नीति केंद्र से, अपनी साइटों पर विज्ञापन दिखाने में आने वाली समस्याओं का पता लगाने, उनके बारे में जानने, और उन्हें ठीक करने में मदद मिलती है. नीति केंद्र का इस्तेमाल करके, हमारे कार्यक्रम की नीतियों का पालन किया जा सकता है. साथ ही, कानून से जुड़ी समस्याओं और विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की प्राथमिकता से जुड़ी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है. इन समस्याओं की वजह से, आपके रेवेन्यू पर असर पड़ सकता है.
नीति केंद्र को ऐक्सेस करने के लिए: अपने AdSense खाते में साइन इन करें और नीति केंद्र पर क्लिक करें.
यहां आपको यह जानकारी दिखेगी:
- आपकी किन साइटों में ऐसी समस्याएं हैं जिनकी वजह से विज्ञापन दिखाए जाने की सुविधा पर असर पड़ता है. इसमें ऐसे मामले भी शामिल हैं, जब विज्ञापन अनुरोध आपके उन पेजों से आ रहे हों जिन्हें आपने उन साइटों में एम्बेड किया है जिनमें कोई समस्या है.
- समस्याओं के बारे में जानकारी. इसमें समस्याओं की जानकारी और स्क्रीनशॉट (अगर उपलब्ध हैं) भी दिखेंगे.
- समस्याओं को ठीक करने के बाद, अपनी साइट की समीक्षा का अनुरोध कैसे करें.
नीति केंद्र का इस्तेमाल करना
नीति केंद्र की मदद से, साइट में मौजूद सभी समस्याओं के साथ-साथ, खाते की पूरी जानकारी देखी जा सकती है. अगर हमें पता चलता है कि आपकी किसी साइट में नीति से जुड़ी या फिर दूसरी समस्याएं हैं, तो आपको नीति केंद्र में इसकी सूचना दी जाएगी. आपको ईमेल भेजकर भी इसके बारे में बताया जाएगा.
नीति केंद्र में आपको अपनी उन साइटों की सूची दिखेगी जिन पर समस्याओं का असर हुआ है. समस्याओं को विज्ञापन अनुरोधों की संख्या के हिसाब से अपने-आप क्रम से लगाया जाता है. आपके पास, इन्हें साइट के नाम, स्टेटस, किस तरह की समस्या है या रिपोर्ट की गई तारीख के हिसाब से क्रम से लगाने का भी विकल्प है. इनमें से किसी भी कैटगरी के मुताबिक क्रम से लगाने के लिए, कैटगरी के नाम पर क्लिक करें.
CSV डाउनलोड करें पर क्लिक करें. इसके बाद, कोई ऐसी CSV फ़ाइल बनाने के लिए, सभी आइटम डाउनलोड करें या फ़िल्टर किया गया व्यू डाउनलोड करें को चुनें, जिसमें आपकी साइटों के बारे में जानकारी हो.
नीति केंद्र के मुख्य पेज के सबसे ऊपर, खाते की पूरी जानकारी देखी जा सकती है. इस खास जानकारी से पता चलता है: समस्याओं की वजह से कितनी साइटों पर असर पड़ा है, कितनी समस्याएं नीतियों के उल्लंघन, कानून का पालन न करने या विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की प्राथमिकताओं से जुड़ी हैं. साथ ही, यह भी दिखता है कि आपके कितने प्रतिशत विज्ञापन अनुरोधों पर पाबंदी लगी है या रोक लगाई गई है. इन कैटगरी पर क्लिक करके, समस्याओं को फ़िल्टर किया जा सकता है.
सिर्फ़ यही नहीं, खास जानकारी से आपको यह भी देखने में मदद मिलती है कि खाते का कितना प्रतिशत ट्रैफ़िक, बिना किसी पाबंदी के काम कर रहा है. ध्यान दें कि इस नंबर पर क्लिक करने से कोई फ़िल्टर नहीं बनता है, क्योंकि फ़िल्टर सिर्फ़ उन साइटों के लिए उपलब्ध होते हैं जिन पर कुछ समस्याएं हैं.
सूची में मौजूद समस्याओं के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, "कार्रवाई" कॉलम में ठीक करें पर क्लिक करें. यह, आपको उस पेज पर ले जाएगा जहां समस्या के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी. साथ ही, उसे ठीक करने के बारे में निर्देश भी मिलेंगे.