Chrome का इस्तेमाल करने पर, Google Password Manager अलग-अलग साइटों के आपके पासवर्ड सेव कर लेता है.
Google Password Manager में कई तरीकों से अपने पासवर्ड सेव किए जा सकते हैं:
- अपने Google खाते में पासवर्ड सेव करना: Chrome में साइन इन होने के दौरान, Google खाते में अपने पासवर्ड सेव किए जा सकते हैं. ये पासवर्ड अपने डिवाइसों और कुछ ऐप्लिकेशन में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
- अपने डिवाइस पर पासवर्ड सेव करना: Chrome में साइन इन न होने के दौरान, यह आपके डिवाइस पर पासवर्ड सेव करता है. अगर आपको अपने Google खाते में पासवर्ड सेव नहीं करने हैं या उन्हें एक से ज़्यादा डिवाइसों पर शेयर नहीं करना है, तो यह विकल्प आपके लिए सही है.
- अपने डिवाइस से Google खाते में पासवर्ड इंपोर्ट करना: अपने डिवाइस पर सेव किए गए पासवर्ड, किसी भी समय अपने Google खाते में इंपोर्ट किए जा सकते हैं. Chrome पर पासवर्ड इंपोर्ट करने का तरीका जानें.
अपने Google खाते में सेव किए गए पासवर्ड, Chrome या किसी अन्य वेब ब्राउज़र में passwords.google.com पर मैनेज किए जा सकते हैं.
डिवाइस पर पासवर्ड एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
नए पासवर्ड मैनेज करना
कोई नया पासवर्ड अपने-आप सेव करना या उसकी झलक देखनाजब किसी साइट पर नया पासवर्ड डाला जाता है, तब Chrome आपसे पूछता है कि क्या इसे सेव करना है. पासवर्ड सेव करने की अनुमति देने के लिए, सेव करें को चुनें.
- सेव किया जाने वाला पासवर्ड देखने के लिए, झलक देखें
को चुनें.
- अगर पेज पर एक से ज़्यादा पासवर्ड दिख रहे हैं, तो डाउन ऐरो
को चुनें. इसके बाद, वह पासवर्ड चुनें जिसे सेव करना है.
- अगर उपयोगकर्ता नाम वाला फ़ील्ड खाली है या उसमें डाली गई जानकारी गलत है, तो "उपयोगकर्ता नाम" के बगल में मौजूद टेक्स्ट बॉक्स को चुनें. इसके बाद, वह उपयोगकर्ता नाम डालें जिसे सेव करना है.
- कोई दूसरा पासवर्ड सेव करने के लिए, "पासवर्ड" के बगल में मौजूद टेक्स्ट बॉक्स को चुनें. इसके बाद, वह पासवर्ड डालें जिसे सेव करना है.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- जोड़ें को चुनें.
- वेबसाइट, उपयोगकर्ता नाम, और पासवर्ड डालें.
- सेव करें को चुनें.
- अपने कंप्यूटर पर, Chrome में साइन इन करें.
- किसी वेबसाइट पर जाएं और खाते के लिए साइन अप करें.
- पासवर्ड टेक्स्ट बॉक्स
मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करें को चुनें.
- अगर यह विकल्प नहीं दिखता है, तो पासवर्ड टेक्स्ट बॉक्स
पासवर्ड जनरेट करें पर राइट क्लिक करें.
- अगर यह विकल्प नहीं दिखता है, तो पासवर्ड टेक्स्ट बॉक्स
- आपको पासवर्ड की झलक दिखेगी. पुष्टि करने के लिए, सुझाए गए पासवर्ड का इस्तेमाल करें को चुनें.
- खाते में साइन-अप करने की प्रोसेस पूरी करें.
जनरेट किया गया पासवर्ड, आपके Google खाते में अपने-आप सेव हो जाता है.
डिफ़ॉल्ट रूप से, Chrome आपको पासवर्ड सेव करने का विकल्प देता है. आप इस विकल्प को किसी भी समय बंद या चालू कर सकते हैं.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर मौजूद, सेटिंग को चुनें.
- पासवर्ड और पासकी सेव करने का विकल्प दें को चालू या बंद करें.
