अगर आपको अपने खाते में कोई अनजान गतिविधि दिखती है या आपको लगता है कि आपके पासवर्ड के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है, तो तुरंत अपना पासवर्ड बदलें. छेड़छाड़ किए गए Google खाते को सुरक्षित करने का तरीका जानें.
किसी अन्य साइट का अपना पासवर्ड बदलने के लिए, Chrome में दिए गए निर्देशों का पालन करें. पासवर्ड मैनेज करने का तरीका जानें.
डिवाइस पर पासवर्ड को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने का तरीका सेट अप करने के बाद, अपना पासवर्ड अनलॉक करने के लिए, Google पासवर्ड या स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल उन फ़ोन या डिवाइसों पर किया जा सकता है जिन पर यह सुविधा काम करती है. पासवर्ड को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने का यह तरीका इस्तेमाल करने पर, अपने पासवर्ड को अनलॉक करने की सुविधा सिर्फ़ आपके पास होगी.
Android डिवाइस पर 'सुरक्षा जांच' चालू करना
Chrome अपने-आप सुरक्षा जांच करता है. इससे आपको निजता और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को ढूंढने और उन्हें ठीक करने में मदद मिलती है.- हैक या चोरी किए गए, कई बार इस्तेमाल किए गए या कमज़ोर पासवर्ड: ऐसा हो सकता है कि Google Password Manager में सेव किया गया कोई उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड, डेटा लीक होने की वजह से सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हो गया हो. ऐसे में, सुरक्षा जांच की सुविधा आपको चेतावनी दे सकती है, ताकि आपको इंटरनेट पर सुरक्षित रखा जा सके. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Chrome आपके पासवर्ड की सुरक्षा कैसे करता है.
- सुरक्षित ब्राउज़िंग की स्थिति: सुरक्षा जांच की सुविधा आपको समय-समय पर सुरक्षित ब्राउज़िंग की सेटिंग की जांच करने के लिए सूचना दे सकती है, ताकि आपको मैलवेयर, फ़िशिंग, और अन्य खतरों से सुरक्षित रखा जा सके. Chrome में सुरक्षित ब्राउज़िंग के बारे में ज़्यादा जानें..
- Chrome के उपलब्ध अपडेट: सुरक्षा जांच की सुविधा आपको समय-समय पर Chrome अपडेट करने की सूचना दे सकती है, ताकि आपको सुरक्षा के नए अपडेट की मदद से सुरक्षित रखा जा सके.
- अनचाही सूचनाएं: Chrome समय-समय पर आपको सूचना की दी गई अनुमतियों की समीक्षा करने के लिए कहेगा.
- इस्तेमाल नहीं की गई साइट की अनुमतियां: आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए, Chrome उन साइटों को दी गई अनुमतियां हटा देता है जिनका आपने हाल ही में इस्तेमाल नहीं किया है.
- गुमराह करने वाली सूचनाएं: Chrome, उन साइटों से सूचनाएं पाने की अनुमतियां हटा देता है जिनके बारे में Google सुरक्षित ब्राउज़िंग को पता चलता है कि वे लोगों को गुमराह करके अनुमति ले रही हैं.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
सेटिंग पर टैप करें.
- सुरक्षा जांच पर टैप करें.
- अगर Chrome को कोई समस्या मिलती है, तो:
- उस आइटम पर टैप करें जिसमें समस्या है.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अगर किसी वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस है, तो इससे पता चलता है कि कनेक्शन सुरक्षित है. एचटीटीपीएस का इस्तेमाल करने वाली साइटों के कनेक्शन, उन साइटों के कनेक्शन से ज़्यादा सुरक्षित होते हैं जो एचटीटीपीएस का इस्तेमाल नहीं करतीं.
जब 'हमेशा सुरक्षित कनेक्शन इस्तेमाल करें' सेटिंग चालू की जाती है, तो Chrome एचटीटीपीएस का इस्तेमाल करने के लिए यूआरएल को अपग्रेड करता है. साथ ही, जिस साइट पर यह सुविधा काम नहीं करती उस पर जाने से पहले Chrome आपको एक चेतावनी दिखाता है.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
सेटिंग
निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
- “सुरक्षा” में जाकर, हमेशा सुरक्षित कनेक्शन इस्तेमाल करें को चालू करें.
- अपनी पसंद का कॉन्फ़िगरेशन चुनें:
- इससे आपको असुरक्षित सार्वजनिक साइटों के बारे में चेतावनी मिलती है: आपको निजी साइटों के बारे में चेतावनी नहीं मिलती. जैसे, आपकी कंपनी का इंट्रानेट.
- इससे आपको सार्वजनिक और निजी साइटों के असुरक्षित होने की चेतावनी मिलती है: आपको सार्वजनिक और निजी, दोनों तरह की साइटों के असुरक्षित होने पर चेतावनी मिलती है. निजी साइटों में, आपकी कंपनी के इंट्रानेट जैसी चीज़ें शामिल हो सकती हैं.
जानकारी: जब कोई ऐसी साइट लोड की जाती है जिसके यूआरएल में एचटीटीपीएस का इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो आपको पता बार में “सुरक्षित नहीं है” चेतावनी दिखेगी.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
सेटिंग
निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
- “सुरक्षा” में जाकर, डेटा के गलत इस्तेमाल की वजह से पासवर्ड हैक होने पर सूचना देना को चालू करें.
