अपने चैनल या वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी सेट करना

आप चाहे किसी भी देश या इलाके में हों, आपको चिल्ड्रंस ऑनलाइन प्राइवसी प्रोटेक्शन ऐक्ट (कोपा) और/या दूसरे कानूनों का पालन करना होगा. अगर आपके वीडियो बच्चों के लिए हैं, तो हमें इसकी जानकारी ज़रूर दें.

YouTube क्रिएटर के तौर पर, आपको अपने चैनल पर पहले से मौजूद और आने वाले समय में अपलोड किए जाने वाले वीडियो के बारे में बताना होगा कि वे बच्चों के लिए हैं या नहीं. बच्चों के लिए वीडियो न बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए भी दर्शकों की कैटगरी सेट करना ज़रूरी है. इससे हम आपके वीडियो पर, कैटगरी के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध करा पाएंगे.

Important Update for All Creators: Complying with COPPA

कानूनों का पालन करने में मदद करने के लिए, YouTube Studio में, दर्शकों की कैटगरी को 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट करने की सुविधा उपलब्ध है. इन तरीकों से दर्शकों की कैटगरी सेट की जा सकती है:

  • चैनल लेवल पर दर्शकों की कैटगरी सेट करना. इस विकल्प को चुनने से, आपके चैनल पर पहले से मौजूद और आने वाले समय में अपलोड किए जाने वाले सभी वीडियो के लिए, यह जानकारी दी जा सकती है कि वे बच्चों के लिए हैं या नहीं.
  • वीडियो लेवल पर दर्शकों की कैटगरी सेट करना. इस विकल्प को चुनने पर, चैनल पर पहले से मौजूद और आने वाले समय में अपलोड किए जाने वाले हर वीडियो के लिए, आपको यह सेट करना होगा कि वह बच्चों के लिए है या नहीं.

ध्यान दें:

  • हम आने वाले दिनों में, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और YouTube API की सेवाओं के लिए भी दर्शकों की कैटगरी तय करने का टूल उपलब्ध कराएंगे. फ़िलहाल, बच्चों के लिए वीडियो अपलोड करने के लिए YouTube Studio का इस्तेमाल करें.

ज़रूरी जानकारी: हर क्रिएटर के लिए, दर्शकों की कैटगरी सेट करना क्यों ज़रूरी है

अमेरिका के फ़ेडरल ट्रेड कमीशन (एफ़टीसी) और न्यूयॉर्क अटर्नी जनरल के साथ हुए हमारे समझौते के तहत यह ज़रूरी है. इससे आपको चिल्ड्रंस ऑनलाइन प्राइवसी प्रोटेक्शन ऐक्ट (कोपा) और/या दूसरे कानूनों का पालन करने में भी मदद मिलेगी. आप चाहें, किसी भी देश या इलाके में हों, आपको हमें बताना होगा कि आपके वीडियो बच्चों के लिए हैं या नहीं. दर्शकों की सही कैटगरी तय न करने पर, आपके ख़िलाफ़ फ़ेडरल ट्रेड कमीशन (एफ़टीसी) या दूसरी संस्थाओं के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही, हम आपके YouTube खाते पर भी कार्रवाई कर सकते हैं. कोपा का उल्लंघन होने पर एफ़टीसी क्या कार्रवाइयां कर सकता है, इस बारे में ज़्यादा जानें.

