चुनें कि आपका Android फ़ोन कब अनलॉक रहेगा

कुछ मामलों में अपने फ़ोन को अनलॉक रखा जा सकता है. उदाहरण के लिए, जब आपका फ़ोन जेब में हो या आप घर के आस-पास हों. Extend Unlock (पहले इसे Smart Lock के नाम से जाना जाता था) का इस्तेमाल करने पर, आपको फ़ोन को पिन, पैटर्न या पासवर्ड से सिर्फ़ एक बार अनलॉक करना होगा.

अहम जानकारी:

अपने फ़ोन को अनलॉक रहने देना

  1. पक्का करें कि आपके फ़ोन पर स्क्रीन लॉक की सुविधा चालू हो. स्क्रीन लॉक सेट करने का तरीका जानें.
  2. अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  3. सुरक्षा और निजताइसके बाद सुरक्षा और निजता की ज़्यादा सेटिंग इसके बाद Extend Unlock पर टैप करें.
    • अगर आपको "सुरक्षा और निजता" विकल्प नहीं दिखता है, तो सुरक्षा और जगह की जानकारी पर टैप करें.
  4. अपना पिन, पैटर्न या पासवर्ड डालें.
  5. कोई विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करें.

भरोसेमंद डिवाइस से कनेक्ट होने पर अनलॉक रहने की सुविधा के चालू होने पर, मैन्युअल तरीके से फ़ोन लॉक करना

अहम जानकारी: जब भरोसेमंद डिवाइस से कनेक्ट होने पर अनलॉक रहने की सुविधा चालू होती है, तो लॉक स्क्रीन पर 'अनलॉक करें' अनलॉक किया गया दिखता है. इस सुविधा का इस्तेमाल करने पर, आपका डिवाइस एक बार में चार घंटे तक अनलॉक रहता है.

अपने डिवाइस को फिर से लॉक करने के लिए:

  1. पावर बटन और आवाज़ तेज़ करने वाला बटन एक साथ दबाएं.
  2. लॉकडाउन लॉक करें पर टैप करें.

Extend Unlock को बंद करना

  1. अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सुरक्षा और निजता इसके बाद सुरक्षा और निजता की ज़्यादा सेटिंग इसके बाद Extend Unlock पर टैप करें.
    • अगर आपको "सुरक्षा और निजता" विकल्प नहीं दिखता है, तो सुरक्षा और जगह की जानकारी पर टैप करें.
  3. अपना पिन, पैटर्न या पासवर्ड डालें.
  4. फ़ोन पास या साथ में होने की पहचान करने की सुविधा पर टैप करें.
  5. फ़ोन पास या साथ में होने की पहचान करने की सुविधा का इस्तेमाल करें को बंद करें.
  6. भरोसेमंद जगहें पर टैप करें.
  7. एक्सटेंड अनलॉक के लिए, भरोसेमंद जगहों का इस्तेमाल करें को बंद करें.
  8. सभी भरोसेमंद डिवाइसों को हटाएं. कुछ फ़ोन पर आपको फ़ोन मालिक का चेहरा और Voice Match में सेव की गई आवाज़ें हटानी पड़ सकती हैं.

अहम जानकारी: आपके पास स्क्रीन लॉक बंद करने का विकल्प है. स्क्रीन लॉक की सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.

लॉक करने के विकल्पों को जानना

डिवाइस अपने पास (हाथ, जेब या बैग में) होने पर, इसे अनलॉक रखना

अहम जानकारी: हवाई जहाज़ या नाव से सफ़र करने के दौरान, ऐसा हो सकता है कि आपका डिवाइस अपने-आप लॉक न हो. अगर आपको डिवाइस लॉक करना हो, तो मैन्युअल रूप से ऐसा करें. मैन्युअल तरीके से फ़ोन लॉक करने का तरीका जानें.

'पहनने पर पहचान' को चालू या बंद करना

  1. अपने डिवाइस का Settings ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सुरक्षा और निजता इसके बाद सुरक्षा और निजता की ज़्यादा सेटिंग इसके बाद Extend Unlock इसके बाद पहनने पर पहचान की सुविधा पर टैप करें.
  3. पहनने पर पहचान की सुविधा को चालू या बंद करें.

पहनने पर पहचान करने की सुविधा के काम करने का तरीका

  • अनलॉक करने के बाद, डिवाइस आपके शरीर के संपर्क में बने रहने तक अनलॉक रहता है. जब डिवाइस आपके शरीर के संपर्क में नहीं होता है, तो उसे अपने-आप लॉक होने में एक मिनट लग सकता है. जैसे, डिवाइस को किसी मेज़ पर रख देने पर.
  • किसी बस, कार, ट्रेन या दूसरे वाहन में आपके बैठने पर, डिवाइस लॉक होने में 5 से 10 मिनट लग सकते हैं.
    अहम जानकारी: किसी हवाई जहाज़ या नाव में आपके बैठने पर, डिवाइस अपने-आप लॉक नहीं हो पाएगा. अगर ज़रूरत पड़े, तो डिवाइस को मैन्युअल रूप से लॉक कर दें.  अपने फ़ोन को मैन्युअल रूप से लॉक करनेका तरीका जानें.अपने फ़ोन को मैन्युअल रूप से लॉक करने का तरीका जानें.