अगर आपने किसी साइट या ऐप्लिकेशन के लिए, पासवर्ड सेव न करने का विकल्प चुना है, तो सेटिंग में जाकर, "ऐसी साइटें या ऐप्लिकेशन जिन्हें मंज़ूरी नहीं मिली है" सेक्शन से उसे मैनेज किया जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- सेटिंग को चुनें.
- "ऐसी साइटें या ऐप्लिकेशन जिन्हें मंज़ूरी नहीं मिली है" सेक्शन में जाकर, साइट को हटाएं.
सेव किए गए पासवर्ड मैनेज करना
सेव किए गए पासवर्ड से साइन इन करना- अपने कंप्यूटर पर, वह साइट खोलें जिस पर आप पहले भी जा चुके हैं.
- साइट के साइन-इन फ़ॉर्म पर जाएं.
- Chrome ब्राउज़र में, अगर आपने साइट के लिए एक ही उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड सेव किया है: Chrome, साइट के साइन-इन फ़ॉर्म में, अपने-आप आपकी जानकारी भर देगा.
- Chrome ब्राउज़र में, अगर आपने एक से ज़्यादा उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड सेव किए हैं: उपयोगकर्ता नाम वाला फ़ील्ड चुनें. इसके बाद, साइन-इन करने के लिए अपनी पसंद का उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड चुनें.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- "पासवर्ड" में जाकर, वह पासवर्ड चुनें जिसमें आपको नोट जोड़ना है.
- बदलाव करें को चुनें.
- अपना नोट लिखें.
- नोट लिखने के बाद, सेव करें को चुनें.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- पासवर्ड देखें, मिटाएं, एक्सपोर्ट करें या उसमें बदलाव करें:
- पासवर्ड देखने के लिए:
- “पासवर्ड” में जाकर, पासवर्ड चुनें.
- अपने पासवर्ड की दाईं ओर मौजूद, पासवर्ड दिखाएं
को चुनें.
- पासवर्ड में बदलाव करने के लिए:
- “पासवर्ड” में जाकर, पासवर्ड चुनें.
- बदलाव करें को चुनें.
- अपने पासवर्ड में बदलाव करें.
- सेव करें को चुनें.
- पासवर्ड मिटाने के लिए:
- “पासवर्ड” में जाकर, पासवर्ड चुनें.
- मिटाएं को चुनें.
- पासवर्ड एक्सपोर्ट करने के लिए:
- बाईं ओर मौजूद, सेटिंग को चुनें.
- "पासवर्ड एक्सपोर्ट करें" की दाईं ओर मौजूद, फ़ाइल डाउनलोड करें को चुनें.
- पासवर्ड देखने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर मौजूद, सेटिंग को चुनें.
- "Google Password Manager का सारा डेटा मिटाएं" की दाईं ओर, डेटा मिटाएं
मिटाएं को चुनें.
सुझाव: अन्य ब्राउज़िंग डेटा मिटाने के लिए, Chrome में ब्राउज़िंग डेटा मिटाने का तरीका जानें.
आपके पास सेव किए गए सभी पासवर्ड की जांच एक साथ करने का विकल्प होता है. जांच से यह पता लगाया जाता है कि डेटा के गलत इस्तेमाल की वजह से पासवर्ड बिना अनुमति के सार्वजनिक हुए हैं या नहीं, क्या ये मज़बूत हैं या नहीं, और क्या इन्हें आसानी से क्रैक किया जा सकता है.
अपने सेव किए गए पासवर्ड की जांच करने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर मौजूद, पासवर्ड जांच
को चुनें.
यहां आपको उन सभी पासवर्ड की जानकारी मिलेगी जिन्हें बिना अनुमति के सार्वजनिक किया गया है, जो कमज़ोर हैं या जिन्हें आसानी से क्रैक किया जा सकता है.
जानें कि सेव किए गए पासवर्ड किस तरह से इस्तेमाल किए जा सकते हैं
पासवर्ड के साथ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा का इस्तेमाल करनाबायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन चालू होने पर, ऑटोमैटिक तरीके से पासवर्ड भरते समय डिवाइस के फ़िंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपकी निजी जानकारी ज़्यादा सुरक्षित रहती है. इस सुविधा का इस्तेमाल अपने पासवर्ड देखने, कॉपी करने या उनमें बदलाव करने के लिए भी किया जा सकता है.
