YouTube Music पर मौजूद अपनी प्लेलिस्ट को कॉपी करके, संगीत की किसी और सेवा पर ले जाना

आपके पास अपने Google खाते में YouTube Music की सेव की गई प्लेलिस्ट की कॉपी को संगीत की अन्य सेवाओं के साथ शेयर करने का विकल्प होता है. आपकी प्लेलिस्ट सीधे तीसरे पक्ष की सेवा पर ट्रांसफ़र कर दी जाएंगी.

अहम जानकारी:  शेयर करने के बाद, YouTube की प्लेलिस्ट आपके Google खाते से मिटाई नहीं जाती हैं. प्लेलिस्ट में बदलाव करने या उसे मिटाने का तरीका जानें.

संगीत की ऐसी सेवाएं जिन पर अपनी प्लेलिस्ट की कॉपी ट्रांसफ़र की जा सकती है

Google Takeout, आपकी प्लेलिस्ट सीधे उन संगीत सेवाओं पर ट्रांसफ़र कर सकता है जिन पर यह सुविधा काम करती है. फ़िलहाल, इनमें ये सेवाएं शामिल हैं:

  • Apple Music (सदस्यता लेना ज़रूरी है)

पहला चरण:  YouTube Music की प्लेलिस्ट चुनना

Google Takeout के 'YouTube Music की प्लेलिस्ट ट्रांसफ़र करें' सेक्शन पर जाएं या यह तरीका अपनाएं:

  1. https://myaccount.google.com/dashboard पर जाएं.
  2. “हाल ही में इस्तेमाल की गई Google की सेवाएं” या “Google की दूसरी सेवाएं” में जाकर, स्क्रोल करके YouTube पर जाएं और डेटा ट्रांसफ़र करें पर टैप करें.
  3. वह डेटा चुनें जिसे आपको कॉपी करना है.
  4. जारी रखें पर टैप करें.
    • आपको अपने Google खाते में साइन इन करना होगा और Takeout को अनुमति देनी होगी.

अहम जानकारी:  आपने जो प्लेलिस्ट बनाई हैं उन्हें ट्रांसफ़र किया जा सकता है. हालांकि, आपके पास अन्य लोगों की ऐसी प्लेलिस्ट ट्रांसफ़र करने का विकल्प नहीं होता जिन्हें आपने अपनी लाइब्रेरी में सेव किया है.

दूसरा चरण:  अपनी प्लेलिस्ट कॉपी करना

  1. ड्रॉपडाउन से, तीसरे पक्ष की वह सेवा चुनें जिसके साथ आपको YouTube Music की प्लेलिस्ट शेयर करनी हैं. कृपया वही सेवा चुनें जिसके साथ YouTube Music की प्लेलिस्ट शेयर करने की सुविधा उपलब्ध हो. इसके बाद, जारी रखें को चुनें.
  2. अपना खाता लिंक करके, प्लेलिस्ट ट्रांसफ़र करने के लिए यह तरीका अपनाएं. आपको उस सेवा से जुड़े अपने खाते में साइन इन करना होगा जहां आपको कॉपी ट्रांसफ़र करनी है. साथ ही, Google Takeout को अनुमति देनी होगी.  
  3. ट्रांसफ़र की प्रक्रिया शुरू करने के लिए, सहमति दें और जारी रखें पर टैप करें.

प्लेलिस्ट कॉपी होने के बाद:

  • आपको एक ईमेल मिलेगा. इसमें नई सेवा में सेव की गई प्लेलिस्ट पर जाने का लिंक होगा. कुछ सेवाएं प्लेलिस्ट अलग-अलग जगहों पर सेव कर सकती हैं.
  • अब आपके Google खाते से उस सेवा को ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा जहां आपने प्लेलिस्ट ट्रांसफ़र की हैं. हालांकि, ऐसा हो सकता है कि आपको उस सेवा की सेटिंग में अपना खाता अब भी दिखे.
    • आपके पास Apple खाते में दिख रहे अपने Google खाते को हटाने का विकल्प होता है.

अहम जानकारी:  अपनी प्लेलिस्ट को सिर्फ़ एक बार शेयर किया जा सकता है. अगर आपने YouTube Music या तीसरे पक्ष की उस सेवा में कोई बदलाव किया है जिसके साथ आपने इन्हें शेयर किया है, तो वे बदलाव दूसरी सेवा में नहीं दिखेंगे.

संगीत की अन्य सेवाओं पर अपनी प्लेलिस्ट एक्सपोर्ट करना

कुछ सेवाओं पर प्लेलिस्ट सीधे ट्रांसफ़र नहीं की जा सकतीं. ऐसे में, हो सकता है कि आपको YouTube की अपनी प्लेलिस्ट, एल्बम, कलाकरों का संगीत, और ट्रैक एक्सपोर्ट करने के लिए तीसरे पक्ष की सेवा का इस्तेमाल करना पड़े.  तीसरे पक्ष की कुछ सेवाओं में ये शामिल हैं:

तीसरे पक्ष की सेवा पर अपनी प्लेलिस्ट ट्रांसफ़र करने के लिए:

  1. ऊपर दिए गए लिंक का इस्तेमाल करके, YouTube Music के साथ काम करने वाली किसी सेवा को खोलें. इसके बाद, YouTube Music में साइन इन करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. 
  2. वह सेवा चुनें जिस पर आपको अपना संगीत एक्सपोर्ट करना है.  
  3. संगीत की उस सेवा को YouTube Music खाते से जुड़े Google खाते को ऐक्सेस करने की अनुमति देने के लिए, पुष्टि करें पर क्लिक करें. 
  4. एक्सपोर्ट करने की प्रोसेस पूरी करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

तीसरा पक्ष, अपनी सेवा में इंपोर्ट की प्रोसेस पूरी होने या ट्रांसफ़र के दौरान हुई गड़बड़ियों के बारे में आपको सूचना देगा.