अहम जानकारी: आपका डिवाइस, आपके चलने के पैटर्न का एक्सलरोमीटर डेटा इकट्ठा करता है. इससे, यह तय करने में मदद मिलती है कि डिवाइस आपके पास है या नहीं. 'पहनने पर पहचान' सुविधा को बंद करने पर, आपका डिवाइस यह डेटा मिटा देता है.

जब आपका फ़ोन किसी भरोसेमंद जगह पर हो, तो इसे अनलॉक रखना

भरोसेमंद जगह का इस्तेमाल करना

सलाह: भरोसेमंद जगहों की सुविधा वाई-फ़ाई के साथ सबसे अच्छे तरीके से काम करती है.

अहम जानकारी: आपकी भरोसेमंद जगह का सिर्फ़ अनुमान लगाया जाता है

आपकी भरोसेमंद जगह, आपके घर से बाहर या आपकी पसंदीदा जगह के अलावा, कोई और जगह भी हो सकती है. यह सुविधा चालू होने पर, आपका डिवाइस, 100 मीटर तक के दायरे में अनलॉक रहता है.

जगह की जानकारी के सिग्नल कॉपी किए जा सकते हैं या उनमें बदलाव किया जा सकता है. किसी खास डिवाइस का इस्तेमाल करके, कोई व्यक्ति आपके डिवाइस को अनलॉक कर सकता है.

किसी भरोसेमंद डिवाइस से जुड़े होने पर अपने डिवाइस को अनलॉक रखना

भरोसेमंद ब्लूटूथ डिवाइस जोड़ना

  1. पक्का कर लें कि आपके डिवाइस पर ब्लूटूथ चालू है. ब्लूटूथ चालू करने का तरीका जानें.
  2. अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  3. सुरक्षा और निजता इसके बाद सुरक्षा और निजता की ज़्यादा सेटिंग इसके बाद भरोसेमंद डिवाइस से कनेक्ट होने पर अनलॉक रहने की सुविधा पर टैप करें.
    • अगर आपको "सुरक्षा और निजता" विकल्प नहीं दिखता है, तो सुरक्षा और जगह की जानकारी पर टैप करें.
  4. भरोसेमंद डिवाइस इसके बाद भरोसेमंद डिवाइस की जानकारी जोड़ें पर टैप करें.
  5. डिवाइसों की सूची में से, किसी डिवाइस पर टैप करें.
    • आपका फ़ोन या टैबलेट जब भी किसी भरोसेमंंद डिवाइस, जैसे कि ब्लूटूथ वाली घड़ी या कार के स्पीकर सिस्टम से जुड़ता है, तब ज़्यादा समय तक अनलॉक रहता है. हमारा सुझाव है कि ऐसे डिवाइसों को भरोसेमंद डिवाइसों की सूची में शामिल करने से बचें जिन्हें हमेशा आपके फ़ोन या टैबलेट के साथ रखा जाता है. जैसे, ब्लूटूथ कीबोर्ड या केस.
  6. ज़रूरी नहीं: जिस ब्लूटूथ डिवाइस को हटाना है उस पर टैप करें. इसके बाद, हटाएं पर टैप करें.
  7. अपना डिवाइस अनलॉक करें. अगर डिवाइस किसी भरोसेमंद डिवाइस से कनेक्ट है, तो वह अनलॉक ही रहेगा.

अहम जानकारी: पक्का करें कि सिर्फ़ भरोसेमंद ब्लूटूथ डिवाइसों का इस्तेमाल किया जा रहा हो.

ऐसा भी हो सकता है कि ब्लूटूथ को हैक करके कोई व्यक्ति आपके फ़ोन को अनलॉक कर ले.

अगर आपको अपने फ़ोन पर सूचना मिलती है: जब आपका डिवाइस यह पता नहीं लगा पाता है कि सुरक्षित कनेक्शन का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं, तो आपको इसकी सूचना मिलती है. आपको फ़ोन अनलॉक करने की ज़रूरत पड़ सकती है.

