YouTube पर अपने दर्शकों के बारे में जानना

  

YouTube Analytics के दर्शक टैब से, आपको अपने YouTube वीडियो के दर्शकों की खास जानकारी मिलती है. इसमें उनकी डेमोग्राफ़िक्स (उम्र, लिंग, आय, शिक्षा वगैरह) के बारे में भी पता चलता है. साथ ही, यहां आपको कुछ खास मेट्रिक दिखती हैं. जैसे, नए दर्शक और चैनल के सदस्य.

ध्यान दें: ऐसा हो सकता है कि दर्शकों के देश/इलाके, लिंग या ट्रैफ़िक सोर्स जैसा कुछ डेटा YouTube Analytics में न दिखे.

हर महीने के दर्शक

इस मेट्रिक से, पिछले 28 दिनों में आपका कॉन्टेंट देखने वाले यूनीक दर्शकों की कुल संख्या का पता चलता है. इस मेट्रिक का इस्तेमाल करके, यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में आपके चैनल पर सक्रिय दर्शकों की संख्या कितनी है.

हर महीने के दर्शकों का हिसाब रोज़ लगाया जाता है. इसमें मौजूदा दिन से लेकर पिछले 28 दिनों तक का डेटा दिखाया जाता है. इस मेट्रिक से, सेट किए गए स्टैंडर्ड के हिसाब से डेटा पॉइंट मिलते हैं. इनसे यह सटीक तरीके से पता लगाया जा सकता है कि समय के साथ आपके दर्शकों की संख्या कैसे बढ़ रही है.

कॉन्टेंट देखने की गतिविधि के हिसाब से, हर महीने के दर्शकों को तीन ग्रुप में बांटा जाता है: चैनल के नए दर्शक, कभी-कभी आने वाले दर्शक, और नियमित तौर पर आने वाले दर्शक. इस डेटा का इस्तेमाल करके, अपने दर्शकों के अलग-अलग सेगमेंट के हिसाब से कॉन्टेंट बनाया जा सकता है. चैनल पर पहली बार, कभी-कभी, और नियमित तौर पर आने वाले दर्शकों के बारे में ज़्यादा जानें.

ध्यान दें: अगर आपने तारीख चुनने वाले टूल से कोई तारीख चुनी हो, तो भी हर महीने के दर्शकों का हिसाब लगाने के लिए, तारीख की चुनी गई सीमा के सबसे हाल के दिन से पिछले 28 दिनों का डेटा देखा जाएगा.

दर्शकों से जुड़ी रिपोर्ट देखना

iPhone और iPad के लिए YouTube ऐप्लिकेशन

  1. YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो इसके बाद चैनल देखें पर टैप करें.
  3. अपने चैनल की परफ़ॉर्मेंस की खास जानकारी देखने के लिए, बीच में दिए गए मेन्यू में Analytics पर टैप करें.

iPhone और iPad के लिए YouTube Studio ऐप्लिकेशन

  1. YouTube Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे नीचे दिए गए मेन्यू में, Analytics पर टैप करें.
  3. सबसे ऊपर दिए गए मेन्यू में, दर्शक पर टैप करें.

आपके दर्शक, YouTube पर कब ऑनलाइन रहते हैं

इस रिपोर्ट से पता चलता है कि आपके चैनल के दर्शक, YouTube पर पिछले 28 दिनों में कब ऑनलाइन थे. इसका इस्तेमाल अपनी कम्यूनिटी बनाने के लिए किया जा सकता है. साथ ही, इससे आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि वीडियो को कब प्रीमियर करना चाहिए या अगली लाइव स्ट्रीम कब करनी चाहिए.

डिवाइस का टाइप

इस रिपोर्ट से पता चलता है कि आपके वीडियो देखने के कुल समय में, हर डिवाइस का कितना योगदान है. इन डिवाइसों को ऊपर से नीचे की ओर घटते क्रम में लगाया जाता है. वे डिवाइस जिन पर YouTube इस्तेमाल किया जा सकता है: मोबाइल, कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, और टैबलेट. इसके अलावा, कॉन्टेंट के टाइप के आधार पर भी ये आंकड़े देखे जा सकते हैं.

उम्र

इस रिपोर्ट से, आपके वीडियो को सबसे ज़्यादा समय तक देखने वाले दर्शकों की उम्र सीमा का पता चलता है.

लिंग

इस रिपोर्ट से, आपको अपने वीडियो के दर्शकों की लैंगिक जानकारी मिलती है, यानी कि किसी वीडियो को कितनी महिलाओं, कितने पुरुषों, और कितने अन्य दर्शकों ने देखा.

देश या इलाका

इस रिपोर्ट से पता चलता है कि आपके चैनल के वीडियो किन देशों या इलाकों में सबसे ज़्यादा देखे गए हैं.

किन भाषाओं के सबटाइटल सबसे ज़्यादा देखे गए

इस रिपोर्ट में, वीडियो के सबटाइटल की भाषा के हिसाब से चैनल के दर्शकों की संख्या पता चलती है.

सदस्यों ने कुल कितने समय तक वीडियो देखे

इस रिपोर्ट से पता चलता है कि आपके वीडियो देखने के कुल समय में, सदस्यों और सामान्य दर्शकों का कितना प्रतिशत योगदान है.

