अपने दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए, YouTube Studio में प्लेलिस्ट बनाने, उनमें बदलाव करने, उन्हें मैनेज करने, और फ़िल्टर करने का तरीका जानें.
ध्यान दें:
- ऐसा हो सकता है कि माता-पिता की निगरानी में YouTube का इस्तेमाल करने के दौरान, यह सुविधा उपलब्ध न हो.
- YouTube Music, YouTube ऐप्लिकेशन, और YouTube API से किसी चैनल पर एक दिन में कितनी सार्वजनिक प्लेलिस्ट बनाई जा सकती हैं, इसके लिए एक सीमा तय की गई है. अपने चैनल पर एक दिन में तय सीमा से ज़्यादा सार्वजनिक प्लेलिस्ट बनाने के लिए, ऐडवांस सुविधाओं का ऐक्सेस पाएं. ज़्यादा जानें.
प्लेलिस्ट बनाना
कोई नई प्लेलिस्ट बनाने के लिए,
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- सबसे ऊपर दाएं कोने में, बनाएं
नई प्लेलिस्ट
पर क्लिक करें.
- प्लेलिस्ट का एक टाइटल रखें और उसके लिए ब्यौरा जोड़ें.
- आपकी प्लेलिस्ट किसको दिखे, यह चुनने के लिए ड्रॉप-डाउन बॉक्स का इस्तेमाल करें.
- उसके बगल में मौजूद ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर जाकर, चुनें कि वीडियो किस तरह से व्यवस्थित किए जाएंगे.
- वीडियो जोड़ें पर क्लिक करें.
- बनाएं पर क्लिक करें.
YouTube Studio में पॉडकास्ट बनाने का तरीका जानने के लिए, यहां दी गई जानकारी देखें या सहायता केंद्र में मौजूद यह लेख पढ़ें.
- प्लेलिस्ट के टाइटल में 150 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए
- प्लेलिस्ट के टाइटल में अमान्य वर्ण ("<", ">", और लाइन सेपरेटर "\u2028") शामिल नहीं होने चाहिए
- प्लेलिस्ट के ब्यौरे में 5,000 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए
- प्लेलिस्ट के ब्यौरे में अमान्य वर्ण ("<", ">", और लाइन सेपरेटर "\u2028") शामिल नहीं होने चाहिए
प्लेलिस्ट मैनेज करना
अपनी प्लेलिस्ट को मैनेज करने के लिए,
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट
चुनें.
- प्लेलिस्ट टैब पर क्लिक करें.
- आपको जिस प्लेलिस्ट को अपडेट करना है उसके ब्यौरे पर कर्सर घुमाएं
मेन्यू
पर क्लिक करें.
- YouTube पर प्लेलिस्ट में बदलाव करें को चुनें. इसके बाद, आपकी प्लेलिस्ट एक नए टैब में खुलेगी.
- किसी प्लेलिस्ट में वीडियो को क्रम से लगाने के लिए: वीडियो को खींचें और क्रम में ऊपर या नीचे ले जाकर छोड़ें
.
- किसी प्लेलिस्ट को शेयर करने के लिए: अपनी प्लेलिस्ट की जानकारी वाले पेज पर जाएं. इसके बाद, शेयर करें
को चुनें. इसके बाद, चुनें कि आपको प्लेलिस्ट कहां शेयर करनी है.
- दूसरे क्रिएटर्स को जोड़ने के लिए: अपनी प्लेलिस्ट की जानकारी वाले पेज पर जाएं और ज़्यादा
मिलकर प्लेलिस्ट बनाएं
पर क्लिक करें.
- किसी प्लेलिस्ट में वीडियो जोड़ने के लिए: वीडियो की जानकारी वाले पेज पर जाएं और ज़्यादा
वीडियो जोड़ें
को चुनें. YouTube पर खोजकर, यूआरएल का इस्तेमाल करके या अपनी लाइब्रेरी से, कोई वीडियो जोड़ा जा सकता है.
- किसी प्लेलिस्ट में वीडियो को क्रम से लगाने के लिए: वीडियो को खींचें और क्रम में ऊपर या नीचे ले जाकर छोड़ें
किसी प्लेलिस्ट के टाइटल या ब्यौरे में बदलाव करना
अपनी प्लेलिस्ट की जानकारी में बदलाव करने के लिए,
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट
चुनें.
- प्लेलिस्ट टैब पर क्लिक करें.
