अपने वीडियो के ट्रैफ़िक को समझने के लिए, YouTube Analytics में मौजूद कॉन्टेंट टैब का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, अलग-अलग वीडियो का डेटा देखने के लिए, पहुंच टैब का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन टैब से आपको यह जानकारी मिलेगी कि YouTube पर, आपके वीडियो के थंबनेल कितनी बार दिखाए गए. आपको यह भी पता चलेगा कि व्यू और वीडियो देखे जाने का कुल समय बढ़ाने में थंबनेल पर मिले इंप्रेशन की क्या भूमिका रही. इंप्रेशन और क्लिक मिलने की दर के डेटा से जुड़ी ज़्यादा जानकारी देखें.
इंप्रेशन और क्लिक मिलने की दर का डेटा देखना
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर मौजूद मेन्यू में जाकर, Analytics
को चुनें.
- सबसे ऊपर मौजूद मेन्यू में जाकर, कॉन्टेंट को चुनें.
इंप्रेशन और इनसे मिला वीडियो देखने का कुल समय
ध्यान दें: आंकड़ों की ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया YouTube Studio पर जाएं.
"सभी" फ़िल्टर चुनने पर, आपको “इंप्रेशन और देखने का कुल समय बढ़ाने में इनकी भूमिका” रिपोर्ट दिखेगी. इससे आपको अपने उस थंबनेल के इंप्रेशन का विज़ुअल डेटा मिलेगा जिससे आपके वीडियो के व्यू और देखने के कुल समय में बढ़ोतरी हुई है. साथ ही, यह पता चलेगा कि आपको मिले कुल इंप्रेशन में कितने प्रतिशत इंप्रेशन उन वीडियो से आए हैं जिनके लिए YouTube ने दर्शकों को सुझाव दिए थे.
वीडियो, शॉर्ट वीडियो, लाइव, और पोस्ट टैब में, आपको खास मेट्रिक कार्ड से इंप्रेशन के बारे में अहम जानकारी मिलती है. इस कार्ड से, आपको व्यू, क्लिक मिलने की दर (सीटीआर), और वीडियो देखने में बिताए गए औसत समय की जानकारी मिलती है. इसके अलावा, यह भी पता चलता है कि शॉर्ट वीडियो से कितने सदस्य बने, उन वीडियो को कितनी बार पसंद किया गया, और उन्हें कितनी बार शेयर किया गया. यह डेटा, आपका वीडियो पब्लिश होने के कुछ ही घंटों के अंदर उपलब्ध हो जाता है.
कहां दिखने पर थंबनेल को इंप्रेशन के तौर पर गिना जाता है?
जब स्क्रीन पर किसी थंबनेल का कम से कम 50% हिस्सा, एक सेकंड से ज़्यादा समय के लिए दिखे, तभी उसे इंप्रेशन के तौर पर गिना जाता है. नीचे इस बारे में बताया गया है कि थंबनेल के कहां दिखने पर, उसे इंप्रेशन के तौर पर गिना जाता है.
|
यहां इंप्रेशन के तौर पर गिना जाएगा: |
यहां इंप्रेशन के तौर पर नहीं गिना जाएगा: |
|---|---|
|
|
ऐसी मेट्रिक जिनके बारे में जानना ज़रूरी है
| इंप्रेशन | इंप्रेशन की मदद से, YouTube पर दर्शकों को कितनी बार आपके थंबनेल दिखाए गए. |
| इंप्रेशन पर क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) | कोई थंबनेल देखने के बाद, दर्शकों ने वीडियो को कितनी बार देखा. |
| यूनीक दर्शक |
ऐसे दर्शकों की अनुमानित संख्या जिन्होंने चुनी गई तारीख की सीमा में आपके वीडियो देखे. शॉर्ट वीडियो के लिए, जुड़ाव वाले व्यू और वीडियो देखने के कुल समय के आधार पर इसका हिसाब लगाया जाता है. |
| व्यू |
आपके चैनल या वीडियो को मिले असल व्यू की संख्या. ध्यान दें: YouTube ने YouTube Shorts पर मिलने वाले ऑर्गैनिक व्यू की गिनती करने का तरीका बदल दिया है. इसके अलावा, सभी तरह के कॉन्टेंट के लिए विज्ञापन व्यू की गिनती करने के तरीके को भी अपडेट किया गया है. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए, इसे “YouTube पर सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध वीडियो के व्यू” कहा जाता है.
|
| इंप्रेशन की मदद से, वीडियो को मिले व्यू | चुनी गई तारीख की सीमा के लिए, इंप्रेशन से वीडियो देखे जाने की संख्या. |
| देखने का कुल समय (घंटों में) | दर्शकों ने आपके वीडियो को कितनी देर तक देखा. |
| इंप्रेशन से वीडियो देखे जाने का कुल समय | चुनी गई तारीख की सीमा के लिए, इंप्रेशन से वीडियो देखे जाने का कुल समय. |