Find Hub आपका डेटा कैसे सुरक्षित रखता है

Find Hub की मदद से, खोए हुए Android डिवाइस का पता लगाया जा सकता है, उसे लॉक किया जा सकता है, और उसमें मौजूद डेटा को मिटाया जा सकता है. डिवाइस के ऑनलाइन होने पर, Find Hub से उसे ढूंढा जा सकता है. डिवाइस और ऐक्सेसरी के ऑफ़लाइन होने पर भी उन्हें ढूंढा जा सकता है.

आपका Android डिवाइस, डिफ़ॉल्ट रूप से हाल ही की जगहों की जानकारी को एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित करके, Google पर सेव करता है और Find Hub नेटवर्क में शामिल रहता है. Find Hub नेटवर्क, Android डिवाइसों का क्राउडसोर्स किया गया नेटवर्क है. यह जगहों की पूरी तरह सुरक्षित की गई जानकारी का इस्तेमाल करके, लोगों के खोए हुए Android डिवाइसों को ढूंढने में मदद करता है.

अगर आपके डिवाइस में ऑफ़लाइन डिवाइस ढूंढने वाली ये सुविधाएं चालू होंगी, तो Find Hub आपके डिवाइस को ढूंढने के लिए सबसे अच्छे सोर्स का इस्तेमाल करेगा. इनमें आपके डिवाइस की मौजूदा जगह की जानकारी और जगह की एन्क्रिप्ट की गई जानकारी शामिल है. हालांकि, मौजूदा जगह की जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ़ तब किया जाता है, जब आपका डिवाइस ऑनलाइन हो. वहीं, ऑफ़लाइन डिवाइस को ढूंढने के लिए उस जगह की एन्क्रिप्ट और सेव की गई जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है जहां डिवाइस आखिरी बार ऑनलाइन था. अगर आपने Android डिवाइस पर पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट किया हुआ है, तो Find Hub नेटवर्क में शामिल अन्य डिवाइसों की जगह की एन्क्रिप्ट की गई जानकारी का इस्तेमाल करके, आपके डिवाइस को ढूंढा जा सकता है.

Find Hub अपनी सेवाओं को उपलब्ध कराने, उनका रखरखाव करने, और उन्हें बेहतर बनाने के लिए, डेटा को इकट्ठा और प्रोसेस करता है. इसके बारे में नीचे ज़्यादा जानकारी दी गई है. Find Hub, Google की निजता नीति के तहत डेटा को प्रोसेस करता है.

Find Hub से, जगह की जानकारी शेयर करने की Google Maps की सुविधा आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है. इस सुविधा से, अपने दोस्तों और परिवार के साथ जगह की जानकारी शेयर की जा सकती है. जगह की जानकारी शेयर करने की सेटिंग को मैनेज करने का तरीका जानें.

ऑनलाइन डिवाइसों को ढूंढना

जब किसी ऑनलाइन डिवाइस को ढूंढने के लिए Find Hub का इस्तेमाल किया जाता है, तब वह आपके खोए हुए Android डिवाइस के साथ संपर्क करता है. इससे वह डिवाइस की मौजूदा जगह की जानकारी के साथ-साथ कुछ और जानकारी भी इकट्ठा करता है. जैसे, डिवाइस का बैटरी लेवल, वह किस वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्ट है, और उसके वाई-फ़ाई और सेल्यूलर सिग्नल की क्षमता. यह जानकारी Find Hub ऐप्लिकेशन पर दिखती है, ताकि आप अपने खोए हुए डिवाइस को आसानी से ढूंढ पाएं.

Find Hub से ऐक्सेसरी भी ढूंढी जा सकती है. इसके लिए, यह डिवाइस के किसी ऐक्सेसरी से कनेक्ट होने की गतिविधियों जैसी जानकारी इकट्ठा करता है. उदाहरण के लिए, पिछली बार आपके ईयरबड को फ़ोन से कब कनेक्ट किया गया था. ऐक्सेसरी को ढूंढने के लिए, उस डिवाइस की जगह की जानकारी दिखाई जाती है जिससे ऐक्सेसरी आखिरी बार कनेक्ट थी.

