Google Docs, Sheets, Slides, और Vids में निजता की सुरक्षा के बारे में बुनियादी जानकारी

इंटरनेट पर आपकी सुरक्षा का मतलब, आपकी जानकारी को सुरक्षित रखना और आपकी निजता का सम्मान करना है. यही वजह है कि हम अपने सभी प्रॉडक्ट में इस बात का खास तौर पर ध्यान रखते हैं कि आपकी जानकारी को सुरक्षित रखा जाए, उसका इस्तेमाल ज़िम्मेदारी से किया जाए, और उस पर आपका कंट्रोल रहे. हमारी टीम, Google के प्रॉडक्ट को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि इनका इस्तेमाल करके कोई भी काम सुरक्षित तरीके से किया जा सके. जैसे- वेब ब्राउज़ करना, अपना इनबॉक्स मैनेज करना या कहीं जाने के लिए निर्देश पाना.

आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए, बेहतरीन सुरक्षा सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. अपने Google खाते में जाकर, कभी भी अपनी निजता सेटिंग को कंट्रोल किया जा सकता है.

अहम जानकारी: बोलकर इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं को चालू करने पर, बोली को लिखाई में बदलने की सेवा को आपका वेब ब्राउज़र कंट्रोल करता है. आपका वेब ब्राउज़र तय करता है कि आपकी बोली को कैसे प्रोसेस किया जाएगा. इसके बाद, यह इस्तेमाल की जा रही Google की सेवा पर टेक्स्ट भेजता है (उदाहरण: Docs, Slides, Vids वगैरह).

आपके लिए मनमुताबिक और ज़्यादा मददगार अनुभव

Google Docs, Sheets, Slides, और Vids इस्तेमाल किए जाने पर, हम आपको बेहतर अनुभव देने के लिए आपका कुछ डेटा प्रोसेस करते हैं. हालांकि, आपकी जानकारी सुरक्षित रहती है. अपने Google खाते में जाकर, कभी भी अपनी निजता सेटिंग को कंट्रोल किया जा सकता है.

आपका कॉन्टेंट सुरक्षित तरीके से सेव किया जाता है

जब Google Docs, Sheets, Slides, और Vids पर कोई फ़ाइल बनाकर शेयर की जाती है, तो उसे बेहतरीन सुरक्षा सिस्टम वाले हमारे डेटा सेंटर में सुरक्षित तरीके से सेव किया जाता है. डेटा चाहे एक जगह से दूसरी जगह भेजा जा रहा हो या एक जगह पर सेव करके रखा गया हो, उसे एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किया जाता है. अगर आपको इन फ़ाइलों को ऑफ़लाइन ऐक्सेस करना है, तो हम यह जानकारी आपके डिवाइस पर सेव कर देते हैं.

आपके Google खाते में पहले से सुरक्षा की सुविधा मौजूद होती है. इससे स्पैम, फ़िशिंग, और मैलवेयर जैसे खतरों का पता लगाकर उन्हें ब्लॉक किया जा सकता है. आपकी गतिविधि से जुड़ा डेटा, सुरक्षित तरीकों और बेहतरीन इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के मुताबिक सेव किया जाता है.

आपके नाम और ईमेल पते का इस्तेमाल, आपका डेटा सिंक करने और आपको अप-टू-डेट रखने के लिए किया जाता है

हम आपका ईमेल पता सेव करते हैं, ताकि आपकी पसंद की सेटिंग सेव की जा सकें, आप आसानी से साइन इन कर सकें, और अन्य डिवाइसों से अपलोड की गई फ़ाइलें ऐक्सेस कर सकें. हम उपयोगकर्ताओं के ईमेल पते का इस्तेमाल, सेवा में हुए बदलावों और हर उपयोगकर्ता को उसकी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए भी करते हैं. Google Slides में हम आपका नाम भी सेव करते हैं, ताकि वह आपकी प्रज़ेंट की जा रही स्लाइड में दिख सके.

आप अपनी जानकारी का इस्तेमाल करके, Google खाता बना सकते हैं और उसे मैनेज कर सकते हैं

नया Google खाता बनाने के लिए, हम आपका नाम और फ़ोन नंबर इकट्ठा करते हैं. आप Google खाता मैनेज करते समय, अपना पता दे सकते हैं, संपर्कों की जानकारी अपलोड कर सकते हैं या कोई प्रोफ़ाइल फ़ोटो जोड़ सकते हैं.

Google Docs, Sheets, Slides, और Vids आपको बेहतर अनुभव देने के लिए आपका डेटा इस्तेमाल करते हैं

हम स्पैम फ़िल्टर करने, वायरस का पता लगाने, और मैलवेयर से सुरक्षा करने जैसी सेवाएं देने के लिए आपका कॉन्टेंट प्रोसेस करते हैं. इसकी मदद से, आपको अपने निजी खाते में फ़ाइलें खोजने की सुविधा भी मिलती है.

हम Google Docs, Sheets, Slides, और Vids का परफ़ॉर्मेंस डेटा और क्रैश होने के आंकड़े इकट्ठा करते हैं, ताकि इन सेवाओं को बेहतर और ज़्यादा भरोसेमंद बना सकें. साथ ही, इन्हें इस्तेमाल करते समय आने वाली समस्याएं हल करने में आपकी मदद कर सकें. हम यह जानकारी, अपनी सेवाओं का गलत इस्तेमाल रोकने और विश्लेषण करने के लिए भी सेव करते हैं.

Google Docs, Sheets, Slides, और Vids आपके कॉन्टेंट का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए नहीं करते

हम Google Docs, Sheets, Slides, और Vids जैसे ऐप्लिकेशन में मौजूद आपकी जानकारी का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए नहीं करते. हम जानते हैं कि इन ऐप्लिकेशन में मुख्य तौर पर निजी कॉन्टेंट सेव होता है.

