AdMob मीडिएशन क्या है?
मीडिएशन, AdMob की एक सुविधा है. इसकी मदद से, आपके ऐप्लिकेशन में विज्ञापन दिखाने वाले सभी विज्ञापन सोर्स को एक ही जगह मैनेज किया जा सकता है. मीडिएशन की मदद से, विज्ञापन दिखाने के लिए मिलने वाले अनुरोधों को कई विज्ञापन सोर्स को भेजा जा सकता है. इससे इन अनुरोधों को पूरा करने के लिए उपलब्ध, सबसे अच्छे विज्ञापन सोर्स ढूंढने में मदद मिलती है. मीडिएशन की सुविधा आपको ज़्यादा से ज़्यादा रेवेन्यू दिलाने के लिए, मीडिएशन ग्रुप का इस्तेमाल करती है और ऑप्टिमाइज़ की गई परफ़ॉर्मेंस के आधार पर सभी विज्ञापन सोर्स की रैंकिंग करती है.
मीडिएशन ग्रुप क्या हैं?
मीडिएशन ग्रुप, टारगेटिंग सेटिंग के वे कॉम्बिनेशन हैं जो आपकी विज्ञापन यूनिट से होने वाली कमाई को बढ़ाने में मदद करते हैं. मीडिएशन ग्रुप पहले बनाए जा सकते हैं. इसके बाद, उनमें विज्ञापन यूनिट और विज्ञापन सोर्स को धीरे-धीरे जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा, इन सभी को एक साथ भी बनाया जा सकता है. हर विज्ञापन यूनिट के लिए बार-बार मीडिएशन विकल्प सेट करने के बजाय, उन्हें एक बार में ही अपने मीडिएशन ग्रुप के लिए सेट किया जा सकता है. इसके बाद, अपनी विज्ञापन यूनिट को पसंद के ग्रुप में जोड़ा जा सकता है.
अपने मीडिएशन ग्रुप का पेज ढूंढने के लिए, AdMob खाते में साइन इन करें और साइडबार में मौजूद मीडिएशन पर क्लिक करें.
AdMob में मीडिएशन सेट अप करने के बाद, अपने ऐप्लिकेशन में मीडिएशन को लागू करने के लिए, Google Developers गाइड (Android, iOS) का इस्तेमाल करें.
मीडिएशन ग्रुप कैसे काम करते हैं?
जब आपकी किसी विज्ञापन यूनिट से AdMob को कोई विज्ञापन दिखाने का अनुरोध भेजा जाता है, तो AdMob मीडिएशन की सुविधा विज्ञापन दिखाने के अनुरोध की जांच करती है और इसे आपके मीडिएशन ग्रुप की टारगेटिंग सेटिंग से मैच करती है.
- अगर अनुरोध आपके किसी मीडिएशन ग्रुप की टारगेटिंग से मैच होता है, तो वह ग्रुप उसमें मौजूद किसी विज्ञापन सोर्स का विज्ञापन दिखाकर इस अनुरोध को पूरा करेगा.
- अगर विज्ञापन दिखाने का अनुरोध आपके एक से ज़्यादा मीडिएशन ग्रुप से मैच होता है, तो AdMob ग्रुप प्राथमिकता का इस्तेमाल करके यह तय करेगा कि किस ग्रुप को अनुरोध पूरा करना चाहिए. अगर संभव हो, तो मीडिएशन ग्रुप के बीच टकरावों से बचना चाहिए.
- अगर विज्ञापन अनुरोध आपके किसी भी मीडिएशन ग्रुप से मैच नहीं होता है, तो AdMob (डिफ़ॉल्ट) ग्रुप से अपने-आप विज्ञापन दिखाया जाएगा.
उदाहरण
पब्लिशर, किसी Android गेम ऐप्लिकेशन में बैनर विज्ञापन यूनिट जोड़ता है:
पब्लिशर ने एक Android गेम ऐप्लिकेशन बनाया है और उसमें 10 बैनर विज्ञापन यूनिट जोड़ना चाहता है. ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने वाले ज़्यादातर लोग जापान से हैं. इस वजह से, पब्लिशर उन विज्ञापन सोर्स को मैनेज करने के लिए मीडिएशन ग्रुप का इस्तेमाल करना चाहता है जो जापान के उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन दिखाते हैं.