ध्यान रखने वाली कुछ बातें:
  • हम साफ़ तौर पर बच्चों के लिए बने वीडियो की पहचान करने के लिए, मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हैं. वीडियो के लिए दर्शकों की सही कैटगरी चुनने के मामले में, हम आप पर भरोसा करते हैं. हालांकि, किसी तरह की गड़बड़ी मिलने या नीति के उल्लंघन का पता चलने पर, हम दर्शकों की कैटगरी बदल सकते हैं.
  • दर्शकों की कैटगरी तय करने के लिए सिर्फ़ हमारे सिस्टम पर निर्भर न रहें. मुमकिन है कि ये ऐसे वीडियो की पहचान न कर पाएं जिन्हें एफ़टीसी या अन्य संस्थाएं 'बच्चों के लिए बना' मानती हैं.
  • अगर आपको यह तय करने में परेशानी हो रही है कि आपका वीडियो बच्चों के लिए बना है या नहीं और आपको मदद की ज़रूरत है, तो सहायता केंद्र का यह लेख पढ़ें या किसी कानूनी सलाहकार से संपर्क करें.
  • आपने जिन वीडियो की कैटगरी "बच्चों के लिए" तय की है वे बच्चों के लिए बने अन्य वीडियो के साथ ‘सुझाए गए वीडियो’ के तौर पर दिख सकते हैं.
  • अगर आपने अपने वीडियो के लिए पहले ही दर्शकों की कैटगरी तय कर ली है और YouTube को आपके चुने गए विकल्प में कोई गड़बड़ी या नीति का उल्लंघन दिखता है, तो YouTube आपके वीडियो को “बच्चों के लिए" के तौर पर सेट कर सकता है. इसके बाद, उस वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा. अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गलती हुई है, तो इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है.

अपने चैनल के लिए दर्शकों की कैटगरी तय करना

चैनल की सेटिंग को चुनकर अपना वर्कफ़्लो आसान बनाएं. इस सेटिंग का असर, चैनल पर पहले से मौजूद और आने वाले समय में अपलोड किए जाने वाले वीडियो पर होगा. अगर आपको अपने चैनल के लिए दर्शकों की कैटगरी तय नहीं करनी है, तो आपको चैनल पर अपलोड किए जाने वाले हर वीडियो के लिए तय करना होगा कि वह बच्चों के लिए बना है या नहीं. ऐसा करने पर, चैनल के लिए तय की गई दर्शकों की कैटगरी की जगह, वीडियो के लिए अलग से तय की गई कैटगरी लागू हो जाएगी.
इसकी वजह से, आपके चैनल पर कुछ सुविधाओं पर पाबंदी लगा दी जाएगी. अगर आपको यह तय करने में परेशानी हो रही है कि आपका वीडियो बच्चों के लिए बना है या नहीं, तो सहायता केंद्र का यह लेख पढ़ें.
  1. studio.youtube.com में साइन इन करें (सिर्फ़ Studio के वेब वर्शन के लिए).
  2. बाईं ओर दिए गए मेन्यू में जाकर, सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. चैनल पर क्लिक करें.
  4. ऐडवांस सेटिंग टैब पर क्लिक करें.
  5. दर्शक सेक्शन में जाएं और चुनें:
    1. “हां, इस चैनल को 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट करें. मेरे चैनल पर अक्सर, बच्चों के लिए बना कॉन्टेंट अपलोड किया जाता है.”
    2. नहीं, इस चैनल को 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट न करें. मेरे चैनल पर, बच्चों के लिए बना कॉन्टेंट कभी भी अपलोड नहीं किया जाता.”
    3. “मुझे हर वीडियो के लिए यह सेटिंग देखनी है.”
  6. सेव करें पर क्लिक करें.
अपने वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी तय करना
अलग-अलग वीडियो को 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट किया जा सकता है. अगर आपके चैनल के सिर्फ़ कुछ वीडियो बच्चों के लिए हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प है. अगर आपको यह तय करने में परेशानी हो रही है कि आपका वीडियो बच्चों के लिए है या नहीं, तो सहायता केंद्र का यह लेख पढ़ें.

अपलोड करते समय दर्शकों की कैटगरी तय करना

  1. studio.youtube.com पर जाएं. ध्यान दें: अपने दर्शकों की कैटगरी 'बच्चों के लिए' के तौर पर तय करने के लिए, आपको YouTube Studio  का इस्तेमाल करना होगा. हालांकि, Creator Studio के क्लासिक वर्शन में ऐसा नहीं किया जा सकेगा.
  2. ऊपर दाएं कोने में, बनाएं पर क्लिक करें.
  3. वीडियो अपलोड करें पर क्लिक करें.
  4. सामान्य जानकारी टैब पर जाएं और इसके बाद स्क्रोल करके दर्शक पर जाएं.
  5. इनमें से कोई विकल्प चुनें:
    • हां, यह 'बच्चों के लिए' है.
    • नहीं, यह 'बच्चों के लिए' नहीं है.
  6. वीडियो अपलोड करने की प्रोसेस जारी रखने के लिए, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.