अहम जानकारी: बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- सेटिंग को चुनें.
- बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा चालू करने के लिए:
- कंप्यूटर पर: पासवर्ड डालते समय, Windows Hello का इस्तेमाल करें को चालू करें.
- Mac पर: पासवर्ड डालते समय, स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करें को चालू करें.
- चुने गए विकल्प की पुष्टि करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अहम जानकारी:
- अपना पासवर्ड सिर्फ़ फ़ैमिली ग्रुप के सदस्य के साथ ही शेयर किया जा सकता है. फ़ैमिली ग्रुप बनाना.
- Google Password Manager का इस्तेमाल करना और Google Chrome को अपडेट करना.
सेव किए गए पासवर्ड की कॉपी को फ़ैमिली ग्रुप के किसी सदस्य के साथ सुरक्षित तरीके से शेयर करने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- "पासवर्ड" में जाकर, वह पासवर्ड चुनें जिसे शेयर करना है.
- शेयर करें को चुनें.
- फ़ैमिली ग्रुप के किसी सदस्य या उन सभी सदस्यों को चुनें जिनके साथ आपको पासवर्ड शेयर करना है.
- शेयर करें
हो गया को चुनें.
- पासवर्ड उस व्यक्ति के Google खाते में सेव हो जाएगा जिसके साथ उसे शेयर किया गया है. साथ ही, यह अपने-आप भरे जाने के लिए उपलब्ध होगा.
सलाह:
- अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए यूनीक पासवर्ड इस्तेमाल करें.
- मुमकिन है कि आपने कई खातों के लिए एक ही पासवर्ड सेट किया हो. ऐसे में, उस पासवर्ड को किसी व्यक्ति के साथ शेयर करने पर, वह आपके दूसरे खातों को भी ऐक्सेस कर सकता है.
- अगर आपको इस सेवा का ऐक्सेस शेयर नहीं करना है, तो अपना पासवर्ड बदलें.
आपने जिन साइटों और ऐप्लिकेशन में "अपने-आप साइन इन होने की सुविधा" के ज़रिए अपने क्रेडेंशियल सेव किए हैं उनमें आपको अपने-आप साइन इन होने की सुविधा मिलती है. "अपने-आप साइन इन होने की सुविधा" चालू करने पर, आपको अपना उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड या तीसरे पक्ष के साइन-इन क्रेडेंशियल की पुष्टि करने की ज़रूरत नहीं होती.
अगर आपको साइन इन करते समय, अपने सेव किए गए क्रेडेंशियल की पुष्टि करनी है, तो "अपने-आप साइन-इन होने की सुविधा" को बंद करें.- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर मौजूद, सेटिंग को चुनें.
- अपने-आप साइन इन होने की सुविधा को चालू या बंद करें.
अहम जानकारी:
- अगर आपने पहचान करने वाली किसी सेवा का इस्तेमाल किया है, तो यह ज़रूरी है कि पहचान करने वाली सेवा और साइट, दोनों "अपने-आप साइन इन होने की सुविधा" के साथ काम करती हों. तीसरे पक्ष की मदद से साइन-इन करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
- अगर आपने हाल ही में, 'अपने-आप साइन इन होने की सुविधा' को चालू करने वाले प्रॉम्प्ट को खारिज किया है, तो हो सकता है कि आप कुछ समय तक इस सुविधा का इस्तेमाल न कर पाएं.
Google Password Manager को तुरंत ऐक्सेस करने के लिए, इसे शॉर्टकट के तौर पर जोड़ा जा सकता है.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- बाईं ओर मौजूद, सेटिंग
शॉर्टकट जोड़ें को चुनें.
- इंस्टॉल करें को चुनें.
अगर किसी तीसरे पक्ष की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर, डेटा लीक में सार्वजनिक हुए किसी पासवर्ड और उपयोगकर्ता नाम का इस्तेमाल किया जाता है, तो Chrome आपको इसकी चेतावनी दे सकता है. हैक या चोरी हुए पासवर्ड और उपयोगकर्ता नाम असुरक्षित होते हैं, क्योंकि वे ऑनलाइन पब्लिश हो चुके हैं.
