अपने-आप क्लिक होने की सुविधा (जब कर्सर तय समय तक रुके)

इनमें से कुछ चरण सिर्फ़ Android 11.0 और इसके बाद वाले वर्शन पर काम करते हैं. अपने डिवाइस का Android वर्शन देखने का तरीका जानें.

अगर आप अपने Android डिवाइस के साथ माउस का इस्तेमाल करते हैं, तो आप कर्सर को इस तरह सेट कर सकते हैं कि किसी जगह पर तय समय के लिए रुकने के बाद कर्सर अपने-आप कार्रवाई करे. यह सुविधा मोटर इंपेयरमेंट से पीड़ित उपयोगकर्ताओं (ऐसे लोग जिनके शरीर का कोई अंग पूरी तरह से काम नहीं करता या ठीक तरह से काम नहीं करता) के लिए मददगार हो सकती है.

अपने Android डिवाइस से माउस को कनेक्ट करना

ब्लूटूथ या यूएसबी का इस्तेमाल करके, माउस को Android डिवाइस से जोड़ें. ज़्यादा जानकारी के लिए अपने डिवाइस से जुड़े निर्देश देखें, जैसे फ़ोन या टैबलेट जोड़ने का तरीका.

अपने-आप क्लिक होने की सुविधा चालू करना और सेटिंग मैनेज करना

  1. अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सुलभता इसके बाद कर्सर और टचपैड से जुड़ी सुलभता इसके बाद अपने-आप क्लिक होने की सुविधा (तय समय तक कर्सर रुके रहने के बाद अपने-आप क्लिक होना) पर क्लिक करें.
  3. अपने-आप क्लिक होने की सुविधा इस्तेमाल करें को चालू करें.
  4. इन सेटिंग में बदलाव किया जा सकता है:
    • क्लिक होने से पहले इंतज़ार का समय तय करें: चुनें कि कर्सर रुकने के कितनी देर बाद क्लिक होगा. कस्टम टाइमआउट सेट करने के लिए, स्लाइडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
    • क्लिक करने की जगह: वह जगह चुनें जहां कर्सर को क्लिक किए बिना आसानी से घुमाया जा सकता है. ऐसा तब किया जा सकता है, जब काउंटडाउन शुरू हो जाए.
    • कर्सर की हल्की-फुल्की हलचल को नज़रअंदाज़ करें: ड्वेल क्लिक के दौरान कर्सर की हल्की-फुल्की हलचल या सिग्नल में गड़बड़ी को नज़रअंदाज़ करने के लिए, इस सेटिंग को चालू करें. इससे आपको ड्वेल टाइमर, गलती से रीसेट होने से रोकने में मदद मिलती है.
      • यह सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है.
    • डिफ़ॉल्ट ऐक्शन के तौर पर, लेफ़्ट क्लिक का इस्तेमाल करें: कोई दूसरी कार्रवाई करने के बाद, अपने-आप लेफ़्ट क्लिक पर वापस जाने के लिए, इस सेटिंग को चालू करें. यह सुविधा, राइट-क्लिक, डबल-क्लिक या फ़्लोटिंग क्लिक टाइप सिलेक्टर से खींचकर छोड़ने जैसी कार्रवाइयों पर लागू होती है.

अहम जानकारी: “रोकें” पर कर्सर घुमाने पर, काउंटडाउन इंडिकेटर दिखता है. काउंटडाउन खत्म होने पर, यह लेफ़्ट क्लिक को ट्रिगर करता है और अपने-आप क्लिक होने की सुविधा को रोकता है. आइकॉन “फिर से शुरू करें” में बदल जाता है.

अपने-आप क्लिक होने की सुविधा का इस्तेमाल करना

  1. माउस को उस जगह पर ले जाएं जहां आप क्लिक करना चाहते हैं. अलग-अलग तरह के क्लिक का इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
  2. माउस को घुमाना बंद करें.
  3. चुनी गई अवधि के बाद, उस जगह पर अपने-आप क्लिक हो जाएगा.

