Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.
विज्ञापन, उपयोगकर्ताओं की पसंद के हिसाब से होने चाहिए. साथ ही, वे कानूनी नियमों का भी पालन करते हों. हम विज्ञापनों और डेस्टिनेशन में कुछ खास तरह के सेक्शुअल कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते. ऐसे विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति उपयोगकर्ता की खोज क्वेरी, उपयोगकर्ता की उम्र, और उस इलाके के स्थानीय कानूनों के आधार पर तय होती है जहां विज्ञापन दिखाया जाना है. विज्ञापनों में नाबालिगों को टारगेट नहीं किया जाना चाहिए.
जानें कि अगर आप हमारी नीतियों का उल्लंघन करते हैं, तो क्या होगा.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
पूरी तरह से प्रतिबंधित कैटगरी
नीचे सेक्शुअल कॉन्टेंट की उन कैटगरी के बारे में बताया गया है जिन्हें दिखाने या जिनका प्रचार करने पर सख्त पाबंदी है. इस कैटगरी का कॉन्टेंट, इनसे जुड़ी शर्तें पूरी होने पर ही दिखेगा:
- उपयोगकर्ता की उम्र, जहां विज्ञापन दिखाया जा रहा है वहां के स्थानीय कानून, और उपयोगकर्ता की सेफ़ सर्च की सेटिंग.
- सेक्शुअल कॉन्टेंट से जुड़ी उपयोगकर्ता की सर्च क्वेरी.
नग्नता
लोगों की असल या ऐसी सांकेतिक तस्वीरें जिनमें शरीर के प्राइवेट पार्ट दिखाए गए हों. ये इमेज, धुंधली या सेंसर की गई भी हो सकती हैं
उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं): जननांग, महिलाओं के स्तन या नितंब
कुछ हद तक प्रतिबंधित कैटगरी
नीचे सेक्शुअल कॉन्टेंट की उन कैटगरी के बारे में बताया गया है जिन्हें दिखाने या जिनका प्रचार करने पर, कुछ हद तक प्रतिबंध लगाए जाते हैं. इस कैटगरी का कॉन्टेंट, इनसे जुड़ी शर्तें पूरी होने पर ही दिखेगा:
- उपयोगकर्ता की उम्र, जहां विज्ञापन दिखाया जा रहा है वहां के स्थानीय कानून, और उपयोगकर्ता की सेफ़ सर्च की सेटिंग.
कुछ हद तक नग्नता
लोगों की असल या ऐसी सांकेतिक तस्वीरें जिनमें शरीर के प्राइवेट पार्ट कुछ हद तक दिखाए गए हों
उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं): स्तन का निचला या ऊपरी हिस्सा दिखाना, नितंब का ज़्यादातर हिस्सा दिखाना
सेक्शुअल ऐक्ट को बढ़ावा देने वाले मर्चंडाइज़ (प्रमोशन के लिए बेची जाने वाली चीज़ें)
सेक्शुअल ऐक्ट को बढ़ावा देने वाले मर्चंडाइज़ की बिक्री
उदाहरण: सेक्स टॉय, ल्यूब्रिकेंट, यौन क्षमताओं और भावनाओं को बढ़ाने वाले प्रॉडक्ट, और यौन आकर्षण को बढ़ावा देने वाली लॉन्जरी
सेक्शुअल ऐक्ट से मनोरंजन
ऑनलाइन या ऑफ़लाइन तरीके से सेक्शुअल ऐक्ट से मनोरंजन करना
उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं): स्ट्रिप क्लब, वयस्कों के लिए फ़िल्म फ़ेस्टिवल, सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाली लाइव स्ट्रीमिंग या लाइव चैट, सेक्शुअल ऐक्ट से जुड़े रोल प्ले वाले गेम
सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाले एलिमेंट और थीम
ऐसा टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो या वीडियो जो अश्लीलता को बढ़ावा देता हो या सेक्स की भावनाएं भड़काता हो. सेक्शुअल पोज़ या पोज़िशन दिखाने वाला कॉन्टेंट
उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं): अश्लील या यौन उत्तेजना बढ़ाने वाली भाषा, ऐसी इमेज जिनमें लोग पैरों को खोलकर बैठे हों, लोग अपने ढके हुए प्राइवेट पार्ट छू रहे हों, सेक्शुअल पोज़िशन या मूवमेंट की नकल की गई हो
देश से जुड़ी पाबंदियां
|
|
|
अल्जीरिया |
चीन |
ऊपर बताई गई शर्तों के अलावा, आपके विज्ञापन उन देश/इलाकों के स्थानीय कानूनों के हिसाब से होने चाहिए जिन्हें आपके कैंपेन टारगेट करते हैं.
नीति का असर
अगर आपका विज्ञापन ऊपर दी गई शर्तों को पूरा करता है और उसे मंज़ूरी दी गई है, तो उस विज्ञापन को दिखाने के बारे में यहां जानकारी हासिल की जा सकती है.
| विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म | |
|---|---|
|
Google Ads |
| विज्ञापन नेटवर्क कंपनी | |
|---|---|
|
|
|
| विज्ञापन फ़ॉर्मैट |
|---|
|
|
क्या आपको मदद चाहिए?
अगर आपको हमारी नीतियों के बारे में कुछ पूछना है, तो नीति के दिशा-निर्देश और उदाहरण देखें या Google Ads सहायता टीम से संपर्क करें.