ऐसे टाइप के खाते जिनसे प्लेलिस्ट की कॉपी शेयर नहीं की जा सकती

इस टाइप के Google खातों के लिए, फ़िलहाल यह सुविधा उपलब्ध नहीं है: 

  • दफ़्तर, स्कूल या दूसरे संगठन के बनाए गए खाते.
  • जिन खातों के लिए ऐडवांस सुरक्षा सेटिंग को चालू किया गया हो.

अहम जानकारी: आपके देश में Google खाता मैनेज करने की तय उम्र से कम उम्र का बच्चा, प्लेलिस्ट की कॉपी शेयर कर सकता है. इसके लिए, उसे अपने माता-पिता की अनुमति लेनी होगी.

शेयर की गई प्लेलिस्ट की कॉपी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मेरी प्लेलिस्ट के सभी गाने कॉपी हो जाएंगे?

सेवाओं के कैटलॉग में अंतर की वजह से, हो सकता है कि कुछ गाने शामिल न किए जाएं. उदाहरण के लिए, अगर YouTube Music में कोई ऐसा गाना है जो Apple Music में नहीं है, तो प्लेलिस्ट की कॉपी बनाने पर वह गाना ट्रांसफ़र नहीं होगा.

किस तरह की प्लेलिस्ट कॉपी की जा सकती हैं?

आपने जो भी प्लेलिस्ट बनाई हैं उन्हें कॉपी कर लिया जाएगा. इस तरह की प्लेलिस्ट कॉपी नहीं की जाएंगी:

  • YouTube Music के उपयोगकर्ता की दिलचस्पी के मुताबिक बनाई गई प्लेलिस्ट.
  • YouTube Music में पसंद किए गए संगीत की प्लेलिस्ट.
  • दूसरों के साथ मिलकर बनाई गई ऐसी प्लेलिस्ट जिनका मालिकाना हक आपके पास नहीं है.

साथ ही, सिर्फ़ कैटलॉग के संगीत ट्रैक ट्रांसफ़र किए जाएंगे.  इस तरह के कॉन्टेंट के लिए, यह सुविधा काम नहीं करती:

  • उपयोगकर्ता का अपलोड किया गया या निजी कॉन्टेंट.
  • पॉडकास्ट.

इस प्रोसेस में कितना समय लगता है?

ज़्यादातर ट्रांसफ़र कुछ ही मिनटों में पूरे हो जाते हैं. हालांकि, अगर आपके पास बहुत ज़्यादा प्लेलिस्ट और ट्रैक हैं, तो इसमें घंटों लग सकते हैं.

क्या इस प्रोसेस को पहले जैसा किया जा सकता है?

नहीं.  किसी प्लेलिस्ट की कॉपी बनाने की अनुमति देने के बाद, उसे वापस पहले जैसा नहीं किया जा सकता.

अगर मैं ट्रांसफ़र की प्रोसेस पूरी होने से पहले ही उसे रद्द कर दूं तो क्या होगा?

मुमकिन है कि Google ने आपकी प्लेलिस्ट की किसी कॉपी को शेयर करना शुरू कर दिया हो और उसी दौरान आपने Google Takeout से डेटा ट्रांसफ़र करने की प्रोसेस को रद्द किया हो. ऐसे में, हो सकता है कि कुछ ट्रैक या प्लेलिस्ट पहले ही कॉपी हो गई हों और उन्हें ट्रांसफ़र कर दिया गया हो. इसे पहले जैसा नहीं किया जा सकता.

प्रोसेस को पूरी तरह से रद्द करने के लिए, Apple के निजता पोर्टल पर जाएं और पक्का करें कि अनुरोध वहां भी रद्द हो गया हो. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो नया ट्रांसफ़र शुरू करने पर आपको गड़बड़ी का मैसेज मिल सकता है.

क्या कुछ चुनिंदा गाने या प्लेलिस्ट ट्रांसफ़र की जा सकती हैं?

नहीं. इस सुविधा की मदद से, सिर्फ़ आपकी बनाई गई सभी प्लेलिस्ट को ट्रांसफ़र किया जा सकता है. फ़िलहाल, यह सुविधा आपको प्लेलिस्ट के किसी सबसेट या चुनिंदा गानों को ट्रांसफ़र करने का विकल्प नहीं देती है.

क्या मेरी प्लेलिस्ट, YouTube Music से हटा दी गई हैं?

नहीं.  YouTube Music सिर्फ़ Apple Music में एक जैसी प्लेलिस्ट जनरेट करने के लिए ज़रूरी डेटा भेजता है. इससे आपके YouTube Music खाते पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
7453395017607234222
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false
false