Find Hub उन आइडेंटिफ़ायर को भी इकट्ठा करता है जो बताते हैं कि आपके Android डिवाइस और ऐक्सेसरी, Google खाते से जुड़े हुए हैं. साथ ही, यह Find Hub पर की गई आपकी गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा करता है. जैसे, क्या आपके डिवाइस को लॉक करने या उसके डेटा को मिटाने के लिए, Google खाते का इस्तेमाल किया गया था और क्या यह कार्रवाई पूरी हो पाई थी.

ऑफ़लाइन डिवाइसों को ढूंढना

ज़रूरी नहीं है कि आपका खोया हुआ डिवाइस हमेशा ऑनलाइन हो. डिवाइस ऑफ़लाइन भी हो सकता है. ऑफ़लाइन डिवाइसों को ढूंढने में आपकी मदद करने के लिए Find Hub, एन्क्रिप्ट की गई जगह की जानकारी को इकट्ठा, सेव, और इस्तेमाल कर सकता है. यह जानकारी, आपके Android डिवाइस और Find Hub नेटवर्क में शामिल अन्य डिवाइसों से मिलती है.

Android डिवाइसों के क्राउडसोर्स किए गए नेटवर्क का इस्तेमाल करके, Find Hub नेटवर्क कई तरह के आइटम ढूंढने में आपकी मदद कर सकता है. जैसे, ऑफ़लाइन Android फ़ोन और टैबलेट, फ़ास्ट पेयर ऐक्सेसरी जैसे कि ईयरबड, और ऐसे ट्रैकर टैग जो वॉलेट, चाबियों या बाइक जैसी चीज़ों पर अटैच किए जा सकते हैं.

इस नेटवर्क में सुरक्षा के बेहतर उपाय किए गए हैं. जैसे, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन. इससे नेटवर्क में शामिल सभी लोगों की निजता बनाए रखने में मदद मिलती है.

क्राउडसोर्सिंग कैसे काम करती है?

Find Hub नेटवर्क में शामिल Android डिवाइस, आस-पास मौजूद आइटम को स्कैन करने के लिए ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते हैं. अगर इन डिवाइसों को आपके आइटम की जगह का पता चलता है, तो वे उस जानकारी को सुरक्षित रूप से Find Hub को भेज देते हैं. इसी तरह आपका Android डिवाइस भी दूसरे लोगों के खोए हुए आइटम का पता लगाने में मदद करता है. ऐसा तब होता है, जब वे आइटम आस-पास मौजूद होते हैं.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

आपके आइटम की जगह की जानकारी को एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित करने के लिए, Find Hub नेटवर्क एक खास कुंजी का इस्तेमाल करता है. इसका ऐक्सेस सिर्फ़ आपके पास होता है. इसे ऐक्सेस करने के लिए, आपके डिवाइस के पिन, पैटर्न या पासवर्ड की ज़रूरत होती है.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से यह पक्का होता है कि आपके आइटम की जगह की जानकारी को Google भी न देख पाए. यह सुविधा, Google Password Manager में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह जानकारी सिर्फ़ आपको और उन लोगों को दिखती है जिनके साथ आपने Find Hub में आइटम शेयर किए हैं.

अहम जानकारी: अगर आपने Android डिवाइस पर पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट नहीं किया है, तो Find Hub नेटवर्क का फ़ायदा लेने के लिए इनमें से किसी एक को सेट करें. जब तक पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट नहीं किया जाता, तब तक नेटवर्क डिफ़ॉल्ट रूप से आपके Android डिवाइस का इस्तेमाल करके, अन्य लोगों को उनके आइटम ढूंढने में मदद करता है. साथ ही, यह आपके Android डिवाइस और उससे जुड़ी ऐक्सेसरी की एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित की गई जगह की जानकारी को Google पर सेव करता है, ताकि आपको अपने डिवाइस ढूंढने में मदद मिल सके. Find Hub नेटवर्क का फ़ायदा पाने और ऑफ़लाइन डिवाइसों का पता लगाने का बेहतर अनुभव पाने के लिए, अपने Android डिवाइस पर पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट करें.

