लिक करें.
- नए प्रॉम्प्ट के लिए आइडिया पाने के लिए, सुझाव के तौर पर दिए गए प्रॉम्प्ट टाइल एक्सप्लोर करें या शफ़ल करें
पर क्लिक करें.
- इसके अलावा, टूलबार में मौजूद, फ़ॉर्म बनाने में मेरी मदद करो
- कोई प्रॉम्प्ट डालें. उदाहरण के लिए:
- “पड़ोसियों के साथ मिलकर खाना खाने के लिए, एक सामान्य RSVP फ़ॉर्म बनाओ. इसमें नाम, एलर्जी की जानकारी, और वे कौनसी डिश लाएंगे, इसकी जानकारी इकट्ठा करो.”
- अपने प्रॉम्प्ट में ज़्यादा जानकारी शामिल करके, बेहतर नतीजे पाए जा सकते हैं.
- बनाएं पर क्लिक करें.
- ज़रूरी नहीं: फ़ॉर्म जनरेट करने के बाद, ये काम किए जा सकते हैं:
- अपने प्रॉम्प्ट में बदलाव करना:
- जनरेट किए गए ड्राफ़्ट में सबसे ऊपर, प्रॉम्प्ट पर क्लिक करें.
- अपने प्रॉम्प्ट में बदलाव करना.
- सबमिट करें
पर क्लिक करें.
- फ़ॉर्म का नया वर्शन बनाना: अगर आपको किसी प्रॉम्प्ट या इस्तेमाल के उदाहरण के लिए ज़्यादा विकल्प चाहिए, तो फिर से बनाएं
पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: नया वर्शन बनाने के बाद, पिछले वर्शन पर वापस नहीं जाया जा सकता.
- अपने प्रॉम्प्ट में बदलाव करना:
- जब आपको फ़ॉर्म का जनरेट किया गया ड्राफ़्ट पसंद आ जाए, तो फ़ॉर्म बनाएं पर क्लिक करें.
ध्यान दें:
- फ़िलहाल, एक से ज़्यादा सेक्शन वाले फ़ॉर्म बनाने के लिए, "फ़ॉर्म बनाने में मेरी मदद करो" सुविधा उपलब्ध नहीं है.
- फ़िलहाल, मौजूदा फ़ॉर्म में बदलाव करने के लिए, "फ़ॉर्म बनाने में मेरी मदद करो" सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसकी जगह, नया फ़ॉर्म जनरेट किया जाएगा.
Gemini की मदद से नए फ़ॉर्म बनाने के लिए प्रॉम्प्ट लिखना
ज़्यादा जटिल फ़ॉर्म बनाने के लिए, अपने प्रॉम्प्ट में ज़्यादा जानकारी शामिल करें. यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
- “वयस्कों की कसरत की आदतों और फ़िटनेस के लक्ष्यों से जुड़ा डेटा इकट्ठा करने के लिए एक फ़ॉर्म डिज़ाइन करो.”
- “कारोबार से जुड़े नेटवर्किंग इवेंट में शामिल होने वाले लोगों से सुझाव पाने के लिए, इवेंट के बाद किया जाने वाला सर्वे डिज़ाइन करो.”
- “हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए, जीव विज्ञान के बारे में बुनियादी जानकारी का आकलन करने के लिए, 10 सवालों वाला एक क्विज़ बनाओ.”
- “वीकेंड में होने वाले योगा इवेंट के लिए, इवेंट प्लान करने का फ़ॉर्म बनाओ. इसमें रहने की जगह से जुड़े विकल्प (शेयर किया जाने वाला या निजी कमरा), खाने-पीने से जुड़ी पाबंदियां, और ऐड-ऑन के तौर पर उपलब्ध गतिविधियों में दिलचस्पी दिखाने के विकल्प शामिल करो. यह पक्का करो कि इसमें एक ऐसा सवाल हो जिसमें संभावित तौर पर शामिल होने वाले लोगों से पूछा गया हो कि अप्रैल 2025 में कौन सा वीकेंड उनके लिए सबसे सही रहेगा.”
Forms में Gemini की मदद से क्विज़ बनाना
सुविधा की उपलब्धता
- यह सुविधा, Gemini Alpha की सुविधाओं के साथ उपलब्ध है.
- Gemini Alpha के ऐक्सेस का कंट्रोल आपके एडमिन के पास होता है. अगर आपको इन सुविधाओं को इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं मिलता, तो हो सकता है कि एडमिन ने आपके संगठन के लिए ऐल्फ़ा वर्शन वाली सुविधाएं इस्तेमाल करने की सेटिंग चालू न की हो.
- यह सुविधा, रिलीज़ होने से पहले इस्तेमाल का ऐक्सेस देने वाले हमारे टेस्टिंग प्रोग्राम Google Workspace Experiments के तहत भी आज़माई जा सकती है.
- यह सुविधा सिर्फ़ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है
Google Forms में तुरंत नई क्विज़ जनरेट करने के लिए, “बनाने में मेरी मदद करो:“ का इस्तेमाल करना
- आपके प्रॉम्प्ट के आधार पर, “बनाने में मेरी मदद करो” सुविधा एक फ़ॉर्म या क्विज़ जनरेट करेगी.
- “बनाने में मेरी मदद करो” सुविधा का इस्तेमाल करके क्विज़ जनरेट करने पर, सही जवाबों को मार्क किया जाएगा और पॉइंट असाइन किए जाएंगे.