अलग-अलग तरह के क्लिक का इस्तेमाल करना

“अपने-आप क्लिक होने की सुविधा का इस्तेमाल करें” चालू होने पर, आपको फ़्लोटिंग क्लिक टाइप सिलेक्टर दिखेगा. इस पैनल की मदद से, अपनी सेटिंग बदले बिना अलग-अलग कार्रवाइयां की जा सकती हैं.

  1. फ़्लोटिंग क्लिक टाइप सिलेक्टर में, क्लिक टाइप पर क्लिक करें.
    • क्लिक टाइप का आइकॉन, आपके मौजूदा क्लिक टाइप पर निर्भर करता है.
  2. कोई क्लिक टाइप चुनें:
    • लेफ़्ट-क्लिक करें Left-click: आइटम चुनने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डिफ़ॉल्ट ऐक्शन.
    • दबाकर रखें Touch and hold: क्लिक को ज़्यादा देर तक दबाकर रखें.
    • राइट क्लिक करें Right-click: इससे मिलते-जुलते मेन्यू और सेकंडरी कार्रवाइयां खुलती हैं.
    • दो बार क्लिक करें Double-click: इससे दो बार क्लिक करने की कार्रवाई तुरंत होती है.
    • खींचें और छोड़ें Drag: आइटम को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए, कर्सर को खींचा और छोड़ा जा सकता है.
      1. उस एलिमेंट पर कर्सर घुमाएं जिसे आपको खींचकर ले जाना है.
      2. एलिमेंट को, ड्वेल टाइम के बाद खींचें.
      3. जब कर्सर को किसी जगह पर एक तय समय तक रखा जाता है, तो वह अपने-आप क्लिक हो जाता है और खींचकर छोड़ने की कार्रवाई पूरी हो जाती है.
    • स्क्रोल करें Scroll: इससे कॉन्टेंट पर जाने के लिए, स्क्रोल पैनल चालू होता है.

फ़्लोटिंग क्लिक टाइप सिलेक्टर को मैनेज और कंट्रोल करना

  • रोकें Pause: कार्रवाइयां करने के लिए, कुछ समय के लिए अपने-आप क्लिक होने की सुविधा को रोकता है. फिर से शुरू करने के लिए, फिर से शुरू करें Resume पर क्लिक करें.
  • जगह बदलना Reposition या खींचकर छोड़ने की सुविधा: पैनल को स्क्रीन के चारों कोनों में से किसी एक कोने पर ले जाने के लिए, जगह बदलें Reposition पर क्लिक करें. यह भी किया जा सकता है:
    1. पैनल की खाली जगह पर कर्सर घुमाएं.
    2. पैनल को बाईं या दाईं ओर खींचें और छोड़ें.

विज़ुअल फ़ीडबैक और इंडिकेटर के बारे में जानकारी

यह सुविधा, विज़ुअल हिंट देती है. इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि क्लिक कब होने वाला है और अपने-आप क्लिक होने की सुविधा की मौजूदा स्थिति क्या है.

  • ऐनिमेटेड विज़ुअल इंडिकेटर: यह आपको अपने कर्सर के चारों ओर एक क्लोज़िंग रिंग के तौर पर दिखेगा. माउस का कर्सर रुकने और रुकने की अवधि शुरू होने पर, यह बंद होने लगता है. रिंग बंद होने पर, क्लिक करने की कार्रवाई पूरी हो जाती है.
  • स्क्रोल पैनल: क्लिक टाइप “स्क्रोल” होने पर, आपको "स्क्रोल पैनल" दिखेगा. इस पैनल की मदद से, ये काम किए जा सकते हैं:
    • कॉन्टेंट को अलग-अलग दिशाओं में स्क्रोल करने के लिए, ऐरो वाले हिस्सों पर टैप करें.
    • स्क्रोल मोड से बाहर निकलें और फ़्लोटिंग क्लिक टाइप चुनने वाले मुख्य विकल्प पर वापस जाएं. स्क्रोल मोड से बाहर निकलने के लिए, बंद करें बंद करें पर क्लिक करें.
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
10400401653409971533
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
717068
false
false
false
false
false