नेटवर्क से प्रोसेस किया गया डेटा

जगहों की पूरी तरह से सुरक्षित की गई जानकारी के अलावा, Find Hub नेटवर्क अलग-अलग तरह के डेटा को प्रोसेस करता है. जैसे, कुछ देर के लिए काम करने वाले डिवाइस आइडेंटिफ़ायर, वह टाइमस्टैंप जिससे पता चले कि आपके डिवाइस ने किसी आइटम का पता कब लगाया और आपने खोए हुए आइटम का पता लगाने के लिए कब अनुरोध किया, और फ़ास्ट पेयर की सुविधा वाली उन ऐक्सेसरी की जानकारी जिन्हें आपने अपने डिवाइस से जोड़ा है या दूसरों के साथ शेयर किया है. Find Hub नेटवर्क, इस डेटा का इस्तेमाल कई वजहों से करता है. जैसे, सुविधाएं देना, किसी आइटम के खो जाने पर उसकी जगह की जानकारी सही व्यक्ति को देना, और निजता की सुरक्षा और डेटा का गलत इस्तेमाल होने से रोकने की सुविधाएं देना, जैसे कि एग्रीगेशन की सुविधा. इसके बारे में नीचे ज़्यादा जानकारी दी गई है. जब आपका Android डिवाइस, ढूंढे गए आइटम की जगह की जानकारी शेयर करता है, तो Google को आपकी पहचान का पता नहीं चलता.

Find Hub नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपने खोए हुए आइटम ढूंढने के लिए, सिर्फ़ आइटम की जगह की जानकारी पता चलती है. यह उन्हें आइटम की मौजूदा जगह या जगह की अनुमानित जानकारी देता है. इसका मतलब है कि उन्हें पता चल जाता है कि आखिरी बार उनका आइटम कहां मौजूद था.

नेटवर्क में डिवाइस के शामिल होने की सेटिंग तय करना

आपका Android डिवाइस, नेटवर्क में कैसे शामिल हो, यह तय करने के लिए Find Hub की सेटिंग में “अपने ऑफ़लाइन डिवाइसों को ढूंढें” पर जाएं. इसके बाद, इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:

 Find Hub की सेटिंग ऑफ़लाइन डिवाइसों को ढूंढना

'बंद है'

ऑफ़लाइन डिवाइसों को ढूंढने की इन सुविधाओं को पूरी तरह से बंद किया जा सकता है. ऐसा तब करें, जब आपको Find Hub नेटवर्क में शामिल न होना हो या आपके पास, एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) की गई हाल ही की जगहों की जानकारी को Google पर सेव करके अपने ऑफ़लाइन आइटम को ढूंढने की सुविधा हो.

ऑफ़लाइन डिवाइसों को ढूंढने की सुविधा को बंद करने के बाद भी, Find Hub का इस्तेमाल करके ऑनलाइन डिवाइस या उससे कनेक्ट की गई फ़ास्ट पेयर की सुविधा वाली ऐक्सेसरी का पता लगाया जा सकता है, उन्हें लॉक किया जा सकता है, और उनमें मौजूद डेटा मिटाया जा सकता है. अगर आपको Find Hub का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना है, तो सेटिंग इसके बाद Google इसके बाद सभी सेवाएं (अगर टैब मौजूद हैं) इसके बाद निजी और डिवाइस की सुरक्षा इसके बाद Find Hub पर जाएं. इसके बाद इसके बाद, देखें कि “डिवाइस की जगह की जानकारी का ऐक्सेस दें” को 'बंद है' पर सेट किया गया हो.

'नेटवर्क के बिना डिवाइस ढूंढें'

Find Hub नेटवर्क में शामिल न होने के बाद भी, कुछ ऑफ़लाइन आइटम ढूंढे जा सकते हैं. जैसे, Android डिवाइस और इससे कनेक्ट किए गए फ़ास्ट पेयर ऐक्सेसरी जैसे कि ईयरबड. ऐसा तब किया जा सकेगा, जब इन आइटम की एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) की गई हाल ही की जगहों की जानकारी को Google पर सेव किया गया हो.