वीडियो अपलोड हो जाने के बाद, यह अपलोड किए गए वीडियो की सूची में “बच्चों के लिए - (आपने सेट किया)” के तौर पर लेबल किया जाएगा.

पहले से मौजूद वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी अपडेट करना

आपको यह दिख सकता है कि YouTube ने पहले ही आपके कुछ वीडियो को “बच्चों के लिए” के तौर पर सेट कर दिया है. ऐसा इसलिए, क्योंकि आपके पास अब तक अपने वीडियो या चैनल को 'बच्चों के लिए' या 'बच्चों के लिए नहीं' के तौर पर सेट करने का विकल्प नहीं था. हालांकि, अब ऐसा किया जा सकेगा. इसके लिए:

  1. studio.youtube.com में साइन इन करें.
  2. बाईं ओर मौजूद मेन्यू में जाकर, कॉन्टेंट को चुनें.
  3. उन वीडियो के आगे बने बॉक्स में सही का निशान लगाएं जिनके लिए, आपको दर्शकों की कैटगरी में बदलाव करना है. ध्यान दें: वीडियो की सूची वाले पेज के सबसे ऊपर, "वीडियो" के आगे बने बॉक्स में सही का निशान लगाकर, सभी वीडियो चुने जा सकते हैं.
  4. बदलाव करें इसके बाद दर्शक इसके बाद हां, यह 'बच्चों के लिए' है को चुनें.
  5. वीडियो अपडेट करें को चुनें.
ध्यान रखने वाली कुछ बातें:
  • हम मशीन लर्निंग सिस्टम का इस्तेमाल करके, उन वीडियो की पहचान करते हैं जो साफ़ तौर पर बच्चों के लिए हैं. वीडियो के लिए दर्शकों की सही कैटगरी चुनने के मामले में, हम आप पर भरोसा करते हैं. हालांकि, किसी तरह की गड़बड़ी मिलने या नीति के उल्लंघन का पता चलने पर, हम दर्शकों की कैटगरी बदल सकते हैं. 
  • आपका वीडियो किस उम्र समूह के दर्शकों के लिए है, यह तय करते समय हमारे सिस्टम पर पूरी तरह से भरोसा न करें. ऐसा भी हो सकता है कि हमारे सिस्टम ऐसे वीडियो की पहचान न कर पाएं जिन्हें एफ़टीसी या दूसरी संस्थाएं 'बच्चों के लिए' मानती हैं. 
  • अगर आपको यह तय करने में परेशानी हो रही है कि आपका वीडियो बच्चों के लिए है या नहीं और आपको मदद की ज़रूरत है, तो सहायता केंद्र का यह लेख पढ़ें या किसी कानूनी सलाहकार से संपर्क करें.
  • आपने जिन वीडियो की कैटगरी "बच्चों के लिए" तय की है वे बच्चों के लिए बने अन्य वीडियो के साथ ‘सुझाए गए वीडियो’ के तौर पर दिख सकते हैं. 
  • अगर आपने अपने वीडियो के लिए पहले ही दर्शकों की कैटगरी तय कर ली है और YouTube को आपके चुने गए विकल्प में कोई गड़बड़ी या नीति का उल्लंघन दिखता है, तो YouTube आपके वीडियो को “बच्चों के लिए" के तौर पर सेट कर सकता है. इसके बाद, उस वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा. अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गलती हुई है, तो इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है.

लाइव स्ट्रीम के लिए दर्शकों की कैटगरी सेट करना

लाइव स्ट्रीम बनाते समय अपने दर्शक तय करना

अगर यह तय करने में समस्या आ रही है कि आपका वीडियो बच्चों के लिए बना है या नहीं, तो सहायता केंद्र का यह लेख पढ़ें. 

