इस लेख में AdMob खाते के लिए साइन अप करने, अपनी पहचान की पुष्टि करने, और पेमेंट के तरीके की जानकारी सेट अप करने का तरीका बताया गया है, ताकि विज्ञापन दिखाना शुरू किया जा सके.
AdMob, डेवलपर की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसके ऑटोमेटेड टूल आपके लिए सारा मुश्किल काम खुद करते हैं, ताकि आप अपने ऐप्लिकेशन से मिलने वाले रेवेन्यू को बढ़ा सकें, उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव दे सकें, और अहम जानकारी पा सकें.
AdMob खाते के लिए साइन अप करने का तरीका
अपना AdMob खाता बनाने और उसे चालू करने के लिए:
- पहला चरण: अपना AdMob खाता बनाना
- दूसरा चरण: अपने Google खाते की पुष्टि करना
- तीसरा चरण: पेमेंट पाने के तरीके की जानकारी डालना
पहला चरण: अपना AdMob खाता बनाना
AdMob खाते के लिए साइन अप करते समय, नए या मौजूदा Google खाते का इस्तेमाल किया जा सकता है. अपना AdMob खाता बनाने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- https://admob.google.com पर जाएं.
- अपने Google खाते में साइन इन करें. अगर आपका कोई Google खाता नहीं है, तो खाता बनाएं पर क्लिक करें.
- चुनें कि AdMob आपके हिसाब से सहायता और परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भेजे या नहीं.
- उस देश या इलाके को चुनें जहां फ़िलहाल आपका निवास है, ताकि हम आपकी पहचान की पुष्टि कर सकें और आपको पेमेंट मिल सके. इसे बाद में बदला नहीं जा सकता.
- AdMob पर अपना Google पब्लिशर खाता बनाने के लिए, खाते से जुड़ी पूरी जानकारी दें:
देखें कि आप सही Google खाते का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं. अगर आपके पास पहले से AdSense या अन्य प्रॉडक्ट के लिए Google पब्लिशर खाता है, तो पक्का करें कि आप उसी पब्लिशर खाते से जुड़े Google खाते का इस्तेमाल करें.
AdMob में साइन अप करने से पहले Google खाता बदलने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफ़ाइल इमेज या नाम पर क्लिक करें. इसके बाद, खाता जोड़ें पर क्लिक करें.
- चेकबॉक्स पर सही का निशान लगाकर पुष्टि करें कि आपने नियम और शर्तें पढ़ ली हैं.
- AdMob का इस्तेमाल शुरू करें पर क्लिक करें.
दूसरा चरण: अपने Google खाते की पुष्टि करना
- अपना फ़ोन नंबर डालें.
अगर आपने Google पर पहले ही अपने खाते की पुष्टि कर ली है, तो आपको फ़ोन नंबर की मदद से खाते की पुष्टि करने की ज़रूरत नहीं होगी. हालांकि, अगर आपके खाते के लिए यह ज़रूरी है, तो AdMob में साइन अप करने के दौरान, आपको पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा.
- चुनें कि आपको पुष्टि करने के लिए कोड, मैसेज (एसएमएस) से पाना है या वॉइस कॉल से.
- भेजें पर क्लिक करें. पिछले चरण में आपके चुने गए तरीके के ज़रिए जल्द ही आपको कोड भेजा जाएगा.
- आपको पुष्टि करने के लिए छह अंकों का जो पिन मिला है वह डालें और सबमिट करें पर क्लिक करें. अगर आपको पिन नहीं मिला है, तो आप फिर से कोशिश करने के लिए, कोड फिर से भेजें पर क्लिक करें.
तीसरा चरण: अपने पेमेंट के तरीके की जानकारी डालना
AdMob के लिए, पहली बार साइन अप करने पर, आपके खाते की पुष्टि की जाती है. इसके बाद, उससे विज्ञापन दिखाने की मंज़ूरी मिलती है.
खाते की पुष्टि के लिए, आपको पेमेंट पाने के तरीके की जानकारी डालनी होगी. पेमेंट के तरीके की जानकारी में आपका नाम, खाता टाइप (व्यक्तिगत या संगठन), और पेमेंट का पता शामिल होता है.