कई विज्ञापन यूनिट, विज्ञापनों की हमारी बड़ी इन्वेंट्री का फ़ायदा उठाकर, आपकी परफ़ॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करने में मदद कर सकती हैं.
उपयोगकर्ताओं को अच्छा अनुभव देने के लिए, अपने पेजों पर विज्ञापनों और कॉन्टेंट का बैलेंस बनाकर रखें. अपनी साइट के हर पेज पर विज्ञापन यूनिट और/या खोज बॉक्स को एक साथ डालें.
ध्यान दें: ज़्यादा जानकारी के लिए, इन्वेंट्री वैल्यू से जुड़ी हमारी नीति देखें.
कई विज्ञापन यूनिट के असर को मेज़र करने का सबसे अच्छा तरीका, अपनी कुल आय पर पड़ने वाले असर की जांच करना है.
कई विज्ञापन यूनिट का इस्तेमाल, खास तौर पर इन पेजों पर करना फ़ायदेमंद हो सकता है:
- ज़्यादा टेक्स्ट वाले पेज, जिनमें उपयोगकर्ताओं को नीचे की ओर स्क्रोल करना पड़ता है.
- खास तौर पर थ्रेड में, फ़ोरम या मैसेज बोर्ड वाले पेज.
- ऐसे पेज जहां सिर्फ़ छोटे विज्ञापन फ़ॉर्मैट (जैसे, 125 x 125 बटन) फ़िट होंगे.