'एक्सप्लोर करें' मेन्यू में, लोकप्रिय कैटगरी के डेस्टिनेशन पेज देखे जा सकते हैं.
लोकप्रिय कैटगरी के डेस्टिनेशन पेजों को ढूंढना
'एक्सप्लोर करें' मेन्यू पर टैप करने से, आपको कॉन्टेंट की लोकप्रिय कैटगरी के डेस्टिनेशन पेज आसानी से दिख सकते हैं. इनमें ये पेज शामिल हैं: गेमिंग, खबरें, संगीत, फ़िल्में, फ़ैशन और ब्यूटी, कोर्स या सीखना, खेल-कूद, पॉडकास्ट, और शॉपिंग. इन कैटगरी की उपलब्धता, जगह और इस्तेमाल किए गए डिवाइस के हिसाब से अलग-अलग होगी.
YouTube पर मौजूद चार्ट पेज
चार्ट पेज पर, सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने वाला और ट्रेंडिंग कॉन्टेंट भी एक्सप्लोर किया जा सकता है. इससे आपको यह पता चलता है कि पॉडकास्ट, फ़िल्मों के ट्रेलर, संगीत वीडियो, और अन्य कैटगरी में फ़िलहाल क्या ट्रेंड कर रहा है. YouTube पर मौजूद चार्ट पेज के बारे में ज़्यादा जानें.