YouTube पर खोज के नतीजों और आपको मिलने वाले सुझावों को मैनेज करना

YouTube पर मनमुताबिक अनुभव, सुझाव, और खोज के नतीजे पाने के लिए, कई तरीके अपनाए जा सकते हैं. वीडियो देखने के इतिहास से उन वीडियो को हटाया जा सकता है जिन्हें आपने पहले देखा है. इसके अलावा, किसी विषय पर खोजे गए वीडियो भी खोज इतिहास से हटाए जा सकते हैं. वीडियो देखने और खोजने के इतिहास को बंद भी किया जा सकता है. आप चाहें, तो वीडियो देखने और खोजने के इतिहास को पूरी तरह से मिटाकर, फिर से एक नई शुरुआत करें.
 

अगर आपको होम पेज पर वीडियो के सुझाव नहीं चाहिए, तो वीडियो देखने का इतिहास मिटाएं और उसकी सेटिंग बंद करें.

आपको दिखाए जाने वाले सुझावों को बेहतर बनाना

आपको दिखाए जाने वाले सुझावों को मनमुताबिक बनाने के लिए, उन्हें और बेहतर किया जा सकता है. जब हमें कोई सुझाव/राय दी जाती है या शिकायत की जाती है, तो इससे हमें आने वाले समय में YouTube पर आपके अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. जैसे, होम फ़ीड में दिखने वाला कोई वीडियो आपको पसंद न आना.

ध्यान दें: इनमें से कुछ सुविधाएं सिर्फ़ तब उपलब्ध होती हैं, जब आपने अपने खाते में साइन इन किया हो.
स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस या गेम कंसोल

कॉन्टेंट को “कोई दिलचस्पी नहीं है” के तौर पर मार्क करना

होम पेज और 'अगला वीडियो देखें' पेज जैसे कुछ पेजों पर, किसी वीडियो को “दिलचस्पी नहीं है” के तौर पर मार्क किया जा सकता है.

  1. सुझाए गए उस वीडियो पर जाएं जिसमें आपकी दिलचस्पी नहीं है.
  2. अपने रिमोट पर, 'चुनें' बटन को दबाकर रखें.
  3. दिलचस्पी नहीं है को चुनें.
  4. यह बताने के लिए कि आपको इस वीडियो में दिलचस्पी क्यों नहीं है, हमें इसकी वजह बताएं को चुनें. मनमुताबिक सुझाव पाने के लिए, मैंने यह वीडियो पहले ही देख लिया है, मुझे वीडियो पसंद नहीं आया या यह चैनल न सुझाएं को चुना जा सकता है.

खोज पेज पर, "सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले चैनल" शेल्फ़ को मिटाना

  1. बाईं ओर मौजूद मेन्यू में, सेटिंग चुनें.
  2. “इतिहास और डेटा” सेटिंग पर जाकर, खोज इतिहास मिटाएं को चुनें.
  3. पुष्टि करने वाले पेज पर, खोज इतिहास मिटाएं को चुनें.

“दिलचस्पी नहीं है” और “यह चैनल न सुझाएं” वाले फ़ीडबैक मिटाना

“कोई दिलचस्पी नहीं” और “यह चैनल न सुझाएं” वाले फ़ीडबैक का इस्तेमाल, आपको मिलने वाले सुझावों को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है. “दिलचस्पी नहीं है” और “यह चैनल न सुझाएं” वाले फ़ीडबैक मिटाने के लिए, कृपया अपने कंप्यूटर, Android, iPhone या iPad का इस्तेमाल करके, ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

Google खाते से की गई गतिविधि के आधार पर मिलने वाले सुझावों को मैनेज करना

आपको मिलने वाले सुझावों, खोज के नतीजों, ऐप्लिकेशन में मिलने वाली सूचनाओं, और अन्य जगहों पर सुझाए जाने वाले वीडियो को बेहतर बनाने के लिए YouTube, आपके Google खाते से की गई गतिविधि के डेटा का इस्तेमाल भी कर सकता है.

myactivity.google.com पर जाकर, अपनी गतिविधि को देखा और कंट्रोल किया जा सकता है. Google खाते में रिकॉर्ड होने वाली अपनी गतिविधि को कंट्रोल करने के बारे में ज़्यादा जानें.

कॉन्टेंट को “कोई दिलचस्पी नहीं है” के तौर पर मार्क करना

YouTube से मनमुताबिक सुझाव और खोज के नतीजे पाने के लिए, कई तरीके अपनाए जा सकते हैं. इनमें यह बताना भी शामिल है कि आपको किस तरह का कॉन्टेंट पसंद नहीं है. जैसे, कोई वीडियो या चैनल.

  1. होम टैब पर मौजूद सेक्शन, वीडियो के टाइटल या प्लेलिस्ट के बगल में दिए, ज़्यादा पर क्लिक करें.
  2. दिलचस्पी नहीं पर क्लिक करें.
  3. अगर यह कोई वीडियो है, तो हमें इसकी वजह बताएं पर क्लिक करके बताएं कि इसमें आपकी दिलचस्पी क्यों नहीं है. सुझावों को मनमुताबिक बनाने के लिए, मैंने यह वीडियो पहले ही देख लिया है या मुझे वीडियो पसंद नहीं आया को चुना जा सकता है.