  1. studio.youtube.com पर जाएं.
  2. ऊपर दाएं कोने में, बनाएं पर क्लिक करें.
  3. लाइव जाएं पर क्लिक करें. ध्यान दें: इस पर क्लिक करने से यह आपको लाइव कंट्रोल रूम पेज पर ले जाएगा. हमारे क्लासिक वर्शन के लाइव स्ट्रीमिंग टूल का इस्तेमाल करके दर्शक नहीं तय किए जा सकते. इसलिए, लाइव कंट्रोल रूम की मदद से ऐसा करें.
  4. बुनियादी जानकारी भरने और निजता सेटिंग चुनने के बाद, स्क्रोल करके दर्शक पर जाएं.
  5. इनमें से कोई विकल्प चुनें:
    • हां, यह 'बच्चों के लिए' है.
    • नहीं, यह 'बच्चों के लिए' नहीं है.
  6. अपनी लाइव स्ट्रीम को सेट अप करने की प्रोसेस जारी रखने के लिए, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.

संग्रहित की गई लाइव स्ट्रीम के लिए दर्शकों की कैटगरी तय करने की सेटिंग अपडेट करना

आपको यह दिख सकता है कि आपके संग्रहित लाइव स्ट्रीम के कुछ वीडियो को YouTube ने पहले ही “बच्चों के लिए” के तौर पर सेट कर दिया है. ऐसा इसलिए, क्योंकि आपके पास अब तक अपने संग्रहित लाइव स्ट्रीम को 'बच्चों के लिए' या 'बच्चों के लिए नहीं' के तौर पर सेट करने का विकल्प नहीं था. हालांकि, अब ऐसा किया जा सकेगा. इसके लिए:

  1. studio.youtube.com में साइन इन करें.
  2. बाईं ओर मौजूद मेन्यू में जाकर, कॉन्टेंट को चुनें.
  3. लाइव टैब पर क्लिक करें.
  4. उन वीडियो के आगे बने बॉक्स में सही का निशान लगाएं जिनके लिए, आपको दर्शकों की कैटगरी में बदलाव करना है. ध्यान दें: दी गई सूची के सबसे ऊपर, "लाइव स्ट्रीम" के आगे बने बॉक्स में सही का निशान लगाकर, अपने सभी वीडियो चुने जा सकते हैं.
  5. अगर वीडियो बच्चों के लिए है, तो बदलाव करें इसके बाद दर्शक इसके बाद हां, यह 'बच्चों के लिए' है को चुनें. अगर वीडियो बच्चों के लिए नहीं है, तो नहीं, यह 'बच्चों के लिए' नहीं है को चुनें.
  6. वीडियो अपडेट करें को चुनें.
ध्यान रखने वाली कुछ बातें:
  • ऐसे वीडियो जो साफ़ तौर पर बच्चों के लिए हैं, उनकी पहचान करने के लिए हम मशीन लर्निंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं. वीडियो के लिए दर्शकों की सही कैटगरी चुनने के मामले में, हम आप पर भरोसा करते हैं. हालांकि, किसी तरह की गड़बड़ी मिलने या नीति के उल्लंघन का पता चलने पर, हम दर्शकों की कैटगरी बदल सकते हैं.
  • आपका वीडियो किस उम्र समूह के दर्शकों के लिए है, यह तय करते समय हमारे सिस्टम पर पूरी तरह से भरोसा न करें. ऐसा भी हो सकता है कि हमारे सिस्टम ऐसे वीडियो की पहचान न कर पाएं जिन्हें एफ़टीसी या दूसरी संस्थाएं 'बच्चों के लिए' मानती हैं.
  • अगर आपको यह तय करने में परेशानी हो रही है कि आपका वीडियो बच्चों के लिए है या नहीं और आपको मदद की ज़रूरत है, तो सहायता केंद्र का यह लेख पढ़ें या किसी कानूनी सलाहकार से संपर्क करें.
  • आपने जिन वीडियो की कैटगरी "बच्चों के लिए" तय की है वे बच्चों के लिए बने अन्य वीडियो के साथ ‘सुझाए गए वीडियो’ के तौर पर दिख सकते हैं.
  • अगर आपने अपने वीडियो के लिए पहले ही दर्शकों की कैटगरी तय कर ली है और YouTube को आपके चुने गए विकल्प में कोई गड़बड़ी या नीति का उल्लंघन दिखता है, तो YouTube आपके वीडियो को “बच्चों के लिए" के तौर पर सेट कर सकता है. इसके बाद, उस वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा. अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गलती हुई है, तो इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है.

