Google का Find Hub नेटवर्क, लोगों को अपनी सभी डिजिटल ऐसेट (फ़ोन, पहने जाने वाले डिवाइस, सुनने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस वगैरह) और फ़िज़िकल ऐसेट (वॉलेट, चाबियां, बाइक वगैरह) का सुरक्षित तरीके से पता लगाने में मदद करना है. इसके लिए, यह Android डिवाइसों के क्राउडसोर्स किए गए नेटवर्क का इस्तेमाल करता है. हम उम्मीद करते हैं कि लोग ज़िम्मेदार, सुरक्षित, और कानूनी तरीके से हमारे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करेंगे और इससे इंटरैक्ट करेंगे. यहां बताई गई नीतियां, लोगों को सुरक्षित अनुभव देने में अहम भूमिका निभाती हैं. साथ ही, ये उन्हें इस प्रॉडक्ट का गलत इस्तेमाल करने से रोकने में भी मदद करती हैं, ताकि असल दुनिया में किसी को खतरा या नुकसान न पहुंचे.
Google Find Hub का इस्तेमाल इन कामों के लिए नहीं किया जा सकता:
- लोगों या ऐसी प्रॉपर्टी को ट्रैक करना जो आपकी नहीं है.
- किसी व्यक्ति को बताए बिना और उसकी सहमति लिए बिना, किसी जगह पर उसके मौजूद होने या न होने का पता लगाना.
- इसके अलावा, किसी व्यक्ति को बताए बिना और उसकी सहमति लिए बिना, ट्रैकर टैग लगाकर उसकी जानकारी पाने की कोशिश करना.
Find Hub का इस्तेमाल करके, लोगों की सहमति के बिना उन्हें ट्रैक या स्टॉक करना अपराध है. ऐसा करने पर, आपको कानून के तहत सज़ा हो सकती है. इस सुविधा के साथ काम करने वाले ट्रैकर, लोगों को आपके Google खाते से जुड़े ईमेल पते को छिपाकर उसका बदला हुआ वर्शन दिखा सकते हैं. ऐसे मामलों में, कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस आपकी पहचान की जांच करने के लिए, ज़्यादा जानकारी भी मांग सकती है. जानें कि Google, उपयोगकर्ता की जानकारी पाने के सरकारी अनुरोधों को कैसे मैनेज करता है.
Find Hub नेटवर्क का इस्तेमाल, ऐसे ट्रैकिंग डिवाइसों के लिए नहीं किया जा सकता जिनमें बदलाव किया गया है या छेड़छाड़ की गई है. किसी ट्रैकिंग डिवाइस के स्पीकर या सुरक्षा सुविधाओं को हटाने पर सख्त पाबंदी है. अगर ऐसा किया जाता है, तो Google आपके खाते पर कार्रवाई कर सकता है.
अगर इनमें से किसी भी मकसद के लिए Find Hub नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो Google के पास Find Hub या आपके Google खाते का ऐक्सेस बंद करने का अधिकार है.