सुविधा की उपलब्धता:
- इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला Google Workspace या Google का एआई प्लान होना चाहिए. Google Workspace with Gemini का इस्तेमाल शुरू करने का तरीक़ा जानें.
- यह सुविधा, हमारे भरोसेमंद टेस्टर प्रोग्राम Google Workspace Experiments के ज़रिए भी इस्तेमाल की जा सकती है.
- जानें कि Google Workspace with Gemini को किन भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है.
Google Sheets में बेहतर स्मार्ट फ़िल के सुझावों से, टेक्स्ट को मैन्युअल तरीके से प्रोसेस करना आसान हो जाता है. यह सुविधा, कॉलम के अधूरे जोड़ों के बीच के संबंध को अपने-आप पहचान लेती है. यह एआई का इस्तेमाल करके खाली सेल में आने वाली वैल्यू का भी अनुमान लगाती है, ताकि उन्हें तुरंत भरा जा सके.
यह सुविधा डेस्कटॉप पर उपलब्ध है.
अपनी शीट भरने के लिए एआई का इस्तेमाल करना
स्मार्ट फ़िल के बेहतर सुझाव पाने की सुविधाओं को दो तरीकों से देखा जा सकता है:
- फ़ाइल में बदलाव करने के बाद.
- लाइव सुझाव: मैन्युअल तरीके से टेक्स्ट डालने के दौरान, स्मार्ट फ़िल की बेहतर सुविधा के सुझाव दिख सकते हैं. Sheets के पास जैसे ही कोई सुझाव उपलब्ध होता है वैसे ही वह दिखने लगता है.
अहम जानकारी: आउटलाइन से यह पता चलता है कि Sheets किस रेंज का अनुमान लगा सकता है. इसके अलावा, आइकॉन पर कर्सर घुमाकर भी स्मार्ट फ़िल के सुझाव देखे जा सकते हैं.
स्मार्ट फ़िल के बेहतर सुझाव दिखने पर, ये काम किए जा सकते हैं:
- सुझाव वाले बबल पर क्लिक करके उसे स्वीकार करना.
- अगर आपको उस रेंज के लिए दिया गया सुझाव अस्वीकार करना है, तो सुझाव वाली बड़ी विंडो के बगल में मौजूद 'रद्द करें' आइकॉन पर क्लिक करें.
स्मार्ट फ़िल की बेहतर सुविधा को इस्तेमाल करने के उदाहरण:
- सुझाव, शिकायत या राय को थीम के हिसाब से अलग-अलग कैटगरी में बांटना
- खबरों को विषय के हिसाब से व्यवस्थित करना
- पते के डेटा को एक जैसे फ़ॉर्मैट में बदलना
- टेक्स्ट फ़ील्ड से फ़ोन नंबर निकालना
अहम जानकारी:
- स्मार्ट फ़िल की बेहतर सुविधा सिर्फ़ अंग्रेज़ी में दी गई वैल्यू का पता लगा सकती है और इसी भाषा में काम कर सकती है.
- स्मार्ट फ़िल की बेहतर पहचान सुविधा को ट्रिगर करने के लिए, किसी टेबल में कम से कम तीन उदाहरण पंक्तियां होनी चाहिए. साथ ही, दो अलग-अलग कॉलम में वैल्यू होनी चाहिए, ताकि सुझाई गई वैल्यू भरी जा सकें.
- स्मार्ट फ़िल की बेहतर सुविधा को सिर्फ़ टेक्स्ट कॉलम पर ट्रिगर किया जा सकता है. यह सुविधा संख्या और तारीख वाले कॉलम पर काम नहीं करेगी.
जनरेट किए गए सुझावों के बारे में सुझाव/राय देना या शिकायत करना
Google Workspace with Gemini अभी सीख रहा है. इसलिए, हो सकता है कि यह आपके अनुरोध को पूरा न कर पाए.
अगर आपको ऐसा सुझाव मिलता है जो गलत है या आपको सुरक्षित नहीं लग रहा है, तो हमें उसके बारे में अपना सुझाव/राय दें या शिकायत करें. हमें आपके सुझाव, शिकायत या राय से, Workspace के साथ-साथ Google की अन्य सेवाओं में, एआई से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
- इस सुविधा से जनरेट किए गए इनपुट के बारे में सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए,
पर क्लिक करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- इस सुविधा के बारे में सामान्य सुझाव/राय देने या इसकी शिकायत करने के लिए सबसे ऊपर, सहायता
Docs को बेहतर बनाने में मदद करें पर जाएं.
- किसी कानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, कानूनी वजहों से कॉन्टेंट की शिकायत करने का तरीका जानें.
Gemini से मिलने वाले सुझावों से जुड़ी जानकारी
- Gemini की सुझाव देने की सुविधा से मिलने वाले सुझाव, Google की राय से अलग हो सकते हैं. इसलिए, Google को इन सुझावों के लिए ज़िम्मेदार नहीं मानना चाहिए.
- मेडिकल, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, Gemini की सुविधाओं पर भरोसा न करें.
- Gemini की सुविधाओं से मिलने वाली जानकारी गलत या आपत्तिजनक हो सकती है. आपके सुझाव, शिकायत या राय से Gemini को बेहतर और पहले से ज़्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है.
- एंटरप्राइज़ के असली उपयोगकर्ता इसे आज़माकर, इसके बारे में सुझाव, शिकायत या राय भेज सकते हैं. असली उपयोगकर्ताओं को सुझाव, शिकायत या राय सबमिट करने से पहले यह सूचना दी जाती है कि वे उसमें निजी, संवेदनशील या गोपनीय जानकारी न दें.