आपके देश या इलाके में इस सुविधा की उपलब्धता के हिसाब से, YouTube पर अलग-अलग फ़िल्में खरीदी या किराये पर ली जा सकती हैं. YouTube पर मौजूद नई, पुरानी, और अवॉर्ड जीत चुकी हज़ारों फ़िल्मों में से किसी को भी चुनें.
अमेरिका, जर्मनी, फ़्रांस, ऑस्ट्रेलिया या यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले लोगों को, कुछ Primetime चैनलों की सदस्यता लेने का विकल्प भी मिलता है. जैसे, Showtime या Starz. इन चैनलों की सदस्यता लेकर, अलग-अलग स्ट्रीमिंग ऐप्लिकेशन और सेवाओं का इस्तेमाल किए बिना YouTube पर ही इनके प्रोग्राम देखे जा सकते हैं.
जानें कि YouTube पर फ़िल्में या टीवी शो कहां से खरीदे और किराये पर लिए जा सकते हैं
इन देशों या इलाकों में फ़िल्में खरीदें या किराये पर लें
अर्जेंटीना | माल्टा |
ऑस्ट्रेलिया | मेक्सिको |
ऑस्ट्रिया | उत्तरी मैसेडोनिया |
बेल्जियम | नीदरलैंड्स |
बोस्निया और हर्ज़ेगोविना | न्यूज़ीलैंड |
ब्राज़ील | नॉर्वे |
कनाडा | फ़िलिपींस |
साइप्रस | पोलैंड |
चेकिया | पुर्तगाल |
डेनमार्क | रूस |
फ़िनलैंड | सेनेगल |
फ़्रांस | सिंगापुर |
जर्मनी | स्लोवाकिया |
ग्रीस | स्लोवेनिया |
हॉन्ग कॉन्ग | दक्षिण कोरिया |
हंगरी | स्पेन |
भारत | स्वीडन |
इंडोनेशिया | स्विट्ज़रलैंड |
आयरलैंड | ताइवान |
इटली | युगांडा |
जापान | यूक्रेन |
लातविया | यूनाइटेड किंगडम |
लिथुआनिया | अमेरिका |
इन देशों या इलाकों में टीवी शो खरीदें
सिर्फ़ एक एपिसोड या पूरा सीज़न खरीदें. अगर आपने कोई ऐसा सीज़न खरीदा है जिसके सभी एपिसोड अभी रिलीज़ नहीं हुए हैं, तो रिलीज़ होने पर वे आपकी लाइब्रेरी में अपने-आप जुड़ जाएंगे.
- ऑस्ट्रेलिया
- कनाडा
- फ़्रांस
- जर्मनी
- जापान
- ध्यान दें: जापान में टीवी शो भी किराये पर लिए जा सकते हैं. फ़िलहाल, यह सुविधा दूसरे देशों और इलाकों में उपलब्ध नहीं है.
- स्विट्ज़रलैंड
- यूनाइटेड किंगडम
- अमेरिका
जानें कि YouTube पर फ़िल्में या टीवी शो कहां से खरीदे और किराये पर लिए जा सकते हैं
- टीवी शो या फ़िल्में खरीदने या किराये पर लेने के लिए, आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए.
- सिर्फ़ चुनिंदा डिवाइसों पर फ़िल्में और टीवी शो खरीदे या किराये पर लिए जा सकते हैं.
- ऐसा हो सकता है कि कोई फ़िल्म/टीवी शो हर देश या इलाके में उपलब्ध न हो. इसकी उपलब्धता समय-समय पर बदल सकती है.
- किराये पर लिए गए या खरीदे गए वीडियो देखने के लिए, आपको इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत होगी.
- किसी फ़िल्म को किराये पर लेने के बाद, आपके पास इसे देखने के लिए 30 दिन होते हैं. किसी फ़िल्म को पहली बार देखना शुरू करने के बाद, इसे किराये की अवधि खत्म होने तक जितनी बार चाहें उतनी बार देखा जा सकता है. आम तौर पर किराये की अवधि 48 घंटों की होती है. हालांकि, किराये पर ली गई फ़िल्में या टीवी शो की अवधि आपको चेकआउट के दौरान आखिरी पेज पर दिखेगी.
- कुछ मामलों में, एक ही वीडियो के अलग-अलग रिज़ॉल्यूशन के लिए, कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं. एचडी और यूएचडी क्वालिटी के वीडियो, चुनिंदा डिवाइसों पर ही देखे जा सकते हैं. साथ ही, उन्हें देखने के लिए एक तय इंटरनेट स्पीड की ज़रूरत होती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, डिवाइस पर एचडी या यूएचडी क्वालिटी के वीडियो चलाने की ज़रूरी शर्तें देखें.