- क्विज़ में, कई विकल्प वाले, चेकबॉक्स वाले, ग्रिड वाले, छोटे जवाब वाले, और लंबे जवाब वाले सवाल शामिल किए जा सकते हैं.
अहम जानकारी: “क्विज़ बनाने में मेरी मदद करो” सुविधा, क्विज़ जनरेट करने के लिए आपके दस्तावेज़ों या पाठ्यक्रम का इस्तेमाल भी कर सकती है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Forms में कोई फ़ॉर्म खोलें.
- खुलने वाली विंडो में, अपने क्विज़ के बारे में बताने वाला प्रॉम्प्ट डालें.
- टूलबार का इस्तेमाल करना: टूलबार में, फ़ॉर्म बनाने में मेरी मदद करो
पर क्लिक करें.
- प्रॉम्प्ट का उदाहरण: “मेरे कोर्स के पाठ्यक्रम के आधार पर, हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए जीव विज्ञान का 10 सवालों वाला क्विज़ बनाओ.“
- टूलबार का इस्तेमाल करना: टूलबार में, फ़ॉर्म बनाने में मेरी मदद करो
- बनाएं पर क्लिक करें.
- जनरेट किए गए क्विज़ की समीक्षा करें.
- सही जवाब और पॉइंट वैल्यू की समीक्षा करने के लिए, “जवाब की कुंजी दिखाएं” के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- ज़रूरी नहीं: क्विज़ जनरेट करने के बाद, ये काम किए जा सकते हैं:
- अपने प्रॉम्प्ट में बदलाव करना:
- जनरेट किए गए ड्राफ़्ट में सबसे ऊपर, प्रॉम्प्ट पर क्लिक करें.
- अपने प्रॉम्प्ट में बदलाव करना.
- सबमिट करें
पर क्लिक करें.
- क्विज़ का नया वर्शन बनाएं: अगर आपको किसी प्रॉम्प्ट या इस्तेमाल के उदाहरण के लिए ज़्यादा विकल्प चाहिए, तो फिर से बनाएं
पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: नया वर्शन बनाने के बाद, पिछले वर्शन पर वापस नहीं जाया जा सकता.
- अपने प्रॉम्प्ट में बदलाव करना:
- क्विज़ बनाएं पर क्लिक करें.
- ज़रूरी नहीं: क्विज़ जनरेट करने के बाद, ये काम किए जा सकते हैं:
- सवालों में बदलाव करें या जवाब कुंजी बदलें. Google Forms की मदद से क्विज़ बनाने और उन्हें मार्क करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपनी मौजूदा क्विज़ के आधार पर ज़्यादा सवाल पाने के लिए, “सवाल” टैब में जाकर, सवाल सुझाएं पर क्लिक करें.
- अपनी क्विज़ पब्लिश करने के लिए, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
- जवाब देने वाले लोगों को बदलने के लिए, पॉप-अप में जाकर मैनेज करें पर क्लिक करें.
- इसके बाद, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
जनरेट किए गए फ़ॉर्म या क्विज़ के बारे में सुझाव/राय देना या शिकायत करना
Google Workspace with Gemini अभी सीख रहा है. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि यह आपके अनुरोध को पूरा न कर पाए.
अगर आपको ऐसा सुझाव मिलता है जो गलत है या आपको सुरक्षित नहीं लग रहा है, तो हमें उसके बारे में अपना सुझाव/राय दें या शिकायत करें. हमें आपके सुझाव, शिकायत या राय से, Workspace के साथ-साथ Google की अन्य सेवाओं में, एआई से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
- जनरेट किए गए कॉन्टेंट के नीचे, सुझाव अच्छा है
या सुझाव अच्छा नहीं है
पर क्लिक करें.
- अगर आपने सुझाव अच्छा नहीं है
पर क्लिक किया है, तो उपलब्ध विकल्पों में से अपनी समस्या को चुनें और उसके बारे में ज़्यादा जानकारी दें.
- सबमिट करें पर क्लिक करें.
Because feedback may be human readable, do not submit data that contains personal, confidential, or sensitive information.
Forms में इस सुविधा के बारे में सामान्य सुझाव/राय देने या इसकी शिकायत करने के लिए सबसे नीचे, सहायता और सुझाव/राय
Forms को बेहतर बनाने में मदद करें
पर जाएं.
किसी कानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, अनुरोध करें.
Gemini से मिलने वाले सुझावों से जुड़ी जानकारी
- Gemini की सुविधा के सुझाव, Google की राय से अलग हो सकते हैं. इसलिए, Google को इन सुझावों के लिए ज़िम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए.
- मेडिकल, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Gemini की सुविधाओं पर भरोसा न करें.
- Gemini की सुविधाओं से मिलने वाली जानकारी गलत या आपत्तिजनक हो सकती है. आपके सुझाव, शिकायत या राय से Gemini को बेहतर और पहले से ज़्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.
- एंटरप्राइज़ के असली उपयोगकर्ता इसे आज़माकर, इसके बारे में सुझाव, शिकायत या राय भेज सकते हैं. असली उपयोगकर्ताओं को सुझाव, शिकायत या राय सबमिट करने से पहले यह सूचना दी जाती है कि वे उसमें निजी, संवेदनशील या गोपनीय जानकारी न दें.