हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर विज्ञापन देने वालों और आपके हितों की रक्षा के लिए, हमारे विशेषज्ञ Google Ads के क्लिक और इंप्रेशन पर करीब से नज़र रखते हैं. इसके लिए, हम ऑटोमेटेड सिस्टम (कार्रवाइयों को अपने-आप पूरा करने वाला सिस्टम) और मैन्युअल तरीके से होने वाली समीक्षाएं, दोनों का इस्तेमाल करते हैं. इनके ज़रिए हम उन सभी विज्ञापन क्लिक और इंप्रेशन की जांच करते हैं जिनसे अमान्य क्लिक मिल सकता है. अमान्य क्लिक की वजह से विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की लागत या पब्लिशर के मुनाफ़े में गलत तरीके से बढ़ोतरी हो सकती है.
Google के मालिकाना हक वाली टेक्नोलॉजी, क्लिक और इंप्रेशन की जांच करती है. इससे यह पता लगाया जाता है कि कहीं क्लिक और इंप्रेशन का गलत इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है, जिससे विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की लागत या किसी पब्लिशर का मुनाफ़ा गलत तरीके से बढ़ जाता हो. हमारा सिस्टम बेहतरीन फ़िल्टर का इस्तेमाल करके यह पता लगाता है कि उपयोगकर्ताओं के सामान्य इस्तेमाल से जनरेट होने वाली गतिविधि और विज्ञापन देने वालों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि के बीच क्या फ़र्क़ है. इस गतिविधि के उदाहरणों में ये चीज़ें शामिल हैं: अनैतिक उपयोगकर्ता, ऑटोमेटेड रोबोट, और ट्रैफ़िक सोर्स से जनरेट होने वाले क्लिक या इंप्रेशन. इनके अलावा, पब्लिशर भी अपने विज्ञापनों पर क्लिक पाने के लिए गलत तरीके इस्तेमाल करते हैं. हमारा सिस्टम हमें ज़्यादातर अमान्य क्लिक और इंप्रेशन को फ़िल्टर करने की सुविधा देता है. साथ ही, इस गतिविधि के लिए हमारे विज्ञापन देने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है.
अमान्य गतिविधि का पता लगाने के लिए हमने ऑटोमेटेड सिस्टम के साथ-साथ एक टीम भी बनाई है. यह टीम कई खास टूल और कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करती है. ये तकनीकें उपयोगकर्ताओं के व्यवहार और जांच के मामलों की ट्रैकिंग और निगरानी के बेहतर अनुभवों पर आधारित होती हैं. हम अमान्य गतिविधि से निपटने के लिए अपने जांच करने के तरीके को लगातार अपग्रेड करते रहते हैं.
अमान्य गतिविधि को रोकने और हमारे सिस्टम के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कृपया विज्ञापन ट्रैफ़िक के क्वालिटी रिसॉर्स सेंटर पर जाएं.