कुछ आसान चरणों को पूरा करके, YouTube पर वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं. किसी कंप्यूटर या फ़ोन/टैबलेट से वीडियो अपलोड करने के लिए, इन निर्देशों का पालन करें.
YouTube Studio से वीडियो अपलोड करने का तरीका
YouTube Studio में वीडियो अपलोड करना
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, बनाएं
वीडियो अपलोड करें
पर क्लिक करें.
- वह वीडियो चुनें जिसे अपलोड करना है. एक बार में 15 वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं. किसी वीडियो की जानकारी में कुछ जोड़ने या हटाने के लिए, बदलाव करें
पर क्लिक करें.
आपके वीडियो की क्वालिटी को सबसे ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन में बदल दिया जाएगा, ताकि वह अलग-अलग डिवाइसों और नेटवर्क पर सही से चल सके. आपके पास एसडी, एचडी, और 4K रिज़ॉल्यूशन में वीडियो अपलोड होने में लगने वाले अनुमानित समय को देखने का विकल्प होगा. बेहतर क्वालिटी, जैसे कि 4K या एचडी में वीडियो प्रोसेस होने में ज़्यादा समय लग सकता है. वीडियो प्रोसेस होने में लगने वाला समय कई बातों पर निर्भर करता है. जैसे, वीडियो की क्वालिटी, वीडियो की अवधि, वीडियो का फ़ॉर्मैट, और ट्रैफ़िक. वीडियो प्रोसेस होने में कम समय लगे, इसके लिए अपने खाते की पुष्टि करें. अपलोड किए गए वीडियो की क्वालिटी के साथ ही वीडियो रिज़ॉल्यूशन और आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) के बारे में ज़्यादा जानें. अगर आपको वीडियो अपलोड करने में समस्याएं आ रही हैं, तो वीडियो अपलोड करते समय, आम तौर पर होने वाली गड़बड़ियां देखें. अगर आपने वीडियो पब्लिश करने की सेटिंग चुने बिना ही अपलोड करने की प्रोसेस बंद कर दी है, तो कॉन्टेंट पेज पर आपका वीडियो 'निजी' के तौर पर सेव हो जाएगा.
| टाइटल |
आपके वीडियो का टाइटल. ध्यान दें: किसी वीडियो के टाइटल में 100 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए. साथ ही, इसमें कोई भी अमान्य वर्ण नहीं होना चाहिए. |
| ब्यौरा |
आपके वीडियो के नीचे दिखने वाली जानकारी. ब्यौरे में वीडियो के एट्रिब्यूशन जोड़ने के लिए, इस फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करें: [चैनल का नाम] [वीडियो का टाइटल] [वीडियो का आईडी] अपने वीडियो में किए गए सुधारों की जानकारी देने के लिए, वीडियो के ब्यौरे में “Correction:” या “Corrections:” जोड़ें. ये शब्द अंग्रेज़ी में ही होने चाहिए, भले ही वीडियो या उसका ब्यौरा किसी भी भाषा में हो. इसके बाद, एक अलग लाइन में टाइमस्टैंप जोड़ा जा सकता है और सुधार करने की वजह बताई जा सकती है. जैसे: Correction: 0:35 सुधार की वजह यह सेक्शन, किसी वीडियो चैप्टर के खत्म होने के बाद दिखना चाहिए. जब दर्शक आपके वीडियो को देखेंगे, तब उन्हें किए गए सुधार देखें कार्ड दिखेगा. ब्यौरे में किसी टेक्स्ट को अलग तरह से दिखाने के लिए, ब्यौरे वाले बॉक्स में सबसे नीचे दिए गए विकल्पों में से बोल्ड, इटैलिक या स्ट्राइकथ्रू चुनें. वीडियो के ब्यौरे में 5,000 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए. साथ ही, इसमें अमान्य वर्ण नहीं होने चाहिए. ध्यान दें: अगर चैनल के ख़िलाफ़ कोई स्ट्राइक मौजूद है या कॉन्टेंट कुछ दर्शकों के लिहाज़ से आपत्तिजनक है, तो उसमें सुधार करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. |
