Google Vids में एआई की मदद से, अपनी पसंद के मुताबिक वीडियो क्लिप बनाई जा सकती हैं और उनमें बदलाव किया जा सकता है. रेफ़रंस इमेज या अवतार का इस्तेमाल करके, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से नई क्लिप जनरेट की जा सकती है. इसके अलावा, किसी स्टैटिक इमेज को ऐनिमेट किया जा सकता है, अपलोड किए गए वीडियो में बदलाव किया जा सकता है या ज़्यादा ऐक्शन जोड़कर क्लिप को लंबा किया जा सकता है.
सुविधा की उपलब्धता
- इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, Google Workspace की ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली सदस्यता का होना ज़रूरी है. Gemini की सुविधाओं और प्लान के बारे में जानें.
- यह सुविधा, भरोसेमंद टेस्टर के लिए बने हमारे प्रोग्राम, Google Workspace Experiments के ज़रिए भी इस्तेमाल की जा सकती है.
- जानें कि Google Workspace with Gemini के साथ किन भाषाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
किसी इमेज, मौजूदा वीडियो क्लिप, प्रॉम्प्ट, और रेफ़रंस इमेज की मदद से वीडियो क्लिप जनरेट करने के लिए, Google Vids में "वीडियो जनरेट करें" विकल्प का इस्तेमाल करें. जनरेट किए गए वीडियो में ये खास बातें होती हैं:
- 24 एफ़पीएस (फ़्रेम प्रति सेकंड) का फ़्रेम रेट
- 720p और 1080p का रिज़ॉल्यूशन
- आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात):
- लैंडस्केप (वाइडस्क्रीन): 16:9
- पोर्ट्रेट (वर्टिकल): 9:16
ज़्यादातर उपयोगकर्ता, हर महीने ज़्यादा से ज़्यादा 50 वीडियो जनरेट कर सकते हैं. महीने की सीमा, हर महीने की पहली तारीख को पैसिफ़िक टाइम (पीटी) के मुताबिक, रात 12:00 बजे रीसेट हो जाती है. फ़ैमिली ग्रुप के साथ शेयर करने की सुविधा चालू होने पर, Google AI Pro और Google AI Ultra के लिए महीने की सीमा, सभी सदस्यों के बीच शेयर की जाती है. जनरेट करने की सीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें.
एआई की मदद से वीडियो क्लिप जनरेट करना
Google Vids में एआई की मदद से, रेफ़रंस इमेज या अवतार का इस्तेमाल करके, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से नई क्लिप जनरेट की जा सकती है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Vids खोलें.
- स्टार्ट मेन्यू से, एआई वीडियो जनरेट करें को चुनें.
- इसके अलावा, किसी मौजूदा वीडियो में, उसके दाईं ओर मौजूद, एआई वीडियो
को भी चुना जा सकता है.
- इसके अलावा, किसी मौजूदा वीडियो में, उसके दाईं ओर मौजूद, एआई वीडियो
- साइड पैनल में, बनाएं को चुनें.
- ज़रूरी नहीं: अपनी वीडियो क्लिप में कोई रेफ़रंस इमेज जोड़ने के लिए, इमेज
को चुनें. इसके बाद, ज़्यादा से ज़्यादा सात इमेज अपलोड करें.
- ज़रूरी नहीं: अवतार (उसकी आवाज़ के साथ) को रेफ़रंस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए, अवतार
को चुनें.
- कोई टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालें. अगर आपको कोई इमेज इस्तेमाल करनी है, तो उसे शामिल करने का तरीका बताएं. टेक्स्ट प्रॉम्प्ट में सब्जेक्ट, जगह, ऐक्शन, कैमरा, रोशनी, डायलॉग, आवाज़ें, और टोन जैसी जानकारी शामिल करें. उदाहरण के लिए:
- "इस अवतार की एक छोटी क्लिप बनाओ, जिसमें यह किसी फ़ार्म के लोगो वाली टी-शर्ट पहनकर खेत में टहल रहा हो."
- "एक कुत्ता, इटली में सूर्यास्त के समय रेस कार चला रहा है और कार का इंजन बहुत तेज़ आवाज़ कर रहा है."
- ज़रूरी नहीं: आसपेक्ट रेशियो बदलने के लिए, प्रॉम्प्ट के नीचे मौजूद लैंडस्केप या पोर्ट्रेट चुनें. डिफ़ॉल्ट रूप से, जनरेट की गई वीडियो क्लिप का आसपेक्ट रेशियो, आपके वीडियो के कैनवस के आसपेक्ट रेशियो से मैच करता है.
- जनरेट की गई वीडियो क्लिप की अवधि बदलने के लिए, 3 से 10 सेकंड के बीच की कोई अवधि चुनें.