इस विकल्प को चुनने के बाद, आपको वॉलेट, चाबियों या बाइक जैसे आइटम ढूंढने के लिए ट्रैकर टैग इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं मिलेगा. इसके अलावा, अपने आइटम ढूंढने के लिए, Android डिवाइसों के बड़े नेटवर्क की मदद भी नहीं ली जा सकेगी. हालांकि, आपका Android डिवाइस समय-समय पर, अपनी और कनेक्ट की गई ऐक्सेसरी की एन्क्रिप्ट की गई जगह की जानकारी Find Hub को भेजता रहेगा. हम आपके डिवाइस या ऐक्सेसरी की एन्क्रिप्ट की गई हाल की जगह की जानकारी ही सेव रखते हैं.

अहम जानकारी:

  • अगर आपने Android डिवाइस पर कोई पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट किया है, तो हाल की जगह की जानकारी को एन्क्रिप्ट किया जाता है. इसके लिए, एक खास कुंजी का इस्तेमाल किया जाता है. इसका ऐक्सेस सिर्फ़ आपके पास होता है. इसे ऐक्सेस करने के लिए, आपको अपने Android डिवाइस का पिन, पैटर्न या पासवर्ड डालना होगा.
  • अगर आपने Android डिवाइस पर कोई पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट नहीं किया है, तो भी इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. हाल की जगह की जानकारी को एक खास कुंजी का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट किया जाता है. इसका ऐक्सेस सिर्फ़ आपके पास होता है. इसे ऐक्सेस करने के लिए, आपको अपने Google खाते का पासवर्ड डालना होगा.
  • अगर आपके डिवाइस में Android 8.0 या इससे पहले का वर्शन मौजूद है, तो वह Find Hub के बड़े नेटवर्क से जानकारी क्राउडसोर्स नहीं कर पाएगा. हालांकि, डिवाइस तब भी अपनी और कनेक्ट की गई ऐक्सेसरी की एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) की गई हाल ही की जगह की जानकारी को Google पर सेव करेगा. एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) की गई हाल ही की जगह की जानकारी को सेव करने पर, Find Hub खोए हुए आइटम ढूंढने में आपकी मदद कर सकता है. भले ही, इस दौरान वे ऑफ़लाइन हों. इस सेटिंग में बदलाव करने के लिए, Android 8.0 और इससे पहले के वर्शन पर, सेटिंग इसके बाद Google इसके बाद सभी सेवाएं (अगर टैब मौजूद हैं) इसके बाद निजी और डिवाइस की सुरक्षा इसके बाद Find Hub इसके बाद हाल ही की जगह की जानकारी सेव करें पर जाएं.

'सिर्फ़ ऐसी जगहों में ढूंढें जहां नेटवर्क का ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है'

इस सेटिंग की मदद से, आपका Android डिवाइस अन्य लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपने आइटम ढूंढने में मदद करता है. अगर आपने Android डिवाइस पर कोई पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट किया हुआ है, तो आपको भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपने आइटम ढूंढने में मदद मिलेगी.

जब कोई व्यक्ति अपने खोए हुए आइटम की जगह की जानकारी का पता लगाने के लिए अनुरोध करता है, तब Find Hub नेटवर्क आपके डिवाइस से भेजी गई जगह की जानकारी को दूसरे Android डिवाइसों से भेजी गई जानकारी के साथ एग्रीगेट करता है. उस खोए हुए आइटम की जगह की जानकारी इन दूसरे डिवाइसों को भी मिलती है.

एग्रीगेशन की सुविधा क्या होती है?

एग्रीगेशन की सुविधा का इस्तेमाल करके, Find Hub नेटवर्क तब तक कोई कार्रवाई नहीं करता है, जब तक कई Android डिवाइस किसी खोए हुए आइटम का पता नहीं लगा लेते. इसके बाद, Find Hub, खोए हुए डिवाइस के मालिक को जगह की अनुमानित जानकारी दिखाता है. यह अनुमान, कई डिवाइसों से मिली, खोए हुए आइटम की जगह की जानकारी के आधार पर लगाया जाता है.

इससे, आपको और अन्य लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपने आइटम ढूंढने में मदद मिलती है. जैसे, एयरपोर्ट या भीड़-भाड़ वाले फ़ुटपाथ. इस दौरान उन सभी लोगों की निजता को सुरक्षित रखा जाता है जिनके Android डिवाइस, नेटवर्क के साथ जगह की जानकारी शेयर करते हैं.

अहम जानकारी: अपने आइटम ढूंढते समय नेटवर्क से मदद पाने के लिए, आपको Android डिवाइस पर पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट करना होगा. इनमें से किसी एक को सेट करने तक, नेटवर्क आपके Android डिवाइस का इस्तेमाल करके, दूसरों को उनके आइटम ढूंढने में मदद करता है. आपके Android डिवाइस और उससे जुड़ी ऐक्सेसरी की एन्क्रिप्ट की गई जगह की जानकारी को Google पर सेव किया जाता है.

नेटवर्क का इस्तेमाल किए बिना डिवाइस ढूंढें पर क्लिक करके, इस बारे में ज़्यादा जानें. आइटम ढूंढने में आपकी मदद करने के लिए Find Hub, जगह की सबसे सटीक जानकारी का इस्तेमाल करता है. भले ही, वह जानकारी आपके डिवाइस से ली गई हो या बड़े नेटवर्क से क्राउडसोर्स की गई हो. ऐसा तब किया जाता है, जब आपने लॉक स्क्रीन सेट किया हो.

'ऐसी सभी जगहों में ढूंढें जहां नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है'

इस सेटिंग को चुनने पर, Find Hub नेटवर्क आपको भीड़-भाड़ वाली इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज़ के इलाकों में भी अपने खोए हुए आइटम ढूंढने में मदद कर सकता है. आपका डिवाइस, नेटवर्क के ज़रिए जगह की जानकारी शेयर करेगा. इससे दूसरे लोगों को भी ऐसे इलाकों में अपने खोए हुए आइटम ढूंढने में मदद मिलेगी. ऐसा तब भी होगा, जब उस आइटम का पता लगाने वाला और उसकी जगह की जानकारी शेयर करने वाला सोर्स, सिर्फ़ आपका डिवाइस हो. इसके अलावा, जिन लोगों ने यह सेटिंग चालू की है वे भी आपके खोए हुए डिवाइसों को ढूंढने में आपकी मदद करेंगे. भले ही, उनके डिवाइस से ही आपके खोए हुए आइटम का पता चला हो. इससे आपको खोए हुए अपने आइटम को ज़्यादा जल्दी ढूंढने में मदद मिल सकती है.

अहम जानकारी: अपने आइटम ढूंढते समय नेटवर्क से मदद पाने के लिए, आपको Android डिवाइस पर पिन, पैटर्न या पासवर्ड सेट करना होगा. जब तक ऐसा नहीं किया जाता है, तब तक यह विकल्प चुनने पर नेटवर्क आपके Android डिवाइस का इस्तेमाल करके, अन्य लोगों के आइटम ढूंढने में उनकी मदद करता है. आपके Android डिवाइस और उससे जुड़ी ऐक्सेसरी की एन्क्रिप्ट की गई जगह की जानकारी को Google पर सेव किया जाता है.

नेटवर्क का इस्तेमाल किए बिना डिवाइस ढूंढें पर क्लिक करके, इस बारे में ज़्यादा जानें. आइटम ढूंढने में आपकी मदद करने के लिए Find Hub, जगह की सबसे सटीक जानकारी का इस्तेमाल करता है. भले ही, वह जानकारी आपके डिवाइस से ली गई हो या बड़े नेटवर्क से क्राउडसोर्स की गई हो. ऐसा तब किया जाता है, जब आपने लॉक स्क्रीन सेट किया हो.

ज़रूरी जानकारी: Find Hub ऐप्लिकेशन की मदद से, अपने सभी डिवाइसों का डेटा और उनकी जगह की जानकारी कभी भी मिटाई जा सकती है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14697343465630187103
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false