| थंबनेल | वह इमेज जो दर्शकों को वीडियो चुनने से पहले दिखती है. |
| प्लेलिस्ट | अपने वीडियो को किसी मौजूदा प्लेलिस्ट में जोड़ें या एक नई प्लेलिस्ट बनाएं. |
| दर्शक | चिल्ड्रंस ऑनलाइन प्राइवसी प्रोटेक्शन ऐक्ट (कोपा) का पालन करने के लिए, आपको हमें बताना होगा कि आपके वीडियो बच्चों के लिए बने हैं या नहीं. |
| उम्र से जुड़ी पाबंदी | ऐसे वीडियो पर उम्र से जुड़ी पाबंदी लगाएं जो किसी खास उम्र वाले दर्शकों के लिए सही न हों. |
| मिलता-जुलता वीडियो |
चैनल पर मौजूद कोई ऐसा वीडियो जो Shorts प्लेयर में, लिंक के तौर पर दिखता है. इससे दर्शकों को शॉर्ट वीडियो से YouTube पर मौजूद आपके अन्य कॉन्टेंट पर रीडायरेक्ट किया जा सकेगा. ऐडवांस सुविधाओं का ऐक्सेस होने पर, शॉर्ट वीडियो में बदलाव करके उसमें अपने चैनल पर मौजूद किसी वीडियो का लिंक जोड़ा जा सकता है. ऐडवांस सुविधाओं की मदद से अपने वीडियो, शॉर्ट वीडियो, और लाइव कॉन्टेंट को लिंक किया जा सकता है. ध्यान दें: यह ज़रूरी है कि आपका चुना गया वीडियो, 'सार्वजनिक' या 'सबके लिए मौजूद नहीं' के तौर पर सेट हो और वह हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पालन करता हो. |
ऐडवांस सेटिंग चुनने के लिए, जानकारी वाले पेज के सबसे नीचे मौजूद ज़्यादा दिखाएं को चुनें.
| पैसे लेकर किया गया प्रमोशन | दर्शकों और YouTube को बताएं कि आपके वीडियो में, पैसे लेकर प्रमोशन किया गया है. |
| बदलाव करके बनाया गया कॉन्टेंट | YouTube की नीति के मुताबिक, आपको हमें यह बताना होगा कि मूल कॉन्टेंट में बदलाव किया गया है या यह अप्राकृतिक कॉन्टेंट है, लेकिन असली लगता है. बदलाव करके बनाए गए या अप्राकृतिक कॉन्टेंट को इस्तेमाल करने पर जानकारी देने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें. |
| अपने-आप चैप्टर बनने की सुविधा |
अपने वीडियो में वीडियो चैप्टर के टाइटल और टाइमस्टैंप जोड़े जा सकते हैं. इससे वीडियो देखने में और आसानी होती है. आपके पास वीडियो चैप्टर बनाने का विकल्प होता है या अपने-आप वीडियो चैप्टर बनने की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए, 'अपने-आप चैप्टर बनने की सुविधा चालू करें' के सामने चेकबॉक्स पर सही का निशान लगाएं. वीडियो के लिए यह सुविधा, उपलब्ध होने और ज़रूरी शर्तें पूरी करने पर ही मिलेगी. आपके बनाए गए वीडियो चैप्टर, अपने-आप बने चैप्टर की जगह दिखने लगेंगे. |
| दिखाई गई जगहें | 'दिखाई गई जगहें' सेक्शन में उन जगहों का इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें आपने अपने वीडियो के ब्यौरे, ट्रांसक्रिप्ट, और वीडियो फ़्रेम में प्रमुखता से हाइलाइट किया है. इसके लिए, ज़रूरी है कि आपके पास यह सुविधा उपलब्ध हो और आपका वीडियो इससे जुड़ी शर्तें पूरी करता हो. इससे वीडियो के ब्यौरे में या Shorts प्लेयर में खास जगहों को हाइलाइट किया जा सकेगा. 'दिखाई गई जगहें' सेक्शन में जगहों की जानकारी अपने-आप दिखने की सुविधा बंद करने के लिए, 'जगहों की जानकारी अपने-आप दिखाने की अनुमति दें' चेकबॉक्स से सही का निशान हटाएं. ध्यान दें: यह सुविधा आपके डिवाइस की जगह की जानकारी का डेटा इस्तेमाल नहीं करती. इससे इस बात पर भी असर नहीं पड़ता कि कमाई करने के लिए बनाए गए आपके वीडियो में कौनसे विज्ञापन दिखेंगे. |
