अनजान ट्रैकर ढूंढना

अगर आपकी जानकारी या सहमति के बिना आपके आस-पास या आपके सामान में ट्रैकर लगाए गए हैं, तो अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां देने वाली सुविधा से उन ट्रैकर की पहचान की जा सकती है, उन्हें ढूंढा जा सकता है, और हटाया जा सकता है.

अहम जानकारी: यह सुविधा Android 6 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों पर ही उपलब्ध है.

ट्रैकर क्या होते हैं?

ट्रैकर या टैग एक छोटा ब्लूटूथ डिवाइस होता है. इसे चाबियों या बैकपैक जैसे आइटम के साथ अटैच किया जा सकता है. इससे आपको अपने खोए हुए आइटम ढूंढने में मदद मिल सकती है. कुछ हेडफ़ोन और ईयरबड में भी ट्रैकिंग की सुविधा होती है.

कुछ मामलों में, इन डिवाइसों का गलत इस्तेमाल हो सकता है. जैसे, लोगों की सहमति के बिना उन्हें ट्रैक करना.

अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनी मिलने का क्या मतलब है?

जब किसी व्यक्ति का ट्रैकर उससे अलग होकर, उसके Android फ़ोन से दूर हो जाता है, तब अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनी भेजी जाती है. इस सूचना से आपको ट्रैकर के बारे में चेतावनी मिलती है. साथ ही, उसे ढूंढने और आगे की कार्रवाई करने का तरीका पता चलता है.

अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनी का उदाहरण

अहम जानकारी:

  • अगर आपने कोई ऐसा सामान लिया है जिस पर ट्रैकर लगा है या सफ़र के दौरान आपके आस-पास मौजूद किसी व्यक्ति के सामान पर ट्रैकर लगा है, तो आपको ये चेतावनियां मिल सकती हैं.
इस सुविधा के साथ काम करने वाले ट्रैकर
अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियों की सुविधा, फ़िलहाल Find Hub नेटवर्क के साथ काम करने वाले टैग, हेडफ़ोन, और Apple AirTag के साथ काम करती है.

अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनी मिलने पर क्या करना चाहिए

अहम जानकारी: फ़ोन पर फ़्लाइट मोड चालू करने या ब्लूटूथ/जगह की जानकारी की सुविधा बंद करने के बावजूद, ट्रैकर आपकी जगह की जानकारी शेयर करता रहेगा. ट्रैकर को बंद करने के लिए, उसके मैन्युफ़ैक्चरर के निर्देशों का पालन करें.

  1. अपने डिवाइस पर, ट्रैकर की सूचना पर टैप करें. इससे डिवाइस पर मैप खुलेगा.
  2. देखें कि ट्रैकर किस जगह से आपके साथ या आस-पास है.
  3. घंटी बजाएं पर टैप करें. इससे ट्रैकर से आवाज़ आएगी.
    • घंटी बजाने पर, मालिक को इसकी सूचना नहीं भेजी जाएगी.
  4. ट्रैकर का पता लगाने के लिए, आवाज़ पर ध्यान दें.
  5. अगर आपको ट्रैकर मिल जाता है, तो अगले चरण पर टैप करें.
  6. ट्रैकर मिलने के बाद:
    • अगर आपको लगता है कि आप सुरक्षित नहीं हैं, तो किसी सुरक्षित सार्वजनिक जगह पर जाएं और पुलिस या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से संपर्क करें.
    • ट्रैकर की जानकारी देखें और उसे सेव करें.
    • ट्रैकर बंद करें. ट्रैकर को बंद करने का तरीका जानें.
जब आपको अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनी मिले

अगर आपको Android फ़ोन या टैबलेट पर ऐसी कोई सूचना मिलती है, तो हो सकता है कि आपके आस-पास कोई अनजान ट्रैकर मौजूद हो.

ऐसा हो सकता है कि ट्रैकर उस सामान से अटैच हो या उसके अंदर हो जिसे आपने किसी से लिया है. जैसे, चाबियां या बैकपैक.

ट्रैकर के बारे में ज़्यादा जानकारी, जैसे कि उसका टाइप और उसके मैन्युफ़ैक्चरर का नाम जानने के लिए, सूचना पर टैप करें.