जब कोई व्यक्ति किसी साइट पर जाता है, तो Chrome उस साइट के होस्ट सर्वर का आईपी पता खोजता है. अगर आपने अपनी निजता और सुरक्षा को ज़्यादा मज़बूत बनाने के लिए, सुरक्षित डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) लुकअप की सुविधा चालू की है, तो Chrome आपकी जानकारी को लुकअप प्रोसेस के दौरान एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करता है.
Chrome में सुरक्षित डीएनएस की सुविधा, डिफ़ॉल्ट रूप से ऑटोमैटिक मोड में चालू रहती है. अगर इस मोड में साइट खोजने के दौरान Chrome को समस्याएं आती हैं, तो वह साइट को अनएन्क्रिप्ट किए गए मोड में खोजेगा.
आपके पास अपनी पसंद के मुताबिक, सेवा देने वाली किसी कंपनी को चुनने का विकल्प होता है. अपनी पसंद के मुताबिक, सेवा देने वाली कोई कंपनी चुनने पर, Chrome डिफ़ॉल्ट रूप से अनएन्क्रिप्ट किए गए मोड में काम नहीं करता है. गड़बड़ी के मैसेज जैसी समस्याएं आने पर, सेवा देने वाली अपनी कंपनी की सेटिंग की जांच करें या सुरक्षित डीएनएस की सुविधा को बंद करें. गड़बड़ी के मैसेज में, आपको 'सर्वर का आईपी पता नहीं मिला' टेक्स्ट दिख सकता है.
अहम जानकारी: अगर डिवाइस को मैनेज किया गया है या उस पर माता-पिता के कंट्रोल की सुविधा चालू है, तो Chrome की सुरक्षित डीएनएस की सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
- अपने Android डिवाइस पर, Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
सेटिंग
निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
- “सुरक्षा” में जाकर, सुरक्षित डीएनएस इस्तेमाल करें पर टैप करें.
- सुरक्षित डीएनएस इस्तेमाल करें को चालू या बंद करें.
- डीएनएस की सेवा देने वाली मौजूदा या किसी अन्य कंपनी को चुनें.
- अपने Android डिवाइस पर Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
सेटिंग
निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
- “सुरक्षा” में जाकर, JavaScript ऑप्टिमाइज़ेशन और सुरक्षा पर टैप करें.
- JavaScript ऑप्टिमाइज़ेशन और सुरक्षा को बंद करें.
अहम जानकारी:
- यह भी तय किया जा सकता है कि कौनसे यूआरएल, V8 ऑप्टिमाइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं. कौन-कौनसी वेबसाइटों को V8 ऑप्टिमाइज़र इस्तेमाल करने की अनुमति है और कौन-कौनसी वेबसाइटों को अनुमति नहीं है, उनके यूआरएल जोड़ने के लिए अपवाद वाली साइट जोड़ें पर टैप करें.
- “साइट की सेटिंग” में जाकर, "V8 ऑप्टिमाइज़र" को भी बंद किया जा सकता है.
Android की 'ऐडवांस सुरक्षा' सेटिंग की मदद से, अपने Android डिवाइस पर Chrome ब्राउज़र को सुरक्षित रखा जा सकता है. इस सुविधा को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि हमलावरों के लिए संभावित एंट्री पॉइंट की संख्या कम हो जाए. इससे आपके डेटा को ज़्यादा सुरक्षित रखने में मदद मिलती है.
Android की 'ऐडवांस सुरक्षा' सेटिंग के बारे में जानकारी
- अपने Android डिवाइस पर Chrome
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा
सेटिंग
निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
- Android की 'ऐडवांस सुरक्षा' सेटिंग चालू है पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- Android की 'ऐडवांस सुरक्षा' सेटिंग की मदद से, Chrome की इन सेटिंग को कंट्रोल किया जाता है:
- हमेशा सुरक्षित कनेक्शन इस्तेमाल करें: यह सेटिंग चालू की जाती है और "इससे आपको सार्वजनिक और निजी साइटों के असुरक्षित होने की चेतावनी मिलती है" को चुना जाता है. सुरक्षित ब्राउज़िंग की सुविधा देने के लिए, Chrome सभी वेबसाइट कनेक्शन के लिए एचटीटीपीएस का इस्तेमाल अपने-आप करता है. हालांकि, ऐसा सिर्फ़ तब होता है, जब यह सुविधा उपलब्ध हो.
- Android की सुरक्षित ब्राउज़िंग की सुविधा: नुकसान पहुंचाने वाली नई वेबसाइटों से फ़िशिंग अटैक ब्लॉक करने के लिए, “Android पर सुरक्षित ब्राउज़िंग के ज़रिए खतरों से रीयल टाइम में बचाने वाली सुविधा” चालू की जाती है.
- JavaScript ऑप्टिमाइज़ेशन और सुरक्षा से जुड़ी सेटिंग: 'ऐडवांस सुरक्षा' सेटिंग चालू होने पर, “JavaScript ऑप्टिमाइज़ेशन” बंद कर दिए जाते हैं.
- अपने डिवाइस के सेटिंग ऐप्लिकेशन में जाकर, 'ऐडवांस सुरक्षा' सेटिंग चालू या बंद की जा सकती है. डिवाइस सुरक्षा की सुविधा बंद करने का तरीका जानें.