अगर आपके वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट है, तो क्या होगा

कानून का पालन करने के लिए, हम बच्चों के लिए बने वीडियो से जुड़ा सीमित डेटा ही इकट्ठा और इस्तेमाल करते हैं. इसका मतलब है कि हम ऐसे वीडियाे पर, टिप्पणियों और सूचनाओं जैसी कुछ चुनिंदा सुविधाओं को रोक देंगे या बंद कर देंगे.

ध्यान दें कि हम 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट किए गए वीडियो पर, दर्शक की दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन नहीं दिखाते. कोपा और/या लागू होने वाले दूसरे कानूनों का पालन करने के लिए, यह ज़रूरी है. बच्चों के लिए बने वीडियो पर, दर्शक की दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन न दिखाने से, उन क्रिएटर्स के रेवेन्यू में कमी आ सकती है जिन्होंने अपने वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट की है. हम जानते हैं कि कुछ क्रिएटर्स के लिए यह आसान नहीं है, लेकिन कोपा और लागू होने वाले दूसरे कानूनों का पालन करने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है.

यहां देखें कि वीडियो को 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट करने से, किन सुविधाओं पर असर होगा:

अपने वीडियो या लाइव स्ट्रीम के लिए दर्शकों की कैटगरी बच्चों के लिए के तौर पर सेट करने पर

किसी वीडियो या लाइव स्ट्रीम को “बच्चों के लिए” के तौर पर सेट करने पर, हम कोपा और लागू होने वाले दूसरे कानूनों का पालन करने के लिए, कुछ सुविधाओं पर रोक लगा देंगे. जिन वीडियो या लाइव स्ट्रीम को 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट किया जाएगा उन पर ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी:

  • होम पेज पर अपने-आप वीडियो चलने की सुविधा
  • कार्ड या एंड स्क्रीन इस्तेमाल करना
  • वीडियो पर वॉटरमार्क लगाना
  • पैसे चुकाकर ली जाने वाली चैनल की सदस्यताएं
  • टिप्पणियों की सुविधा
  • 'दान करें' बटन
  • YouTube Music पर पसंद और नापसंद करने की सुविधा
  • लाइव चैट या लाइव चैट में दान इकट्ठा की सुविधा
  • मर्चंडाइज़ और टिकट बेचने की सुविधा
  • सूचना देने वाली घंटी
  • दर्शकों की दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाने की सुविधा
  • मिनी प्लेयर में वीडियो चलाना
  • सुपर चैट या सुपर स्टिकर की सुविधा
  • प्लेलिस्ट और 'बाद में देखें' सेक्शन में, वीडियाे सेव करने की सुविधा
अपने चैनल के लिए दर्शकों की कैटगरी बच्चों के लिए के तौर पर सेट करने पर

अगर आपका चैनल बच्चों के लिए के तौर पर सेट है, तो आपके वीडियो या लाइव स्ट्रीम पर ऊपर बताई गई कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी. साथ ही, आपके चैनल पर ये सुविधाएं भी नहीं होंगी:

  • पैसे चुकाकर ली जाने वाली चैनल की सदस्यताएं
  • सूचना देने वाली घंटी
  • पोस्ट
  • Studio से पूछें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट किए गए वीडियो पर सूचनाएं, टिप्पणियां, और दूसरी सुविधाएं क्यों बंद की गई हैं?

