आपको जो प्रॉडक्ट खरीदने हैं उनकी कीमत में गिरावट आई है या नहीं, यह देखने के लिए अपने फ़ोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर कीमत को ट्रैक करने की सुविधा का इस्तेमाल करें.
कीमत ट्रैक करने, खरीदारी के बारे में अहम जानकारी पाने से जुड़ी सुविधाओं का इस्तेमाल करने, और सूचनाएं पाने के लिए, यह पक्का करें कि:
- आप अमेरिका में हों.
- आपने Google खाते से Chrome में साइन इन किया हो.
- आपने Chrome इतिहास को सिंक किया हो.
- आपने "खोज और ब्राउज़िंग की सुविधा को बेहतर बनाएं" को चालू किया हो.
कीमत और खरीदारी के बारे में अहम जानकारी पाना
अहम जानकारी: कीमत के बारे में अहम जानकारी पाने की सुविधा, फ़िलहाल सभी प्रॉडक्ट पेजों पर उपलब्ध नहीं है. आने वाले समय में, यह सुविधा ज़्यादा प्रॉडक्ट पेजों के लिए उपलब्ध होगी.
Chrome में "खरीदारी के बारे में अहम जानकारी" की मदद से, अलग-अलग प्रॉडक्ट की कीमत का इतिहास और कीमत सीमा देखी जा सकती है. इनमें वेब पर मौजूद अलग-अलग रंगों या स्टोरेज वाले वैरिएंट भी शामिल हैं.
किसी प्रॉडक्ट की कीमत का इतिहास देखना
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- प्रॉडक्ट के पेज पर जाएं.
- "खरीदारी के बारे में अहम जानकारी" देखने के लिए, पता बार में बाईं ओर मौजूद, बेहतरीन डील
पर टैप करें.
- प्रॉडक्ट की कीमत ट्रैक करने के लिए, ट्रैक करें पर टैप करें.
प्रॉडक्ट पेज पर कीमत ट्रैक करना
अहम जानकारी: कीमत को ट्रैक करने की सुविधा, सिर्फ़ उन पेजों पर काम करती है जिन पर ट्रैक किया जा सकने वाला कोई प्रॉडक्ट मौजूद हो.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- उस प्रॉडक्ट के वेबपेज पर जाएं जिसकी कीमत को ट्रैक करना है.
- ज़्यादा
कीमत ट्रैक करें पर टैप करें.
- स्क्रोल करके कोई प्रॉडक्ट चुनें.
- ध्यान दें: अगर साइट पर ट्रैक किए जा सकने वाले प्रॉडक्ट नहीं हैं, तो आपको विकल्पों की सूची नहीं दिखेगी.
- ट्रैक करें
हो गया पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- आपको सूचनाएं भेजने के लिए, कीमत को ट्रैक करने की सुविधा से एक अनुरोध मिलेगा.
- अगर अनुमति न दें का विकल्प चुना जाता है, तो आपको कीमत में होने वाले बदलावों के बारे में सूचनाएं नहीं मिलेंगी.
ट्रैक किए जा रहे किसी प्रॉडक्ट की कीमत में गिरावट आने पर, “कीमत ट्रैक करें” टाइल के सबसे ऊपर दाईं ओर एक बैज या नीले रंग का बिंदु दिखेगा.
Chrome में कीमत को ट्रैक करने की सुविधा मैनेज करनाअहम जानकारी: यह तरीका, उन प्रॉडक्ट पर लागू होता है जिन्हें पहले से ट्रैक किया जा रहा है.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
कीमत ट्रैक करें पर टैप करें.
- “कीमत ट्रैक की जा रही है” में जाकर, वह प्रॉडक्ट चुनें जिसे आपको मैनेज करना है.
- प्रॉडक्ट की दाईं ओर, ज़्यादा
पर टैप करें.
- ट्रैक करने की सुविधा को बंद करने के लिए, ट्रैक न करें
पर टैप करें.
- ऐसा करने पर, सूची अपडेट हो जाएगी और प्रॉडक्ट को सूची से हटा दिया जाएगा.
- साथ ही, आपको पुष्टि करने वाला मैसेज मिलेगा. इसमें लिखा होगा कि “कीमत ट्रैक करने की सुविधा बंद हो गई है.”
- सबसे ऊपर दाईं ओर, हो गया पर टैप करें.
अहम जानकारी: मोबाइल में सूचनाएं पाने के लिए, आपको Chrome पर सूचनाएं पाने की सुविधा चालू करनी होगी.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
सूचनाएं
कीमत ट्रैक करें पर टैप करें.
- “कीमत ट्रैक करें” में जाकर, मोबाइल और ईमेल नोटिफ़िकेशन को चालू या बंद करें.
- हो गया पर टैप करें.
Chrome में खुले हुए टैब पर कीमत में गिरावट देखना
अहम जानकारी: अगर किसी ऐसे प्रॉडक्ट का टैब बंद किया जाता है जिसकी कीमत ट्रैक की जा रही है, तो Chrome अब उसे ट्रैक करना बंद कर देगा.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- टैब बदलने की सुविधा वाले व्यू
पर जाएं.
- पसंदीदा प्रॉडक्ट के टैब में, बैज देखें.
- अगर Chrome को कीमत में गिरावट का पता चलता है, तो सबसे ऊपर बाईं ओर एक बैज दिखता है.
- अपने iPhone या iPad पर, Chrome
खोलें.
- ज़्यादा
सेटिंग
Google की सेवाएं पर टैप करें.
- टैब पर कीमतों को ट्रैक करें को बंद करें.
समस्याओं को हल करना
मुझे कीमत ट्रैक करने का विकल्प नहीं दिख रहाअहम जानकारी: कीमत ट्रैक करने की सुविधा, फ़िलहाल अमेरिका से बाहर उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा, आपके डिवाइस में iOS 15 या उससे नया वर्शन होना चाहिए.
अगर आपको कीमत ट्रैक करने का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो हो सकता है कि यह सुविधा उस वेबसाइट पर उपलब्ध न हो जिसका इस्तेमाल किया जा रहा है.
पक्का करें कि:
- आप अमेरिका में हों
- आपने Google खाते से Chrome में साइन इन किया हो
- आपने इतिहास का डेटा सिंक किया हो
- आपने "खोज और ब्राउज़िंग की सुविधा को बेहतर बनाएं" को चालू किया हो
कुछ साइटों पर ऐसे प्रॉडक्ट होंगे जिनकी कीमत ट्रैक नहीं की जा सकती. अगर आपने इस डिवाइस पर पहले भी कीमत ट्रैक करने की सुविधा इस्तेमाल की है, तो हो सकता है कि आपके चुने हुए प्रॉडक्ट या वेबसाइट के लिए, कीमत ट्रैक करने की सुविधा उपलब्ध न हो.
अगर आपने पहले कभी कीमत ट्रैक करने की सुविधा इस्तेमाल नहीं की है, तो पक्का करें कि आपने कीमत ट्रैक करने की सुविधा से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी की हों.
अगर आपने इस डिवाइस पर कीमत ट्रैक करने की सुविधा का पहले इस्तेमाल किया है, तो पक्का करें कि अब भी इस सुविधा की ज़रूरी शर्तें पूरी की जा रही हों. साथ ही, देख लें कि प्रॉडक्ट को अब भी ट्रैक किया जा सकता हो.