Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
लिंक टेक्स्ट का दोहराव
इसकी अनुमति नहीं है:
एक से ज़्यादा साइटलिंक के लिए, एक ही लिंक टेक्स्ट का इस्तेमाल करना
ध्यान दें: लिंक टेक्स्ट को दोबारा इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है, भले ही हर साइटलिंक अलग डेस्टिनेशन पर ले जाता हो.
तीसरे पक्ष के यूआरएल
इसकी अनुमति नहीं है:
साइटलिंक के ऐसे यूआरएल इस्तेमाल करना जो विज्ञापन के फ़ाइनल यूआरएल वाले डोमेन से मैच नहीं होते
ध्यान दें:
- आम तौर पर लिंक, उसी डोमेन पर ले जाते हैं जिस पर विज्ञापन का यूआरएल ले जाता है. हालांकि, हम कुछ मामलों में लिंक की मदद से तीसरे पक्ष की साइटों पर ले जाने की मंज़ूरी भी देते हैं.
- कुछ सामान्य उदाहरण ये रहे: Amazon या Best Buy जैसे ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर सामान बेचने वाले चुनिंदा दुकानदारों के लिंक, Facebook पेज, Twitter खाता, YouTube वीडियो, LinkedIn प्रोफ़ाइल या Instagram खाते के लिंक. ऐसे मामलों में, लिंक के टेक्स्ट से यह साफ़ तौर पर पता चलना चाहिए कि उस पर क्लिक करने पर उपयोगकर्ता को क्या मिलेगा. टेक्स्ट में पूरा डोमेन नेम भी आना चाहिए.
- अगर डोमेन का लिंक, विज्ञापन के फ़ाइनल यूआरएल से अलग है और साइटलिंक टेक्स्ट में उसकी जानकारी नहीं दी गई है, तो हम उसे हेडलाइन में इन्सर्ट कर सकते हैं. इससे उपयोगकर्ताओं को यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद, वे किस वेबसाइट या पेज पर पहुंचेंगे.
उदाहरण: "Watch our video on Youtube.com" लिंक, YouTube पर मौजूद आपके वीडियो पर ले जाने वाला होना चाहिए.
साइटलिंक में विराम चिह्न और प्रतीकों का इस्तेमाल करना
इसकी अनुमति नहीं है:
लिंक टेक्स्ट या जानकारी में ऐसे विराम चिह्न और प्रतीकों का इस्तेमाल करना जिनका मकसद सिर्फ़ विज्ञापन पर ध्यान खींचना होता है
उदाहरण: विस्मयादिबोधक चिह्न, टेक्स्ट से ठीक पहले कोई विराम चिह्न, टेक्स्ट में ► प्रतीक जोड़ना
मिलती-जुलती नीतियां और विज्ञापन अस्वीकार होने की आम वजहें
Google Ads की ये नीतियां खास तौर से, इस विज्ञापन फ़ॉर्मैट के लिए हैं. इन नीतियों का पालन न करने पर, विज्ञापनों को अक्सर अस्वीकार कर दिया जाता है. जानें कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने पर क्या होगा.