सभी डिवाइसों पर, अपने सेव किए गए बुकमार्क, पासवर्ड वगैरह इस्तेमाल करना

Chrome में साइन इन करने पर, अपने Google खाते में जानकारी सेव की जा सकती है. इस जानकारी का इस्तेमाल उन सभी डिवाइसों पर किया जा सकता है जिन पर, आपने अपने Google खाते से साइन इन किया है. Chrome में साइन इन करने का तरीका जानें.

अपने सभी डिवाइसों पर Chrome में साइन इन करने से, आपको यह जानकारी मिल सकती है:

  • बुकमार्क
  • रीडिंग लिस्ट
  • पासवर्ड
  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी
  • पते, फ़ोन नंबर वगैरह
  • एक्सटेंशन
  • वेब ऐप्लिकेशन
  • सेटिंग और प्राथमिकताएं

Chrome में साइन इन करने के बाद, अपने टैब और ब्राउज़िंग इतिहास को भी Google खाते से सिंक किया जा सकता है.

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग इसके बाद आप और Google को चुनें.
  3. अपने खाते का नाम चुनें.
  4. इतिहास और टैब को चालू करें.

यह चुनना कि आपके Google खाते में कौनसी जानकारी सेव की जाए

Chrome में साइन इन करके बुकमार्क जैसी नई जानकारी सेव करने पर, Chrome उसे आपके Google खाते में सेव कर देता है. आपके पास हमेशा यह तय करने का विकल्प होता है कि आपके Google खाते में कौनसी जानकारी सेव की जाए.

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग इसके बाद आप और Google को चुनें.
  3. अपने खाते का नाम चुनें.
  4. चुनें कि आपके Google खाते में कौनसी जानकारी सेव की जाए.
Chrome में एक से ज़्यादा Google खाते इस्तेमाल करना

Chrome में साइन इन करने पर, अपने Google खाते में जानकारी सेव की जा सकती है. Chrome से साइन आउट करने पर, आपकी जानकारी आपके Google खाते में सुरक्षित रखी जाती है और उसे डिवाइस से हटा दिया जाता है.

अगर आपको अपना कंप्यूटर दूसरों के साथ शेयर करना है या निजी और काम के लिए अलग-अलग खाते रखने हैं, तो ब्राउज़र में एक नई प्रोफ़ाइल बनाएं. Chrome में एक से ज़्यादा प्रोफ़ाइलें मैनेज करने का तरीका जानें.

Google पर अपने मनमुताबिक अनुभव पाने के लिए, अपने 'Chrome इतिहास' का इस्तेमाल करना

जब आपके Google खाते में सेव किए गए Chrome इतिहास को वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि में भी जोड़ा जाता है, तो आपकी गतिविधि का इस्तेमाल, Search जैसे Google के अन्य प्रॉडक्ट पर आपको पसंद के मुताबिक अनुभव देने के लिए किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, आपको अपने Chrome इतिहास के आधार पर अपने फ़ीड में सुझाई गई कोई खबर दिख सकती है.

अपने Google खाते में जाकर, अपनी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि को किसी भी समय कंट्रोल किया जा सकता है. अपनी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि को ढूंढने और उसे कंट्रोल करने का तरीका जानें.

कुछ देशों में, Chrome इतिहास का इस्तेमाल करके मनमुताबिक अनुभव पाने और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए, आपको लिंक की गई Google की सेवाओं को मैनेज करना पड़ सकता है.

अगर आपको Google के प्रॉडक्ट अपने हिसाब से सेट नहीं करने हैं, तो भी Chrome का डेटा सेव करने के लिए, Google की क्लाउड सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए, Google को अपना Chrome इतिहास देखने की अनुमति देना ज़रूरी नहीं है. अपनी जानकारी निजी बनाए रखने के बारे में ज़्यादा जानें.

अपने खाते में मौजूदा जानकारी सेव करना

Chrome से साइन आउट करने पर, बुकमार्क और अन्य जानकारी सिर्फ़ डिवाइस पर सेव होती है. यह आपके Google खाते में सेव नहीं होती है. अपने सभी डिवाइसों पर यह जानकारी पाने के लिए, इसे अपने Google खाते में सेव करें.

