सूचना

AdSense का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए, कृपया अपने AdSense पेज पर जाना न भूलें. यहां आपको अपने खाते के हिसाब से जानकारी मिलेगी.

नीतियां

नीतियों के उल्लंघन की वजह से, Google ने AdSense खाता बंद कर दिया है

बंद किए गए खातों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल यहां दिए गए हैं.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है:


क्या मेरे खाते पर विज्ञापन दिखाने की सेवा बंद कर दी गई है?

फ़िलहाल, आपके खाते से कार्यक्रम की नीतियों का उल्लंघन हो रहा है. इसलिए, इस पर विज्ञापन नहीं दिखाए जा रहे हैं.


मेरा खाता क्यों बंद किया गया? क्या मुझे इस बारे में ज़्यादा जानकारी मिल सकती है कि किन उल्लंघन का पता चला है?

नीतियों के उल्लंघन करने की वजह से आपके खाते को क्यों बंद किया गया था, इस बारे में आपको एक सूचना मिली होगी. खातों को कई वजहों से बंद किया जा सकता है. इनमें यहां दी गई वजहों के अलावा, और भी वजहें हो सकती हैं:

  • नीतियों के उल्लंघन और/या बार-बार नीतियों के उल्लंघन के मामले में, आपके खाते का रिकॉर्ड काफ़ी खराब रहा है. ध्यान रखें कि Google विज्ञापन कोड का इस्तेमाल करके कमाई करने वाले हर पेज के कॉन्टेंट के लिए आप ज़िम्मेदार हैं. भले ही, वह कॉन्टेंट किसी और ने बनाया हो. उदाहरण के लिए, यूज़र जनरेटेड कॉन्टेंट वाली साइटों के मामले में भी आपकी ज़िम्मेदारी होगी.
  • आपके खाते में धोखाधड़ी वाली गतिविधि का पता चला है.
  • आपके खाते में नीतियों का उल्लंघन करने वाला बहुत आपत्तिजनक कॉन्टेंट मिला है. इसमें साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने, कॉपीराइट का उल्लंघन करने, और बहुत ज़्यादा हिंसा और खून-खराबा दिखाने वाले कॉन्टेंट के साथ-साथ और भी कई तरह का कॉन्टेंट शामिल हो सकता है.

खातों को बंद किए जाने की सबसे आम वजहों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, खाता बंद किए जाने की मुख्य वजहें लेख पढ़ें.


क्या नीतियों के उल्लंघन की वजह से बंद किए गए मेरे खाते को फिर से चालू किया जा सकता है?

Google, कार्यक्रम की नीति के पालन से जुड़े मामलों को बहुत गंभीरता से लेता है. हमारी कार्यक्रम की नीतियां यह पक्का करने के लिए बनाई गई हैं कि हमारे पब्लिशर, उनकी साइट पर आने वाले लोगों, और विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को बेहतर अनुभव मिले. वैसे तो, आम तौर पर हमारा फ़ैसला आखिरी ही होता है.

अगर आपको लगता है कि यह फ़ैसला गलती से लिया गया है, तो खाता बंद किए जाने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील फ़ॉर्म भरकर अपील करें. हम हर मामले की सही तरीके से समीक्षा कर सकें, इसके लिए कृपया नीतियों के उल्लंघन के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें. आपको यह भी साबित करना होगा कि नीतियों का कोई भी उल्लंघन, न तो आपकी कार्रवाइयों या लापरवाही की वजह से हुआ है और न ही यह उन लोगों की कार्रवाइयों या लापरवाही का नतीजा है जिनके लिए आप ज़िम्मेदार हैं.

ज़रूरी जानकारी:
  • हमें बड़ी संख्या में अपील मिलती हैं. इसलिए, खाता बंद होने के ख़िलाफ़ की जाने वाली दो अपीलों के बीच 90 दिन का अंतर रखना ज़रूरी है. खाता बंद करने के ख़िलाफ़ पहली अपील करने के 90 दिन के अंदर, सबमिट की गई किसी भी दूसरी अपील की समीक्षा नहीं की जाएगी. इसलिए, अपील सबमिट करने से पहले आपको यह पक्का कर लेना चाहिए कि आपका खाता किसी नीति का उल्लंघन न कर रहा हो.
  • हम कार्यक्रम की नीतियों का उल्लंघन करने वाले किसी भी खाते को बंद करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपका खाता दोबारा चालू किया जाएगा.

अगर आपका खाता अमान्य गतिविधि की वजह से बंद किया गया है, तो कृपया खाता बंद होने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें.


मेरा खाता बंद कर दिया गया है और मेरी अपील भी अस्वीकार कर दी गई है. क्या नया खाता बनाकर, प्रोग्राम में फिर से शामिल हुआ जा सकता है?

नहीं. नीतियों के उल्लंघन की वजह से जिन पब्लिशरों के खाते बंद किए गए हैं उन्हें अब AdSense का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. इस वजह से, नया खाता नहीं बनाया जा सकता. यह भी ध्यान रखें कि AdSense के नियमों और शर्तों के मुताबिक, कोई भी पब्लिशर सिर्फ़ एक AdSense खाता बना सकता है.


क्या अब भी मुझे AdSense से हुई आय के पैसे मिलेंगे?

जिन पब्लिशरों का खाता, कार्यक्रम की नीतियों का उल्लंघन करने की वजह से बंद किया गया है उन्हें फ़ाइनल पेमेंट के तौर पर रेवेन्यू का कुछ हिस्सा मिल सकता है. यह ऐसा रेवेन्यू है जो न तो अमान्य ट्रैफ़िक से मिला है और न ही उस कॉन्टेंट से मिला है जिसमें नीतियों का उल्लंघन हुआ है. खाता बंद होने पर, फ़ाइनल पेमेंट का हिसाब लगाने के लिए, 30 दिनों तक पेमेंट पर रोक लगा दी जाती है (जहां लागू हो). इस 30 दिन की अवधि के बाद, बाकी बचे पैसे (अगर कुछ बचे हों) देखने के लिए, कृपया अपने AdSense खाते में साइन इन करें और वहां बताई गई प्रोसेस पूरी करें. अगर आपको कोई समस्या आ रही है, तो फ़ाइनल पेमेंट से जुड़ी समस्या हल करने वाला टूल आज़माएं. अमान्य ट्रैफ़िक और/या पब्लिशर से जुड़ी नीतियों के उल्लंघन की वजह से, आपके फ़ाइनल पेमेंट में से कटौती की जाएगी. जहां ज़रूरी और मुमकिन होगा, काटे गए इन पैसों को विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों को रिफ़ंड कर दिया जाएगा जिन पर अमान्य ट्रैफ़िक या नीतियों के उल्लंघन का असर हुआ है.


क्या मुझे मिले पैसों के लिए अब भी टैक्स फ़ॉर्म भेजे जाएंगे?

अगर हमने आपको पहले भी कभी कोई पेमेंट भेजा है या आपके खाते का कुछ पेमेंट आपको नहीं दिया है, तो ज़रूरत पड़ने पर आपको अब भी टैक्स फ़ॉर्म भेजा जाएगा. AdSense से हुई आय पर लगने वाले टैक्स को भरने के बारे में ज़्यादा जानें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

रेवेन्यू बढ़ाने के लिए, अपने हिसाब से सुझाव पाने के लिए, 'AdSense के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
6676409193903139836
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
157
false
false
false
false