आपके वीडियो या पोस्ट पर पाबंदियां लगी हों, तो हो सकता है कि दर्शक उन्हें न देख पाएं. अगर आप YouTube Partner Program में शामिल हैं, तो इन पाबंदियों का असर वीडियो से होने वाली कमाई पर भी पड़ सकता है. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि कोई वीडियो 18 साल से कम उम्र के दर्शकों के लिए सही न हो या उस पर कॉपीराइट के उल्लंघन का कोई मामला चल रहा हो.
अपने वीडियो पर लगी पाबंदियां देखना
Android के लिए YouTube Studio ऐप्लिकेशन
- YouTube Studio ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे मौजूद मेन्यू में, कॉन्टेंट
पर टैप करें.
- वीडियो टैब में, पाबंदी वाला वीडियो ढूंढें और उसे चुनें. अपने वीडियो फ़िल्टर करने के लिए, फ़िल्टर करें
पर टैप करें. इसके बाद, 'पाबंदियां' में जाकर फ़िल्टर चुनें:
- बच्चों के लिए: बच्चों के लिए (आपने तय किया है), बच्चों के लिए (YouTube ने तय किया है), बच्चों के लिए नहीं या सेट नहीं है को चुनें.
- ज़्यादा जानकारी वाले पेज पर, अपने वीडियो पर लगी पाबंदी की खास जानकारी देखने और उसकी स्थिति की जांच करने के लिए, 'पाबंदियां' चुनें.
- उम्र से जुड़ी पाबंदी और विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं, यह जानने कि लिए अपील सबमिट करें. कॉपीराइट दावों के लिए, दावे का विरोध किया जा सकता है.
अलग-अलग तरह की पाबंदियां
कॉपीराइट
अगर आपने कोई ऐसा वीडियो अपलोड किया है जिसमें कॉपीराइट वाला कॉन्टेंट मौजूद है, तो उस वीडियो पर Content ID वाला दावा किया जा सकता है. इसके अलावा, कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध किए जाने पर उसे हटाया भी जा सकता है.
शर्तें और नीतियां
अगर आपके वीडियो या पोस्ट को YouTube ने हटाया, सीमित किया या निजी के तौर पर सेट किया है, तो आपको “पाबंदियां” कॉलम में “शर्तें और नीतियां” दिखेगा. उदाहरण के लिए, शर्तों और नीतियों की वजह से आपके वीडियो या पोस्ट पर पाबंदी तब लग सकती है, जब:
- आपके वीडियो या पोस्ट में शामिल आपत्तिजनक कॉन्टेंट से हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता हो.
- आपने वीडियो पर आर्टिफ़िशियल तरीके से व्यू बढ़ाए हों.
- आपने YouTube की सेवा की शर्तों का उल्लंघन किया हो.
- आपका वीडियो किसी ऐसे वीडियो की कॉपी हो जिसे कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का मान्य अनुरोध मिलने पर हटाया गया था.
- हमें आपके वीडियो या पोस्ट के बारे में, कानूनी तौर पर शिकायत मिली हो. जैसे, ट्रेडमार्क की शिकायत.
उम्र से जुड़ी पाबंदियां
अगर आपका वीडियो 18 साल से कम उम्र के दर्शकों के लिए ठीक नहीं है, तो उसे उम्र की पाबंदी वाला वीडियो माना जा सकता है.
बच्चों के लिए
अगर आपका कॉन्टेंट बच्चों के लिए के तौर पर सेट किया गया है, तो हम लागू होने वाले कानूनों के हिसाब से, उस पर मिलने वाली कुछ सुविधाओं पर पाबंदी लगा देंगे.
विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं
अगर आप YouTube Partner Program में शामिल हैं और आपका वीडियो, विज्ञापन देने वाले ज़्यादातर लोगों या कंपनियों के लिहाज़ से ठीक नहीं है, तो आपके वीडियो पर कम विज्ञापन दिखेंगे या कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा.
अगर आपका वीडियो अपलोड होने से रोका गया है, तो:
मुझे इस बारे में ज़्यादा जानकारी कहां मिल सकती है कि मेरा वीडियो अपलोड होने से क्यों रोका गया?
|
इस बारे में ज़्यादा जानकारी YouTube Studio में मिल सकती है:
पाबंदियां कॉलम में, शर्तें और नीतियां पर कर्सर घुमाने पर आपको पॉप-अप दिखेगा. इससे आपको पता चलेगा कि वीडियो इसलिए अपलोड नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसमें उस वीडियो का कॉन्टेंट शामिल है जिसे हमने कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने के अनुरोध की वजह से हटाया था. साथ ही, यह भी पता चलेगा कि वीडियो हटाने का अनुरोध किसने किया, कब किया, और कॉपीराइट के दावे वाले वीडियो का टाइटल क्या था. आपके वीडियो को अपलोड किए जाने से रोकने पर, हम आपको एक ईमेल भी भेजेंगे. इसमें यह जानकारी शामिल होगी. |