- फ़ॉर्मैट: "बैनर"
- प्लैटफ़ॉर्म: "Android"
- नाम: "जैपनीज़ बैनर विज्ञापन"
- जगह: "जापान"
वह मीडिएशन ग्रुप में सभी 10 विज्ञापन यूनिट जोड़ता है. इसके बाद, वह विज्ञापन सोर्स जोड़ता और कॉन्फ़िगर करता है. ये विज्ञापन सोर्स, तीसरे पक्ष के ऐसे कई विज्ञापन नेटवर्क हैं जो जापान में अच्छा परफ़ॉर्म करते हैं. फिर वह ग्रुप को सेव करता है.
आखिर में, पब्लिशर अपने ऐप्लिकेशन में विज्ञापन यूनिट और मीडिएशन को लागू करता है.
मीडिएशन ग्रुप की प्राथमिकता से क्या मतलब है?
प्राथमिकता से AdMob को यह पता चलता है कि आपके रेवेन्यू के लक्ष्यों के लिए कौनसा मीडिएशन ग्रुप ज़्यादा अहम है. जब विज्ञापन दिखाने का अनुरोध पूरा करने के लिए कई मीडिएशन ग्रुप का इस्तेमाल किया जा सकता है, तब AdMob प्राथमिकता कॉलम की वैल्यू का इस्तेमाल करता है. इससे यह तय होता है कि किस मीडिएशन ग्रुप को विज्ञापन दिखाने का अनुरोध पूरा करना चाहिए.
प्राथमिकता तय करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:
- जब एक से ज़्यादा मीडिएशन ग्रुप किसी विज्ञापन अनुरोध (जगह, प्लैटफ़ॉर्म वगैरह) की टारगेटिंग से मैच होता है, तो सबसे ज़्यादा प्राथमिकता (सबसे छोटी संख्या) वाले मीडिएशन ग्रुप को विज्ञापन दिखाने का अनुरोध पूरा करने के लिए चुना जाता है.
- प्राथमिकता के लिए सबसे बड़ी संख्या एक सेट की जा सकती है.
- प्राथमिकता के लिए सबसे छोटी संख्या, बनाए गए मीडिएशन ग्रुप की संख्या के बराबर सेट की जा सकती है. उदाहरण: अगर आपके पास पांच मीडिएशन ग्रुप हैं, तो सबसे कम प्राथमिकता के लिए, 'पांच' की संख्या सेट की जा सकती है. अगर प्राथमिकता को 'आठ' पर सेट किया जाता है, तो यह अपने-आप डिफ़ॉल्ट संख्या 'पांच' पर सेट हो जाएगी.
किसी मीडिएशन ग्रुप से विज्ञापन दिखाने के अनुरोध के मैच होने के बाद, विज्ञापन दिखाने का अनुरोध उस ग्रुप के विज्ञापन सोर्स के ज़रिए वॉटरफ़ॉल प्रोसेस से गुज़रेगा.
उदाहरण
कनाडा के किसी Android उपयोगकर्ता से मिला विज्ञापन दिखाने का अनुरोध:
- "उत्तरी अमेरिका में Android के लिए बैनर विज्ञापन" (प्राथमिकता तीन, InMobi, Flurry और AdMob नेटवर्क का इस्तेमाल करता है)
- "दुनिया भर में Android के लिए बैनर विज्ञापन" (प्राथमिकता पांच, AdFalcon, Flurry, और AdMob नेटवर्क का इस्तेमाल करता है)
- "कनाडा में Android के लिए बैनर विज्ञापन" (प्राथमिकता एक, Flurry, Chartboost, और AdMob नेटवर्क का इस्तेमाल करता है)
मीडिएशन ग्रुप में बिडिंग और वॉटरफ़ॉल विज्ञापन सोर्स एक साथ कैसे काम करते हैं?
जब किसी मीडिएशन ग्रुप में, बिडिंग और वॉटरफ़ॉल विज्ञापन सोर्स, दोनों का इस्तेमाल किया जाता है, तो वह एक हाइब्रिड सेटअप होता है. जब विज्ञापन दिखाने का अनुरोध आपके मीडिएशन ग्रुप से मैच करता है, तो रीयल-टाइम में बिडिंग नीलामी होती है. इसके बाद, बिडिंग में जीतने वाला विज्ञापन सोर्स, आपके वॉटरफ़ॉल विज्ञापन सोर्स के साथ मीडिएशन वॉटरफ़ॉल में शामिल किया जाता है.
