YouTube हैंडल के बारे में जानकारी

हैंडल, चैनल के छोटे और यूनीक आइडेंटिफ़ायर होते हैं. इससे आपको YouTube पर क्रिएटर्स को ढूंढने और उनसे जुड़ने में मदद मिलती है. हैंडल "@" सिंबल से शुरू होते हैं. उदाहरण के लिए, @youtubecreators और ये चैनल के नाम से अलग होते हैं. हैंडल बदलने, देखने या छिपाने का तरीका जानें.

आपको हैंडल इन जगहों पर दिखेंगे: टिप्पणियों में, शॉर्ट वीडियो में, लाइव चैट में, और नाम टैग करते समय. अपने हैंडल का इस्तेमाल, YouTube के अलावा किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर चैनल का प्रमोशन करने के लिए भी किया जा सकता है.

ध्यान दें: YouTube के सभी उपयोगकर्ताओं के पास हैंडल चुनने का विकल्प होता है. हालांकि, हर चैनल का सिर्फ़ एक हैंडल हो सकता है. अगर आपके पास अपने हिसाब से बनाए गए यूआरएल पहले से मौजूद हैं, तो वे काम करते रहेंगे. YouTube के पास किसी हैंडल को कभी भी बदलने, उस पर फिर से दावा करने या उसे हटाने का अधिकार है.

YouTube पर हैंडल

ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Creators चैनल की सदस्यता लें.

हैंडल चुनने के लिए दिशा-निर्देश

ऐसा हैंडल चुनें जिससे YouTube पर, लोगों के बीच आपकी सही पहचान बने. इसके लिए, आपको इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा:
  • यह 3 से 30 वर्णों का हो. अपवाद शामिल हैं:
    • - हान/हंगूल: 1 से 10 वर्ण
    • - इथिऔपिक/हिरागाना/काटाकाना: 2 से 20 वर्ण
    • - अलग-अलग स्क्रिप्ट में बनाए जाने वाले हैंडल के लिए, वर्णों की कम से कम और ज़्यादा से ज़्यादा सीमा अलग-अलग हो सकती है
  • इसमें, इस्तेमाल की जा सकने वाली 75 भाषाओं में से किसी एक भाषा की वर्णमाला के अक्षरों या अंकों का इस्तेमाल किया गया हो
    • - हैंडल केस-सेंसिटिव (बड़े और छोटे अक्षरों में अंतर) नहीं होते हैं
    • - हैंडल में इनका इस्तेमाल भी किया जा सकता है: अंडरस्कोर (_), हाइफ़न (-), फ़ुल स्टॉप (.), और लैटिन मिडल डॉट (·). हालांकि, इनका इस्तेमाल हैंडल की शुरुआत या आखिर में नहीं किया जा सकता
    • - हैंडल में अलग-अलग स्क्रिप्ट का इस्तेमाल सिर्फ़ कुछ स्थितियों में ही किया जा सकता है. किसी एक ही हैंडल में, बाईं से दाईं और दाईं से बाईं ओर लिखी जाने वाली स्क्रिप्ट का इस्तेमाल एक साथ नहीं किया जा सकता. हालांकि, हैंडल के आखिर में नंबर जोड़ने पर ऐसा किया जा सकता है
  • हैंडल, यूआरएल या फ़ोन नंबर जैसा न हो
  • इसे पहले से कोई इस्तेमाल न कर रहा हो
  • यह YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के मुताबिक हो

हम इनकी अनुमति नहीं देते:

  • वे हैंडल जिनमें हिंसक, आपत्तिजनक या स्पैम माने जाने वाले शब्द इस्तेमाल किए गए हों. अगर आपका हैंडल हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो YouTube उसे रद्द करके, आपके चैनल के लिए एक नया हैंडल जनरेट करेगा.
  • हैंडल बेचना और उन्हें ट्रांसफ़र करना
ध्यान दें: कुछ मामलों में, जब मोबाइल पर टिप्पणी करने जैसे तरीकों से कोई चैनल बनाया जाता है, तो YouTube आपको चैनल के चुने हुए नाम के आधार पर एक हैंडल असाइन कर सकता है. कुछ मामलों में, आपको रैंडम तरीके से हैंडल असाइन हो सकता है. ऐसा तब होता है, जब चैनल के नाम के आधार पर हैंडल उपलब्ध न हो. Studio या youtube.com/handle पर जाकर, हैंडल को देखा और उसमें बदलाव किया जा सकता है.

एक से ज़्यादा भाषाओं में हैंडल बनाने पर पेश आने वाली चुनौतियां

हैंडल में A से Z तक के अक्षर, 0 से 9 तक की संख्या या सेपरेटर [_-.] के अलावा किसी दूसरे वर्ण का इस्तेमाल करने पर, आपको इन दो चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है:

  • आपको खोजने वाले लोग: अगर लोगों के पास आपके हैंडल को खोजने के लिए ज़रूरत के मुताबिक सही कीबोर्ड नहीं है, तो हो सकता है कि वे आपको खोजने के लिए आसानी से आपका हैंडल टाइप न कर पाएं.
  • YouTube से बाहर के ऐप्लिकेशन और वेबसाइटों पर लिंक शेयर करना: ऐसा हो सकता है कि YouTube से बाहर के कुछ ऐप्लिकेशन और वेबसाइटें, आपके youtube.com/@myHandle लिंक को सही तरीके से न दिखाएं या उस पर सही तरह से काम न करें. ऐसे में, लिंक अधूरा लग सकता है या हो सकता है कि वह लोगों को आपके चैनल पेज पर न ले जाए. इसकी वजह यह है कि इंटरनेट पर मौजूद अलग-अलग ऐप्लिकेशन और वेबसाइटें, सभी भाषाओं और स्क्रिप्ट को एक ही तरह से प्रोसेस नहीं करती हैं. ये समस्याएं, YouTube ऐप्लिकेशन या वेबसाइट से कॉपी किए गए लिंक या टाइप किए गए लिंक, दोनों के साथ हो सकती हैं.
एक से ज़्यादा भाषाओं में बनाए गए हैंडल के यूआरएल
हैंडल में A से Z तक के अक्षर, 0 से 9 तक की संख्या या सेपरेटर [_-.] के अलावा किसी दूसरे वर्ण का इस्तेमाल करने पर:
  • इंटरनेट स्टैंडर्ड के मुताबिक, हैंडल यूआरएल एन्कोड करके ब्राउज़र से कॉपी किया जाएगा. एन्कोडिंग से यह पक्का होता है कि यूआरएल ठीक से काम करेगा.

- कोड में बदले गए यूआरएल का उदाहरण:

https://www.youtube.com/c/Handle%EC%A7%81%ED%95%A8.

  • शेयर करें का इस्तेमाल करके बाहरी ऐप्लिकेशन के साथ शेयर करने पर, ऐसा हो सकता है कि चैनल पेज को हैंडल यूआरएल के बजाय, चैनल आईडी का यूआरएल इस्तेमाल करके शेयर किया जाए.

- चैनल आईडी यूआरएल का उदाहरण:

https://www.youtube.com/channel/UC0L1uV8pgO4pCAIBNGxxy5w.

इस्तेमाल की जा सकने वाली भाषाएं
हैंडल, यहां दी गई भाषाओं में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
इस्तेमाल की जा सकने वाली भाषाएं अफ़्रीकान्स
अल्बेनियन
अमहैरिक
ऐरेबिक
आर्मीनियन
असमिया
अज़रबैजानी टर्किक
बैस्क
बेलारशियन
बंगाली (बांग्ला)
बोस्नियन
बल्गैरियन
बर्मीस (म्यांमार)
कैटलैन
चाइनीज़ (ट्रेडिशनल)
चाइनीज़ (सिंप्लिफ़ाइड)
क्रोएशियन
चेक
डेनिश
डच
अंग्रेज़ी
अंग्रेज़ी (यूनाइटेड किंगडम)
अंग्रेज़ी (भारत)
एस्टोनियन
फ़िलिपीनो
फ़िनिश
फ़्रेंच
फ़्रेंच (कनाडा)
गलिशियन
जॉर्जियन
जर्मन
ग्रीक
गुजराती
हीब्रू
हिन्दी
हंगेरियन
आइसलैंडिक
इंडोनेशियन
इटैलियन
जैपनीज़
कन्नड़
क़ज़ाक़
खमेर
कोरियन
किर्गिज़
लाओ
लातवियन
लिथुएनियन
मैसेडोनियन
मलयालम
मलय
मराठी
मंगोलियन
नेपाली
नॉर्वीजन
ओड़िया
पर्शन
पोलिश
पॉर्चुगीज़
पंजाबी
रोमेनियन
रशियन
सर्बियन (लैटिन)
सिंहला
स्लोवाक
स्लोवेनियन
स्पैनिश
स्पैनिश (लैटिन अमेरिका)
स्वीडिश
स्वाहीली
तमिल
तेलुगू
थाई
टर्किश
यूक्रेनियन
उर्दू
उज़्बेक
वियतनामीज़
ज़ूलू

हैंडल का इस्तेमाल करके चैनल खोजना

दर्शक और क्रिएटर्स, सीधे YouTube पर आपका चैनल खोज सकते हैं. इसके लिए, उन्हें @ सिंबल के बाद आपका हैंडल टाइप करना होगा. आपका हैंडल, आपके चैनल पेज या प्रोफ़ाइल कार्ड पर मौजूद होता है. सभी चैनलों का अपना एक यूनीक हैंडल होता है, जिसका इस्तेमाल करके लोग उस चैनल को ढूंढ सकते हैं और उससे इंटरैक्ट कर सकते हैं.

हैंडल यूआरएल का इस्तेमाल करके शेयर करना

आपका हैंडल, अपने-आप ही आपके चैनल का नया YouTube यूआरएल बन जाएगा. उदाहरण के लिए, youtube.com/@youtubecreators. किसी और प्लैटफ़ॉर्म के उपयोगकर्ता, इस लिंक पर क्लिक करके सीधे आपके चैनल पर आ सकते हैं.
हैंडल यूआरएल का इस्तेमाल करके, चैनल पेज को इन तरीकों से शेयर किया जा सकता है:

  • शेयर करें पर क्लिक या टैप करके.
  • सीधे आपके ब्राउज़र के पता बार से यूआरएल कॉपी करके और चिपकाकर.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
10005145906652802669
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
102809
false
false
false
false