चिल्ड्रंस ऑनलाइन प्राइवसी प्रोटेक्शन ऐक्ट (कोपा) और दूसरे कानूनों का पालन करने के लिए, हम 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट किए गए वीडियो से जुड़ा सीमित डेटा ही इकट्ठा करते हैं. इस वजह से, इस तरह के वीडियाे की कुछ सुविधाओं पर पाबंदी लगाई जा सकती है या वे बंद की जा सकती हैं. इनमें सूचनाओं और टिप्पणियाें की सुविधाएं शामिल हैं.

अगर मैं अपने वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी गलत सेट कर दूं, तो क्या होगा?

अमेरिका के फ़ेडरल ट्रेड कमीशन (एफ़टीसी) और न्यूयॉर्क अटर्नी जनरल के साथ हुए हमारे समझौते के तहत दर्शकों की कैटगरी सेट करना ज़रूरी है. इससे आपको चिल्ड्रंस ऑनलाइन प्राइवसी प्रोटेक्शन ऐक्ट (कोपा) और/या दूसरे कानूनों का पालन करने में भी मदद मिलेगी. आप चाहें, किसी भी देश या इलाके में हों, आपको हमें बताना होगा कि आपके वीडियो बच्चों के लिए हैं या नहीं. दर्शकों की सही कैटगरी तय न करने पर, आपके ख़िलाफ़ फ़ेडरल ट्रेड कमीशन (एफ़टीसी) या दूसरी संस्थाओं के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही, हम आपके YouTube खाते पर भी कार्रवाई कर सकते हैं. कोपा का उल्लंघन होने पर एफ़टीसी क्या कार्रवाइयां कर सकता है, इस बारे में ज़्यादा जानें.

ध्यान दें: हम साफ़ तौर पर बच्चों के लिए बने वीडियो की पहचान के लिए मशीन लर्निंग सिस्टम का भी इस्तेमाल करेंगे. वीडियो के लिए दर्शकों की सही कैटगरी चुनने के मामले में, हम आप पर भरोसा करते हैं. हालांकि, किसी तरह की गड़बड़ी मिलने या नीति के उल्लंघन का पता चलने पर, हम दर्शकों की कैटगरी बदल सकते हैं. हालांकि, दर्शकों की कैटगरी तय करने के लिए सिर्फ़ हमारे सिस्टम पर ही पूरी तरह निर्भर न रहें. हो सकता है कि हमारा सिस्टम ऐसे वीडियो की पहचान न कर पाए जिन्हें एफ़टीसी या दूसरी संस्थाएं बच्चों के लिए बना वीडियो मानती हैं. अगर आपने अपने दर्शकों को 'बच्चों के लिए' के तौर पर सही तरीके से सेट नहीं किया है, तो आपको कानूनी कार्रवाई या YouTube पर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपको यह तय करने में परेशानी हो रही है कि आपका वीडियो बच्चों के लिए बना है या नहीं और आपको मदद की ज़रूरत है, तो सहायता केंद्र का यह लेख पढ़ें या किसी कानूनी सलाहकार से संपर्क करें.

मुझे कैसे पता चलेगा कि मैंने अपने वीडियो के लिए दर्शकों की सही कैटगरी सेट की है?

माफ़ करें, हम इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते कि आपने अपने चैनल के लिए दर्शकों की सही कैटगरी तय की है या नहीं. हालांकि, एफ़टीसी ने इस बारे में कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं कि किन वीडियो को “बच्चों के लिए” माना जा सकता है. एफ़टीसी फ़िलहाल, कोपा के बारे में कई अपडेट देने पर विचार कर रहा है. इनमें कुछ अन्य दिशा-निर्देश शामिल हो सकते हैं.

हम साफ़ तौर पर बच्चों के लिए बने वीडियो की पहचान करने के लिए, मशीन लर्निंग का भी इस्तेमाल करेंगे. दर्शकों की कैटगरी तय करने के लिए सिर्फ़ हमारे सिस्टम पर निर्भर न रहें. बाकी ऑटोमेटेड सिस्टम की तरह, ये भी परफ़ेक्ट नहीं हैं. किसी तरह की गड़बड़ी मिलने या नीति के उल्लंघन का पता चलने पर, हम दर्शकों के लिए पहले से तय की गई कैटगरी बदल सकते हैं. हालांकि, ज़्यादातर मामलों में हम आपकी चुनी कैटगरी पर भरोसा करके ही यह तय करेंगे कि कोई वीडियो बच्चों के लिए है या नहीं.