- जनरेट करें
पर क्लिक करें.
- ज़रूरी नहीं: कोई बदलाव करने के लिए, अपने टेक्स्ट प्रॉम्प्ट में बदलाव करें.
- वीडियो क्लिप को अपने वीडियो में जोड़ने के लिए, वीडियो क्लिप के नीचे मौजूद शामिल करें
को चुनें
- ज़रूरी नहीं: इस प्रॉम्प्ट का फिर से इस्तेमाल करने के लिए, फिर से बनाएं
को चुनें.
- ज़रूरी नहीं: वीडियो क्लिप की टाइमलाइन को उसके ट्रैक से कंट्रोल किया जा सकता है. यह ट्रैक, वीडियो के सबसे नीचे मौजूद होता है.
अहम जानकारी:
- हर सेशन के बाद, जनरेट की गई वीडियो क्लिप को ऐक्सेस करने और उसमें बदलाव करने के लिए, उसे अपने वीडियो में डालें.
- अगर जनरेट की गई वीडियो क्लिप में आवाज़ नहीं आ रही है, तो फिर से जनरेट करने से पहले, पुष्टि कर लें कि आपके कंप्यूटर के स्पीकर अनम्यूट हों और वे अन्य साइटों पर ठीक से काम करते हों. इसके बाद, Google Vids की टाइमलाइन में जाकर, जनरेट किए गए अपने कॉन्टेंट का ऑब्जेक्ट ट्रैक चुनें. यह पक्का करें कि जनरेट किए गए ऑब्जेक्ट ट्रैक के लिए स्पीकर आइकॉन म्यूट न हो.
एआई की मदद से किसी इमेज को ऐनिमेट करके वीडियो क्लिप बनाना
अहम जानकारी: जनरेट की गई वीडियो क्लिप, सिर्फ़ लैंडस्केप या पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन में उपलब्ध होती हैं.
अपलोड की गई .jpg या .png इमेज को ऐनिमेट करके, 3 से 10 सेकंड की वीडियो क्लिप बनाई जा सकती है. सबसे अच्छे नतीजे पाने के लिए, अच्छी क्वालिटी वाली सोर्स इमेज का इस्तेमाल करें. साथ ही, मोशन के लिए साफ़ तौर पर समझ में आने वाला और पूरी जानकारी देने वाला टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालें.
अगर आपकी इमेज का आसपेक्ट रेशियो, सबसे नज़दीकी मान्य आसपेक्ट रेशियो से अलग है, तो Vids उसमें अपने-आप काले रंग के बार जोड़ देता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Vids खोलें.
- स्टार्ट मेन्यू या साइड पैनल में जाकर, एआई वीडियो जनरेट करें को चुनें.
- इसके अलावा, किसी मौजूदा वीडियो में, उसके दाईं ओर मौजूद, एआई वीडियो
को चुनें.
- इसके अलावा, किसी मौजूदा वीडियो में, उसके दाईं ओर मौजूद, एआई वीडियो
- साइड पैनल में, ऐनिमेट करें को चुनें.
- ज़रूरी नहीं: आसपेक्ट रेशियो बदलने के लिए, लैंडस्केप या पोर्ट्रेट चुनें.
- इमेज जोड़ें
चुनें.
- कोई इमेज चुनें.
- जानकारी जोड़ें. बताएं कि आपको इमेज को वीडियो में किस तरह से ऐनिमेट करना है. उदाहरण के लिए: कुत्ते की किसी इमेज के बारे में यह जानकारी दें: "कुत्ता सामान्य तरीके से इधर-उधर घूम रहा है."
- जनरेट करें चुनें.
- ज़रूरी नहीं: कोई बदलाव करने के लिए, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट में बदलाव करें.
- वीडियो क्लिप को अपने वीडियो में जोड़ने के लिए, जनरेट किए गए वीडियो पर कर्सर घुमाएं और शामिल करें
पर क्लिक करें.
- ज़रूरी नहीं: वीडियो क्लिप की टाइमलाइन को उसके ट्रैक से कंट्रोल किया जा सकता है. यह ट्रैक, वीडियो के सबसे नीचे मौजूद होता है.
अपलोड की गई .jpg या .png फ़ॉर्मैट वाली इमेज को ऐनिमेट करके आठ सेकंड की क्लिप बनाई जा सकती है. सबसे अच्छा नतीजा पाने के लिए, ये काम किए जा सकते हैं:
- इनमें से किसी एक आसपेक्ट रेशियो का इस्तेमाल करें:
- लैंडस्केप: 16:9
- पोर्ट्रेट: 9:16
- अच्छी क्वालिटी वाली सोर्स इमेज का इस्तेमाल करें. साफ़ और अच्छी क्वालिटी वाली इमेज से, ज़्यादा सटीक नतीजे मिलते हैं.
