'Google के अनुरोध' इस्तेमाल करके साइन इन करना

अपने Google खाते में साइन इन करते समय, आपके पास अपने फ़ोन पर मिली सूचना पर टैप करके, अपनी पहचान की पुष्टि करने की सुविधा होती है.

'Google के अनुरोध' इस्तेमाल करने पर, आपको इन तरीकों से या इन मामलों में साइन इन करने की सुविधा मिलती है:

भले ही, आपने इनमें से किसी सेटिंग को चालू न किया हो, Google फिर भी आपको किसी सूचना पर टैप करने के लिए कह सकता है. इससे साइन इन की प्रोसेस के दौरान आपकी पहचान की पुष्टि करने में मदद मिलती है.

जानें कि किन डिवाइसों पर 'Google के अनुरोध' मिलते हैं

आपको ऐसे सभी Android फ़ोन पर 'Google के अनुरोध' मिलेंगे जिन पर आपने अपने Google खाते में साइन इन किया हुआ है.

'Google के अनुरोध' आपके खाते को सुरक्षित रखने में कैसे मदद करते हैं

हम पुष्टि करने के लिए मैसेज (एसएमएस) से भेजे जाने वाले कोड के बजाय, 'Google के अनुरोध' इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं, ताकि:

  • आप फ़ोन नंबर की मदद से होने वाली खाते की हैकिंग से बच सकें. हैकर आपके खाते का ऐक्सेस पाने के इरादे से, पुष्टि के लिए भेजे गए कोड चुराने की कोशिश कर सकते हैं. 'Google के अनुरोध' आपके खाते को इस तरह की हैकिंग से बचाते हैं. इसके लिए Google, पुष्टि करने के कोड उन डिवाइसों पर ज़्यादा सुरक्षित तरीके से भेजता है जिन पर आपने Google खाते में साइन इन किया है.
  • आपके खाते में गलत तरीके से साइन इन करने की कोशिशों बारे में ज़्यादा जानकारी पा सकें. 'Google के अनुरोध' आपको डिवाइस, उसकी जगह, और साइन इन किए जाने की कोशिश के समय की जानकारी देते हैं. इससे आपको संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने में मदद मिलती है.
  • आप संदिग्ध गतिविधि को ब्लॉक कर सकें. अगर आपने खाते में साइन इन करने की कोशिश नहीं की है, तो सूचना पर नहीं पर टैप करें, ताकि आपका खाता सुरक्षित रहे.

फ़िशिंग अटैक के बारे में ज़्यादा जानें.

सुझाए गए डिवाइसों और सुरक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल करना

अगर आपको किसी दूसरे व्यक्ति के फ़ोन में साइन इन करना हो, तो निजी ब्राउज़र विंडो से साइन इन करें. फ़ोन का इस्तेमाल करने के बाद, साइन आउट करने के लिए सभी निजी ब्राउज़र विंडो बंद कर दें.

आपके डिवाइस का इस्तेमाल कोई और न कर सके इसके लिए, अपने फ़ोन का स्क्रीन लॉक चालू करें.

समस्याएं हल करना

आपको 'Google का अनुरोध' नहीं मिल रहा

अगर अपने खाते में साइन इन करने की कोशिश करने पर, आपको फ़ोन पर कोई अनुरोध नहीं मिलता है, तो:

  1. फिर से कोशिश करें. साइन-इन स्क्रीन पर, अनुरोध फिर से भेजें को चुनें.
  2. अगर इससे समस्या हल नहीं होती है, तो देख लें कि:
    • आपका फ़ोन इंटरनेट से कनेक्ट किया गया हो. 'Google के अनुरोध' पाने के लिए, आपको वाई-फ़ाई या मोबाइल डेटा चालू रखना होगा.
    • अगर परेशान न करें मोड चालू है, तो इसे बंद कर दें.
    • आपके फ़ोन में Google Play services का नया वर्शन हो.
  3. देख लें कि आपने अपने Google खाते में साइन इन किया हो:
    • अपने Android डिवाइस पर, सेटिंग सेटिंग खोलें.
    • पासवर्ड और खाते इसके बाद Google पर टैप करें.
    • अगर आपने साइन इन नहीं किया है, तो स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
  4. फिर से साइन इन करें.

