हर क्लिक की लागत (सीपीसी)
हर क्लिक की लागत (सीपीसी) वह रकम है जिसे विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, अपने विज्ञापनों पर होने वाले हर क्लिक के लिए चुकाते हैं. ये विज्ञापन परफ़ॉर्मेंस पर आधारित ऐसे कैंपेन में होते हैं जिन्हें क्लिक की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य के लिए सेट अप किया गया होता है. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, सीपीसी बिड सेट करके AdMob को यह बताते हैं कि वे हर क्लिक के लिए कितने पैसे चुकाने को तैयार हैं.