- अपलोड की गई इमेज की क्वालिटी, कंपोज़िशन, और स्टाइल से यह तय होता है कि वीडियो कैसा दिखेगा.
- मोशन के लिए, साफ़ तौर पर समझ में आने वाला और पूरी जानकारी देने वाला टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालें.
- सीन के बारे में दोबारा बताने के बजाय, आपके टेक्स्ट प्रॉम्प्ट में यह जानकारी होनी चाहिए कि एलिमेंट कैसे मूव करें या सीन में कैमरा कैसे मूव करे. ग़ैर-ज़रूरी जानकारी से, एआई मॉडल को समझने में मुश्किल होती है.
अहम जानकारी: अगर आपने किसी दूसरे आसपेक्ट रेशियो वाली इमेज अपलोड की है, तो Vids अपने-आप वीडियो क्लिप में काले रंग के बार जोड़ देता है, ताकि वह इमेज सबसे नज़दीकी मान्य आसपेक्ट रेशियो फ़ॉर्मैट में फ़िट हो जाए.
एआई की मदद से वीडियो क्लिप में बदलाव करना
किसी वीडियो में अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करें.
अहम जानकारी: यूरोपियन इकनॉमिक एरिया, यूनाइटेड किंगडम, स्विट्ज़रलैंड, इलिनॉय, और टेक्सस में रहने वाले लोग, इस सुविधा का इस्तेमाल करके वीडियो अपलोड नहीं कर सकते और न ही उनमें बदलाव कर सकते हैं. इन देशों/इलाकों में रहने वाले लोग, इस सुविधा का इस्तेमाल सिर्फ़ एआई से जनरेट किए गए वीडियो में बदलाव करने के लिए कर सकते हैं. ये वीडियो, जनरेट किए गए वीडियो के इतिहास में मौजूद होने चाहिए.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Vids खोलें.
- स्टार्ट मेन्यू से, एआई वीडियो जनरेट करें को चुनें.
- इसके अलावा, किसी मौजूदा वीडियो में, उसके दाईं ओर मौजूद, एआई वीडियो
को भी चुना जा सकता है.
- इसके अलावा, किसी मौजूदा वीडियो में, उसके दाईं ओर मौजूद, एआई वीडियो
- साइड पैनल में जाकर, बदलाव करें को चुनें.
- जिस वीडियो में बदलाव करना है उसे अपलोड करने के लिए, वीडियो जोड़ें
को चुनें. इसके बाद, वह वीडियो फ़ाइल चुनें.
- अगर अपलोड किया गया वीडियो 10 सेकंड से ज़्यादा का है, तो उसके आखिरी 10 सेकंड में ही बदलाव किया जाएगा.
- ज़रूरी नहीं: अगर आपको वीडियो क्लिप में रेफ़रंस इमेज या कोई अवतार जोड़ना है, तो जोड़ें को चुनें. इसके बाद, ज़्यादा से ज़्यादा तीन इमेज अपलोड करें.
- अवतार (उसकी आवाज़ के साथ) को एक रेफ़रंस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए:
अवतार
को चुनें.
- अवतार (उसकी आवाज़ के साथ) को एक रेफ़रंस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए:
- ज़रूरी नहीं: आसपेक्ट रेशियो बदलने के लिए, प्रॉम्प्ट के नीचे मौजूद लैंडस्केप या पोर्ट्रेट चुनें.
- बदलाव की गई वीडियो क्लिप की अवधि बदलने के लिए, 3 से 10 सेकंड के बीच की कोई अवधि चुनें.
- जनरेट करें
को चुनें.
एआई की मदद से वीडियो क्लिप को लंबा करना
Google Vids में एआई की मदद से, किसी क्लिप में नए ऐक्शन जोड़कर उसे और भी लंबा बनाया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Vids खोलें.
- स्टार्ट मेन्यू से, एआई वीडियो जनरेट करें को चुनें.
- इसके अलावा, किसी मौजूदा वीडियो में, उसके दाईं ओर मौजूद, एआई वीडियो
को भी चुना जा सकता है.
- इसके अलावा, किसी मौजूदा वीडियो में, उसके दाईं ओर मौजूद, एआई वीडियो
- साइड पैनल में, इस सेशन के दौरान जनरेट की गई कोई वीडियो क्लिप चुनें.
- साइड पैनल में वीडियो क्लिप के नीचे, लंबा करें
को चुनें.
- कोई ऐसा प्रॉम्प्ट डालें जिससे पता चले कि वीडियो में आगे क्या होना चाहिए. उदाहरण के लिए, “इसके बाद, बिल्ली बाहर चली जाती है.”
- प्रॉम्प्ट सबमिट करें.
