फ़्रीक्वेंसी कैपिंग से यह तय किया जा सकता है कि एक ही उपयोगकर्ता को विज्ञापन कितनी बार दिखेंगे. पूरे ऐप्लिकेशन या किसी विज्ञापन यूनिट के लिए फ़्रीक्वेंसी कैप सेट करने से यह तय होता है कि किसी एक उपयोगकर्ता को किसी समयावधि (मिनट, घंटे या दिन) में कितने इंप्रेशन मिल सकते हैं.
उदाहरण के लिए, हर 30 मिनट में दो से ज़्यादा बार विज्ञापन न दिखाने के लिए फ़्रीक्वेंसी कैप सेट की जा सकती है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- फ़्रीक्वेंसी कैप, Google की मांग और तीसरे पक्ष के विज्ञापन सोर्स पर लागू होती हैं.
- फ़्रीक्वेंसी कैप सेटिंग में बदलाव करने पर, उसे लागू होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं.
- कभी-कभी सर्वर में थोड़ी सी देरी की वजह से, आपकी सेट की गई फ़्रीक्वेंसी कैप की सीमा बढ़ सकती है.
- उपयोगकर्ता को किसी ऐप्लिकेशन में कितने विज्ञापन दिखेंगे, यह विज्ञापन यूनिट लेवल और ऐप्लिकेशन लेवल, दोनों पर सेट की गई फ़्रीक्वेंसी कैप पर निर्भर करता है. साथ ही, यह इस पर भी निर्भर करता है कि कौनसे लेवल पर कैप की सीमा पहले पूरी होती है.
ऐप्लिकेशन के लिए फ़्रीक्वेंसी कैप सेट करना
किसी ऐप्लिकेशन में फ़्रीक्वेंसी कैपिंग को चालू या बंद करने के लिए, यह तरीका अपनाएं.
- https://admob.google.com पर जाकर, अपने AdMob खाते में साइन इन करें.
- साइडबार में ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
- अपने ऐप्लिकेशन का नाम चुनें. अगर आपको यह हाल ही के ऐप्लिकेशन की सूची में नहीं दिखता है, तो 'सभी ऐप्लिकेशन देखें' पर क्लिक करें. यहां आपको उन सभी ऐप्लिकेशन की सूची दिखेगी जिन्हें आपने AdMob से जोड़ा है.
- साइडबार में ऐप्लिकेशन सेटिंग पर क्लिक करें.
- फ़्रीक्वेंसी कैपिंग के बगल में मौजूद
पर क्लिक करें.
- "फ़्रीक्वेंसी कैपिंग" स्विच को चालू या बंद करें. अगर फ़्रीक्वेंसी कैपिंग चालू है, तो इस ऐप्लिकेशन में सभी इंटरस्टीशियल, इनाम वाले या ऐप्लिकेशन खोलने पर दिखने वाली विज्ञापन यूनिट पर, हर उपयोगकर्ता के लिए अपने हिसाब से इंप्रेशन की संख्या डालें. इसके बाद, समयावधि (मिनट, घंटे या दिनों की संख्या) चुनें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
विज्ञापन यूनिट के लिए फ़्रीक्वेंसी कैप सेट करना
किसी विज्ञापन यूनिट में फ़्रीक्वेंसी कैपिंग को चालू या बंद करने के लिए, यह तरीका अपनाएं.
- https://admob.google.com पर जाकर, अपने AdMob खाते में साइन इन करें.
- साइडबार में ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
- अपने ऐप्लिकेशन का नाम चुनें. अगर आपको यह हाल ही के ऐप्लिकेशन की सूची में नहीं दिखता है, तो 'सभी ऐप्लिकेशन देखें' पर क्लिक करें. यहां आपको उन सभी ऐप्लिकेशन की सूची दिखेगी जिन्हें आपने AdMob से जोड़ा है.
- साइडबार में विज्ञापन यूनिट पर क्लिक करें.
- उस विज्ञापन यूनिट पर क्लिक करें जिसमें आपको बदलाव करना है.
- बेहतर सेटिंग पर क्लिक करें.
- फ़्रीक्वेंसी कैपिंग के बगल में मौजूद
पर क्लिक करें.
- फ़्रीक्वेंसी कैपिंग को चालू या बंद करने के लिए, 'टॉगल करें' पर क्लिक करें.
- "फ़्रीक्वेंसी कैपिंग" स्विच को चालू या बंद करें. अगर फ़्रीक्वेंसी कैपिंग चालू है, तो इस ऐप्लिकेशन में किसी भी इंटरस्टीशियल, इनाम वाले या ऐप्लिकेशन खोलने पर दिखने वाली विज्ञापन यूनिट पर, हर उपयोगकर्ता के लिए अपने हिसाब से इंप्रेशन की संख्या डालें. इसके बाद, समयावधि (मिनट, घंटे या दिनों की संख्या) चुनें.
- सेव करें पर क्लिक करें.