कुछ आसान चरणों को पूरा करके, YouTube पर वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं. किसी कंप्यूटर या फ़ोन/टैबलेट से वीडियो अपलोड करने के लिए, इन निर्देशों का पालन करें.
वीडियो अपलोड करना
YouTube के Android ऐप्लिकेशन से वीडियो अपलोड करें. इसके लिए, एक नया वीडियो रिकॉर्ड करें या कोई मौजूदा वीडियो चुनें.
YouTube ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करना
- YouTube ऐप्लिकेशन
खोलें.
- बनाएं
वीडियो पर टैप करें.
- वह वीडियो चुनें जिसे अपलोड करना है. इसके बाद, आगे बढ़ें पर टैप करें.
- अगर आपका वीडियो तीन मिनट या इससे कम अवधि का है और उसका आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) स्क्वेयर या वर्टिकल है, तो उसे शॉर्ट वीडियो के तौर पर अपलोड किया जाएगा. ज़्यादा जानें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपका वीडियो तीन मिनट से ज़्यादा अवधि का है और उसका आसपेक्ट रेशियो स्क्वेयर या वर्टिकल है, तो काट-छांट करके उसे शॉर्ट वीडियो के तौर पर अपलोड करने के लिए, “इस वीडियो को शॉर्ट वीडियो में बदलें” पर टैप करें. ज़्यादा जानें.
अगर वीडियो पब्लिश करने की सेटिंग चुने बिना, अपलोड करने की प्रोसेस बंद की जाती है, तो कॉन्टेंट पेज पर आपका वीडियो ड्राफ़्ट के तौर पर सेव हो जाएगा.
YouTube Studio ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करना
- YouTube Studio ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, बनाएं
पर टैप करें.
- वह वीडियो चुनें जिसे अपलोड करना है.
- अगर आपका वीडियो तीन मिनट या इससे कम अवधि का है और उसका आसपेक्ट रेशियो स्क्वेयर या वर्टिकल है, तो उसे शॉर्ट वीडियो के तौर पर अपलोड किया जाएगा. ज़्यादा जानें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपका वीडियो तीन मिनट से ज़्यादा अवधि का है और उसका आसपेक्ट रेशियो स्क्वेयर या वर्टिकल है, तो काट-छांट करके उसे शॉर्ट वीडियो के तौर पर अपलोड करने के लिए, “इस वीडियो को शॉर्ट वीडियो में बदलें” पर टैप करें. ज़्यादा जानें.
- अपने वीडियो की जानकारी जोड़ें. जैसे, टाइटल (ज़्यादा से ज़्यादा 100 वर्ण), निजता सेटिंग, और कमाई करने की सेटिंग.
- आगे बढ़ें पर टैप करें.
- दर्शकों की कैटगरी चुनने के लिए, “हां, यह बच्चों के लिए है" या "नहीं, यह बच्चों के लिए नहीं है" विकल्प में से किसी एक विकल्प को चुनें. बच्चों के लिए बने वीडियो के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपना वीडियो पब्लिश करने के लिए, वीडियो अपलोड करें पर टैप करें.
| थंबनेल | वह इमेज जो दर्शकों को आपके वीडियो पर क्लिक करने से पहले दिखती है. |
| टाइटल |
आपके वीडियो का टाइटल. ध्यान दें: किसी वीडियो के टाइटल में 100 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए. साथ ही, इसमें कोई भी अमान्य वर्ण नहीं होना चाहिए. |
| ब्यौरा |
आपके वीडियो के नीचे दिखने वाला ब्यौरा. ब्यौरे में वीडियो के एट्रिब्यूशन जोड़ने के लिए, इस फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करें: [चैनल का नाम]|[वीडियो का टाइटल]|[वीडियो का आईडी]. टेक्स्ट का फ़ॉर्मैट बदलने के लिए, उस टेक्स्ट को हाइलाइट करें जिसमें आपको बदलाव करना है. इसके बाद, एडिटिंग बार से कोई विकल्प चुनें. ब्यौरे में बोल्ड, इटैलिक या स्ट्राइकथ्रू टेक्स्ट इस्तेमाल किया जा सकता है. वीडियो के ब्यौरे में 5,000 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए. साथ ही, इसमें अमान्य वर्ण नहीं होने चाहिए. |
| वीडियो किसको दिखे |
वीडियो की निजता सेटिंग में बदलाव करके, यह तय करें कि आपका वीडियो किन जगहों पर और किन लोगों को दिखे. YouTube Partner Program में शामिल क्रिएटर्स, अपने वीडियो की जांच पूरी होने तक उसे 'सबके लिए मौजूद नहीं' या 'निजी' के तौर पर सेट कर सकते हैं. जांच पूरी होने की सूचना पाने के लिए, YouTube Studio ऐप्लिकेशन में सूचना पाने के लिए मंज़ूरी दी जा सकती है. ध्यान दें: हम यह सुविधा सभी क्रिएटर्स को धीरे-धीरे उपलब्ध कराएंगे. |