  1. अपने कंप्यूटर पर, Chrome में साइन इन करें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, प्रोफ़ाइल प्रोफ़ाइल इसके बाद x आइटम को खाते में सेव करें को चुनें.
  3. चुनें कि आपके खाते में कौनसी जानकारी सेव की जाए.
  4. खाते में सेव करें को चुनें.

लंबे पासवर्ड की मदद से अपनी जानकारी को निजी रखना

Chrome का डेटा, Google Cloud पर सेव किया जा सकता है. लंबा पासवर्ड इस्तेमाल करने पर यह डेटा निजी रहता है और Google को इसका ऐक्सेस देने की ज़रूरत नहीं पड़ती. Google Pay पर मौजूद पेमेंट के आपके तरीके और पते, लंबे पासवर्ड से एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित नहीं किए जाते हैं.

लंबे पासवर्ड इस्तेमाल करना ज़रूरी नहीं होता. डेटा का गलत इस्तेमाल करने के खतरे को रोकने के लिए आपका सिंक किया गया डेटा, एन्क्रिप्ट करने के बेहतरीन तरीके इस्तेमाल करके सुरक्षित किया जाता है.

लंबा पासवर्ड इस्तेमाल करने के बाद, अगर आपको डेटा सिंक करने में समस्या आ रही है, तो शायद आपको Google Chrome को नए वर्शन में अपडेट करना पड़े.

अपना लंबा पासवर्ड बनाना

अगर आपने लंबा पासवर्ड बनाया है, तो:

  • किसी नए डिवाइस पर अपने Google खाते से Chrome में साइन इन करने के लिए, आपको इसकी ज़रूरत होगी.
  • आपको उन डिवाइसों पर इसे डालना होगा जिन पर आपने पहले से साइन इन किया हुआ है.
  • आपके फ़ीड में, Chrome पर ब्राउज़ की गई साइटों के आधार पर सुझाव नहीं दिखेंगे.
  • passwords.google.com पर सेव किए गए पासवर्ड नहीं देखे जा सकेंगे. इसके अलावा, 'पासवर्ड के लिए Smart Lock' सुविधा का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा.
  • आपका पूरा इतिहास, आपके Google खाते में सिंक नहीं होगा. Chrome के पता बार में डाले गए वेब पते ही सिंक किए जाएंगे.

लंबा पासवर्ड बनाने के लिए:

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. Chrome में अपने Google खाते से साइन इन करें.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग इसके बाद आप और Google को चुनें.
  4. अपने खाते का नाम चुनें.
  5. सबसे नीचे, एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के तरीकों के लिए विकल्प को चुनें.
  6. अपने Google खाते में मौजूद Chrome का पूरा डेटा एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के लिए, अपना लंबा पासवर्ड इस्तेमाल करें को चुनें.
  7. अपना लंबा पासवर्ड डालें और उसकी पुष्टि करें.
  8. सेव करें को चुनें.
लंबे पासवर्ड में बदलाव करना या उसे हटाना

अहम जानकारी: लंबे पासवर्ड को रीसेट करने के बाद Chrome में अपने पासवर्ड का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, उन्हें रीसेट और फिर से इंपोर्ट करने से पहले एक्सपोर्ट किया जा सकता है. Chrome से पासवर्ड इंपोर्ट या एक्सपोर्ट करने का तरीका जानें.

लंबे पासवर्ड को बदलने पर, इससे एन्क्रिप्ट किए गए डेटा को Google के सभी सर्वरों से मिटा दिया जाता है. साथ ही, आपको सभी डिवाइसों से साइन आउट कर दिया जाता है. Google Pay पर मौजूद पेमेंट के आपके तरीके और पते, लंबे पासवर्ड से एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित नहीं किए जाते हैं. इसलिए, उन्हें मिटाया नहीं जा सकेगा.

आपके Google खाते और डिवाइस से, पासवर्ड और अन्य जानकारी मिटा दी जाएगी.

पहला चरण: लंबा पासवर्ड हटाना

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. 'आपके खाते में मौजूद, Chrome का डेटा' डैशबोर्ड पर जाएं.
  3. सबसे नीचे, डेटा मिटाएं इसके बाद मिटाएं को चुनें.

अहम जानकारी: अपने Google खाते में डेटा को फिर से सेव करना शुरू किया जा सकता है. हालांकि, अब आपके पास कोई लंबा पासवर्ड नहीं होगा.