- आपको जिस प्लेलिस्ट में बदलाव करना है उसके ब्यौरे पर कर्सर घुमाएं
जानकारी देखें
पर क्लिक करें. इसके बाद, अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
सलाह:
- प्लेलिस्ट के टाइटल में 150 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए
- प्लेलिस्ट के टाइटल में अमान्य वर्ण ("<", ">", और लाइन सेपरेटर "\u2028") शामिल नहीं होने चाहिए
- प्लेलिस्ट के ब्यौरे में 5,000 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए
- प्लेलिस्ट के ब्यौरे में अमान्य वर्ण ("<", ">", और लाइन सेपरेटर "\u2028") शामिल नहीं होने चाहिए
अपनी प्लेलिस्ट के टाइटल और ब्यौरे के लिए अनुवाद जोड़ना
अपनी प्लेलिस्ट के टाइटल और ब्यौरे के अनुवाद के लिए कोई भाषा जोड़ने के लिए:
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट
चुनें.
- प्लेलिस्ट टैब पर क्लिक करें.
- आपको जिस प्लेलिस्ट को अपडेट करना है उसके ब्यौरे पर कर्सर घुमाएं
जानकारी
पर क्लिक करें
बाईं ओर मौजूद मेन्यू में, भाषाएं
पर क्लिक करें.
- “भाषा सेट करें” ड्रॉप-डाउन बॉक्स
पर क्लिक करें और अपनी प्लेलिस्ट की डिफ़ॉल्ट भाषा चुनें.
- स्क्रीन की दाईं ओर, भाषा जोड़ें
पर क्लिक करें. इसके बाद, वह भाषा चुनें जिसमें आपको अनुवाद जोड़ना है.
- टाइटल और जानकारी के लिए अनुवाद जोड़ें
अपडेट करें पर क्लिक करें.
अपनी प्लेलिस्ट के टाइटल और ब्यौरे के लिए भाषा चुनने के लिए:
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट
चुनें.
- प्लेलिस्ट टैब पर क्लिक करें.
- आपको जिस प्लेलिस्ट को अपडेट करना है उसके ब्यौरे पर कर्सर घुमाएं
जानकारी
पर क्लिक करें.
- “भाषा” में जाकर, अपनी पसंदीदा भाषा चुनने के लिए ड्रॉप-डाउन बॉक्स का इस्तेमाल करें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
प्लेलिस्ट को फ़िल्टर करना
किसी प्लेलिस्ट को आसानी से खोजने के लिए, किसी फ़िल्टर का इस्तेमाल करके सटीक खोज नतीजे पाएं:
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट
चुनें.
- प्लेलिस्ट टैब पर क्लिक करें.
- अपनी सभी प्लेलिस्ट को टाइटल के हिसाब से फ़िल्टर करने के लिए, फ़िल्टर बार
का इस्तेमाल करें और कीवर्ड डालें.
किसी प्लेलिस्ट को पॉडकास्ट में बदलना
किसी मौजूदा प्लेलिस्ट को पॉडकास्ट में बदलने के लिए,
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- कॉन्टेंट
प्लेलिस्ट पर जाएं.
- उस प्लेलिस्ट पर कर्सर घुमाएं जिसे पॉडकास्ट वाली प्लेलिस्ट के तौर पर सेट करना है.
- मेन्यू
पॉडकास्ट वाली प्लेलिस्ट के तौर पर सेट करें
पर क्लिक करें.
- अपने पॉडकास्ट की जानकारी को फिर से पढ़ें. उसके थंबनेल के लिए, एक स्क्वेयर इमेज जोड़ें. पॉडकास्ट की जानकारी में टाइटल और ब्यौरा डालना होता है. साथ ही, यह तय किया जा सकता है कि YouTube पर आपका पॉडकास्ट YouTube पर किसको दिखे.
- अपने बदलावों की पुष्टि करने के लिए, हो गया पर क्लिक करें.
YouTube पर पॉडकास्ट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, सहायता केंद्र में मौजूद हमारा लेख पढ़ें.
प्लेलिस्ट से पॉडकास्ट की सुविधाएं हटाना
अपनी प्लेलिस्ट से पॉडकास्ट की सुविधाएं हटाने के लिए,
- YouTube Studio में, कॉन्टेंट
पॉडकास्ट पर जाएं.
- जिस पॉडकास्ट वाली प्लेलिस्ट को सामान्य प्लेलिस्ट में बदलना है उस पर कर्सर घुमाएं.
- जिस पॉडकास्ट से सुविधाएं हटानी हैं उसके बगल में मौजूद मेन्यू
पर क्लिक करें.
- प्लेलिस्ट के तौर पर सेट करें को चुनें.
- पुष्टि करने के लिए, हां पर क्लिक करें.
YouTube पर पॉडकास्ट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, सहायता केंद्र में मौजूद हमारा लेख पढ़ें.
प्लेलिस्ट के आंकड़े देखना