| जगह | वीडियो में उस जगह की जानकारी डालें जहां आपका वीडियो शूट किया गया है. |
| प्लेलिस्ट | अपने वीडियो को किसी मौजूदा प्लेलिस्ट में जोड़ें या एक नई प्लेलिस्ट बनाएं. |
दर्शकों की कैटगरी चुनने के लिए, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
| दर्शक | चिल्ड्रंस ऑनलाइन प्राइवसी प्रोटेक्शन ऐक्ट (कोपा) का पालन करने के लिए, आपको हमें बताना होगा कि आपके वीडियो बच्चों के लिए बने हैं या नहीं. |
| उम्र से जुड़ी पाबंदी | शायद कुछ वीडियो ऐसे हों जो कुछ एक खास उम्र के दर्शकों के लिए सही न हों. ऐसे वीडियो पर उम्र से जुड़ी पाबंदी लगाएं. |
यह जांच करना कि कहीं आपके वीडियो में कॉपीराइट की समस्याएं तो नहीं हैं और वह विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से ठीक है या नहीं
- कॉपीराइट: इस जांच से, आपके वीडियो में मौजूद कॉपीराइट वाले कॉन्टेंट का पता चलता है. अगर वीडियो में कॉपीराइट वाला कॉन्टेंट मौजूद है, तो ये काम किए जा सकते हैं: वीडियो से दावे वाला कॉन्टेंट हटाना या किसी दावे का विरोध करना.
- विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं: अगर विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू है, तो इस जांच की मदद से यह पता चलता है कि आपका वीडियो, विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के हमारे दिशा-निर्देशों का पालन करता है या नहीं. अगर जांच में पता चलता है कि आपके वीडियो में नीति का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन आपको लगता है कि हमारे सिस्टम से जांच करने में कोई गलती हुई है, तो वीडियो की मैन्युअल तरीके से समीक्षा करने का अनुरोध किया जा सकता है.
जांचों से जुड़ी सूचनाएं मैनेज करना
वीडियो की जांच पूरी हो जाने की सूचना पाने के लिए, पुश नोटिफ़िकेशन चालू किए जा सकते हैं.
- YouTube Studio ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो
सेटिंग
खोलें.
- “सूचनाएं” पर जाकर, पुश नोटिफ़िकेशन
पर टैप करें.
- “नीति” को चालू या बंद करने के लिए टॉगल करें.
वीडियो अपलोड करने के बारे में ज़्यादा जानकारी
हर दिन कितने वीडियो अपलोड किए जा सकते हैंकिसी चैनल पर डेस्कटॉप, मोबाइल, और YouTube API से हर दिन एक तय संख्या में ही वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं. वीडियो अपलोड करने की रोज़ाना की तय सीमा बढ़ाने के लिए, इस लेख पर जाएंं.
अगर आपके वीडियो में, सबसे ज़्यादा खोजे गए किसी क्रिएटर को दिखाया जाता है, तो हो सकता है कि दर्शकों को Android डिवाइस के वाॅच पेज पर एक लिंक दिखे. इसकी मदद से दर्शक, वीडियो में दिखाए गए क्रिएटर के चैनल पर जा सकते हैं. दर्शकों के पास, वीडियो में दिखाए गए क्रिएटर्स के चैनलों की सदस्यता लेने का विकल्प भी होगा. इस सुविधा की मदद से, दर्शक आसानी से नए क्रिएटर्स को खोज सकते हैं और उनके चैनलों की सदस्यता ले सकते हैं.
YouTube पर सबसे ज़्यादा खोजे गए अलग-अलग तरह के क्रिएटर्स, वीडियो में अपने-आप टैग हो जाते हैं. क्रिएटर्स को मैन्युअल तरीके से टैग नहीं किया जा सकता.
टैग किए गए किसी क्रिएटर को हटाना
अगर आपने वीडियो बनाया है, तो उसमें दिखाए गए क्रिएटर के नाम पर टैप करके, उसे वीडियो से अनटैग किया जा सकता है.
अगर आपको किसी वीडियो में टैग किया गया है, तो उस वीडियो के वॉच पेज पर अपने नाम पर टैप करके, टैग हटाया जा सकता है. इस चैनल पर टैग किए गए वीडियो से खुद को हटाने का विकल्प भी चुना जा सकता है.
यह तय किया जा सकता है कि वीडियो को वाई-फ़ाई का इस्तेमाल करके अपलोड किया जाए या मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करके.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो
पर टैप करें.
- सेटिंग
सामान्य पर टैप करें.
- अपलोड पर टैप करें.
- चुनें कि वीडियो, वाई-फ़ाई से अपलोड करना है या अपने मोबाइल नेटवर्क से.