चैनल के लिए मिलने वालों सुझावों में बदलाव करना

  1. होम और 'अगला वीडियो देखें' पेज जैसे कुछ पेजों पर, उस चैनल का वीडियो ढूंढें जिसके वीडियो के सुझाव आपको नहीं चाहिए.
  2. वीडियो के टाइटल के बगल में मौजूद, ज़्यादा पर क्लिक करें.
  3. यह चैनल न सुझाएं को चुनें.

“दिलचस्पी नहीं है” और “यह चैनल न सुझाएं” वाले फ़ीडबैक मिटाना

अगर आपको चाहिए कि “कोई दिलचस्पी नहीं” और “यह चैनल न सुझाएं” वाले फ़ीडबैक का असर आपको मिलने वाले सुझावों पर न पड़े, तो इसके लिए, इन्हें मिटाया जा सकता है.

  1. मेरी गतिविधि पर जाएं. आपको अपने Google खाते में साइन इन करना पड़ सकता है.
  2. बाईं ओर दिए गए मेन्यू या 'मेरी गतिविधि' बैनर में, Google खाते से की गई अन्य गतिविधि देखें.
  3. YouTube का 'कोई दिलचस्पी नहीं' वाला फ़ीडबैक चुनें. इसके बाद, मिटाएं को चुनें.

कम शॉर्ट वीडियो दिखाना

आपको कुछ पेजों पर भी शॉर्ट वीडियो देखने के सुझाव मिल सकते हैं. जैसे, होम और 'अगला वीडियो देखें' पेज. आपके पास इन्हें कम संख्या में देखने का विकल्प है.

  1. YouTube ऐप्लिकेशन पर, अपने होम फ़ीड पर जाएं.
  2. स्क्रोल करके, शॉर्ट वीडियो के ग्रिड पर जाएं.
  3. ग्रिड में सबसे ऊपर, ज़्यादा पर टैप करें.
  4. कम शॉर्ट वीडियो दिखाएं पर टैप करें.

“कम शॉर्ट वीडियो दिखाएं“ सेटिंग को बंद करना

अगर आपने कम शॉर्ट वीडियो दिखाने वाली सेटिंग चुनी है, तो 'मेरी गतिविधि' में जाकर, इसे बदला जा सकता है.

  1. मेरी गतिविधि पर जाएं.
  2. बाईं ओर दिए गए मेन्यू या 'मेरी गतिविधि' बैनर में, अन्य गतिविधि सेक्शन पर जाएं.
  3. “कम शॉर्ट वीडियो दिखाएं” में जाकर, मिटाएं को चुनें.

वीडियो देखने या खोजने के इतिहास को बंद करना

आपके पास वीडियो देखने या खोजने के इतिहास को बंद करने का विकल्प होता है. ऐसा करने पर, आपको YouTube पर आने वाले समय में मिलने वाले सुझावों, खोज के नतीजों, और आपके इतिहास के आधार पर मिलने वाली अन्य सुविधाओं पर असर नहीं पड़ेगा. उदाहरण के लिए, अगर स्कूल प्रोजेक्ट के लिए किसी विषय पर खोजे गए वीडियो में आपकी दिलचस्पी नहीं है, तो उसे गतिविधियों के इतिहास में सेव होने से रोका जा सकता है. हालांकि, काम पूरा होने के बाद, गतिविधियों को इतिहास में सेव करने की सुविधा को फिर से चालू करना न भूलें.

Google खाते से की गई गतिविधि के आधार पर मिलने वाले सुझावों को मैनेज करना

आपको मिलने वाले सुझावों, खोज के नतीजों, ऐप्लिकेशन में मिलने वाली सूचनाओं, और अन्य जगहों पर सुझाए जाने वाले वीडियो को बेहतर बनाने के लिए YouTube, आपके Google खाते से की गई गतिविधि के डेटा का इस्तेमाल भी कर सकता है.

myactivity.google.com पर जाकर, अपनी गतिविधि को देखा और कंट्रोल किया जा सकता है. Google खाते में रिकॉर्ड होने वाली अपनी गतिविधि को कंट्रोल करने के बारे में ज़्यादा जानें.

पसंद किए गए वीडियो मैनेज करना

सुझाव और खोज के नतीजे दिखाने के लिए, आपके पसंद किए गए वीडियो को भी ध्यान में रखा जाता है. अपने मनमुताबिक सुझाव और खोज के नतीजे पाने के लिए, वीडियो को पसंद, नापसंद करें या पसंद किए गए वीडियो हटाएं.

अलग-अलग विषयों के लिए सुझाए गए वीडियो एक्सप्लोर करना

अगर आपको किसी विषय के लिए सुझाया गया वीडियो ही देखना है, तो होम और वॉच पेज पर जाकर विषयों को एक्सप्लोर करें. ये विषय, आपके मौजूदा और पसंद के हिसाब से दिखाए जा रहे सुझावों के आधार पर चुने जाते हैं. साथ ही, इन विषयों को चुनते समय यह देखा जाता है कि आपकी दिलचस्पी किस तरह के वीडियो में ज़्यादा रहती है. इनकी मदद से, आपको अपनी पसंद का वीडियो आसानी से मिल जाता है. उदाहरण के लिए, “सीखना” वाले विषय में शिक्षा से जुड़े वीडियो हो सकते हैं.

अगर आपको सुझाव के तौर पर कोई ऐसा वीडियो दिखता है जो होम पर आपके चुने गए विषय से मेल नहीं खाता, तो हमें इसकी जानकारी दें. इसके लिए, वीडियो के बगल में, ज़्यादा इसके बाद <topic> का वीडियो नहीं है पर टैप करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
7647223215151312978
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false