फ़ीड में दिखने वाले विज्ञापन, रिस्पॉन्सिव विज्ञापन होते हैं. इसका मतलब है कि वे उस डिवाइस के हिसाब से अपना साइज़ अपने-आप बदल लेते हैं जिस पर उन्हें देखा जा रहा है. फ़ीड में विज्ञापन की चौड़ाई, उसके अंदर मौजूद फ़ीड कंटेनर की चौड़ाई के बराबर होती है. (ध्यान दें कि किसी फ़ीड में दिखने वाले विज्ञापन की कम से कम चौड़ाई 250 पिक्सेल होती है.) किसी फ़ीड में विज्ञापन की ऊंचाई AdSense में अपने-आप अडजस्ट हो जाती है, ताकि यह पक्का हो सके कि विज्ञापन के सभी एलिमेंट, उपलब्ध जगह में फ़िट हो जाएं.
फ़ीड में विज्ञापन की सेटिंग और रिस्पॉन्सिव व्यवहार
यह पक्का करने के लिए कि आपका फ़ीड में दिखने वाला विज्ञापन आपके चाहे गए तरीके से दिखे, यह समझना ज़रूरी है कि फ़ीड में दिखने वाले विज्ञापनों के रिस्पॉन्सिव व्यवहार का, फ़ीड में दिखने वाले विज्ञापन की सेटिंग पर क्या असर पड़ता है.
पैडिंग (जगह)
पैडिंग रिस्पॉन्सिव नहीं होती है. विज्ञापन के ऊपर, नीचे या किनारों के आस-पास सेट की गई कोई भी पैडिंग, अलग-अलग साइज़ की स्क्रीन में एक जैसी रहेगी.
इमेज का आकार
अगर आपने इमेज का साइज़ प्रतिशत के तौर पर तय किया है, तो अलग-अलग साइज़ की स्क्रीन पर इमेज का साइज़ बदल जाएगा. हालांकि, अगर आपने इमेज का साइज़ पिक्सल में बताया है, तो सभी स्क्रीन साइज़ पर इमेज का साइज़ एक जैसा रहेगा.
फ़ॉन्ट का साइज़
फ़ॉन्ट साइज़, रिस्पॉन्सिव नहीं होता. आपने जो भी फ़ॉन्ट साइज़ सेट किए हैं वे सभी स्क्रीन साइज़ पर एक जैसे ही रहेंगे.
टेक्स्ट रैपिंग
अगर आपको स्क्रीन साइज़ बदलने पर, अपने विज्ञापन में मौजूद टेक्स्ट को इमेज के चारों ओर रैप करना है, तो टेक्स्ट रैप सेटिंग चालू करें.