AdSense के लिए साइन अप करते समय, हम आपकी साइट का यूआरएल बताने के लिए कहते हैं. अगर आपके पास अभी तक कोई साइट नहीं है, तो उसे बाद में जोड़ा जा सकता है.
अपना AdSense खाता बनाने के लिए आपका दिया गया यूआरएल:
- एक स्टैंडर्ड डोमेन होना चाहिए, जिसमें पाथ, पैरामीटर, फ़्रैगमेंट या पोर्ट नंबर न हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, नीचे दिए गए मान्य और अमान्य यूआरएल के उदाहरण देखें.
उदाहरण
मान लें कि आप example.com के मालिक हैं. AdSense साइन अप पेज पर, आप "आपकी साइट" फ़ील्ड में example.com डालेंगे.
Blogger (या कोई और होस्ट पार्टनर) या YouTube
- अगर आप YouTube के कॉन्टेंट क्रिएटर हैं, तो AdSense for YouTube खाता बनाने के लिए, अपने YouTube खाते में साइन इन करें. इसके बाद, https://studio.youtube.com/channel/UC/monetization पर जाएं.
- अगर आपकी साइट हमारी होस्ट पार्टनर साइटों पर है (उदाहरण के लिए, Blogger), तो अपना यूआरएल डालने के बाद इस पर जाएं… पर क्लिक करें. इस तरह आपका खाता ज़्यादा तेज़ी से सेट अप किया जा सकेगा, क्योंकि होस्ट पार्टनर साइट पर खाता बनाने की प्रोसेस अलग होती है.
ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने Blogger ब्लॉग पर विज्ञापन दिखाना या पेमेंट के लिए AdSense for YouTube खाता सेट अप करना लेख पढ़ें.
सही और गलत यूआरएल के उदाहरण
सही यूआरएल के उदाहरण
| example.com | |
|
example.blogspot.com |
ध्यान दें: होस्ट पार्टनर साइटों पर, हम सिर्फ़ सबडोमेन की अनुमति देते हैं. ऊपर Blogger (या दूसरे होस्ट पार्टनर) या YouTube देखें.
गलत यूआरएल के उदाहरण
| example.com/page.html | |
| example.com/directory | |
| example.com/?q=target | |
| subdomain.example.com | |
| subdomain.example.com/directory | |
| subdomain.example.com/page.html | |
| subdomain.example.com/?q=target |