Android की 'सुरक्षा और निजता' सेटिंग में ये चीज़ें देखी जा सकती हैं:
- 'सुरक्षा और निजता' से जुड़ी खास जानकारी
- किसी खतरे की संभावना होने पर मिलने वाली सूचना और उससे बचने के लिए सुझाव
- सुरक्षा और निजता को बेहतर बनाने के सुझाव
सुरक्षा और निजता सेटिंग ढूंढना
ज़रूरी जानकारी: ज़रूरी नहीं कि सभी Android डिवाइसों में 'सुरक्षा और निजता' सेटिंग साथ में ही हो. कुछ डिवाइसों में ये दो अलग-अलग सेटिंग हैं.
- Android 13 और इसके बाद के वर्शन वाले अपने फ़ोन पर: सेटिंग
सुरक्षा और निजता पर टैप करें.
- Android 12 और इससे पहले के वर्शन वाले फ़ोन पर:
- सुरक्षा सेटिंग के लिए: सेटिंग
सुरक्षा पर टैप करें.
- निजता सेटिंग के लिए: सेटिंग
निजता पर टैप करें.
- सुरक्षा सेटिंग के लिए: सेटिंग
'सुरक्षा और निजता' सेटिंग में दिखने वाले विकल्पों के बारे में जानकारी
- ऐप्लिकेशन की सुरक्षा: आपको Google Play Protect से चेतावनियां मिलती हैं.
- डिवाइस लॉक: इसमें फ़िंगरप्रिंट अनलॉक और डिवाइस के स्क्रीन लॉक जैसी सुरक्षा सुविधाएं काम करती हैं.
- खाते की सुरक्षा: आपको अपने Google खाते के बारे में चेतावनियां मिलती हैं.
- सिस्टम अपडेट: यह अपडेट की स्थिति दिखाता है. साथ ही, अपडेट देखने और इंस्टॉल करने की सुविधा देता है.
- डिवाइस का पता लगाने की सुविधा: इससे आपको Find Hub की सेटिंग के बारे में जानकारी मिलती है.
- निजता: इससे आपको निजता से जुड़ी अनुमतियों के बारे में जानकारी मिलती है.
- ज़्यादा 'सुरक्षा और निजता': इसमें 'सुरक्षा और निजता' से जुड़ी अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं. जैसे, ऐप्लिकेशन पिन करने और लॉक स्क्रीन पर सूचनाएं देखने की सुविधा. Android पर सूचनाओं को कंट्रोल करने का तरीका.
सुरक्षा और निजता से जुड़ी चेतावनियां ढूंढना
“सुरक्षा और निजता” पेज पर सबसे ऊपर:
- अगर कोई चेतावनी नहीं है, तो: आपको “सब ठीक लग रहा है” मैसेज दिखेगा.
- अगर आपके लिए कोई चेतावनी या सूचना है, तो: आपको “डिवाइस की सुरक्षा खतरे में है” मैसेज दिखेगा और नीचे खतरे और जोखिम के बारे में जानकारी दी गई होगी.