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सीमा अलग-अलग हो सकती है. यह सीमा आपके डिवाइस मॉडल, ब्लूटूथ डिवाइस, और आस-पास की जगह के हिसाब से तय होती है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सीमा 100 मीटर तक हो सकती है. आपके भरोसेमंद डिवाइस के आस-पास अगर कोई व्यक्ति आपका फ़ोन या टैबलेट ले और आपका भरोसेमंद डिवाइस उसे अनलॉक कर दे, तो वह व्यक्ति आपके डिवाइस को ऐक्सेस कर सकता है.

अपनी लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं दिखाना बंद करने के लिए 

आपकी पावर सेटिंग में लॉकडाउन दिखाने का तरीका

  1. अपने फ़ोन का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. डिसप्ले इसके बाद बेहतर इसके बाद लॉक स्क्रीन डिसप्ले पर टैप करें. अगर आपको "दिखाएं" विकल्प नहीं दिखता है, तो सुरक्षा और जगह की जानकारी इसके बाद लॉक स्क्रीन की सेटिंग पर टैप करें.
  3. लॉकडाउन का विकल्प दिखाएं चालू करें. जब आप पावर बटन दबाएंगे, तब आपको सेटिंग की सूची में लॉकडाउन बटन दिखाई देगा.

लॉकडाउन सुविधा चालू करना

अहम जानकारी: लॉकडाउन की सुविधा सिर्फ़ तब तक काम करेगी, जब तक आपका डिवाइस अनलॉक नहीं किया जाता. लॉकडाउन की सुविधा का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, इसे इस्तेमाल करने से पहले हर बार चालू करना होगा.
  1. पावर बटन और आवाज़ तेज़ करने वाला बटन एक साथ दबाएं.
  2. लॉकडाउन पर टैप करें. इससे लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं दिखनी बंद हो जाती हैं. साथ ही, फ़िंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान से अनलॉक होने और Extend Unlock की सुविधा भी बंद हो जाती है.

Android के पुराने वर्शन

अगर आप Android 9 या इससे पुराना वर्शन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको अपने डिवाइस पर ये विकल्प मिल सकते हैं.

"Ok Google" का इस्तेमाल करना
सुरक्षित लॉक स्क्रीन से "Ok Google" बोलें. अगर हम आपकी आवाज़ पहचान लेते हैं, तो आप अपना फ़ोन मैन्युअल तरीके से अनलॉक किए बिना Google को अपना काम करने के लिए कह सकते हैं. साथ ही, आप साइट पर भी जा सकते हैं. "Ok Google" चालू करने का तरीका जानें.
फ़ोन मालिक का चेहरा सेट करना, उसे बेहतर बनाना या हटाना

अहम जानकारी: चेहरे की पहचान करने की सुविधा किसी पिन, पैटर्न या पासवर्ड के मुकाबले कम सुरक्षित होती है. आपके जैसा दिखाई देने वाला कोई भी व्यक्ति आपका फ़ोन अनलॉक कर सकता है.

फ़ोन मालिक का चेहरा सेट करना और उसका इस्तेमाल करना

  1. Smart Lock मेन्यू में फ़ोन मालिक का चेहरा टैप करें.
  2. सेट अप पर टैप करें और स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करें. फ़ोन मालिक का चेहरा सेट करने के बाद, जब भी आप अपना फ़ोन चालू करेंगे, यह सुविधा आपका चेहरा खोजेगी और आपकी पहचान करने के बाद ही डिवाइस को अनलॉक करेगी.
    • Smart Lock आपकी फ़ोटो सेव नहीं करता. आपके चेहरे की पहचान करने में इस्तेमाल हुआ डेटा सिर्फ़ आपके फ़ोन में रखा जाता है. ऐप्लिकेशन, इस डेटा को न तो देख सकते हैं और न ही उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, Google सर्वर पर इसका बैक अप भी नहीं लिया जाता है.

सलाह: जब आपका फ़ोन आपका चेहरा खोजता है, तो आपको फ़ोन मालिक का चेहरा फ़ोन मालिक का चेहरा दिखाई देगा. अगर फ़ोन आपका चेहरा नहीं पहचान पाता है, तो आप फ़ोन को पिन, पैटर्न या पासवर्ड से अनलॉक कर सकते हैं.

अपने फ़ोन की चेहरा पहचानने की सुविधा को बेहतर बनाएं

  1. Smart Lock मेन्यू में फ़ोन मालिक का चेहरा पर टैप करें.
  2. चेहरे का मिलान बेहतर बनाएं पर टैप करें.
  3. आगे बढ़ें पर टैप करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

फ़ोन मालिक का चेहरा हटाना

  1. Smart Lock मेन्यू में फ़ोन मालिक का चेहरा टैप करें.
  2. फ़ोन मालिक का चेहरा हटाएं पर टैप करें.
  3. जब पूछा जाए कि क्या आप फ़ोन मालिक का चेहरा हटाना चाहते हैं, तो हटाएं पर टैप करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
7928724386022364309
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false