| टैग |
लोगों को आपका वीडियो आसानी से मिल सके, इसके लिए जानकारी देने वाले कीवर्ड ज़्यादा से ज़्यादा जोड़ें. अगर आपके वीडियो को आम तौर पर गलत स्पेलिंग लिखकर खोजा जाता है, तो टैग जोड़ने से दर्शकों को आपके वीडियो आसानी से मिल जाते हैं. ऐसे मामलों को छोड़ दिया जाए, तो टैग आपके वीडियो की खोज में कोई खास भूमिका नहीं निभाते. |
| भाषा और कैप्शन सर्टिफ़िकेशन | वीडियो के लिए मूल भाषा और कैप्शन सर्टिफ़िकेशन चुनें. |
| रिकॉर्ड करने की तारीख और जगह | वीडियो रिकॉर्ड करने की तारीख और उस जगह की जानकारी डालें जहां आपका वीडियो शूट किया गया है. |
| लाइसेंस और डिस्ट्रिब्यूशन | चुनें कि क्या आपके वीडियो को किसी दूसरी वेबसाइट पर एम्बेड किया जा सकता है. यह बताएं कि क्या आपके नए वीडियो के बारे में आपके चैनल के सदस्यों को सूचना भेजनी है. |
| शॉर्ट वीडियो रीमिक्स करने की अनुमति | दूसरे लोगों को इस बात की अनुमति दें कि वे शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए, आपके वीडियो में मौजूद ऑडियो का इस्तेमाल कर सकें. |
| कैटगरी |
अपने वीडियो के लिए कोई कैटगरी चुनें, ताकि दर्शक उसे आसानी से ढूंढ सकें. शिक्षा से जुड़े वीडियो के लिए, इन विकल्पों को चुनें:
|
| टिप्पणियां और रेटिंग | चुनें कि दर्शक वीडियो पर टिप्पणी कर सकते हैं या नहीं. चुनें कि क्या दर्शक यह देख सकते हैं कि आपके वीडियो को कितनी बार पसंद किया गया है. |
| वीडियो किसको दिखे | वीडियो की निजता सेटिंग में बदलाव करके, तय करें कि आपका वीडियो कहां और किन्हें दिखेगा. |
| सबटाइटल और कैप्शन | ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक अपना वीडियो पहुंचाने के लिए, उसमें सबटाइटल और कैप्शन जोड़ें. |
| एंड स्क्रीन | अपने वीडियो के आखिरी हिस्से में विज़ुअल एलिमेंट जोड़ें. एंड स्क्रीन जोड़ने के लिए, आपका वीडियो 25 सेकंड या इससे ज़्यादा अवधि का होना चाहिए. |
| कार्ड | अपने वीडियो में ऐसा कॉन्टेंट जोड़ें जिससे दर्शक इंटरैक्ट कर सकें. |
- वीडियो पर कमाई करने की सुविधा को चालू या बंद करना
- वीडियो के लिए, विज्ञापन फ़ॉर्मैट चुनना
- वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापनों के लिए ब्रेक मैनेज करना
YouTube Partner Program में शामिल क्रिएटर्स, 'विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं' पेज पर, अपने वीडियो को विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के हमारे दिशा-निर्देशों के आधार पर रेटिंग दे सकते हैं. इससे हमें वीडियो से कमाई करने की स्थिति को लेकर, जल्दी और सही फ़ैसला लेने में मदद मिलती है. अपने वीडियो खुद प्रमाणित करने के बारे में ज़्यादा जानें.
