'सेवाओं की जानकारी में बदलाव करने वाला टूल' किस तरह काम करता है
जब स्थानीय ग्राहक Google पर ऐसी सेवा खोजते हैं जिसे आपका कारोबार देता है, तो वह सेवा आपकी प्रोफ़ाइल पर हाइलाइट हो सकती है. ग्राहक Google Maps ऐप्लिकेशन पर, "सेवाएं" सेक्शन में भी आपकी सभी सेवाएं देख सकते हैं.
सेवा देने वाले कारोबार, सुझाई गई सेवाओं में से अपनी पसंद के विकल्प चुन सकते हैं. उदाहरण के लिए, प्लंबर "नल लगाने" या "टॉयलेट की मरम्मत करने" जैसी सेवाएं जोड़ सकते हैं. अगर आपका कारोबार जो सेवा देता है वह सूची में नहीं है, तो अपने हिसाब से सेवाएं जोड़ी जा सकती हैं.
अहम जानकारी: अपने हिसाब बनाई गई कुछ सेवाओं को जोड़ने अनुमति नहीं दी जाती है. ऐसी सेवाएं जोड़ने पर, हमारा सिस्टम उन्हें अपने-आप अस्वीकार कर देगा. इस तरह की सेवाओं में, अपशब्द, बेमतलब के शब्द, निजी जानकारी, कीमतें, और फ़ोन नंबर शामिल होते हैं.
अपनी सेवाएं जोड़ें
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- सेवाओं में बदलाव करें को चुनें.
- जिन सेवाओं को जोड़ना है उन्हें चुनें.
- सेव करें को चुनें.
अपनी सेवाओं के बारे में जानकारी जोड़ना या उसमें बदलाव करना
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- सेवाओं में बदलाव करें को चुनें.
- जिस सेवा में बदलाव करना है उसे चुनें.
- कीमत और ब्यौरे जैसी जानकारी जोड़ी जा सकती है.
- सेवा को हटाने के लिए, सेवा मिटाएं को चुनें.
- सेव करें को चुनें.
अतिरिक्त सेवाएं जोड़ना
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- सेवाओं में बदलाव करें
ज़्यादा सेवाएं जोड़ें को चुनें.
- जिन सेवाओं को जोड़ना है उन्हें चुनें.
- अगर आपकी सेवा, सूची में नहीं है और उसे जोड़ना है, तो अपने हिसाब से सेवा जोड़ें विकल्प को चुनें.
- सेव करें को चुनें.
सेवा की कैटगरी जोड़ना
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- सेवाओं में बदलाव करें
कारोबार की नई कैटगरी जोड़ें को चुनें.
- कारोबार की कैटगरी डालें और सेवाओं के दिए गए विकल्पों में से अपनी सेवा चुनें.
- उस कैटगरी में अपनी सेवाएं जोड़ने के लिए, सेवाओं के दिए गए विकल्पों में से अपनी सेवाएं चुनें या अपने हिसाब से कोई सेवा जोड़ें.
- सेव करें को चुनें.