आसानी से इस्तेमाल की जाने वाली सेटिंग की मदद से, अपने कॉन्टेंट पर कंट्रोल रखने की सुविधा

आपके पास यह तय करने का विकल्प होता है कि किस तरह का कॉन्टेंट किसके साथ शेयर किया जाए

Google Docs, Sheets, Slides, और Vids पर सेव किए गए कॉन्टेंट का ऐक्सेस सिर्फ़ आपके पास होता है. उसे अन्य लोग तब तक ऐक्सेस नहीं कर सकते, जब तक आप उसे शेयर न करें. Google Docs, Sheets, Slides, और Vids की फ़ाइलें शेयर करने की सुविधा इस्तेमाल करने या बंद करने का तरीका जानें.

Google आपकी निजता का सम्मान करता है. हम आपका निजी कॉन्टेंट सिर्फ़ तब ऐक्सेस करते हैं, जब आपने इसकी अनुमति दी हो या कानूनी तौर पर ऐसा करना ज़रूरी हो. हमारी Google पारदर्शिता रिपोर्ट में शेयर किए गए डेटा से पता चलता है कि सरकारों और कंपनियों की नीतियां और कार्रवाइयां किस तरह निजता, सुरक्षा, और जानकारी के ऐक्सेस पर असर डालती हैं.

अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो आपका संगठन उन कार्रवाइयों के लॉग की समीक्षा कर सकता है जो Google ने कॉन्टेंट ऐक्सेस करने के दौरान की हैं. 'ऐक्सेस ट्रांसपेरंसी (पारदर्शिता)' सुविधा की मदद से लॉग देखने का तरीका जानें. जानें कि Google कैसे आपके संगठन की सुरक्षा और निजता को बनाए रखता है.

अपना डेटा देखना और उसे कंट्रोल करना आसान है

Google खाता डैशबोर्ड पर जाकर, उपयोगकर्ता Google के उन प्रॉडक्ट की जानकारी देख सकते हैं जिनका वे इस्तेमाल करते हैं. यहां उपयोगकर्ता अपने सेव किए गए आइटम की जानकारी भी देख सकते हैं. जैसे, ईमेल और फ़ोटो. साथ ही, मेरी गतिविधि सेक्शन में, उपयोगकर्ता Google की सभी सेवाओं पर की गई अपनी गतिविधियों का डेटा आसानी से देख सकते हैं या मिटा सकते हैं. इन गतिविधियों में यह भी शामिल होता है कि उपयोगकर्ता ने Google की सेवाओं पर क्या-क्या खोजा है, देखा है, और ऐक्सेस किया है. Google खाते में अपनी गतिविधि देखने और कंट्रोल करने का तरीका जानें.

अपने खोज इतिहास को कंट्रोल करने की सुविधा

Google Docs, Sheets, Slides, और Vids में कुछ खोजने के दौरान आपका समय बचे, इसलिए हम आपको हाल का खोज इतिहास दिखाते हैं. इसके लिए, हम आपकी सर्च क्वेरी सेव करते हैं.

Google Docs, Sheets, Slides, और Vids पर अपना खोज इतिहास देखने या मैनेज करने के लिए, मेरी गतिविधि पर जाएं.

सेवाओं को अपनी जगह की जानकारी के साथ सिंक करने की सुविधा

हम अलग-अलग जगहों पर प्रॉडक्ट के इस्तेमाल के दौरान आपको हुए अनुभव को समझने के लिए, उन जगहों की कुछ जानकारी सेव करते हैं, जैसे- जब आपकी ओर से Google को सुझाव, शिकायत या राय भेजी जाती है. हम आपके खाते को सुरक्षित रखने के लिए भी जगह की कुछ जानकारी सेव करते हैं, जैसे- जब हमें पता चलता है कि आपने किसी नई जगह से साइन इन किया है.

अपना डेटा डाउनलोड करना

हर व्यक्ति के पास हमसे शेयर की गई निजी जानकारी का ऐक्सेस होना चाहिए, जिसे वह जब चाहे अपनी मर्ज़ी से ऐक्सेस कर सके. इसलिए, हमने अपना डेटा डाउनलोड करें सुविधा बनाई है – ताकि आप अपने दस्तावेज़, स्प्रेडशीट, और स्लाइड डाउनलोड कर सकें. आपके पास अपने डेटा की एक कॉपी बनाने, उसका बैक अप लेने या फिर सेवा देने वाले किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर उसे ट्रांसफ़र करने का विकल्प होता है.

अपने Google खाते में आपने जो डेटा सेव किया है उस पर हमेशा आपका कंट्रोल रहता है. अपना डेटा डाउनलोड करने का तरीका जानें.

अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला खाता है, तो आपका संगठन आपका डेटा डाउनलोड कर सकता है. वह यह भी तय कर सकता है कि उस खाते से कौनसा डेटा डाउनलोड किया जा सकेगा. जानें कि कोई संगठन अपना डेटा कैसे एक्सपोर्ट कर सकता है.

Google Vids की उपलब्धता के बारे में जानें.

मिलते-जुलते लेख

सभी खाते

ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
शिक्षा केंद्र पर जाएं

क्या आपके स्कूल में या काम की जगह पर, Google Docs जैसे Google प्रॉडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं? बेहतरीन सलाह, ट्यूटोरियल, और टेंप्लेट आज़माएं. Office इंस्टॉल किए बिना ही Office फ़ाइलों पर काम करने, डाइनैमिक प्रोजेक्ट प्लान और टीम कैलेंडर बनाने, इनबॉक्स के अपने-आप व्यवस्थित होने की सुविधा वगैरह के बारे में जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
9374131621021720591
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
35
false
false
false
false
false