| सबटाइटल और कैप्शन | अपने वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए, उसमें सबटाइटल और कैप्शन जोड़ें. |
| एंड स्क्रीन | अपने वीडियो के आखिरी हिस्से में विज़ुअल एलिमेंट जोड़ें. एंड स्क्रीन जोड़ने के लिए, आपका वीडियो 25 सेकंड या इससे ज़्यादा अवधि का होना चाहिए. |
| कार्ड | अपने वीडियो में ऐसा कॉन्टेंट जोड़ें जिससे दर्शक इंटरैक्ट कर सकें. |
कॉपीराइट की जांच से, आपके वीडियो में मौजूद कॉपीराइट वाले कॉन्टेंट का पता चलता है. अगर वीडियो में कॉपीराइट वाला कॉन्टेंट मौजूद है, तो ये काम किए जा सकते हैं: वीडियो से दावे वाला कॉन्टेंट हटाना या किसी दावे का विरोध करना.
- सेव करें या पब्लिश करें: वीडियो अपलोड होते ही तुरंत पब्लिश करने के लिए, यह विकल्प चुनें. इसके बाद, अपने वीडियो की निजता सेटिंग में निजी, सबके लिए मौजूद नहीं या सार्वजनिक में से कोई एक विकल्प चुनें. अगर आपने किसी वीडियो को सार्वजनिक करने का विकल्प चुना है, तो आपके पास उसे तुरंत प्रीमियर के तौर पर सेट करने का भी विकल्प होता है.
- ध्यान दें:
- एसडी रिज़ॉल्यूशन में वीडियो की प्रोसेसिंग पूरी हो जाने के बाद, उसे पब्लिश किया जा सकता है.
- जिन क्रिएटर्स की उम्र 13 से 17 साल के बीच है वे वीडियो की 'किसको दिखे' सेटिंग को सेव कर सकते हैं, ताकि अगली बार वीडियो अपलोड करते समय वही सेटिंग अपने-आप लागू हो जाए. इसके लिए, “अगले वीडियो पर लागू करने के लिए यह सेटिंग सेव करें” वाला बॉक्स चुनें.
- ध्यान दें:
- शेड्यूल करें: अगर आपको अपना वीडियो अपलोड करने के कुछ समय बाद पब्लिश करना है, तो यह विकल्प चुनें. इसके बाद, वीडियो को पब्लिश करने की तारीख चुनें. उस तारीख तक, आपका वीडियो 'निजी' के तौर पर सेट रहेगा. अपने वीडियो को प्रीमियर के तौर पर भी सेट किया जा सकता है.
वीडियो अपलोड करने के बारे में ज़्यादा जानकारी
हर दिन कितने वीडियो अपलोड किए जा सकते हैंकिसी चैनल पर डेस्कटॉप, मोबाइल, और YouTube API से हर दिन एक तय संख्या में ही वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं. वीडियो अपलोड करने की रोज़ाना की तय सीमा बढ़ाने के लिए, इस लेख पर जाएंं.
YouTube वीडियो बनाने के लिए, ऑडियो फ़ाइलें अपलोड नहीं की जा सकतीं. YouTube पर वीडियो अपलोड करने के लिए, इन फ़ाइल फ़ॉर्मैट का ही इस्तेमाल करें.
- अपलोड करने की तारीख: वह तारीख जब आपने वीडियो अपलोड किया. यह तारीख आपके कॉन्टेंट पेज पर, 'निजी' या 'सबके लिए मौजूद नहीं' के तौर पर सेट किए गए वीडियो के सामने दिखती है.
- पब्लिश करने की तारीख: वह तारीख जब आपका वीडियो सार्वजनिक हुआ. यह तारीख आपके लाइव वीडियो के नीचे दिखेगी और यह पैसिफ़िक स्टैंडर्ड टाइम (पीएसटी) फ़ॉर्मैट में सेट होगी.
अगर आपने वीडियो को 'निजी' या 'सबके लिए मौजूद नहीं' के तौर पर अपलोड किया था और बाद में वीडियो देखने की सेटिंग को 'सार्वजनिक' के तौर पर सेट किया, तो ये दोनों तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं.