Google Docs, Sheets या Slides से ये काम किए जा सकते हैं:
- Google Meet की वीडियो मीटिंग में शामिल होना
- सीधे Google Meet की वीडियो मीटिंग में कोई फ़ाइल प्रज़ेंट करना
अहम जानकारी: Google Meet वीडियो मीटिंग में शामिल होने या Google Docs, Sheets या Slides से कोई फ़ाइल प्रज़ेंट करने के लिए, आपको अपने कंप्यूटर में Chrome या Edge ब्राउज़र में से किसी एक का इस्तेमाल करना होगा.
अपने दस्तावेज़, शीट या स्लाइड से Google Meet वीडियो मीटिंग में शामिल होना
- अपने कंप्यूटर पर, इनमें से किसी प्रोग्राम में फ़ाइल खोलें:
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Meet
पर क्लिक करें.
- इनमें से कोई विकल्प चुनें:
- शेड्यूल की गई किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए, मीटिंग के नाम पर क्लिक करें.
- मीटिंग कोड का इस्तेमाल करके किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए, मीटिंग कोड का इस्तेमाल करें पर क्लिक करें
कोड डालें.
- अपने दस्तावेज़, स्प्रेडशीट या प्रज़ेंटेशन से किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए, कॉल में शामिल हों पर क्लिक करें. दाईं ओर, साइड पैनल में आपको मीटिंग दिखेगी.
- “कॉल में शामिल हों” को क्लिक करने पर, आपके पास मीटिंग में फ़ाइल प्रज़ेंट करने या यह मैनेज करने का विकल्प नहीं रहेगा कि अन्य लोगों को मीटिंग किस तरह दिखे.
- अपनी प्रज़ेंटेशन, स्प्रेडशीट या दस्तावेज़ को प्रज़ेंट करने के लिए, सबसे नीचे दाईं ओर, स्क्रीन शेयर करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, स्क्रीन पर खुले टैब को चुनें और फिर शेयर करें पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: अपनी प्रज़ेंटेशन, स्प्रेडशीट या दस्तावेज़ से किसी टैब को प्रज़ेंट करने पर, कोई दूसरा टैब प्रज़ेंट नहीं किया जा सकता. अगर प्रज़ेंट करने के दौरान एक टैब से दूसरे टैब पर स्विच करना है, तो Google Meet से प्रज़ेंट करें.
- प्रज़ेंटेशन बंद करने के लिए, सबसे नीचे दाईं ओर, प्रज़ेंट करना बंद करें
पर क्लिक करें.
अपनी फ़ाइल से Google Meet की नई वीडियो मीटिंग शुरू करना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Docs, Sheets या Slides में कोई फ़ाइल खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Meet
पर क्लिक करें.
- नई मीटिंग शुरू करने के लिए, नई मीटिंग शुरू करें पर क्लिक करें. दाईं ओर, साइड पैनल में आपको मीटिंग दिखेगी.
- लोगों को मीटिंग में शामिल होने का न्योता भेजने और:
- कॉल में अन्य लोगों को जोड़ने के लिए: “सिर्फ़ इस वीडियो कॉल के लिए” के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें.
- फ़ाइल पर मिलकर काम करने के मकसद से अन्य लोगों को कॉल में जोड़ने के लिए: “इस फ़ाइल और वीडियो कॉल के लिए” के बगल में, कॉपी करें
पर क्लिक करें.
- कॉल में अन्य लोगों को जोड़ने के लिए: “सिर्फ़ इस वीडियो कॉल के लिए” के बगल में, कॉपी करें
- अपनी प्रज़ेंटेशन, स्प्रेडशीट या दस्तावेज़ को प्रज़ेंट करने के लिए, सबसे नीचे दाईं ओर, स्क्रीन शेयर करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, स्क्रीन पर खुले टैब को चुनें और फिर शेयर करें पर क्लिक करें.
- प्रज़ेंटेशन बंद करने के लिए, सबसे नीचे दाईं ओर, प्रज़ेंट करना बंद करें
पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: अपनी प्रज़ेंटेशन, स्प्रेडशीट या दस्तावेज़ से किसी टैब को प्रज़ेंट करने पर, कोई दूसरा टैब प्रज़ेंट नहीं किया जा सकता. अगर प्रज़ेंट करने के दौरान एक टैब से दूसरे टैब पर स्विच करना है, तो Google Meet से प्रज़ेंट करें.
- प्रज़ेंटेशन बंद करने के लिए, सबसे नीचे दाईं ओर, प्रज़ेंट करना बंद करें
- वीडियो मीटिंग छोड़ने के लिए, सबसे नीचे दाईं ओर, कॉल छोड़ें
पर क्लिक करें.
Google Meet की वीडियो मीटिंग को अपनी फ़ाइल में ट्रांसफ़र करना
जिस डिवाइस पर Google Meet की वीडियो मीटिंग चल रही है उसी डिवाइस पर, वीडियो मीटिंग को अपने दस्तावेज़, शीट या स्लाइड के टैब में ट्रांसफ़र किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Meet पर जाएं.
- किसी मीटिंग में शामिल हों.
- Google Docs, Sheets या Slides में वह फ़ाइल खोलें जिसमें Google Meet की वीडियो मीटिंग को ट्रांसफ़र करना है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, Meet
पर क्लिक करें.
- कॉल को यहां ट्रांसफ़र करें पर क्लिक करें.
- वीडियो मीटिंग को दस्तावेज़, स्प्रेडशीट या प्रज़ेंटेशन में ट्रांसफ़र करने पर, आपका टैब प्रज़ेंट नहीं होता.
- अपनी प्रज़ेंटेशन, स्प्रेडशीट या दस्तावेज़ को प्रज़ेंट करने के लिए, सबसे नीचे दाईं ओर, स्क्रीन शेयर करें
पर क्लिक करें. इसके बाद, स्क्रीन पर खुले टैब को चुनें और फिर शेयर करें पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: अपनी प्रज़ेंटेशन, स्प्रेडशीट या दस्तावेज़ से किसी टैब को प्रज़ेंट करने पर, कोई दूसरा टैब प्रज़ेंट नहीं किया जा सकता. अगर प्रज़ेंट करने के दौरान एक टैब से दूसरे टैब पर स्विच करना है, तो Google Meet से प्रज़ेंट करें.
- वीडियो मीटिंग छोड़ने के लिए, सबसे नीचे दाईं ओर, कॉल छोड़ें
पर क्लिक करें.
Google Docs, Sheets या Slides की किसी फ़ाइल को सीधे Google Meet की वीडियो मीटिंग में प्रज़ेंट किया जा सकता है. इस विकल्प को चुनने पर, माइक्रोफ़ोन, स्पीकर, और कैमरे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
- किसी Google Meet वीडियो मीटिंग में शामिल होना.
- Docs, Sheets या Slides में कोई फ़ाइल खोलें.
- सबसे ऊपर, Meet
पर क्लिक करें.
- कोई विकल्प चुनें:
- शेड्यूल की गई किसी मीटिंग में अपनी फ़ाइल को प्रज़ेंट करने के लिए, उस मीटिंग के नाम पर क्लिक करें.
- मीटिंग कोड इस्तेमाल करके, फ़ाइल को किसी मीटिंग में प्रजे़ंट करने के लिए, मीटिंग कोड का इस्तेमाल करें पर क्लिक करें. इसके बाद, मीटिंग कोड डालें. हाइब्रिड मोड में, साथ मिलकर काम करने के लिए कंपैनियन मोड का इस्तेमाल करें.
- इस टैब को शेयर करें पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: अगर आप पहले से किसी मीटिंग में शामिल नहीं हैं और आपने फ़ाइल को प्रज़ेंट करने के लिए, अभी स्क्रीन शेयर करें विकल्प चुना है, तो मीटिंग में आपकी फ़ाइल प्रज़ेंट हो जाएगी. हालांकि, उस फ़ाइल वाले टैब में Google Meet वीडियो मीटिंग नहीं दिखेगी. फ़ाइल प्रज़ेंट करने के दौरान अपने दस्तावेज़, स्प्रेडशीट या प्रज़ेंटेशन और Google Meet वीडियो मीटिंग को एक ही टैब से मैनेज करने के लिए, Docs, Sheets या Slides से किसी वीडियो मीटिंग में शामिल होना लेख में बताया गया तरीका अपनाएं.
- वह टैब चुनें जो आपकी स्क्रीन पर खुला है.
- टैब को प्रज़ेंट करने के लिए, शेयर करें पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: अगर दस्तावेज़, स्प्रेडशीट या प्रज़ेंटेशन का कोई टैब प्रज़ेंट किया जाता है, तो उस टैब को छोड़कर किसी दूसरे टैब को प्रज़ेंट नहीं किया जा सकता. अगर प्रज़ेंट करने के दौरान एक टैब से दूसरे टैब पर स्विच करना है, तो Google Meet से प्रज़ेंट करें.
- Meet पर, अपने प्रज़ेंट किए गए कॉन्टेंट को सीधे मीटिंग में देखें.
वीडियो मीटिंग में शामिल लोगों के साथ अपनी फ़ाइल का लिंक शेयर करना
Google Meet की वीडियो मीटिंग के दौरान Google Docs, Sheets या Slides की कोई फ़ाइल इस्तेमाल करते समय, मीटिंग में शामिल सभी लोगों के साथ उस फ़ाइल का लिंक शेयर किया जा सकता है. साथ ही, वीडियो मीटिंग का यूआरएल भी शेयर किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर, इनमें से किसी प्रोग्राम में कोई फ़ाइल खोलें:
- अपनी फ़ाइल से Google Meet की वीडियो मीटिंग में शामिल हों या अपनी फ़ाइल को वीडियो मीटिंग में प्रज़ेंट करें.