दूसरा चरण: एक नया लंबा पासवर्ड बनाना (ज़रूरी नहीं)

  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. Chrome में अपने Google खाते से साइन इन करें.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग इसके बाद आप और Google को चुनें.
  4. अपने खाते का नाम चुनें.
  5. सबसे नीचे, एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के तरीकों के लिए विकल्प को चुनें.
  6. अपने Google खाते में मौजूद Chrome का पूरा डेटा एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के लिए, अपना लंबा पासवर्ड इस्तेमाल करें को चुनें.
  7. अपना लंबा पासवर्ड डालें और उसकी पुष्टि करें.
  8. सेव करें को चुनें.

Chrome पर मौजूद अपनी जानकारी को अपने सभी डिवाइसों पर देखना

अपने Google खाते से Chrome में साइन इन करने के बाद, ये काम किए जा सकते हैं:

  • उस खाते में जानकारी सेव करना.
  • अपने उन सभी डिवाइसों पर जानकारी ऐक्सेस करना जिन पर आपने एक ही खाते से साइन इन किया है.
बुकमार्क देखना और उन्हें मैनेज करना
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा को चुनें.
  3. बुकमार्क और सूचियां इसके बाद सभी बुकमार्क दिखाएं को चुनें.
  4. साइड पैनल में, बुकमार्क वाले सभी फ़ोल्डर दिखेंगे.

अहम जानकारी: Chrome पर बेहतर अनुभव पाने के लिए, अपने Google खाते में ज़्यादा से ज़्यादा 1,00,000 बुकमार्क सेव किए जा सकते हैं और उन्हें अपने सभी डिवाइसों पर ऐक्सेस किया जा सकता है. अगर आपने बुकमार्क करने की यह सीमा पूरी कर ली है, तो इस्तेमाल नहीं किए जा रहे बुकमार्क मिटाएं या उन्हें एक्सपोर्ट करें.

वे साइटें देखना जिन पर आपने पहले भी विज़िट किया है
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा को चुनें.
  3. इतिहास इसके बाद इतिहास को चुनें.

अगर आपने लंबा पासवर्ड इस्तेमाल किया है, तो अन्य डिवाइसों पर ऐक्सेस की गई साइटों की जानकारी, पता बार में उनका वेब पता टाइप करने पर ही मिलेगी. लंबे पासवर्ड के बारे में ज़्यादा जानें.

अन्य डिवाइसों पर खुले हुए टैब देखना
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा को चुनें.
  3. इतिहास इसके बाद इतिहास को चुनें.
  4. बाईं ओर, अन्य डिवाइसों के टैब को चुनें.
सेव किए गए अपने पासवर्ड ढूंढना
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद पासवर्ड और जानकारी ऑटोमैटिक भरने की सुविधा इसके बाद Google Password Manager को चुनें.
  3. "पासवर्ड" में, आपको अपने सभी पासवर्ड दिखेंगे.
सेव किए गए पते और पेमेंट के तरीके देखना
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद सेटिंग इसके बाद ऑटोमैटिक तरीके से भरने की सुविधा और पासवर्ड को चुनें.
  3. सेव की गई जानकारी देखने के लिए:
    • सेव किए गए पतों के लिए, पते और दूसरी जानकारी को चुनें.
    • सेव किए गए पेमेंट के तरीकों के लिए, पेमेंट के तरीके को चुनें.

ऑटोमैटिक तरीके से फ़ॉर्म भरने के बारे में ज़्यादा जानें.

अपने एक्सटेंशन देखना
  1. अपने कंप्यूटर पर Chrome खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा इसके बाद एक्सटेंशन इसके बाद एक्सटेंशन मैनेज करें को चुनें.

Chrome में साइन इन करने पर, अपनी सेटिंग, थीम, और वेब ऐप्लिकेशन Google खाते में सेव किए जा सकते हैं. इन्हें उन सभी डिवाइसों पर ऐक्सेस किया जा सकता है जिन पर आपने साइन इन किया है. साथ ही, यह चुना जा सकता है कि किस डिवाइस पर कौनसे ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने हैं. थीम और सेटिंग उन डिवाइसों पर अपडेट हो जाती हैं जिन पर आपने Chrome में भी साइन इन किया है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
17874871310636020773
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
237
false
false
false
false