हमारा सुझाव है कि आप हैक या चोरी हुए पासवर्ड जल्द से जल्द बदलें. आपने हैक या चोरी हुए पासवर्ड का जिस वेबसाइट पर इस्तेमाल किया है उस पर अपना पासवर्ड बदलें. इसके लिए Chrome में दिए गए निर्देशों का पालन किया जा सकता है. साथ ही, यह जांच की जा सकती है कि आपके सेव किए गए पासवर्ड दूसरी साइट पर सेव हैं या नहीं.
Chrome यह पक्का करता है कि आपके पासवर्ड और उपयोगकर्ता नाम सुरक्षित रहें, ताकि उन्हें Google न पढ़ सके.
सूचनाएं पाने की सुविधा को चालू या बंद करना:
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
सेटिंग
निजता और सुरक्षा को चुनें.
- सुरक्षा
स्टैंडर्ड सुरक्षा मोड को चुनें.
- डेटा के गलत इस्तेमाल की वजह से पासवर्ड हैक होने पर सूचना देना को चालू या बंद करें.
चुनिंदा साइटों के लिए, सूचनाएं भेजने की सुविधा बंद करना:
-
अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा
Google Password Manager को चुनें.
- यह देखने के लिए कि आपके सेव किए गए कौनसे पासवर्ड हैक या चोरी हुए हैं, पासवर्ड जांच को चुनें.
- “चोरी या हैक हुए पासवर्ड” की दाईं ओर मौजूद, ऐरो
को चुनें.
- जिस साइट को सूचनाएं भेजने से रोकना है उसे ढूंढें.
- ज़्यादा
चेतावनी खारिज करें को चुनें.
Chrome की सुरक्षा टीम, वेब पर मौजूद खतरों पर हमेशा नज़र रखती है. अगर आपके किसी खाते का पासवर्ड, सार्वजनिक तौर पर लीक हुए डेटा में मिलता है, तो ऐसे में पासवर्ड के अपने-आप बदलने की सुविधा इस्तेमाल की जा सकती है. Chrome की यह सुविधा, आपके पासवर्ड को अपडेट करके एक नया और सुरक्षित पासवर्ड बना देती है.
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, यह ज़रूरी है कि:
- आपने Chrome में अपने Google खाते से साइन इन किया हो.
- आपने Google Password Manager में कम से कम एक पासवर्ड सेव किया हो.
- आपने Google Password Manager में पासवर्ड सेव करने की सुविधा चालू की हो. Chrome में पासवर्ड मैनेज करने का तरीका जानें.
- अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
- किसी ऐसी साइट पर साइन इन करें जिसके लिए उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड वाले खाते की ज़रूरत होती है.
- अगर आपका पासवर्ड हैक या चोरी हो गया है, तो आपको इस सुविधा के साथ काम करने वाली वेबसाइटों पर यह सूचना मिलेगी: “आपका पासवर्ड, सार्वजनिक तौर पर लीक हो चुका है.”
- पासवर्ड अपने-आप अपडेट हो, इसके लिए मेरे लिए इसे बदलें को चुनें.
- अगर आपका पासवर्ड अपडेट हो गया है, तो डायलॉग बॉक्स में “पासवर्ड बदल गया” मैसेज दिखेगा.
- अपडेट किए गए पासवर्ड की जानकारी पाने के लिए, पासवर्ड दिखाएं
को चुनें.
- अगर आपका पासवर्ड अपडेट नहीं हो पाया, तो उसे मैन्युअल तरीके से बदलने के लिए, साइट पर जाकर इसे बदलें को चुनें.
- अपडेट किए गए पासवर्ड की जानकारी पाने के लिए, पासवर्ड दिखाएं
अहम जानकारी:
- अगर आप पासवर्ड बदलने की प्रोसेस के दौरान टैब या विंडो बंद कर दें, तो हो सकता है कि पासवर्ड अपडेट न हो पाए. सेव किए गए पासवर्ड देखने, मिटाने, एक्सपोर्ट करने या उनमें बदलाव करने का तरीका जानें.
- लॉगिन से जुड़ी समस्याओं के मामले में, पासवर्ड के अपने-आप बदलने की सुविधा, कुछ समय के लिए एक रिकवरी पासवर्ड सेव करती है. समस्या हल होने तक, यह सुविधा इस पासवर्ड को भरने का विकल्प दे सकती है.