अपना ब्रैंड खाता प्रबंधित करना

पहले, ब्रैंड खातों का इस्तेमाल Google की कई सेवाओं के साथ किया जा सकता था. हालांकि, 4 अगस्त, 2021 से, ब्रैंड खातों को सिर्फ़ YouTube चैनलों के साथ जोड़ा जा सकेगा. इन्हें, “YouTube तक सीमित" कैटगरी में रखा जाएगा. मौजूदा ब्रैंड खातों पर, इस अपडेट का कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, 4 अगस्त, 2021 के बाद बनाए गए खातों पर इसका असर पड़ेगा.

आप खास तौर पर अपने ब्रैंड के लिए, किसी खाते को सेट अप और मैनेज कर सकते हैं. YouTube के साथ अपने ब्रैंड खाते का इस्तेमाल करके, आप इंटरनेट पर अपनी मौजूदगी दिखा सकते हैं. 

सलाह: अगर आपका Google खाता, कोई प्राइमरी या मिडल स्कूल मैनेज करता है, तो आप इस खाते का इस्तेमाल ब्रैंड खाता बनाने के लिए नहीं कर सकते.

ब्रैंड खातों के काम करने का तरीका

ब्रैंड खातों और सामान्य Google खातों में क्या फ़र्क़ होता है

ब्रैंड खातों को YouTube चैनल से जोड़ा जा सकता है, लेकिन Google की दूसरी सेवाओं से नहीं. आप और दूसरे लोग साथ मिलकर, आपके Google खातों से किसी ब्रैंड खाते को मैनेज कर सकते हैं. इसके लिए, आपको किसी अलग उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड की ज़रूरत नहीं होगी. किसी खाते के एक से ज़्यादा मालिक और मैनेजर हो सकते हैं. इसके अलावा, उसे कोई अकेला व्यक्ति भी मैनेज कर सकता है. 

  • खाते के मालिक ज़्यादातर कार्रवाइयां कर सकते हैं. वे यह भी तय कर सकते हैं कि खाते को कौन मैनेज कर सकता है. खाते का एक मुख्य मालिक होना चाहिए.
  • कम्यूनिटी मैनेजर वे सभी काम कर सकते हैं जो मैनेजर करते हैं. हालांकि, वे YouTube का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

ब्रैंड खाता बनाना

जब आप कोई YouTube चैनल बनाते हैं, तब आप अपने कारोबार या ब्रैंड के लिए खाता बना सकते हैं.

अपने ब्रैंड खाते देखना

आपके पास अपने सभी ब्रैंड खातों को देखने का विकल्प होता है. साथ ही, एक खाते से दूसरे खाते पर स्विच भी किया जा सकता है.

अपने खाते देखना

  1. अपने कंप्यूटर पर कोई वेब ब्राउज़र खोलें, जैसे कि Chrome या Safari.
  2. अपने Google खाते के ब्रैंड खाते सेक्शन पर जाएं.
  3. "आपके ब्रैंड खाते" में, एक खाता चुनें.

एक खाते से दूसरे खाते पर जाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

अपने खातों में बदलाव करना

बुनियादी जानकारी में बदलाव करना

अपने कारोबार या ब्रैंड के बारे में बुनियादी जानकारी जोड़ी जा सकती है, उसमें बदलाव किया जा सकता है या उसे हटाया भी जा सकता है.

  1. अपने कंप्यूटर पर कोई वेब ब्राउज़र खोलें, जैसे कि Chrome या Safari.
  2. अपने Google खाते के ब्रैंड खाते सेक्शन पर जाएं.
  3. वह खाता चुनें जिसमें बदलाव करना है.
  4. खाते की जानकारी में बदलाव करें पर टैप करें.
  5. जिस सेक्शन में बदलाव करना है उसमें, बदलाव करें बदलाव करें पर टैप करें.
    • ऐसा भी किया जा सकता है: सबसे नीचे दाईं ओर, आपको जानकारी जोड़ें जानकारी जोड़ें दिखेगा. इस पर टैप करके, अपने खाते में ज़्यादा जानकारी जोड़ी जा सकती है.
  6. अपनी मनचाही जानकारी जोड़ें, बदलें या हटाएं.

शेयर की जाने वाली जानकारी को कंट्रोल करने का तरीका जानें.

खाता मैनेज करने वाले व्यक्ति को बदलना

अगर आप किसी ब्रैंड खाते के मालिक हैं, तो खाता मैनेज करने के लिए लोगों को जोड़ा जा सकता है. खाते से जुड़े लोगों की भूमिका और उनके अधिकार भी तय किए जा सकते हैं.

किसी खाते में नए मैनेजर को जोड़ने का तरीका जानें.

ईमेल की सेटिंग को मैनेज करने का तरीका
  1. अपने कंप्यूटर पर कोई वेब ब्राउज़र खोलें, जैसे कि Chrome या Safari.
  2. अपने Google खाते के ब्रैंड खाते सेक्शन पर जाएं.
  3. ईमेल की सेटिंग पर टैप करें.
  4. इसके बाद, यह चुनें कि आपको अपने खातों के बारे में सूचना कब दी जाए. आपके बदलाव अपने-आप सेव हो जाएंगे.

ब्रैंड खाते को मिटाना या वापस लाना

किसी ब्रैंड खाते को सिर्फ़ तभी मिटाया जा सकता है, जब आप उसके मालिक हों. अपना खाता मिटाने पर, Google की सभी सेवाओं से आपका कॉन्टेंट हटा दिया जाएगा.

अहम जानकारी: खाते मिटाने या वापस पाने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपके पास सात दिनों से खाते का मालिकाना हक हो. अगर आपको मालिकाना हक मिले सात दिन नहीं हुए हैं, तो आपको गड़बड़ी का मैसेज मिलेगा.

खाता मिटाना
  1. अपने कंप्यूटर पर कोई वेब ब्राउज़र खोलें, जैसे कि Chrome या Safari.
  2. अपने Google खाते के ब्रैंड खाते सेक्शन पर जाएं.
  3. वह खाता चुनें जिसे मिटाना है.
  4. खाता मिटाएं पर टैप करें.
  5. अपना पासवर्ड डालें.
  6. जानकारी को ध्यान से पढ़ें और शर्तों पर सहमति दें.
  7. खाता मिटाएं पर टैप करें.
खाता वापस पाना

अगर आपने हाल ही में अपना खाता मिटाया है, तो आपके पास उसे वापस पाने का विकल्प है.

  1. अपने कंप्यूटर पर कोई वेब ब्राउज़र खोलें, जैसे कि Chrome या Safari.
  2. अपने Google खाते के ब्रैंड खाते सेक्शन पर जाएं.
  3. मिटाए गए खाते पर टैप करें.
  4. जिस खाते को वापस पाना है उसके बगल में मौजूद, यह ब्रैंड खाता वापस पाएं यह ब्रांड खाता बहाल करें पर टैप करें. इसके बाद यह खाता आपके ब्रैंड खातों की सूची में दिखेगा.
true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
8448382876424751326
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false