सूचना पर टैप करने पर, आपको एक मैप दिखेगा. इसमें वह जगह दिखेगी जहां से ट्रैकर आपके साथ है.

  • आपको यह पता नहीं चलेगा कि ट्रैकर के मालिक ने उसकी जगह की जानकारी कहां देखी थी.
किसी अनजान ट्रैकर को ढूंढने के लिए घंटी बजाएं

अगर आपको इस तरह की चेतावनी मिलती है, तो ट्रैकर को ढूंढने के लिए घंटी बजाएं पर टैप करें. ऐसा करने पर उससे एक आवाज़ आएगी.

अगर आपको अब भी ट्रैकर नहीं मिल रहा है, तो उसमें फिर से आवाज़ चलाने के लिए, घंटी बजाएं पर फिर से टैप करें.

ज़रूरी जानकारी: ट्रैकर में घंटी बजाने से, उसके मालिक को इसकी सूचना नहीं मिलेगी.

घंटी न बजने या उसकी आवाज़ न आने पर क्या करना चाहिए

अगर घंटी नहीं बज रही है या घंटी की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है, तो अपनी जगह से थोड़ा इधर-उधर जाएं. इसके बाद, घंटी बजाएं पर फिर से टैप करें. ऐसा हो सकता है कि ट्रैकर आपके डिवाइस की ब्लूटूथ रेंज से बाहर हो या उसका डिवाइस आईडी बदल गया हो.

अगर घंटी नहीं बज रही है, लेकिन आपको लगता है कि ट्रैकर आपके आस-पास ही है, तो अपने सामान की अच्छे से जांच करें. ट्रैकर को अपने सामान और आस-पास की उन जगहों पर ढूंढें जहां उसे छिपाया जा सकता है. ट्रैकर ऐसी जगहों पर हो सकता है जहां आम तौर पर आपकी नज़र नहीं जाती. जैसे, आपकी जेब, बैग या कार.

अनजान ट्रैकर को अपने Android डिवाइस के ब्लूटूथ से कनेक्ट करके, ट्रैकर की जगह की जानकारी हासिल करने का तरीका:

  1. अपने डिवाइस पर, अनजान ट्रैकर वाली सूचना पर टैप करें. इससे डिवाइस पर मैप खुलेगा.
  2. अगले चरण इसके बाद आस-पास खोजें पर टैप करें.
    • यह सुविधा सिर्फ़ Find Hub नेटवर्क के साथ काम करने वाले ट्रैकर के लिए उपलब्ध है.
    • ट्रैकर के नज़दीक जाने पर स्क्रीन पर दिख रहे आइकॉन में बदलाव होने लगेगा. इसके अलावा, आपको कनेक्शन की स्थिति बताने वाला एक टेक्स्ट भी दिखेगा.
    • ट्रैकर में फिर से घंटी बजाने लिए, घंटी बजाएं पर टैप करें.

अगर ट्रैकर नहीं मिल रहा है और आपको असुरक्षित महसूस हो रहा है, तो किसी सार्वजनिक जगह पर जाएं और पुलिस या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से संपर्क करें.

आप चाहें, तो अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनी और मैप पर ट्रैकर की जगह की जानकारी का स्क्रीनशॉट लें, ताकि उसे बाद में इस्तेमाल किया जा सके.

ट्रैकर मिल जाने पर क्या करना चाहिए

ट्रैकर मिल जाने पर क्या करना चाहिए, इस बारे में जानने के लिए अगले चरण पर टैप करें.

अलग-अलग ट्रैकर के लिए, अलग-अलग निर्देश हो सकते हैं. इनमें ट्रैकर की रिपोर्ट करने और उसे बंद करने के लिए जानकारी सेव करना भी शामिल है.

ट्रैकर के बारे में जानकारी पाना

ट्रैकर मिल जाने पर, उससे जुड़ी जानकारी सेव की जा सकती है.

  • अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनी और मैप पर ट्रैकर की जगह की जानकारी का स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है.
  • Airtag ट्रैकर के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, उसे अपने फ़ोन के पिछले हिस्से के पास ले जाएं.
    • ट्रैकर की जानकारी दिखने में कुछ समय लग सकता है.
    • कुछ ट्रैकर का सीरियल नंबर या उनके मालिक के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी मिल सकती है. कुछ ब्लूटूथ ट्रैकर का सीरियल नंबर उन पर प्रिंट होता है.
    • आप चाहें, तो ट्रैकर के सीरियल नंबर या मालिक की जानकारी का स्क्रीनशॉट लें.
  • Find Hub नेटवर्क के साथ काम करने वाले ट्रैकर के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
    • पहचान से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करने के बाद, आपको डिवाइस आइडेंटिफ़ायर और मालिक का छिपा हुआ ईमेल पता मिल जाएगा.
    • आप चाहें, तो डिवाइस आइडेंटिफ़ायर या मालिक की जानकारी का स्क्रीनशॉट लें.
    • अगर आपको मालिक की जानकारी देखने के निर्देश नहीं मिल रहे हैं, तो मैन्युफ़ैक्चरर की वेबसाइट पर दिए गए, पहचान से जुड़े निर्देशों का पालन करें.
ट्रैकर बंद करना

अहम जानकारी:

  • ऐसा हो सकता है कि कुछ ट्रैकर, बंद किए जाने के बाद फ़ैक्ट्री रीसेट हो जाएं. ऐसा होने पर, वे अपने मालिक के डिवाइस से अनलिंक हो जाते हैं. ऐसे मामलों में हो सकता है कि पुलिस को इन ट्रैकर के बारे में अतिरिक्त जानकारी न मिल पाए. जैसे, ट्रैकर के मालिक की जानकारी.
  • ट्रैकर बंद करने के बाद, उसके मालिक को उसकी जगह की जानकारी के अपडेट नहीं मिलते. हालांकि, उसका मालिक अब भी यह देख सकता है कि ट्रैकर आखिरी बार किस जगह पर चालू था.
    • आप चाहें, तो ट्रैकर को बंद कर दें, ताकि आपको ट्रैक न किया जा सके. हालांकि, अगर आपको लगता है कि ट्रैकर को बंद करना खतरनाक हो सकता है, तो उसे चालू ही रखें.
    • ट्रैकर को बंद करने के लिए, यहां जानें कि उसका मैन्युफ़ैक्चरर कौन है. इसके बाद, दिए गए निर्देशों का पालन करें:
प्रॉडक्ट सहायता यहां मिलेगी
Apple AirTag AirTag को बंद करना
Chipolo CARD Chipolo CARD को बंद करना
Chipolo ONE Chipolo ONE को बंद करना
Motorola moto tag Motorola moto tag को बंद करना
Pebblebee Card Pebblebee Card को बंद करना
Pebblebee Clip Pebblebee Clip को बंद करना
Pebblebee Tag Pebblebee Tag को बंद करना
  • अपने फ़ोन पर, डिवाइस की जगह की जानकारी के अपडेट पाने की सुविधा को 24 घंटों के लिए रोका जा सकता है. इसका मतलब यह है कि अगर यह सुविधा बंद है, तो इसका इस्तेमाल ट्रैकर का पता लगाने के लिए नहीं किया जाएगा. डिवाइस की जगह की जानकारी के अपडेट को कुछ समय रोकने के लिए, मुझे ट्रैकर नहीं मिल रहा है इसके बाद कुछ समय के लिए रोकें पर टैप करें.
    • यह सुविधा सिर्फ़ Find Hub नेटवर्क के साथ काम करने वाले ट्रैकर के लिए उपलब्ध है.
  • अगर आपको कोई ट्रैकर मिलता है, तो उसके बारे में ज़्यादा जानने के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया जा सकता है. स्थानीय पुलिस, ट्रैकर की जांच करने के लिए आपसे ट्रैकर, डिवाइस का आइडेंटिफ़ायर आईडी या अन्य जानकारी मांग सकती है.
ट्रैकर न मिलने पर क्या करना चाहिए

ट्रैकर न मिलने के बावजूद, हो सकता है कि वह आपके आस-पास हो या आपके सामान में लगा हो.

ट्रैकर के लिए मिली पिछली चेतावनियां देखना

अगर आपको पहले मिल चुकी सूचनाएं देखनी हैं, तो:

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सुरक्षा और आपातकाल से जुड़ी सेवाएं इसके बाद अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां पर टैप करें.
  3. स्क्रीन के बीच में मौजूद, ट्रैकर की चेतावनियों वाले बटन पर टैप करें.

