इस लेख में, एसडीके और विज्ञापन दिखाने से जुड़ी समस्याओं के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब दिए गए हैं.
एसडीके और विज्ञापन दिखाने के बारे में आम तौर पर पूछे जाने वाले सवाल:
- मैं Google Mobile Ads SDK कहां से डाउनलोड करूं?
- मुझे एसडीके को इंटिग्रेट करने के लिए मदद कहां से मिलेगी?
- मुझे परफ़ॉर्मेंस की समस्याओं को हल करने के लिए, मदद कहां मिलेगी?
- विज्ञापन दिखाने के पहले अनुरोध के बाद विज्ञापनों को दिखने में कितना समय लगता है?
- मैं अपने खाते में हुए अमान्य क्लिक की शिकायत कैसे करूं?
- मुझे सीपीएम या अचानक दिखने वाले (इंटरस्टीशियल) विज्ञापन कैसे मिलेंगे?
- मुझे अपने ऐप स्टोर का यूआरएल कहां मिलेगा?
- मैं हटाई गई विज्ञापन यूनिट को पहले जैसा कैसे करूं?
मैं Google Mobile Ads SDK कहां से डाउनलोड करूं?
Google Mobile Ads SDK डाउनलोड करने के लिए, अपने ऐप्लिकेशन का प्लैटफ़ॉर्म चुनें:
मुझे एसडीके को इंटिग्रेट करने के लिए मदद कहां से मिलेगी?
हमारे iOS और Android SDK से जुड़े तकनीकी सवालों के जवाब पाने के लिए, Google Developers वेबसाइट पर जाएं. अगर आपको अपने सवाल का जवाब नहीं मिलता है, तो अपना सवाल डेवलपर फ़ोरम पर पोस्ट करें.
डेवलपर फ़ोरम हमारे स्टाफ़ और अन्य डेवलपर से तकनीकी सहायता पाने का सबसे अच्छा तरीका है.
मुझे परफ़ॉर्मेंस की समस्याओं को हल करने के लिए, मदद कहां मिलेगी?
AdMob में विज्ञापन न दिखने की समस्या हल करने वाले टूल का इस्तेमाल करके, यह पता लगाया जा सकता है कि आपके Google AdMob खाते में, विज्ञापन दिखाने से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं है. यह टूल, AdMob खाते की परफ़ॉर्मेंस की समस्याओं को हल करने में भी मददगार है.
विज्ञापन दिखाने के पहले अनुरोध के बाद विज्ञापनों को दिखने में कितना समय लगता है?
AdMob पर ऐप्लिकेशन को रजिस्टर करने के बाद, इसमें आम तौर पर एक घंटा तक लग सकता है. इस दौरान सिस्टम, इन्वेंट्री बनाने के लिए यह समझने की कोशिश करता है कि विज्ञापन दिखाने के किन अनुरोधों को मंज़ूरी देनी है. इस वजह से, हो सकता है कि आपको लाइव इंप्रेशन तुरंत न दिखें.
आपके ऐप्लिकेशन से ज़्यादा अनुरोध करने के बाद, आपको ज़्यादा भरोसेमंद नतीजे देखने को मिल सकते हैं. ध्यान दें कि टेस्ट विज्ञापन भी उन्हीं चैनलों से ऑपरेट किए जाते हैं जिनसे लाइव विज्ञापन ऑपरेट होते हैं. अगर आपका ऐप्लिकेशन टेस्ट विज्ञापन दिखा पा रहा है, तो इसका मतलब है कि वह हमारे नेटवर्क के साथ सही तरीके से जुड़ा हुआ है.
इसके अलावा, अगर आपसे अपना APK सबमिट करने के लिए कहा गया है या आपको Android ऐप्लिकेशन में Google विज्ञापन दिखाने में समस्या हो रही है, तो APK सबमिशन फ़ॉर्म भरें.
मैं अपने खाते में हुए अमान्य क्लिक की शिकायत कैसे करूं?
अगर आपको लगता है कि आपके खाते में अमान्य क्लिक वाली गतिविधि हुई है, तो स्पैम से जुड़ी समस्या हल करने वाली हमारी टीम से इसकी शिकायत करने के लिए, अमान्य गतिविधि फ़ॉर्म भरें.मुझे सीपीएम या अचानक दिखने वाले (इंटरस्टीशियल) विज्ञापन कैसे मिलेंगे?
फ़िलहाल, हम सिर्फ़ चुनिंदा पब्लिशरों को सीपीएम बैनर और इंटरस्टीशियल विज्ञापनों की सुविधा दे सकते हैं. ऐसे पब्लिशरों को हमारे सीपीसी नेटवर्क पर उनकी परफ़ॉर्मेंस और विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की मांग से जुड़ी अन्य बातों के आधार पर चुना जाता है.
अगर आपके ऐप्लिकेशन पर सीपीएम या इंटरस्टीशियल विज्ञापन दिखाने की सुविधा है, तो Google AdMob टीम सीधे आपसे संपर्क करेगी.
मुझे अपने ऐप स्टोर का यूआरएल कहां मिलेगा?
Google Play
- Google Play स्टोर पेज पर जाएं.
- अपने ऐप्लिकेशन को खोजें और ऐप्लिकेशन पेज पर जाएं.
- यूआरएल को कॉपी करें. Google Play का यूआरएल इस फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करता है:
https://play.google.com/store/apps/details?id=<package_name>
Apple ऐप स्टोर
- Apple App Store पेज पर जाएं.
- अपने ऐप्लिकेशन को खोजें और ऐप्लिकेशन पेज पर जाएं.
- यूआरएल को कॉपी करें. Apple का App Store इस फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करता है:
http://apps.apple.com/<country>/app/<app–name>/id<store-ID>
मैं हटाई गई विज्ञापन यूनिट को पहले जैसा कैसे करूं?
इस समय, किसी विज्ञापन यूनिट को हटाने के बाद उसे पहले जैसा नहीं किया जा सकता. किसी विज्ञापन यूनिट को हटाने पर, उससे जुड़े सारे विज्ञापन दिखने बंद हो जाते हैं और उसकी सभी सेटिंग काम करना बंद कर देती हैं. इसके अलावा, वह विज्ञापन यूनिट, ऐप्लिकेशन पेज पर भी नहीं दिखती.
हालांकि, अगर तारीख की चुनी गई सीमा के दौरान विज्ञापन यूनिट काम कर रही थी, तो रिपोर्ट में जाकर उसका पुराना डेटा देखा जा सकता है.