अगर बिडिंग में जीतने वाले विज्ञापन सोर्स को मीडिएशन वॉटरफ़ॉल में पहले नंबर पर रखा जाता है, तो उसे विज्ञापन दिखाने का मौका मिलेगा. अगर मीडिएशन वॉटरफ़ॉल में, विज्ञापन सोर्स की ईसीपीएम वैल्यू सबसे ज़्यादा नहीं है, तो वॉटरफ़ॉल विज्ञापन सोर्स को सबसे पहले कॉल किया जाएगा.
उदाहरण
इस उदाहरण में, चार डॉलर की बिडिंग करके, Exchange B ने बिडिंग में जीत हासिल की. इसके बाद, मीडिएशन वॉटरफ़ॉल में इसे इसकी eCPM वैल्यू के हिसाब से रखा गया. हालांकि, Network 1 की eCPM वैल्यू (पांच डॉलर), बोली जीतने वाली Exchange B की बोली से ज़्यादा है. इसलिए, Exchange B को वॉटरफ़ॉल में दूसरा स्थान दिया जाता है.
अब से वॉटरफ़ॉल सामान्य तौर पर काम करता है. अगर Network 1 के पास कोई विज्ञापन होगा, तो वह उसे दिखाएगा. अगर नहीं, तो Exchange B को विज्ञापन दिखाने का मौका मिलेगा.
मीडिएशन ग्रुप के बीच टकराव से बचना
पहले से योजना बनाकर टकराव से बचा जा सकता है. अगर किसी मीडिएशन ग्रुप में देश या इलाके, प्लैटफ़ॉर्म या विज्ञापन फ़ॉर्मैट को साफ़ तौर पर टारगेट किया जाता है, तो हो सकता है इसे दूसरे मीडिएशन ग्रुप से बाहर रखा जाए.
ऊपर दिए गए उदाहरण में, पब्लिशर ने पहले से ही एक खास ग्रुप बनाया था, जो कनाडा के Android इस्तेमाल करने वाले लोगों के बैनर विज्ञापन अनुरोधों को टारगेट करता था. दूसरे Android बैनर विज्ञापन मीडिएशन ग्रुप से कनाडा को बाहर रखकर ग्रुपों के बीच टकराव से बचा जा सकता था.
अगर विज्ञापन सोर्स को मैनेज करने के लिए कई मीडिएशन ग्रुप बनाए जाते हैं, तो कुछ मामलों में उनमें टकराव हो सकता है. अपने मीडिएशन ग्रुप में सही प्राथमिकता पर विचार करना ज़रूरी है. इससे यह पक्का करने में मदद मिलती है कि AdMob आपकी आय को ज़्यादा से ज़्यादा करने के लिए उनका प्रभावी तरीके से उपयोग कर सके.
AdMob (डिफ़ॉल्ट) ग्रुप
ज़्यादातर मामलों में, AdMob को मिलने वाले विज्ञापन दिखाने के अनुरोध को आपके मीडिएशन ग्रुप से मैच किया जाएगा और ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला ग्रुप विज्ञापन दिखाएगा. हालांकि, हो सकता है कि कुछ विज्ञापन अनुरोध आपके किसी मीडिएशन ग्रुप से मैच न करें.
AdMob (डिफ़ॉल्ट) ग्रुप विज्ञापन दिखाने के ऐसे किसी भी अनुरोध को अपने-आप पूरा करने की कोशिश करता है जो आपके किसी मीडिएशन ग्रुप से मैच नहीं करता. यह सीधे AdMob नेटवर्क से विज्ञापन लेता है.
आपके लिए AdMob (डिफ़ॉल्ट) ग्रुप मीडिएशन ग्रुप पेज पर पहले ही बनाया जा चुका है.
उदाहरण
- फ़िनलैंड में Android इस्तेमाल करने वालों के लिए 'पेज पर अचानक दिखने वाले विज्ञापन'
- फ़िनलैंड में iOS इस्तेमाल करने वालों के लिए पेज पर अचानक दिखने वाले विज्ञापन
- नॉर्वे में Android इस्तेमाल करने वालों के लिए पेज पर अचानक दिखने वाले विज्ञापन
- नॉर्वे में iOS इस्तेमाल करने वालों के लिए पेज पर अचानक दिखने वाले विज्ञापन
- स्वीडन में Android इस्तेमाल करने वालों के लिए पेज पर अचानक दिखने वाले विज्ञापन
- स्वीडन में iOS इस्तेमाल करने वालों के लिए पेज पर अचानक दिखने वाले विज्ञापन
इन सभी छह मीडिएशन ग्रुप में दूसरे देशों की जगहें छोड़ दी गई हैं.