- अगर आपने:
- अभी अपनी फ़ाइल को वीडियो मीटिंग में प्रज़ेंट किया है, तो सबसे ऊपर दाईं ओर, स्क्रीन शेयर करें
पर क्लिक करें.
- अपनी फ़ाइल से वीडियो मीटिंग जॉइन की है, तो सबसे ऊपर दाईं ओर,
पर क्लिक करें.
- अभी अपनी फ़ाइल को वीडियो मीटिंग में प्रज़ेंट किया है, तो सबसे ऊपर दाईं ओर, स्क्रीन शेयर करें
- Meet के चैट सेक्शन में फ़ाइल शेयर करें पर क्लिक करें.
- अगर मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों के पास ऐसी फ़ाइल का ऐक्सेस नहीं है जिसका मालिकाना हक या उसमें बदलाव करने का ऐक्सेस आपके पास है, तो एक पॉप-अप विंडो दिख सकती है. लोगों को फ़ाइल के लिए किस लेवल का ऐक्सेस देना है, यह तय करने के लिए, दर्शक, टिप्पणी करने वाला या संपादक में से कोई एक विकल्प चुनें.
- ध्यान दें: अगर आपके पास कैलेंडर इवेंट का मालिकाना हक है या उसमें बदलाव करने का ऐक्सेस है, तो उस फ़ाइल को आपके कैलेंडर इवेंट में भी अटैच कर दिया जाएगा. अगर आपको फ़ाइल अटैच नहीं करनी है, तो "कैलेंडर इवेंट में फ़ाइल अटैच करें" बॉक्स से चुने हुए का निशान हटाएं.
- Meet के चैट सेक्शन में फ़ाइल शेयर करें पर क्लिक करें.
वीडियो मीटिंग का लिंक शेयर करना
- वीडियो मीटिंग का लिंक शेयर करने के लिए:
- दाईं ओर, ज़्यादा
लोग पर क्लिक करें.
- “अन्य लोगों को जोड़ने के लिए लिंक शेयर करें” विकल्प में, सिर्फ़ इस वीडियो कॉल के लिए पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, ज़्यादा
- वीडियो मीटिंग का लिंक और फ़ाइल, दोनों शेयर करने के लिए:
- दाईं ओर, ज़्यादा
लोग पर क्लिक करें.
- “अन्य लोगों को जोड़ने के लिए लिंक शेयर करें” विकल्प में, इस फ़ाइल और वीडियो कॉल के लिए पर क्लिक करें.
- दाईं ओर, ज़्यादा
समस्या हल करने से जुड़े तरीकों की जानकारी
“मुझे ऑडियो या वीडियो से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं.”
- अगर आपको अपने दस्तावेज़, स्प्रेडशीट या प्रज़ेंटेशन वाले टैब में ऑडियो सुनाई नहीं दे रहा है, तो देखें कि साइट को कहीं म्यूट तो नहीं कर दिया गया है. ऐसा होने पर:
-
- सबसे ऊपर दिख रहे टैब पर राइट क्लिक करें.
- साइट को अनम्यूट करें पर क्लिक करें.
- अगर आपके दस्तावेज़, स्प्रेडशीट या प्रज़ेंटेशन में माइक्रोफ़ोन या कैमरा काम नहीं कर रहा है, तो देखें कि कहीं "docs.google.com" पर कैमरे या माइक्रोफ़ोन के ऐक्सेस को ब्लॉक तो नहीं किया गया है.
“मुझे Google Meet की कुछ सुविधाओं को ऐक्सेस करने में समस्या आ रही है.”
- दस्तावेज़, स्प्रेडशीट या प्रज़ेंटेशन से Google Meet की वीडियो मीटिंग में शामिल होने पर, Google Meet की कुछ सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती हैं. उदाहरण के लिए, ये काम नहीं किए जा सकते:
- अपना बैकग्राउंड बदलना
- पोल या सवाल-जवाब वाले सेशन बनाना
- इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए, अपने दस्तावेज़, स्प्रेडशीट या प्रज़ेंटेशन से वीडियो मीटिंग करने के बजाय, Google Meet से वीडियो मीटिंग करें. सबसे ऊपर दाईं ओर, पॉप-आउट
पर क्लिक करें.
“मुझे दूसरा टैब प्रज़ेंट करने में दिक्कत हो रही है.”
अपनी प्रज़ेंटेशन, स्प्रेडशीट या दस्तावेज़ को प्रज़ेंट करने के लिए, वह टैब चुनें जिसमें आपकी फ़ाइल खुली है. कोई दूसरी विंडो या टैब चुनने पर, उस टैब को प्रज़ेंट नहीं किया जा सकेगा. अगर प्रज़ेंट करने के दौरान एक टैब से किसी दूसरे टैब पर स्विच करना है, तो Google Meet से प्रज़ेंट करें.