आपको ऑनलाइन सुरक्षित रखना, हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है. हम पूरी ज़िम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ आपका डेटा इस्तेमाल करते हैं. साथ ही, आपको यह विकल्प भी देते हैं कि हमारे साथ अपना कौनसा डेटा शेयर करना है और कौनसा नहीं.
Google और YouTube को आपसे जो डेटा मिलता है उसका इस्तेमाल, आपको दी जाने वाली सेवाओं को बेहतर बनाने में किया जाता है. आपके पास, निजता सेटिंग को कंट्रोल करने का विकल्प होता है. इसके लिए, YouTube में आपका डेटा सेक्शन या अपने Google खाते में जाएं.
YouTube, आपके खाते से जुड़े डेटा का इस्तेमाल किस तरह कर सकता है
YouTube, इकट्ठा किए गए डेटा का इस्तेमाल किस तरह कर सकता है
आपकी निजता और सुरक्षा को कंट्रोल करने में, YouTube किस तरह मदद करता है
YouTube, खोज से जुड़े आपके डेटा और वीडियो देखने के इतिहास का इस्तेमाल किस तरह कर सकता है और इस डेटा को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है
YouTube आपकी जगह की जानकारी के डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है
YouTube आपकी मौजूदा जगह की जानकारी का अनुमान लगाने के लिए, आपके डिवाइस की जगह की जानकारी, Google खाते में सेव किए गए घर या ऑफ़िस के पते, और आपके आईपी पते का इस्तेमाल करता है. इससे आपको ज़्यादा काम का कॉन्टेंट दिखाया जाता है. YouTube पर खोज करते समय, अपनी जगह की जानकारी की सेटिंग को समझने और उसे मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानें.
इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google के सभी प्लैटफ़ॉर्म पर आपकी जगह की जानकारी के डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है. यहां आपको यह भी जानने को मिलेगा कि YouTube पर ज़्यादा काम के विज्ञापन कैसे दिखाए जाते हैं. साथ ही, YouTube में आपका डेटा सेक्शन में जाकर देखें कि YouTube आपकी जगह की जानकारी के डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है.
यह कंट्रोल करना कि YouTube पर आपकी दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन दिखाने के लिए किस डेटा और गतिविधि का इस्तेमाल किया जाए
Google के ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने पर, यह कंट्रोल किया जा सकता है कि आपकी दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन दिखाने के लिए, किस तरह के डेटा और गतिविधि का इस्तेमाल किया जाए. इसके अलावा, आपके पास दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन देखने की सुविधा को पूरी तरह से बंद करने का विकल्प भी होता है. विज्ञापन की सेटिंग की मदद से, वह डेटा कंट्रोल किया जा सकता है जिसका इस्तेमाल करके आपको आपकी दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन दिखाए जाते हैं. आपकी दिलचस्पी का अनुमान लगाने के लिए, हम विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों के साथ हुए आपके इंटरैक्शन और गतिविधियों का डेटा इस्तेमाल करते हैं जो हमारे साथ काम करती हैं. इस डेटा में, आपकी दिलचस्पी की अनुमानित जानकारी के साथ-साथ Google खाते में जोड़ी गई आपकी जानकारी भी शामिल होती है.
Google खाते में साइन इन करके, दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन दिखाने की सुविधा मैनेज या बंद की जा सकती है. ऐसा करने के लिए, विज्ञापन की सेटिंग में जाएं.
Google Ads और डेटा के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, हमारे सुरक्षा केंद्र पर जाएं.YouTube आपकी निजी जानकारी का इस्तेमाल किस तरह कर सकता है
YouTube आपकी निजी जानकारी नहीं बेचता
YouTube, आपके अपलोड किए वीडियो और फ़ोटो का इस्तेमाल किस तरह कर सकता है
YouTube सिर्फ़ आपके अपलोड किए गए और आपके YouTube चैनल से जुड़े कॉन्टेंट को ही स्टोर करता है. आपके वीडियो की निजता सेटिंग के हिसाब से, यह तय होता है कि यह कॉन्टेंट किन लोगों को दिखेगा. आपके वीडियो की निजता सेटिंग के आधार पर, अपलोड किया गया कॉन्टेंट दूसरे लोगों को दिखाया या सुझाया जा सकता है. अपने वीडियो की निजता सेटिंग बदलने के बारे में, यहां ज़्यादा जानें. किसी कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर, YouTube Studio से कॉन्टेंट मैनेज करने और उसमें बदलाव करने के बारे में यहां ज़्यादा जानें.
किसी वीडियो को मिटाने के बाद, उससे जुड़े कॉन्टेंट और डेटा के साथ क्या किया जाता है
किसी वीडियो को YouTube से मिटाने पर, वह हमेशा के लिए मिट जाएगा. उसे बाद में वापस नहीं लाया जा सकेगा. साथ ही, उसे YouTube पर खोजा नहीं जा सकेगा. हालांकि, उस वीडियो से जुड़ा डेटा, जैसे कि उसे देखने का कुल समय, पूरी रिपोर्ट का हिस्सा बना रहेगा. किसी कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर, YouTube Studio से कॉन्टेंट मैनेज करने और उसमें बदलाव करने के बारे में यहां ज़्यादा जानें. वीडियो को बदलने और मिटाने के बारे में, यहां ज़्यादा जानें.
अपना YouTube चैनल मिटाने पर क्या होता है
हम YouTube और Google के प्लैटफ़ॉर्म पर आपका डेटा किस तरह इस्तेमाल करते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, हमारी निजता नीति देखें.