Content ID वाले दावे के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज करना

अगर आपके वीडियो पर Content ID वाला दावा किया गया है, तो उसके ख़िलाफ़ विरोध दर्ज किया जा सकता है. इसके लिए, आपके पास मान्य वजह होनी चाहिए, जैसे:

  • वीडियो में मौजूद कॉन्टेंट के सभी ज़रूरी अधिकार आपके पास हों.
  • कॉन्टेंट को फ़ेयर यूज़ जैसे कॉपीराइट से जुड़े किसी अपवाद के तहत इस्तेमाल किया गया हो.
  • आपको लगता हो कि आपके वीडियो की पहचान करने या उस पर दावा करने में कोई गलती हुई है.
कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक और Content ID वाले दावे अलग-अलग होते हैं. अगर आपके चैनल के ख़िलाफ़ कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी गई है, तो ज़्यादा जानकारी के लिए कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक के बारे में बताने वाला लेख पढ़ें.

Content ID वाले किसी दावे के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज करने पर, आपके वीडियो पर दावा करने वाले व्यक्ति यानी दावेदार को इसकी सूचना भेजी जाती है. दावेदार को 30 दिनों के अंदर, विरोध का जवाब देना होता है.

विरोध दर्ज करने से पहले

Content ID वाले दावे का विरोध करने से पहले, सभी के लिए उपलब्ध कॉन्टेंट और कॉपीराइट से जुड़े अपवादों, जैसे कि फ़ेयर यूज़ या फ़ेयर डीलिंग के बारे में ज़्यादा जानें. ध्यान रखें कि किसी दावे का विरोध करने के लिए, ये वजहें कानूनी तौर पर सही नहीं हैं:

विरोध दर्ज करने के अलावा, अन्य तरीकों से भी Content ID वाले दावे को हल किया जा सकता है. जैसे, अपने वीडियो से वह कॉन्टेंट हटाना जिस पर दावा किया गया है.

कुल मिलाकर, YouTube यह फ़ैसला नहीं कर सकता कि आपको किसी दावे का विरोध करना चाहिए या नहीं. अगर आपको यह तय करने में मुश्किल हो रही है कि क्या करना चाहिए, तो विरोध सबमिट करने से पहले कानूनी सलाह लें.

ध्यान रखें, आपको किसी दावे का विरोध सिर्फ़ तब करना चाहिए, जब आपको यह भरोसा हो कि आपके पास उस कॉन्टेंट को इस्तेमाल करने के सभी ज़रूरी अधिकार हैं जिस पर दावा किया गया है. विरोध दर्ज करने की सुविधा का बार-बार या गलत इस्तेमाल न करें. इससे आपके वीडियो या चैनल पर जुर्माना लग सकता है.

विरोध सबमिट करना

Content ID वाले किसी दावे का विरोध करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:

  1. YouTube Studio में साइन इन करें.
  2. बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट चुनें.
  3. वीडियो टैब में, दावा किए गए उस वीडियो को ढूंढें जिस पर आपको विरोध दर्ज करना है.
    • वीडियो को ज़्यादा आसानी से ढूंढने के लिए, फ़िल्टर बार इसके बाद कॉपीराइट पर क्लिक करें.
  4. पाबंदियां कॉलम में जाकर, कॉपीराइट पर कर्सर घुमाएं.
  5. जानकारी देखें पर क्लिक करें.
  6. इस्तेमाल किया गया कॉन्टेंट सेक्शन में जाकर, वह दावा ढूंढें और कार्रवाई करें इसके बाद विरोध करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: अगर Content ID वाले किसी दावे की वजह से आपका वीडियो ब्लॉक किया गया है, तो सीधे अपील करें विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है. इस विकल्प की मदद से, विरोध करने के शुरुआती चरण के बजाय, सीधे अपील दर्ज करने की प्रोसेस शुरू की जाती है. सीधे अपील करें विकल्प के बारे में ज़्यादा जानें.

विरोध दर्ज करने के बाद

आपके विरोध दर्ज करने के बाद, दावेदार को 30 दिनों के अंदर इसका जवाब देना होता है.