अहम जानकारी: ट्रैकर की सूचनाएं, 48 घंटे बाद मिट जाती हैं.

अपने आस-पास मौजूद ट्रैकर का पता लगाना

मैन्युअल तरीके से स्कैन करें

अपने आस-पास मौजूद ऐसे ट्रैकर का पता कभी भी लगाया जा सकता है जो अपने मालिक के डिवाइस से कनेक्ट नहीं हैं.

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सुरक्षा और आपातकाल से जुड़ी सेवाएं इसके बाद अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां इसके बाद अभी स्कैन करें पर टैप करें.
    • मैन्युअल तरीके से स्कैन पूरा करने में आपके डिवाइस को तकरीबन 10 सेकंड लगते हैं.
मैन्युअल तरीके से स्कैन करने पर कौनसे ट्रैकर दिखते हैं

मैन्युअल तरीके से स्कैन करके, ऐसे ट्रैकर का पता लगाया जा सकता है जो फ़िलहाल आपके आस-पास मौजूद हैं और अपने मालिक के डिवाइस से कनेक्ट नहीं हैं. मैन्युअल तरीके से स्कैन करके मिले कुछ ट्रैकर, खोए हुए हो सकते हैं. इसके अलावा, ऐसा भी हो सकता है कि वे कुछ समय के लिए, मालिक के डिवाइस से डिसकनेक्ट हो गए हों.

अगर आपने अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां पाने की सुविधा चालू की है, तो आपको अपने-आप इसकी सूचना मिलेगी. ऐसा तब होगा, जब सिस्टम को पता चलेगा कि आपके पास कोई अनजान ट्रैकर है.

मैन्युअल तरीके से स्कैन करते समय, ट्रैकर के लिए चेतावनी नहीं मिली

मैन्युअल तरीके से स्कैन करके मिले ट्रैकर, फ़िलहाल आपके आस-पास मौजूद हो सकते हैं. हालांकि, यह ज़रूरी नहीं है कि वे सफ़र के दौरान भी आपके आस-पास रहें.

किसी अनजान ट्रैकर के आपके आस-पास मौजूद होने पर, इसकी चेतावनी आपको अपने-आप मिल जाएगी. ऐसा तब होगा, जब चेतावनियां पाने की सुविधा चालू होगी.

आपके फ़ोन को अपडेट कैसे मिलता है

आपके Android फ़ोन को सुरक्षित रखने के लिए, इसे समय-समय पर बैकग्राउंड में अपडेट मिलते रहते हैं. अपडेट के दौरान Play Services, अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनी देने वाला सिस्टम जोड़ देता है. इससे आपको अनजान ट्रैकर के बारे में सूचनाएं अपने-आप मिलती हैं.

अगर आपको इससे ऑप्ट आउट करना है, तो किसी भी समय ऐसा किया जा सकता है.

अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां पाने की सुविधा बंद करना

अहम जानकारी: अगर आपने अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां पाने की सुविधा बंद कर दी है, तो पिछली चेतावनियां हट जाएंगी और अन्य अनजान ट्रैकर से जुड़ी पूरी जानकारी भी मिटा दी जाएगी. इस डेटा को वापस नहीं लाया जा सकता.

अगर आपके Android डिवाइस पर, Android 12 (S) या इसके बाद का वर्शन है, तो:

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सुरक्षा और आपातकाल से जुड़ी सेवाएं इसके बाद अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां पर टैप करें.
  3. चेतावनियां पाने की सुविधा चालू करें टॉगल को बंद करें.

अगर आपके Android डिवाइस पर, Android 11 (R) या इससे पहले का वर्शन है, तो:

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. Google इसके बाद डिवाइस की और निजी सुरक्षा इसके बाद अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां पर टैप करें.
  3. चेतावनियां पाने की सुविधा को बंद करें.

आपका डेटा और निजता

हम किस डेटा का इस्तेमाल करते हैं

यह पता लगाने के लिए कि सफ़र के दौरान अनजान ट्रैकर आपके साथ कैसे आया, अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां, जगह की जानकारी और डिवाइस को आपके ट्रैकर के पता चलने के टाइमस्टैंप का इस्तेमाल करती हैं. साथ ही, ट्रैकर के लिए डिवाइस आईडी का इस्तेमाल किया जाता है. अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनी मिलने पर, आपको मैप पर उन जगहों की जानकारी भी दिखेगी जहां ट्रैकर आपके आस-पास पाया गया था.