अवतारों को इमेज के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा, सिर्फ़ अंग्रेज़ी भाषा में और इन खातों के लिए उपलब्ध है:
- Business Starter, Business Standard, और Business Plus
- Enterprise Starter, Enterprise Standard, और Enterprise Plus
- Essentials Starter, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus
- Nonprofits
- Education Plus और Education Teaching and Learning ऐड-ऑन
- Google AI Pro और Google AI Ultra (सिर्फ़ अमेरिका में उपलब्ध है)
- Google AI Pro for Education ऐड-ऑन
वीडियो क्लिप जनरेट करने के सबसे अच्छे नतीजे पाने का तरीका:
- सब्जेक्ट और टोन शामिल करें.
- ऐसे प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें जो साफ़ तौर पर समझ में आता हो और सटीक हो.
- ज़्यादा जानकारी दें और सिनमैटिक भाषा का इस्तेमाल करें. "सड़क पर एक कार" के बजाय, यह प्रॉम्प्ट आज़माएं: "वाइड शॉट, आंखों के लेवल से लिया गया, स्थिर कैमरा. इसमें, लाल रंग की रेसिंग कन्वर्टेबल कार को दिखाया गया है. कैमरे के साथ-साथ यह कार, शाम के समय खाली, पक्की सड़क के बीच में चल रही है. आसमान में, ऊपर की ओर गहरे नीले रंग से लेकर क्षितिज के पास नारंगी और गुलाबी रंग का ग्रेडिएंट है. कार की लाल टेल लाइटें जल रही हैं."
- मनचाहा नतीजा मिलने तक प्रॉम्प्ट में बदलाव करना जारी रखें.
- अपने सेशन का इतिहास देखें. आपको मौजूदा सेशन में अपने प्रॉम्प्ट और जनरेट किए गए वीडियो का इतिहास मिल सकता है. इससे आपको अपनी क्रिएशन की तुलना करने, उन्हें बेहतर बनाने, और उन्हें आसानी से दोबारा इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है.
अहम जानकारी: Vids टैब बंद करने पर, सेशन का इतिहास मिट जाता है.
Omni के इस्तेमाल की नीतियां
Omni में वीडियो क्लिप, जनरेटिव एआई की मदद से बनाई जाती हैं. इस सुविधा के इस्तेमाल पर, जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति लागू होती है.
एआई की मदद से वीडियो जनरेट करने की सुविधा के बारे में सुझाव/राय देना या शिकायत करना
Google Workspace with Gemini अभी सीख रहा है. इसलिए, हो सकता है कि यह आपके अनुरोध को पूरा न कर पाए. अगर आपको ऐसा सुझाव मिलता है जो गलत है या आपको सुरक्षित नहीं लग रहा है, तो हमें उसके बारे में अपना सुझाव/राय दें या उसकी शिकायत करें. हमें आपके सुझाव, शिकायत या राय से, Workspace के साथ-साथ Google की अन्य सेवाओं में, एआई से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. आपके दिए सुझाव, शिकायत या राय को समीक्षा के दौरान आसानी से पढ़ा जा सकता है. इसलिए, ऐसा डेटा सबमिट न करें जिसमें निजी, गोपनीय या संवेदनशील जानकारी शामिल हो.
- इस सुविधा के बारे में सामान्य सुझाव/राय देने या इसकी शिकायत करने के लिए सबसे ऊपर, सहायता
Vids को बेहतर बनाने में मदद करें को चुनें.
- किसी कानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, अनुरोध करें.
Gemini की सुझाव देने की सुविधा के बारे में जानकारी
- Gemini की सुझाव देने की सुविधा से मिलने वाले सुझाव, Google की राय से अलग हो सकते हैं. इसलिए, Google को इन सुझावों के लिए ज़िम्मेदार नहीं मानना चाहिए.
- मेडिकल, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Gemini की सुविधाओं पर भरोसा न करें.
- Gemini की सुविधाओं से मिलने वाली जानकारी गलत या आपत्तिजनक हो सकती है. आपके सुझाव, शिकायत या राय से Gemini को बेहतर और पहले से ज़्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.
- एंटरप्राइज़ के असली उपयोगकर्ता इसे आज़माकर, इसके बारे में सुझाव, शिकायत या राय भेज सकते हैं. असली उपयोगकर्ताओं को सुझाव, शिकायत या राय सबमिट करने से पहले यह सूचना दी जाती है कि वे उसमें निजी, संवेदनशील या गोपनीय जानकारी न दें.
- जनरेट की गई इमेज और वीडियो, सिर्फ़ Vids में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
- Vids में Gemini से जनरेट की गई इमेज और वीडियो, आपकी कल्पनाओं को आकार देने में मदद करते हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि जनरेट की गई इमेज या वीडियो, असलियत को दिखाते हों.