अगर आपने दर्शकों की कैटगरी 'बच्चों के लिए' सेट नहीं की है और एफ़टीसी या दूसरी संस्थाओं को लगता है कि आपको ऐसा करना चाहिए था, तो आपके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. अगर आपको अब भी यह पक्का करने में समस्या आ रही है कि आपके वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी, 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट होनी चाहिए या नहीं, तो सहायता केंद्र का यह लेख पढ़ें या किसी कानूनी सलाहकार से संपर्क करें.

अगर YouTube को लगता है कि मेरा वीडियो बच्चों के लिए बना है, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं, तो मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आपने अब तक अपने वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी तय नहीं की है, तो YouTube आपके लिए दर्शकों की कैटगरी तय कर सकता है. कोपा और लागू होने वाले दूसरे कानूनों का पालन करने में आपकी मदद करने के लिए YouTube ऐसा करता है. हालांकि, अगर आप YouTube के फ़ैसले से सहमत नहीं हैं, तो ज़्यादातर मामलों में वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी बदली जा सकती है.

अगर आपने अपने वीडियो के लिए पहले ही दर्शकों की कैटगरी सेट कर दी है और YouTube को कोई गड़बड़ी या नीति के उल्लंघन की जानकारी मिलती है, तो YouTube उसे “बच्चों के लिए बना” के तौर पर सेट कर सकता है. ऐसा होने पर, उस वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

हालांकि, हम जानते हैं कि कभी-कभी हमसे गलतियां हो जाती हैं. अगर आपको लगता है कि इस मामले में हमसे गलती हुई है, तो आपके पास इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने का विकल्प है.

अपने कंप्यूटर से अपील करने के लिए:

  1. कंप्यूटर पर studio.youtube.com पर जाएं.
  2. बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट चुनें.
  3. उस वीडियो पर जाएं जिसके लिए अपील करनी है.
  4. “बच्चों के लिए के तौर पर सेट किया गया” पर माउस घुमाएं. इसके बाद, अपील करें पर क्लिक करें.
  5. अपील करने की वजह बताएं और सबमिट करें पर क्लिक करें.

अपने फ़ोन से अपील करने के लिए:

  1. YouTube Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. मेन्यू इसके बाद वीडियो पर टैप करें.
  3. 'अपलोड किए गए वीडियो' टैब में, उस वीडियो पर टैप करें जिसके लिए अपील करनी है.
  4. पाबंदियां में जाकर, बच्चों के लिए बना के तौर पर सेट किया गया पर टैप करें.
  5. अपील करें पर टैप करें और अपील करने की वजह बताएं.
  6. सबमिट करें पर टैप करें.

अपील करने के बाद

YouTube आपको एक ईमेल भेजकर बताएगा कि आपकी अपील का क्या नतीजा निकला. अपील का इनमें से कोई एक नतीजा हो सकता है:

  • अगर आपकी अपील स्वीकार हो जाती है, तो हम 'बच्चों के लिए' सेट की गई 'दर्शकों की कैटगरी' को हटा देंगे.
  • अगर आपकी अपील स्वीकार नहीं होती है, तो आपके वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी 'बच्चों के लिए' पर सेट रहेगी. आगे से, कृपया अपने चैनल और/या हर वीडियो के लिए तय की गई दर्शकों की कैटगरी की समीक्षा कर लें. अपने वीडियो के लिए दर्शकों की सही कैटगरी तय नहीं करने पर, YouTube पर आपके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसके अलावा, आपको कोपा और/या दूसरे कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है.

हर वीडियो के लिए सिर्फ़ एक बार अपील की जा सकती है.

इस पेज पर, एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अनुवाद किया गया कॉन्टेंट मौजूद हो सकता है. एआई से किए गए अनुवादों में गलतियां हो सकती हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
10321903962087742598
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
102809
false
false
false
false
false