आपके दर्शक किस तरह के वीडियो देखते हैं

इस रिपोर्ट से पता चलता है कि दर्शकों ने पिछले सात दिनों में, आपके चैनल के अलावा अन्य चैनलों के कौनसे वीडियो, शॉर्ट वीडियो, लाइव स्ट्रीम, और पॉडकास्ट देखे. इससे आपको यह तय करने में मदद मिलती है कि अगले वीडियो किन विषयों पर बनाने चाहिए और उनके टाइटल क्या होने चाहिए. इस रिपोर्ट की मदद से थंबनेल बनाने के लिए नए आइडिया और दूसरे क्रिएटर्स के साथ मिलकर वीडियो बनाने के मौके भी मिल सकते हैं. अगर आपका कोई आधिकारिक कलाकार चैनल है, तो आपको ऐसे वीडियो नहीं दिखेंगे जिनमें आप मुख्य कलाकार हैं. भले ही, वे वीडियो आपके आधिकारिक कलाकार चैनल पर न हों.

वे चैनल जिन्हें आपके दर्शक देखते हैं

इस रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले 28 दिनों के दौरान, आपके दर्शकों ने आपके चैनल के अलावा और किन चैनलों को बार-बार देखा. इसका इस्तेमाल, यह पता लगाने के लिए किया जा सकता है कि आपके दर्शकों को कौनसे दूसरे चैनल पसंद हैं और किन क्रिएटर्स के साथ मिलकर कॉन्टेंट बनाया जा सकता है.

YouTube पर आपके दर्शकों ने इन फ़ॉर्मैट में वीडियो देखे

इस रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले 28 दिनों में लोगों ने कौन-कौनसे अन्य फ़ॉर्मैट में कॉन्टेंट देखा. जैसे, वीडियो, शॉर्ट वीडियो या लाइव स्ट्रीम. इस रिपोर्ट में यह जानकारी मिलती है कि लोगों ने कौनसे फ़ॉर्मैट में सबसे ज़्यादा कॉन्टेंट देखा है, ताकि आप भी उस फ़ॉर्मैट में कॉन्टेंट बना सकें.

आपके काम की मेट्रिक के बारे में जानकारी

ध्यान दें: आपके चैनल पर किसी भी तरह का कॉन्टेंट देखने वाले लोगों को, दर्शकों से जुड़ी मेट्रिक में शामिल किया जाएगा. इस कॉन्टेंट में शॉर्ट वीडियो, मांग पर उपलब्ध वीडियो, लाइव स्ट्रीम, और आपके चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो शामिल हैं.
हर महीने के दर्शक

पिछले 28 दिनों में दर्शकों की कुल अनुमानित संख्या. इस मेट्रिक का हिसाब रोज़ लगाया जाता है. इसमें मौजूदा दिन से लेकर पिछले 28 दिनों तक का डेटा दिखाया जाता है.

इस मेट्रिक से, सेट किए गए स्टैंडर्ड के हिसाब से डेटा पॉइंट मिलते हैं. इनसे यह पता लगाया जा सकता है कि समय के साथ आपके दर्शकों की संख्या कैसे बढ़ रही है.

ध्यान दें: अगर आपने तारीख चुनने वाले टूल से कोई तारीख चुनी हो, तो भी हर महीने के दर्शकों का हिसाब लगाने के लिए, तारीख की चुनी गई सीमा के सबसे हाल के दिन से पिछले 28 दिनों का डेटा देखा जाएगा.

नए दर्शक

ऐसे दर्शकों की संख्या जिन्होंने चुनी गई समयावधि में, आपके चैनल के किसी वीडियो को पहली बार देखा. ऐसे व्यक्ति को नया दर्शक माना जाता है जो आपके वीडियो को निजी ब्राउज़िंग सेशन के दौरान देखता है, वीडियो देखने का इतिहास मिटा देता है या जिसने एक साल से आपका कोई वीडियो नहीं देखा है.
चैनल पर कभी-कभी आने वाले दर्शक ऐसे दर्शकों की संख्या जिन्होंने पिछले कुछ समय में आपके चैनल का कॉन्टेंट कभी-कभी देखा हो. इन्होंने पिछले साल एक से पांच महीने तक, आपके चैनल का कॉन्टेंट हर महीने कम से कम एक बार देखा है.
चैनल पर नियमित तौर पर आने वाले दर्शक ऐसे दर्शकों की संख्या जो लंबे समय से नियमित तौर पर आपके चैनल का कॉन्टेंट देख रहे हैं. इन्होंने पिछले साल छह से ज़्यादा महीनों तक, हर महीने आपके चैनल का कम से कम एक वीडियो देखा.
यूनीक दर्शक

ऐसे दर्शकों की अनुमानित संख्या जिन्होंने तारीख की चुनी गई सीमा में आपका कॉन्टेंट देखा.

शॉर्ट वीडियो के लिए, जुड़ाव वाले व्यू और वीडियो देखने के कुल समय के आधार पर इसका हिसाब लगाया जाता है.

सदस्य आपके चैनल की सदस्यता लेने वाले दर्शकों की संख्या.
देखने का कुल समय (घंटों में) दर्शकों ने आपका वीडियो कितनी देर तक देखा.
व्यू आपके चैनल या वीडियो को मिले असल व्यू की संख्या.
चैनल पर वापस आने वाले दर्शक ऐसे दर्शकों की संख्या जो पहले भी आपके चैनल का कॉन्टेंट देख चुके हैं और चुनी गई समयावधि में, आपके चैनल पर कॉन्टेंट देखने के लिए वापस आए हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
15668162099684393592
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
102809
false
false
false
false