दावेदार क्या-क्या कर सकता है

विरोध दर्ज करने की प्रोसेस के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, इस वीडियो में "Content ID वाले दावे के विरोध की प्रोसेस" चैप्टर पर जाएं:

ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Creators चैनल की सदस्यता लें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दावे के ख़िलाफ़ मेरा विरोध अस्वीकार किए जाने पर क्या होगा?
अगर आपका विरोध अस्वीकार होता है, तो आपके वीडियो पर किया गया दावा बरकरार रहेगा. अगर आपको अब भी भरोसा है कि दावा अमान्य है, तो फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है. Content ID वाले दावे के ख़िलाफ़ अपील करने का तरीका जानें.
ध्यान रखें कि दावेदार, विरोध की प्रोसेस के दौरान कभी भी कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध सबमिट कर सकता है. अगर ऐसा होता है और वीडियो हटाने का अनुरोध मान्य है, तो आपका वीडियो YouTube से हटा दिया जाएगा. साथ ही, आपके चैनल के ख़िलाफ़ कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाएगी.
दावेदार, शुरुआती विरोध और अपील, दोनों की समीक्षा क्यों करता है?

दावेदार शुरुआती विरोध और अपील दोनों की समीक्षा इसलिए करता है, क्योंकि वीडियो के मालिकाना हक की पहचान YouTube नहीं कर सकता. YouTube यह नहीं बता सकता कि किस कॉन्टेंट को सही तरीके से लाइसेंस मिला है. साथ ही, YouTube यह भी तय नहीं कर सकता कि कौनसा कॉन्टेंट कॉपीराइट से जुड़े अपवादों, जैसे कि फ़ेयर यूज़ या फ़ेयर डीलिंग के तहत इस्तेमाल किया जा सकता है.

अपील करने से यह पक्का होता है कि दावेदार, दावा किए गए कॉन्टेंट की और बारीकी से समीक्षा करेगा. अगर दावेदार इसके बाद भी दावे को बरकरार रखता है, तो उसे आपके वीडियो को हटाने के लिए कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध (एक कानूनी प्रक्रिया) सबमिट करना होगा. इसके बाद, अगर दावे के ख़िलाफ़ कानूनी विरोध दर्ज किया जाता है, तो दावेदार को आपका वीडियो हटाने के लिए मुकदमा दायर करना होगा.

विरोध और सीधे अपील करने के विकल्प में क्या अंतर होता है?

विरोध दर्ज करने के शुरुआती चरण में, दावेदार के पास आपके विरोध का जवाब देने के लिए 30 दिन होते हैं. अगर आपका विरोध अस्वीकार कर दिया जाता है, तो फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है. ऐसे में, दावेदार के पास अपील का जवाब देने के लिए सात दिन होते हैं.

'सीधे अपील करें' विकल्प, सिर्फ़ Content ID वाले उन दावों के लिए उपलब्ध है जिनकी वजह से आपका वीडियो ब्लॉक हुआ है. इस विकल्प की मदद से, विरोध दर्ज करने का शुरुआती चरण स्किप किया जा सकता है, जिसमें दावेदार को विरोध का जवाब देने के लिए 30 दिन मिलते हैं. इस विकल्प के ज़रिए सीधे अपील की जा सकती है. इसके बाद, दावेदार को सात दिनों में जवाब देना होता है, ताकि इस प्रोसेस को जल्दी पूरा किया जा सके.

अगर दावेदार आपकी अपील को अस्वीकार कर देता है, तो उसके पास कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध सबमिट करने का विकल्प होता है. अनुरोध के मान्य पाए जाने पर, आपके वीडियो को YouTube से हटा दिया जाएगा और चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाएगी. ध्यान रखें, अगर आपको भरोसा है कि वीडियो हटाने का अनुरोध अमान्य है, तो कानूनी विरोध सबमिट किया जा सकता है.

क्या किसी वीडियो पर Content ID के एक से ज़्यादा दावे किए जा सकते हैं?
हां, ऐसा किया जा सकता है. ध्यान रखें कि किसी वीडियो पर, कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने के एक से ज़्यादा अनुरोध भी किए जा सकते हैं. हालांकि, उस वीडियो पर एक बार में कॉपीराइट उल्लंघन की सिर्फ़ एक स्ट्राइक भेजी जा सकती है.
अगर मैंने Content ID वाले दावे का विरोध नहीं किया, तो इस समस्या को कैसे हल किया जा सकता है?
अगर आपको विरोध दर्ज नहीं करना है, तो अन्य तरीकों से भी Content ID वाले किसी दावे को हल किया जा सकता है. जैसे, अपने वीडियो से वह कॉन्टेंट हटाना जिस पर दावा किया गया है.
विरोध दर्ज करने के बाद क्या उसे रद्द किया जा सकता है?
नहीं, विरोध दर्ज करने के बाद उसे रद्द नहीं किया जा सकता.

ज़्यादा जानें

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13998214118142459222
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
102809
false
false
false
false