आपको अनुरोध मिला है, लेकिन आपने साइन इन करने की कोशिश नहीं की है

अगर साइन इन करने की कोशिश नहीं करने पर भी आपको अनुरोध मिलता है, तो हो सकता है कि किसी और व्यक्ति ने आपकी अनुमति के बिना आपके खाते में साइन इन करने की कोशिश की हो.

"क्या आप साइन इन करने की कोशिश कर रहे/रही हैं?" वाले 'Google के अनुरोध' पर, नहीं पर टैप करें.

अगर हमें आपका साइन इन करने का तरीका कुछ अलग लगता है, तो आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए, हम आपसे कुछ और चरण पूरे करने के लिए कह सकते हैं. जैसे, आपके साइन इन करने की जगह की जानकारी में बदलाव दिखने पर. उदाहरण के लिए, आपको अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिख रहे नंबर का मिलान अपने फ़ोन की स्क्रीन पर दिख रहे नंबर से करना पड़ सकता है.

आपको "अनुरोध की समयसीमा खत्म हो चुकी है" वाला मैसेज मिला है

अगर आपको फ़ोन पर Google का कोई ऐसा अनुरोध दिखता है जिसकी समयसीमा खत्म हो चुका है, तो:

  • ऐसा हो सकता है कि आपके Google खाते में साइन इन करने की नाकाम कोशिश की गई हो.
  • ऐसा हो सकता है कि किसी ने आपको खाता वापस पाने के लिए संपर्क के तौर पर जोड़ने की कोशिश की हो.

अगर आपने खाते में साइन इन करने की कोशिश की है, तो:

  1. साइन-इन स्क्रीन पर, फिर से भेजें पर टैप करें.
  2. अपने Google खाते में साइन इन करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देश अपनाएं.

अगर आपने Google खाते में साइन इन करने की कोशिश नहीं की है, तो:

अगर किसी ने आपको खाता वापस पाने के लिए संपर्क के तौर पर जोड़ने की कोशिश की है, तो:

उससे पूछें कि क्या उसे अब भी अपने खाते में साइन इन करने के लिए आपकी मदद चाहिए.

आपका फ़ोन आस-पास नहीं है या उसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता

कभी-कभी आपको किसी दूसरे तरीके से साइन इन करना पड़ सकता है, जैसे कि:

  • जब आप अपने फ़ोन के पास मौजूद न हों.
  • जब आपके फ़ोन की बैटरी चार्ज न हो.
  • जब आपका फ़ोन ऑफ़लाइन हो.

अगर आपके खाते में साइन इन करने के लिए पासवर्ड की जगह 'Google के अनुरोधों' का इस्तेमाल किया जाता है, तो अब आपको साइन इन करने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. 

  1. Google खाते में साइन इन करें.
  2. कोई दूसरा तरीका अपनाएं पर टैप करें.
  3. कोई एक विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.

अगर दो चरणों में पुष्टि की सुविधा के लिए 'Google के अनुरोध' का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह तरीका अपनाएं:

  1. Google खाते में साइन इन करें.
  2. कोई दूसरा तरीका अपनाएं पर या मैं यह नहीं कर सकता/सकती जैसे किसी मैसेज पर टैप करें.
  3. कोई एक विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.

आपका फ़ोन खो जाने या चोरी हो जाने पर

उस डिवाइस पर अपने खाते से साइन आउट करें जिसे आपने इस्तेमाल करना बंद कर दिया है.

अपना खाता वापस पाने के लिए:

  1. Google खाते में साइन इन करें.
  2. मेरा फ़ोन मेरे पास मौजूद नहीं है पर टैप करें.
  3. कोई एक विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
सलाह: अगर कोई विकल्प मौजूद नहीं है, तो उस कंप्यूटर से साइन इन करने की कोशिश करें जिसका इस्तेमाल अक्सर किया जाता है.

अनुरोध पाने की सुविधा बंद करना

सलाह: दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा इस्तेमाल करने वाले लोग, अपने खाते को लॉक होने से बचाने के लिए, बैकअप के तरीके सेट अप करें.
किसी डिवाइस पर 'Google के अनुरोध' पाना बंद करने के लिए, उस डिवाइस पर अपने Google खाते से साइन आउट करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

Android iPhone और iPad
true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
2842272576521840200
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false