यह जानकारी प्रोसेस की जाती है और कुछ समय के लिए एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित किए गए फ़ॉर्मैट में सेव की जाती है. यह आपके डिवाइस से मिटती नहीं है. इससे यह पता लगाया जाता है कि क्या कोई ट्रैकर आपका पीछा कर रहा है और उसे आपको मैप पर दिखा रहा है. इसे Google या अन्य लोगों के साथ शेयर नहीं किया जाता.

Android पर जगह की जानकारी की सेटिंग से जुड़ी निजता

सफ़र के दौरान, अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां अपने-आप पाने के लिए, अपने डिवाइस पर जगह की जानकारी की सेटिंग चालू करें.

अगर आपने जगह की जानकारी की सेटिंग बंद की है, तो भी अपने आस-पास मौजूद ट्रैकर ढूंढने के लिए, मैन्युअल तरीके से स्कैन करने की सुविधा इस्तेमाल की जा सकती है. मैन्युअल तरीके से स्कैन करने का तरीका जानें.

अनजान ट्रैकर से जुड़ी समस्याएं हल करना

चेतावनी मिलने के बाद, ट्रैकर की घंटी क्यों नहीं बज पा रही है?

इन मामलों में, ट्रैकर की घंटी नहीं बज सकती:

  • ट्रैकर का मालिक आपके आस-पास मौजूद हो.
  • ट्रैकर हाल ही में उसके मालिक से अलग हुआ हो.
  • ट्रैकर आपके Android फ़ोन की ब्लूटूथ रेंज से बाहर हो या अब आपके आस-पास न हो.
  • ट्रैकर का डिवाइस आईडी बदल गया हो.
ट्रैकर का डिवाइस आईडी बदलने का क्या मतलब है?

हर ब्लूटूथ ट्रैकर का एक रैंडम आईडी होता है, जो समय-समय पर बदलता रहता है. अगर ट्रैकर अपने मालिक के आस-पास मौजूद नहीं है, तो हो सकता है कि रैंडम आईडी जल्दी न बदले. जैसे, एक दिन में एक ही बार बदल पाए.

अगर कोई ट्रैकर अपना रैंडम आईडी बदल देता है, तो उसकी पहचान उस आईडी से नहीं की जा सकेगी आने वाले समय में आपका Android डिवाइस, स्कैन करने पर या चेतावनियों में उस ट्रैकर को एक नए ट्रैकर के तौर पर तरह दिखाएगा.

मुझे चेतावनी जल्दी क्यों नहीं मिली?

अनजान ट्रैकर के आस-पास होने की चेतावनियां भेजने से पहले, कई बातों का ध्यान रखा जाता है. आपको मिलने वाली चेतावनी सटीक हो, इसके लिए यह पक्का करना ज़रूरी है कि आप समय-समय पर ट्रैकर की रेंज में हों.

मुझे एक से ज़्यादा चेतावनियां क्यों नहीं मिलीं?

यह सिस्टम हाल ही में बनाया गया है. इसलिए, आपको एक दिन में हर ट्रैकर के लिए सिर्फ़ एक चेतावनी मिलेगी. अगर अब भी आपको लगता है कि कोई ट्रैकर आपके आस-पास मौजूद है, तो उसे ढूंढने के लिए मैन्युअल तरीके से दोबारा स्कैन करें. मैन्युअल तरीके से स्कैन करने का तरीका जानें.

मैन्युअल तरीके से स्कैन करने पर भी, मुझे आस-पास मौजूद ट्रैकर का पता क्यों नहीं चला?
मैन्युअल तरीके से स्कैन करके नतीजों में ट्रैकर देखने के लिए, यह ज़रूरी है कि वे अपने मालिकों के आस-पास न हों. मैन्युअल तरीके से कई बार स्कैन करने के बाद, आस-पास मौजूद ट्रैकर का पता लगाने में मदद मिल सकती है.

मदद के लिए अन्य संसाधन

अगर आपको अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है, तो इन संसाधनों से आपको मदद मिल सकती है:

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
12395149853756349234
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false
false